Chhachhrauli - Sach Kahoon Hindi

स्वतंत्रता दिवस समारोह में बंतो कटारिया ने फहराया तिरंगा, शहीदों को किया नमन
छछरौली, सच कहूं राजेंद्र कुमार।  हरियाणा अनूसूचित जाति आयोग की अध्यक्षा श्रीमती बंतो कटारिया ने नई अनाज मंडी छछरौली में आयोजित उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण किया और परेड का निरीक्षण कर मार्च पास्ट की सलामी ली।
श्रीमती बंतो कटारिया ने देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आज का दिन इसलिए भी विशेष है कि इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस के साथ हरियाली तीज का पावन पर्व भी मनाया जा रहा है। उन्होंने हरियाली तीज की भी हार्दिक शुभकामनाएं दी।   उन्होंने कहा कि भारत की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले ज्ञात-अज्ञात स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन करती हूं। इन सेनानियों के त्याग और बलिदान से हमें आजादी मिली। हमारे संविधान निर्माताओं ने न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के जिन मूल्यों पर लोकतंत्र की मजबूत नींव रखी थी, वह नींव समय के साथ और मजबूत हुई है। उन्होंने उन सभी वीर जवानों को भी श्रद्धांजलि दी जिन्होंने देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करते हुए अपने प्राणों का बलिदान दिया।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने शहीदों के परिवारों के सम्मान और कल्याण को हमेशा सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। देश की रक्षा करते हुए शहीद हुए जवानों के आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर सरकारी नौकरी दी जा रही है। पिछले लगभग 12 वर्षों में लगभग सवा चार सौ शहीदों के आश्रितों को सरकारी नौकरी प्रदान की गई है। आज का भारत केवल अपनी सांस्कृतिक विरासत और सामरिक शक्ति के लिए ही नहीं, बल्कि अपनी तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के लिए भी विश्व में अपनी पहचान बना रहा है। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता, नवाचार और आर्थिक विकास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि भारत दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में अपनी स्थिति लगातार मजबूत कर रहा है और विकसित भारत के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहा है। हमारा लक्ष्य केवल आर्थिक विकास की गति बढ़ाना नहीं बल्कि ऐसा विकास सुनिश्चित करना है जिसका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। इसी सोच के अनुरूप हम विकसित भारत के साथ विकसित हरियाणा के संकल्प को आगे बढ़ा रहे हैं। हमारा प्रयास है कि आर्थिक विकास के साथ-साथ निवेश बढ़े, नए उद्योग स्थापित हों, युवाओं को रोजगार मिले, किसानों की आय बढ़े और प्रदेश के हर क्षेत्र में आधुनिक बुनियादी ढांचा विकसित हो। हमने उद्योगों के लिए कारोबारी वातावरण को सरल बनाया है। प्रमाण-पत्र, लाइसेंस और अनुमतियों से जुड़ी अनेक प्रक्रियाओं को सरल एवं पारदर्शी बनाया गया है।

मुख्य अतिथि ने कहा कि आयुष्मान भारत-चिरायु योजना के माध्यम से पात्र परिवारों को 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिल रही है। किडनी रोगियों के लिए सभी सरकारी अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में मुफ्त डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। कैंसर के तीसरी और चौथी स्टेज के उन रोगियों को, जिनकी पारिवारिक वार्षिक आय 3 लाख रुपये से कम है, 3,000 रुपये प्रतिमाह की आर्थिक सहायता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि हमारा अन्नदाता हमारे विकास का आधार है। हरियाणा सरकार किसानों के हितों की रक्षा के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। हरियाणा देश का पहला राज्य है, जहां 24 फसलों की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी एमएसपी पर करने की व्यवस्था की गई है। इनमें गेहूं, सरसों, सूरजमुखी, मसूर, धान, ज्वार, बाजरा, गन्ना, कपास और चना सहित अन्य फसलें शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि हरियाणा की बेटियों ने शिक्षा, खेल, विज्ञान, प्रशासन और विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। हमारी सरकार का प्रयास है कि महिलाओं को केवल लाभार्थी नहीं, बल्कि विकास में सक्रिय भागीदार बनाया जाए। सरकार द्वार लाडो लक्ष्मी योजना के माध्यम से महिलाओं को प्रतिमाह 2100 रुपये की राशि दी जा रही है। गरीब परिवारों की महिलाओं को 500 रुपये में रसोई गैस का सिलेंडर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज हमारे सामने एक बड़ी चुनौती नशे की भी है। नशा हमारी युवा शक्ति, परिवारों और समाज के भविष्य के लिए गंभीर खतरा है। राहगीरी, युवा मैराथन जैसे कार्यक्रम के माध्यम से नशे के विरुद्ध जन जागरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने खेल बुनियादी ढांचे को मजबूत करने, खिलाडिय़ों को बेहतर प्रशिक्षण उपलब्ध कराने और प्रतिभावान युवाओं को प्रोत्साहित करने पर विशेष ध्यान दिया है।

