Stock Market News - Sach Kahoon Hindi

Stock Market Today: शेयर मार्किट की धमाकेदार शुरुआत, सेंसेक्स और निफ्टी 1.5 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले
मुंबई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान के साथ शांति समझौते की घोषणा के बाद जोखिम भावना को बढ़ावा मिलने से हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार शानदार बढ़त के साथ हरे निशान में खुला। इस बीच, बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 में 1.4 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स ने सत्र की शुरुआत लगभग 1,200 अंकों या 1.6 प्रतिशत की बढ़त के साथ 76,725.27 पर की, जबकि निफ्टी लगभग 360 अंकों या 1.53 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,984.85 पर खुला। Stock Market Today

खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स 1,089.96 अंकों यानी 1.44 प्रतिशत की तेजी के साथ 76,617.91 पर कारोबार कर रहा था, तो वहीं निफ्टी 50 341.45 (1.45 प्रतिशत) अंकों की बढ़त के साथ 23,964.35 पर ट्रेड कर रहा था। व्यापक बाजारों में, निफ्टी मिडकैप इंडेक्स में 1.4 प्रतिशत और निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स में 1.5 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली।

वहीं सेक्टरवार देखें तो निफ्टी मेटल में 3.61 प्रतिशत, निफ्टी रियल्टी में 2.3 प्रतिशत, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 2.3 प्रतिशत और निफ्टी ऑटो में 2.2 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई। इसके साथ ही, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 1.9 प्रतिशत, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 1.9 प्रतिशत और निफ्टी पीएसयू बैंक में 1.4 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली। जबकि निफ्टी फार्मा और निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में गिरावट दर्ज की गई। निफ्टी इंडेक्स में 5 शेयरों को छोड़कर बाकी सभी शेयर हरे निशान में ट्रेड कर रहे थे। श्रीराम फाइनेंस, इंडिगो, इटरनल, टीएमपीवी, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस और एलएंडटी के शेयरों में सबसे ज्यादा बढ़त दर्ज की गई। Stock Market Today

दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वाशिंगटन और तेहरान एक शांति समझौते पर सहमत हो गए हैं, जिससे पश्चिम एशिया में चार महीने से चल रहे युद्ध का अंत होगा, जिसमें हजारों लोग मारे गए और वैश्विक अर्थव्यवस्था में उथल-पुथल मच गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका और ईरान दोनों ने सभी मोर्चों पर सैन्य अभियान तत्काल समाप्त करने की घोषणा की है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, "ईरान के साथ समझौता अब पूरा हो गया है। मैं इसके द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य को बिना किसी रोक-टोक के खोलने की पूर्ण रूप से अनुमति देता हूं और साथ ही साथ संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा लगाए गए नौसैनिक अवरोध को तत्काल हटाने की भी अनुमति देता हूं।" बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, पश्चिम एशिया में तनाव कम होने और कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट से भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर बाजारों के लिए बेहतर संभावनाएं पैदा हुई हैं।

एक विशेषज्ञ ने कहा, "पश्चिम एशिया में शांति की शुरुआत और उसके परिणामस्वरूप शुरुआती कारोबार में ब्रेंट क्रूड की कीमत में 84 डॉलर से नीचे की भारी गिरावट के साथ, भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर बाजार के लिए संभावनाएं बेहतर हो गई हैं। इस बदले हुए परिदृश्य में वित्त वर्ष 2027 के लिए जीडीपी वृद्धि दर और सीपीआई मुद्रास्फीति के अनुमानों को संशोधित करके क्रमशः 6.9 प्रतिशत और 4.6 प्रतिशत किया जा सकता है। इसका शेयर बाजार पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।"

कमोडिटी के मोर्चे पर, अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड लगभग 5 प्रतिशत गिरकर 83.05 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया, जबकि अमेरिकी वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड 5.74 प्रतिशत गिरकर लगभग 80 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। इससे निवेशकों का मनोबल बढ़ा क्योंकि अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते से ऊर्जा आपूर्ति के लिए महत्वपूर्ण जलमार्ग, होर्मुज जलडमरूमध्य खुल जाएगा। Stock Market Today