बंतो कटारिया ने कहा कि  युवाओं को मैरिट के आधार पर नौकरियां दी जा रही हैं। इसके अलावा युवाओं को हुनरमंद बनाने के लिए कौशल प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। बजट जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेज तैयार करने से पहले आम नागरिकों से सुझाव लिए गए और उपयोगी सुझावों को बजट में शामिल किया गया। यह लोकतंत्र को केवल मतदान तक सीमित न रखकर जनभागीदारी के रूप में मजबूत करने का प्रयास है।
छछरौली के एसडीएम जसपाल सिंह गिल ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह में परेड का नेतृत्व वेदपाल परेड कमांडर व कुलदीप सिंह ने किया। बीएस सीनियर सैकण्डरी स्कूल सलेमपुर खादर  के एनसीसी अंडर ऑफिसर मनन सैनी, सनराइज सीनियर सैकेण्डरी स्कूल प्रताप नगर से एनसीसी के केशव, गुर्जर कन्या विद्या मंदिर देवधर प्रेरणा, राजकीय मॉडल सांस्कृतिक सीनियर सैकेण्डरी स्कूल से एनसीसी की ज्योति, राजकीय कॉलेज छछरौली से एनसीसी के मुसकान खान, ज्वाहर नवोदय विद्यालय से एनसीसी के लक्की सूध ने नेतृत्व किया। गुर्जर कन्या विद्या मंदिर देवधर बैंड, गॉड ब्लेस पब्लिक स्कूल मुजाफत कलां बैंड ने अपनी प्रस्तुति दी। उन्होंने बताया कि पीटी, डंबल शौ व सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। हरियाणा पुलिस की टुकड़ी ने प्रथम स्थान, एनसीसी जवाहर नवोदय विद्यालय गुलाबगढ़ ने दूसरा स्थान व गुर्जर कन्या विद्या मंदिर देवधर बैंड ने तीसरा स्थान तथा एनसीसी जीएमएसएसएस छछरौली ने चौथा स्थान प्राप्त किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में सरस्वती सीनियर सैकेण्डरी स्कूल छछरौली ने प्रथम स्थान, राजकीय कन्या सीनियर सैकण्डरी स्कूल छछरौली ने दूसरा स्थान तथा डीएसएसआर सेकेंडरी स्कूल सलेमपुर खादर से तीसरा स्थान तथा खालसा सीनियर सैकण्डरी स्कूल छछरौली ने चौथा स्थान प्राप्त किया ।
इस मौके पर पूर्व विधायक अर्जुन सिंह,  डीएसपी पूजा, बीडीपीओ कार्तिक चौहान, नायब तहसीलदार आनंद रावल, नम्बरदार संजीव सैनी, मार्किट कमेटी के चेयरमैन कैलाश चंद शर्मा, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग, भाजपा मंडल अध्यक्ष गौरव गोयल, अमित खदरी व अमित, सहित बीजेपी के कार्यकर्ता व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Chhachhrauli News: आकाशीय बिजली गिरने से घर बुरी तरह क्षतिग्रस्त
छछरौली, (सच कहूँ न्यूज)। छछरौली क्षेत्र के गांव फेरूवाला में गत देर रात्रि आसमानी बिजली गिरने से एक घर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में मकान की छत और दीवारों में गहरी दरारें आ गईं, जबकि बाहर का छज्जा टूटकर गिर गया और उसके नीचे रखा कूलर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि बारिश शुरू होने पर परिवार कुछ देर पहले ही आंगन छोड़कर कमरे में चला गया था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। सूचना मिलते ही सरपंच व ग्रामीण मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। पीड़ित परिवार का कहना है कि हादसे में उन्हें काफी नुकसान हुआ है। Chhachhrauli News

गांव फेरूवाला के सरपंच रवि ने पीड़ित परिवार से बातचीत के बाद बताया कि शंटि कुमार अपने माता-पिता, छोटे भाई, पत्नी और बेटी के साथ गांव के बस अड्डे के पास डेरे में रहता है। वह मजदूरी का काम करता है। रात को परिवार खाना खाने के बाद गर्मी के चलते बाहर आंगन में बिस्तर लगाकर आराम कर रहा था।

रात करीब 3 बजे बूंदाबांदी शुरू हो गई, जिसके बाद परिवार के सदस्य बिस्तर उठाकर कमरे में सोने के लिए चले गए। कमरे में जाने के कुछ ही मिनट बाद तेज गर्जना के साथ आसमानी बिजली सीधे मकान पर गिरी। कमरे के अंदर छत से सीमेंट के टुकड़े नीचे गिरने लगे। जब परिजन बाहर निकले तो देखा कि मकान की दीवारों और छत में दरारें पड़ चुकी थीं और बाहर का छज्जा टूटकर गिरा हुआ था। इतना ही नहीं, बाहर रखा कूलर भी पूरी तरह टूट चुका था। Chhachhrauli News

एसडीएम जसपाल सिंह गिल की छछरौली बाजार में अतिक्रमण को लेकर सराहनीय पहल
छछरौली सच कहूं राजेंद्र कुमार। एसडीएम जसपाल सिंह गिल ने छछरौली बाजार में जागरूकता अभियान चलाया, उन्होंने जनता की समस्याएं सुनी और व्यापारी भाइयों ने भी प्रशासन को सहयोग करने का आश्वासन दिया | उपमंडल छछरौली के एसडीएम जसपाल सिंह गिल ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने छछरौली में तिकौनी चौंक से लेकर शिव मंदिर मेन गेट तक निरीक्षण किया उनके साथ बीडीपीओ कार्तिक चौहान, फारेस्ट रेंज अधिकारी बलजीत, एसडीओ पीडब्ल्यूडी गिरीश कुमार , थाना प्रभारी वेदपाल, जे ई इकबाल सिंह, पंचायत सचिव हेमंत एवं छछरौली के गणमान्य व्यक्ति साथ रहें।

एसडीम छछरौली जसपाल सिंह ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पहले सभी व्यापारियों की रैस्ट हाउस में बैठक ली एवं उन्हें अतिक्रमण को लेकर जागरूक किया कि अतिक्रमण से किसी का भी कोई लाभ नहीं होता बल्कि इससे ग्राहकों को आने जाने में व खरीदारी करने में परेशानी होती है व इस अतिक्रमण से परेशान ग्राहकों व आमजन को आने जाने में दिक्कत होती है जिससे दुकानदारों की ब्रिकी भी कम होती है,इन सभी बातो का सभी दुकानदारों ने समर्थन किया इसके पश्चात एसडीएम जसपाल सिंह गिल सभी अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्तियों के साथ निरीक्षण करते हुए छछरौली के  तिकोनी चौक फॉरेस्ट ऑफिस से लेकर छछरौली शिव मंदिर गेट थाने तक उन्होंने सड़क के दोनों ओर का निरीक्षण किया और व्यापारी भाइयों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनी एवं उन्हें जागरूक करते हुए उनका निवारण किया ।

छछरौली बाजार के दुकानदारों ने एसडीएम जसपाल सिंह गिल एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियों एवं गणमान्य व्यक्तियों की इस पहल का स्वागत किया व कहा कि इस प्रकार के जागरूक प्रयासों की यहाँ बहुत जरूरत थी, जागरूकता बढ़ने से हमें भी जानकारी मिली है कि हम सभी ग्राहकों एवं आने जाने वाले आमजन को ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं प्रदान करे। गाँव छछरौली के व्यापारी भाइयों ने एसडीएम जसपाल सिंह गिल व सभी प्रशासनिक अधिकारियों को आश्वासन दिया कि उनके कहे के मुताबिक प्रशासन को पूरा सहयोग करेंगे ताकि बाजार  खुल रहे और आवागमन  में किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत परेशानी ना हो। एसडीएम छछरौली जसपाल सिंह गिल ने कहा कि छछरौली हस्पताल सीएचसी के बाहर वाली दीवार पर किसी भी प्रकार का कोई अतिक्रमण नहीं करने दिया जाएगा क्योंकि यहाँ सबसे ज्यादा ट्रैफिक गुजरता है।
इस दौरान भाजपा जिला यमुनानगर मीडिया प्रमुख कपिल मनीष गर्ग, मंडल अध्यक्ष गौरव गोयल, वरिष्ठ भाजपा नेता गुलशन अरोडा, सरपंच प्रतिनिधि संजीव सैनी नम्बरदार, मोहित गोयल, अरुण कुमार आदि साथ रहें।