Stock Market News: स्थानीय शेयर बाजारों में गिरावट जारी, प्रमुख शेयर सूचकांक और एक प्रतिशत तक नीचे आए
मुंबई (एजेंसी)। Stock Market News: पश्चिम एशिया में युद्ध की विभीषिका गहराने और फारस की खाड़ी में तेल टैंकरों पर हमले की बढ़ती घटनाओं से ईंधन बाजार पर दूरगामी असर की आशंकाओं के बीच स्थानीय शेयर बाजारों में जारी गिरावट का सिलसिला गुरुवार को भी जारी रहा और प्रमुख शेयर सूचकांक लगभग एक प्रतिशत नीचे बंद हुए। आज के कारोबार में बैंकिंग, वित्तीय सेवा और वाहन कंपनियों के शेयरों में बिकवाली का जोर था। बीएसई30 में बिजली क्षेत्र की एनटीपीसी और पावरग्रिड, रिलायंस इंडस्ट्रीज, सन फार्मा, टेक महिंद्रा और एचसीएल को छोड़ कर 24 शेयर गिरावट घाटे में बंद हुए। बाजार कल भी गिरावट में था। मुंबई बाजार में सबसे ज्यादा खरीदे-बेचे जाने वाले 30 शेयरों पर आधारित बीएसई 30 सेंसेक्स कल की तुलना में 829.29 अंक (1.08 प्रतिशत) गिर कर 76,034.42 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 प्रमुख शेयरों पर आधारित निफ्टी50 भी 227.70 अंक (0.95 प्रतिशत) गिर कर 23,628. 65 पर बंद हुआ। Share Market

सेंसेक्स 1,342.27 अंक लुढ़ककर 76,863.71 अंक और निफ्टी-50 सूचकांक 394.75 अंक टूटकर 23,866.85 अंक पर बंद हुआ था। बीएसई30 आज 76,369.65 पर खुला और कारोबार के दौरान इसका अधिकतम स्तर 76,681.71 तथा निम्नतम स्तर 75,871.18 रहा। इसी तरह 23,674.85 पर खुल कर ऊपर में 23,833.15 और नीचे में 23,556.30 तक गया था। भारत अपनी तेल और गैस की जरूरतों के लिए आयात पर निर्भर है। ईरान की लड़ाई के बाद फारस की खाड़ी में हार्मूज जल-डमरूमध्य मार्ग से गुजरने वाले समुद्री नौवहन मांग में टैंकर पोत परिवहन प्रभावित हुआ है। फारस की खाड़ी में पिछले कुछ दिन से कई पोतों पर सैन्य हमलों के कारण चिंता बढ़ गयी है। इस मार्ग से विश्व में करीब 20 प्रतिशत ईंधन की ढुलाई होती है। इसके प्रभावित होने के कारण वैश्विक बाजार में तेल और गैस की कीमतें उछाल पर हैं। इसका असर करोबार पर पड़ने लगा है। Share Market

यह भी पढ़ें:– Food Poisoning Incident: पलामू में शादी के खाने से हड़कंप, 100 से अधिक लोग बीमार

Stock Market News: नई बुलंदियों पर शेयर बाजार, 30 अग्रणी कंपनियों के शेयरों
Stock Market News मुंबई (एजेंसी)। एशिया के सबसे पुराने शेयर बाजार बीएसई के मुख्य सूचकांक सेंसेक्स ने शुक्रवार को 40 साल पूरे किये और इन चार दशकों में सेंसेक्स में निवेश पर औसतन साल दर साल 13 प्रतिशत का लाभ हुआ है। इस उपलक्ष्य में बीएसई में एक समारोह का आयोजन किया गया जिसमें भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के अध्यक्ष तुहिन कांत पांडेय ने कहा कि सेंसेक्स पिछले चार दशकों की अपनी यात्रा में एक मजबूत बाजार संकेतक की कसौटी पर खरा उतरा है। उन्होंने कहा कि यह देश के आर्थिक परिवर्तन और पूंजी बाजार की परिपक्वता को रेखांकित करता है। कार्यक्रम में बीएसई के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुंदररामन राममूर्ति मौजूद थे। श्री राममूर्ति ने इसे देश के पूंजी बाजार की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि का उत्सव बताया।