विराट हिंदू सम्मेलन को लेकर संयोजन समिति की बैठक आयोजित
छछरौली, सच कहूं राजेंद्र कुमार। छछरौली उपमंडल के गांव भूंड कलां में आगामी 14 फरवरी को आयोजित होने वाले विराट हिंदू सम्मेलन को लेकर संयोजन समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सम्मेलन की तैयारियों, व्यवस्थाओं और कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए विराट हिंदू सम्मेलन के संयोजक अमित सरपंच ने बताया कि प्रतापनगर खंड के भूंड कलां मंडल में 14 फरवरी को विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस सम्मेलन में समाज के हर वर्ग से हजारों की संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है। सम्मेलन को भव्य और सफल बनाने के लिए समिति के सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

बैठक में सम्मेलन के दौरान आयोजित होने वाले हवन-यज्ञ को लेकर भी विशेष चर्चा की गई। इसके तहत मंडल के अंतर्गत आने वाले सभी गांवों में प्रत्येक घर तक हवन सामग्री वितरित करने की योजना बनाई गई, ताकि अधिक से अधिक लोग धार्मिक कार्यक्रम में भाग ले सकें। भूंड कलां मंडल में भूंड कलां, छोटा भूंड कलां, कलीवाला, डोईवाला, मंडेवाला, देखनेवाला, सपोलिया, नैनोवाला सहित लगभग नौ गांव शामिल हैं। आज की समिति बैठक में चेतन आनंद महाराज, कोषाध्यक्ष दीपक, सचिन, सोनू मंडेवाला, सुभाष सहित अन्य समिति सदस्य मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर सम्मेलन को सफल बनाने का संकल्प लिया।

वाइल्ड लाइफ व फारेस्ट टीम की संयुक्त कार्रवाई, जंगलों से खैर के 20 से 25 पेड़ काटे गए, 82 पीस बरामद
छछरौली, सच कहूं राजेंद्र कुमार। फारेस्ट व वाइल्ड लाइफ विंग की टीम के संयुक्त प्रयासों से खैर से लदा एक टैंपू पकड़ा है। जिसमें कई लाख रुपये कीमत की खैर बरामद हुई है। गाड़ी से 82 पीस खैर के बरामद हुए हैं। खैर तस्कर गाड़ी को दादुपुर जटान गांव के समीप छोड़ कर फरार हो गए। रेंज कार्यालय में गाड़ी से जब लकड़ी को गिनती के लिए उतारा जा रहा था तो उसमें लकड़ी की एक खोल में पक्ष्रियों का एक घोंसला भी मिला, जिसमें पक्षी रह रहे होंगे। वन विभाग कलसिया रेंज छछरौली ने कार्रवाई करते हुए मामले की रिपोर्ट तैयार कर दी, जिसे अदालत में पेश किया जाएगा। बताया जाता है कि जंगलों से लगभग 20 से 25 पेड़ काटे गए जिनकी लकड़ी बरामद हुई है।

कलसिया रेंज छछरौली के वन दरोगा मिंटू को को शनिवार सुबह को सूचना मिली कि जाटांवाला निवासी ईनाम टैंपू में खैर की लकड़ी को लाद कर बाजार में बेचने के लिए लेकर जाएगा। उसने इसकी सूचना कोट ब्लाक के इंचार्ज बृजमोहन के अलावा छछरौली के बीट इंचार्ज सुरेंद्र व मेहरनीवाला के वन्य जीव रक्षक प्रदीप को दी। मिटूं व बृजमोहन वन दरोगा द्वारा छछरौली से डारपुर रोड पर कोट के पास नाका लगाया तो सुरेंद्र कुमार व प्रदीप गार्ड द्वारा प्रतापनगर-बिलासपुर रोड पर लेदी के पास नाका लगाया गया।

सुबह पांच बजे के करीब ढाकवाला मोड की ओर से एक टैंपू आता दिखाई दिया, तो मिंटू वन दरोगा ने उसे रुकने का इशारा किया। मगर टैंपू चालक ने नाकाबंदी पर तैनात स्टाफ पर टैंपू चढ़ाने का प्रयास करते हुए उसको ओर तेज भगा लिया। इसकी सूचना लेदी में तैनात स्टाफ को भी दी गई। टैंपू का जब पीछा शुरु किया गया तो देखा कि टैंपू को जाटवाला का इरफान चला रहा था, उसके साथ एक ओर व्यकित बैठा था। इसी तरह एक अन्य आरोपी टैंपू की पिछली साइड में बैठा था। दादुपुर जटान के पास टैंपू को घिरता देख कर गाड़ी चालक आपने टैंपू को  को वहीं छोड़ दो अन्य साथियों के साथ भागने में सफल हो गया। भागते हुए आरोपियों की पहचान जाटांवाला के इशरार, इकरान के रुप में हुई । कर्मचारियों ने टैंपू को अपने कब्जे में लेकर चेक किया तो उसमें खैर के छिले टुकड़े लदे हुए थे। टैंपू को छछरौली रेंज कार्यालय लाया गया, उसमें से 82 पीस खैर के बरामद हुए।  लकड़ी को वन्य प्राणी विहार के जंगल इब्राहिमपुर बीट, छछरौली बीट व बनसंतौर बीट से काटा गया था।

लकड़ी की खोल में मिला पक्षियों का घोंसला, तस्कर उजाड़ रहे है वन्य जीवों का आश्रय स्थल

फारेस्ट स्टाफ जब लकड़ी को गाड़ी से गिनती के लिए उतार रहा था तो उसमें एक लकड़ी के खोल में पक्षियों का घोंसला मिला जो वैसे ही लकड़ी में चिपका हुआ था। रेंज अधिकारी बलजीत सिंह ने बताया कि वन माफिया या खैर तस्कर न केवल खैर का कटान कर पर्यावरण के लिए मुसीबत खड़ी कर रहे है, बल्कि पशु-पक्षियों के आश्रय स्थलों को भी उजाड़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि विभाग इस प्रकार के आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई करेगा। रिर्जव फारेस्ट, प्रोटेक्टड फारेस्ट व वाइल्ड लाइफ सेंचुरी एरिया के जंगल को नुकसान पहुंचाने की एवज में आईएफए, वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन एक्ट व पीएलपीए की धाराओं को लगा कर रिपोर्ट तैयार की गई है। जिसमें जाटांवाला के चार लोगों को आरोपी बनाया गया है।

हरियाणा में अवैध कटान कर रहे तस्करों ने फारेस्ट स्टाफ पर जानलेवा हमला किया
छछरौली, सच कहूं राजेंद्र कुमार। प्रोटेक्टड फारेस्ट बनसंतौर में खैर का अवैध कटान कर रहे तस्करों ने फारेस्ट स्टाफ पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में स्टाफ के साथ गश्त कर रहे एक मजदूर को सिर पर गंभीर चोटे आई है। हमले के बावजूद स्टाफ ने एक आरोपी को पकड़ लिया, मगर तस्करों ने दोबारा से हमला कर अपने साथी को छुड़वा लिया व खैर से लदी गाड़ी लेकर मौके से फरार होने में सफल हो गए। मौके से खैर के आठ पेड़ों की मुंडिया मिली, इसके साथ ही आरापत्ती, कुल्हाड़ा, खैर के कुछ पीस बरामद हुए। रेंज अधिकारी ने बीट इंचार्ज की शिकायत पर पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई करने को कहा है।

छछरौली वन रेंज की बन संतौर बीट पर तैनात वन दरोगा मिंटू ने अपनी शिकायत में बताया कि वह देर रात को अपने मजदूर के साथ ताहरपुरकलां के साथ लगते बनसंतौर जंगल में गश्त कर रहा था तो जंगल के बीच में छह सात लोग काटे गए पेड़ों के टुकडों की छिलाई करके उसको पास खड़ी टाटा सफारी गाड़ी में लोड कर रहे थे। उसने इसकी सूचना कोट ब्लाक के इंचार्ज अंकित को दी व जंगल में पहुंचने को कहा। टार्च की रोशनी में देखा तो कोट बसावा का पिंद्र, अवतार, सुखदेव व कंवर पेड़ों को चीरा लगा रहे थे तो कोट बसावा सिंह के संदीप, सोनू, कोट मुस्तरका निवासी नवाब के साथ मिलकर खैर को गाड़ी में लोड कर रहे थे। फारेस्ट स्टाफ को वहां आता देखकर गाड़ी चालक आरिफ व मुबारिक मौके से खैर के टुकड़ों से लदी गाडी को लेकर फरार हो गए। उसने अपने मजदूर के साथ बाकी आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की तो आरोपियों ने स्टाफ पर लाठी, डंडो व धारदार हथियारों से हमला कर दिया। मिंटू ने बताया कि अचानक हमला होने पर वह पीछे हट गया, मगर मजदूर मेहंदी के सिर पर गंभीर चोट लग गई। इसी दौरान मौके पर ब्लाक इंचार्ज अंकित अन्य कर्मचारियों को लेकर मौके पर पहुंच गया।