बीएसई की प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि सेंसेक्स ने पिछले चार दशकों में 13 प्रतिशत से ज्यादा की औसत से सालाना रिटर्न दिया है। यह इसी अवधि में देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में वर्तमान मूल्य पर साल-दर-साल की वृद्धि दर के करीब है। विज्ञप्ति में कहा गया है कि इस दौरान कई संकट आये और बाजार सुधार किये गये लेकिन सेंसेक्स हमेशा मजबूती से डटा रहा। बीएसई के इस प्रमुख सूचकांक की शुरूआत 02 जनवरी 1986 को हुई थी। इसमें विभिन्न क्षेत्रों की 30 अग्रणी कंपनियों के शेयरों को रखा जाता है जो अपने समय की सबसे मजबूत कंपनियों में गिनी जाती है और जिनके शेयर बाजार सबसे ज्यादा खरीदे-बचे जाते हैं। उल्लेखनीय है कि सेंसेक्स आज 573.41 अंक (0.67 प्रतिशत) की बढ़त के साथ 85,762.01 अंक पर बंद हुआ। यह इसका दूसरा उच्चतम बंद स्तर है। यह 26 सितंबर 2024 को 85.836.12 अंक पर बंद हुआ था। बीच कारोबार का इसका उच्चतम स्तर 86,159.02 अंक है जो गत 01 दिसंबर 2025 को दर्ज किया गया था।

Share Market Today: आरबीआई के तरलता बढ़ाने की घोषणा से बाजार ने लगाई छलांग
मुंबई (एजेंसी)। Stock Market News: एशियाई बाजारों की तेजी के बीच भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के बैंकिंग तंत्र में तरलता बढ़ाने के लिए इस महीने एक लाख करोड़ रुपये की सरकारी प्रतिभूति खरीदने की घोषणा से उत्साहित निवेशकों की चौतरफा लिवाली की बदौलत आज शेयर बाजार ने लगातार दूसरे दिन छलांग लगाई। बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 609.86 अंक अर्थात 0.83 प्रतिशत उछलकर करीब दो सप्ताह बाद 74 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर के पार 74,340.09 अंक पर पहुंच गया। पिछले लगातार दो दिनों में सेंसेक्स में 1350.16 अंक की बढ़ोतरी हुई है। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 207.40 अंक यानी 0.93 प्रतिशत की तेजी के साथ 22,544.70 अंक पर बंद हुआ। Share Market

दिग्गज कंपनियों की तरह निवेशकों की बीएसई की मझौली और छोटी कंपनियों के शेयरों में निवेश धारणा मजबूत रही। इससे मिडकैप 0.65 प्रतिशत की मजबूती के साथ 40,009.30 अंक और स्मॉलकैप 1.63 प्रतिशत की छलांग लगाकर 45,265.29 अंक पर पहुंच गया। इस दौरान बीएसई में कुल 4103 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 3006 में तेजी जबकि 990 में गिरावट रही वहीं 107 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ्टी की 38 कंपनियों में लिवाली जबकि अन्य 12 में बिकवाली हुई। Share Market

विश्लेषकों के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा टैरिफ नीति में बदलाव का भारतीय बाजार पर कोई विशेष प्रभाव पड़ता नहीं दिख रहा है। दूसरी ओर, ट्रंप कनाडा और मैक्सिको के साथ टैरिफ को लेकर समझौते की दिशा में बढ़ रहे हैं, जिससे वैश्विक बाजार में सकारात्मक संकेत देखने को मिल रहे हैं।