अब स्टाफ की संख्या बढ़ती देखकर आरोपी थोड़ी दूरी पर खड़ी एक काले रंग की सफारी गाड़ी की ओर भागने लगे। भागते हुए लोगों में से कोट मुस्तरका निवासी नवाब को दबोच लिया। बाकी सफारी गाड़ी में बैठ कर भाग निकले, मगर थोड़ी देर में सभी आरोपी उसी गाड़ी से वापस आए ओर जोर-जबरदस्ती कर अपने साथी को छुड़वा ले गए। जंगल में जांच के दौरान आठ खैर के पेड़ों की मुंडिया मिली व मौके से एक आरापत्ती, एक कुल्हाड़ा व खैर के कुछ छिले व बिना छिले टुकड़े बरामद किए। मौके से बरामद सामान को कोट ब्लाक मुख्यालय लाया गया व घायल मजदूर को यमुनानगर अस्पताल में इलाज व मेडिकल के लिए ले जाया गया। रेंज अधिकारी बलजीत सिंह ने स्टाफ की शिकायत को कार्रवाई के लिए छछरौली थाने में भेज दिया।

हवलदार विजेंद्र संधू का राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार
छछरौली, सच कहूं राजेंद्र कुमार। साढ़े 17 साल की उम्र में आर्मी में भर्ती होने वाले हवलदार विजेंद्र संधू को पैतृक गांव लेदा खादर में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। जब 11 बजे गांव में विजेंद्र का पार्थिव शरीर पहुंचा तो पूरा क्षेत्र विजेंद्र संधू अमर रहे के नारों से गूंज उठा। लेदा खादर व आस-पास के गांव के युवा पहले ही इंतजार में खड़े थे। जैसे ही सेना का वाहन पार्थिव शरीर लेकर लेदी पहुंचा तो युवा साथ-साथ लेदा खादर तक पहुंचे और अंतिम दर्शन के बाद अंतिम विदाई दी। इस दौरान एसडीएम छछरौली रोहित कुमार, बीडीपीओ कार्तिक चौहान, सैनिक वेलफेयर बोर्ड के वेलफेयर ऑर्गेनाइजर रणजीत सिंह, हैड क्लर्क राकेश कुमार यादव भी मौजूद रहे। सेना के उच्च अधिकारी के साथ 8 जवानों ने विजेंद्र संधू को सैनिक सम्मान के साथ अंतिम सलामी दी।

छछरौली के एसडीएम रोहित कुमार ने बताया कि विजेंद्र 19 जुलाई को छुट्टी पर घर आया था। परिजनों को उसकी तबीयत ठीक नहीं लगी तो उसका चैकअप करवाया गया। डॉक्टर्स ने विजेंद्र को काला पीलिया से ग्रस्त होने की पुष्टि की जिसके बाद परिजनों ने उसे पंचकूला कमांड अस्पताल में भर्ती करवाया। वहां भी हालात बिगड़ते देख परिजन उसे दिल्ली के आर.आर. अस्पताल में ले गए जहां सोमवार की दोपहर 3 बजे विजेंद्र ने अंतिम सांस ली। मंगलवार को 11 बजे विजेंद्र का पार्थिव शरीर पैतृक गांव लेदा खादर पहुंचा जिसके बाद उनका सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। गौरतलब है कि विजेंद्र संधू आर्मी की 24-जाट रेजिमेंट में हवलदार के पद पर थे। वह महज साढ़े 17 साल की उम्र में सेना में भर्ती हो गए थे। उन्होंने लगभग 15 साल तक सेना में सेवाएं दी। वह अंतिम बार छुट्टी पर आने से पहले अरुणाचल प्रदेश में तैनात थे।

छछरौली के एसडीएम ने बताया कि विजेंद्र संधू के पिता यशपाल सिंह भी सेना में जेसीओ के पद पर सेवाएं देकर रिटायर हुए थे और उसके बाद रेलवे में कुछ साल नौकरी की। नौकरी पीरियड के दौरान उनका देहांत हो गया था अब उनकी जगह विजेंद्र संधू का छोटा भाई सचिन संधू रेलवे में कार्यरत है। अब स्वर्गीय विजेंद्र संधू के परिवार में मां अंगूरी देवी, पत्नी मीनाक्षी, बेटी पवित्र, बेटी गुरनूर और भाई सचिन संधू रह गए हैं।

समता योग आश्रम के मोड़ पर खेती योग्य जमीन पर बसा दी गई कालोनी, निगम व जिला नगर योजनाकार की चुप्पी संदेह के दायरे में
छछरौली (सच कहूं राजेंद्र कुमार) समता योग आश्रम के समीप सात से आठ एकड़ में पूरी अवैध कालोनी बसा दी गई। निगम एरिया में होने के बावजूद कृषि योग्य जमीन पर प्लाटिंग कर उसको बेच भी दिया गया। मगर न नगर निगम न ही नगर योजनाकार विभाग ने कुछ कार्रवाई की। लगभग सात से आठ एकड़ करोड़ों की इस जमीन में शोरुम व दुकानें बेच कर भोले-भाले लोगों को 35 से 40 लाख रुपये प्रति शोरुम के हिसाब से बेच तो दिए गए। मगर अब जब इसमें से प्रापर्टी डीलर अपनी चांदी कूट कर निकल जाएंगे तो उसके बाद विभाग पहले ही वहां पर प्लाट लेकर लुट चुके अब अगर वहां पर निर्माण करेंगे तो विभागों के अफसर पहुंच जाएंगे।

समता योग आश्रम पर नेशनल हाइवे व खारवन रोड पर सात से आठ एकड़ में एक बड़ी अवैध कालोनी काट दी गई। उसमें अब सीवरेज भी डाल दिया गया है। लगभग-लगभग यहां पर प्लाट बेचे भी जा चुके है। सरकार से कालोनी का न तो लाइसेंस लिया गया न ही सरकार को कोई लाइसेंस फीस चुकाई गई। चमन लाल गुरमेज सिंह सुशील कुमार आदि बताते हैं कि यहां पर रिहायशी प्लाटों के अलावा दुकानें व बड़े-बड़े शोरुम भी बनाकर बेच दिए गए है, यानी पूरी तरह से अवैध कालोनी बसा दी गई है। अब तो यहां पर सीवरेज आदि भी डाल दिया गया है। मगर कई माह तक खुलेआम काटी गई इस कालोनी में संबधित विभागों द्वारा जैसे प्लाट बेचने की खुली छूट दी गई।

सूत्रों के अनुसार निगम एरिया में होने के बावजूद न केवल इस अवैध कालोनी को बसाया गया बल्कि यहां पर रजिस्ट्रियां भी कर दी गई। जबकि बिना निगम की एनडीसी के अवैध तो छोड़ो किसी वैध कालोनी तक में रजिस्ट्री नहीं हो सकती। जबकि यहां पर खेती की जमीन को टुकड़ों में बांट कर उसकी उसकी रजिस्ट्री कर जा रही है। न केवल नगर निगम बल्कि नगर योजनकार विभाग की चुप्पी पर भी संदेह पैदा हो रहा है कि आखिर करोड़ों की इस जमीन पर नेशनल हाइवे किनारे प्लाटिंग आखिर कैसे हो रही है। पंचकूला बैठे विभाग के बड़े अफसरों को आखिर क्या इतने बड़ी कालोनी काटे जाने की जानकारी नहीं दी गई। दूसरी बात यहां पर रजिस्ट्रियां होना सीधा-सीधा तहसील कार्यालय से लेकर नगर निगम व नगर योजनकार विभाग की मिलीभगत का इशारा करती है।

जिला नगर योजनाकार राजेश ने बताया कि इस कालोनी में पहले भी कार्रवाई हो चुकी है। एफआईआर के लिए भी भेज दिया गया है। इसके साथ ही तहसीलदार को रजिस्ट्री आदि न करने के लिए भी लिखा गया है। अब अगर तहसीलदार यहां की रजिस्ट्री कर रहा है तो उसमें वह क्या कर सकते हैं। अब जब भी वहां निर्माण होगा उसको तोड़ा जाएगा।