आरबीआई ने बुधवार को घोषणा की है कि बैंकिंग तंत्र में तरलता बढ़ाने के लिए वह इस वर्ष 12 मार्च और 18 मार्च को दो अलग-अलग चरण में एक लाख करोड़ रुपये की सरकारी प्रतिभूति खरीदेगा। साथ ही 24 मार्च को 10 अरब डॉलर/रुपये की खरीद/बिक्री स्वैप आॅक्शन करेगा। इससे निवेशकों में खासा उत्साह रहा और जबरदस्त लिवाली से बाजार को बल मिला। Share Market

इनके अलावा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम घटकर 70 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गए हैं। इसका सीधा असर भारतीय तेल कंपनियों के शेयरों पर पड़ा है, जिससे इनमें जबरदस्त उछाल आया है। रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचपीसीएल और ओएनजीसी जैसी प्रमुख कंपनियों के शेयरों में मजबूती देखी जा रही है।

इससे बीएसई में दूरसंचार और रियल्टी में 0.42 प्रतिशत की गिरावट को छोड़कर अन्य 19 समूहों में तेजी रही। इस दौरान ऊर्जा 2.78, धातु 2.64, तेल एवं गैस 2.36, कमोडिटीज 1.65, सीडी 0.78, एफएमसीजी 1.15, वित्तीय सेवाएं 0.51, हेल्थकेयर 1.16, इंडस्ट्रियल्स 1.10, आईटी 0.33, यूटिलिटीज 1.45, आॅटो 0.76, बैंकिंग 0.26, कैपिटल गुड्स 0.82, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 0.18, पावर 1.37, टेक 0.32, सर्विसेज 1.39 और फोकस्ड आईटी समूह के शेयर 0.08 प्रतिशत उछल गए।

वैश्विक बाजार में शेयरों का रुझान मजबूत रहा। इससे जर्मनी का डैक्स 0.22, जापान का निक्केई 0.77, हांगकांग का हैंगसेंग 3.29 और चीन के शंघाई कंपोजिट ने 1.17 प्रतिशत की छलांग लगाई। हालांकि ब्रिटेन के एफटीएसई में 0.99 प्रतिशत की गिरावट रही। Share Market

यह भी पढ़ें:– विधायक ने विधानसभा में उठाया औरंगाबाद नगर पंचायत की जमीनों पर भूमाफियाओं के अवैध कब्जे का मामला

Share Market Update: शेयर बाजार ने गंवाई तेजी
मुंबई (एजेंसी)। Share Market Update: अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में तेजी के दबाव में विश्व बाजार में आई गिरावट से हताश निवेशकों की स्थानीय स्तर पर हुई चौतरफा बिकवाली से सोमवार को शेयर बाजार लुढ़क गया। बीएससी का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 450.94 अंक लुढ़ककर 78,248.13 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 168.50 अंक कमजोर होकर 23,644.90 अंक पर बंद हुआ। Stock Market

बीएसई की मझौली और छोटी कंपनियों के शेयरों में मिलजुला रुख रहा, जिससे मिडकैप 0.13 प्रतिशत चढ़कर 46,386.35 अंक हो गया जबकि स्मॉलकैप 0.47 प्रतिशत की गिरावट लेकर 54,789.44 अंक पर आ गया। इस दौरान बीएसई में कुल 4267 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2636 में बिकवाली जबकि 1487 में लिवाली हुई वहीं 144 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ्टी में 38 में गिरावट जबकि 11 में तेजी रही वहीं एक के भाव स्थिर रहे। बीएसई के 15 समूहों में बिकवाली का दबाव रहा। Stock Market

इससे कमोडिटीज 1.16, सीडी 0.42, ऊर्जा 0.45, वित्तीय सेवाएं 0.44, इंडस्ट्रियल 1.32, यूटिलिटीज 0.12, आॅटो 1.36, बैंकिंग 0.92, कैपिटल गुड्स 1.84, धातु 1.89, पावर 0.78, रियल्टी 1.06 और सर्विसेज समूह के शेयर 1.46 प्रतिशत की गिरावट में रहे। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बिकवाली का रुख रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफटीएसई 0.28, जर्मनी का डेक्स 0.23, जापान का निक्केई 0.96 और हांगकांग का हैंगसैंग 0.24 प्रतिशत लुढ़क गया। वहीं, चीन का शंघाई कंपोजिट 0.21 प्रतिशत की बढ़त में रहा। Stock Market

इस दौरान सेंसेक्स की नुकसान उठाने वाली प्रमुख कंपनियों में टाटा मोटर्स 2.24, टाइटन 1.62, महिंद्रा एंड महिंद्रा 1.55, टाटा स्टील 1.48, एसबीआई 1.41, एनटीपीसी 1.10, मारुति 1.08, एचडीएफसी बैंक 1.07, आईसीआईसीआई बैंक 1.01, इंफोसिस 0.97, रिलायंस 0.82, एलटी 0.72, भारती एयरटेल 0.64, पावर ग्रिड 0.39, टीसीएस 0.22 और नेस्ले इंडिया 0.07 प्रतिशत शामिल रही। वहीं, जोमैटो 4.33, टेक महिंद्रा 2.04, एचसीएल टेक 1.97, सन फार्मा 1.10, इंडसइंड बैंक 1.09, एशियन पेंट 0.68 और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर 0.13 प्रतिशत लाभ में रहे। Stock Market

यह भी पढ़ें:– Indian Railways: झेलम एक्सप्रेस को जालंधर कैंट पर रोका

Stock Market Crash Today: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प की नीतियों को लेकर शेयर बाजार में कोहराम!
Stock Market Crash Today: सेंसेक्स 1190 और निफ्टी 360 अंक टूटे

मुंबई (एजेंसी)। अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (President Donald Trump) की नीतियों और महंगाई आंकड़ों से फेड रिजर्व के ब्याज दर में कटौती को लेकर जारी अनिश्चितता से हताश निवेशकों की स्थानीय स्तर पर हुई चौतरफा बिकवाली के दबाव में वीरवार को शेयर बाजार में कोहराम मच गया। बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 1190.34 अंक अर्थात् 1.48 प्रतिशत का गोता लगाकर 79,043.74 अंक पर आ गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 360.75 अंक यानी 1.49 प्रतिशत लुढ़ककर 23,914.15 अंक पर बंद हुआ। Stock Market News

हालांकि बीएसई की मझौली और छोटी कंपनियों के शेयरों में मिलाजुला रुख रहा। इससे मिडकैप 0.06 प्रतिशत गिरकर 45,929.80 अंक रह गया जबकि स्मॉलकैप 0.41 प्रतिशत की तेजी के साथ 54,782.58 अंक पर पहुंच गया। इस दौरान बीएसई में कुल 4049 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2207 में लिवाली जबकि 1733 में बिकवाली हुई वहीं 109 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ्टी की 46 कंपनियां लाल जबकि अन्य चार हरे निशान पर बंद हुई। बीएसई में रियल्टी, तेल एवं गैस और यूटिलिटीज की 0.63 प्रतिशत तक की तेजी को छोड़कर अन्य 18 में गिरावट का रुख रहा।

इस दौरान फोकस्ड आईटी 2.35, आईटी 2.26, टेक 2.12, वित्तीय सेवाएं 0.68, हेल्थकेयर 0.51, दूरसंचार 0.65, आॅटो 1.39, बैंकिंग 0.81, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 0.81 और धातु समूह के शेयर 0.45 प्रतिशत टूट गए। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मिलाजुला रुख रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफटीएसई 0.23, जर्मनी का डैक्स 0.86 और जापान का निक्केई 0.56 प्रतिशत चढ़ गया जबकि हांगकांग का हैंगसेंग 1.20 और चीन का शंघाई कम्पोजिट 0.43 प्रतिशत टूट गया। Stock Market News

Christopher Luxon Car Accident: न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री की कार का हुआ एक्सीडेंट!