दिव्यांग बच्चो के लिए संस्थान में चल रहे समर कैंप का हुआ समापन समारोह
छछरौली] सच कहूं राजेंद्र कुमार। उत्थान संस्थान मे दिव्यांग बच्चो के लिए चल रहे पंद्रह दिवसीय समर कैंप का समापन समारोह आयोजित किया गया। समापन समारोह के कार्यक्रम में समाज सेवी रमेश मेहता जी मुख्य अतिथि रहे।संस्थान की डायरेक्टर डॉक्टर अंजू बाजपई जी तथा प्रधानाचार्य रविंद्र मिश्रा जी ने उनका स्वागत किया तथा संस्थान में चल रहे दो सप्ताह के इस कैंप की गतिविधियों के बारे मे बताया कि कैंप में बच्चों ने कई महत्वपूर्ण विषयों पर शिक्षा प्राप्त की। इनमें योग, सांस्कृतिक कला ,पाक कला इत्यादि गतिविधियां शामिल रही। कैंप का उद्देश्य सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना का विकास करना और बच्चों में आत्मविश्वास व जीवन कौशल को मजबूत कराना था।मुख्य अतिथि समाज सेवी रमेश मेहता जी ने सभी बच्चो को आशीर्वाद दिया और कहा कि दिव्यांग बच्चों के लिए समर कैंप एक महत्वपूर्ण अवसर है, जहां वे न केवल नई चीजें सीखते हैं, बल्कि सामाजिक संपर्क भी बढ़ाते हैं।

अपने अंदर आत्मविश्वास विकसित करते हैं, और समुदाय के साथ जुड़ते हैं। उन्होंने कहा कि दिव्यांग बच्चे वास्तव में प्रतिभा के धनी होते हैं। उनमें विशेष ऊर्जा होती है जो हमें पहचानने की आवश्यकता है। हर बच्चा अपनी पूरी क्षमता तक पहुँचने का मौका पाता है, और यह दक्षता विकास के लिए समर कैम्प एक समर्थनशील और समावेशी वातावरण प्रदान करने का प्रयास करता है, जहाँ विशेष आवश्यकताओं वाले बच्चे समृद्ध हो सकें। सशक्तिकरण, समावेश, और स्वीकृति को प्रोत्साहित करके, हम इन बच्चों को उनके सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित और उत्साहित करने का लक्ष्य रखते हैं।उन्होंने सभी की कला देखकर उनकी भूरी भूरी प्रशंसा की।इंटर्नशिप करने आए यू पी ई एस तथा चितकारा यूनिवर्सिटी से आए सभी छात्र छात्राओं ने भी अपने विचार रख कर बताया कि उन्हे इन बच्चो के साथ काम कर बहुत अच्छा लगा उन्होंने कहा कि हर बच्चे मे कोई न कोई गुण छिपे होते है बस जरूरत है हमे उन गुणों को पहचान कर उन्हें निखारने की। कार्यक्रम में एकेडमी इंचार्ज स्वाति ठाकुर, स्पोर्ट्स इंचार्ज सुमित सोनी, डांस टीचर हनी तोमर, केयर टेकर राजेश और दीपा ने कार्यक्रम को सफल बनाया।

विश्व में मोदी का डंका बज रहा है और कांग्रेस की बैंड बज रही है: सांसद रेखा शर्मा
छछरौली, सच कहूं न्यूज़ राजेंद्र कुमार। भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा सरकार के केन्द्र में 11 वर्ष पूरे होने पर भाजपा जिला कार्यालय यमुना कमल में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर हरियाणा से भाजपा की राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा ने शिरकत की उनके साथ विधायक घनश्याम दास अरोड़ा,मेयर सुमन बहमनी, चेयरमैन रमेश कुमार ठसका, पूर्व विधायक बलवंत सिंह, पूर्व विधायक ईश्वर पलाका, जिला महामंत्री कृष्ण सिंगला, जिला महामंत्री सुरेन्द्र बनकट,भाजपा जिला यमुनानगर मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग ,जिला लोक सम्पर्क अधिकारी मनोज कुमार साथ रहें। भाजपा की राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा ने आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि भारत देश के इतिहास में मोदी सरकार का यह कार्यकाल स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा। यह कार्यकाल ’विकसित भारत’ और ’आत्मनिर्भर भारत’ के “संकल्प की सिद्धि“ का स्वर्णिम काल बन रहा है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत का अमृत काल,सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के सफल 11 साल है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रशंसा करते हुए सांसद रेखा शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री की कुर्सी वही है जो पहले की सरकारों में होती थी सिर्फ कुर्सी पर बैठने वाला व्यक्ति बदला है जिनका नाम नरेंद्र दामोदर दास मोदी है जिसने भारत देश को बदला है। विश्व में पीएम मोदी के नाम का डंका बज रहा है और कांग्रेस की बैंड बज रही है। राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा ने जहां पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा सरकार की 11 साल की उपलब्धियां गिनवाई वहीं कांग्रेस पार्टी को आड़े हाथों लिया।प्रधानमंत्री मोदी के पास 11 साल का नहीं, बल्कि पचास साल का विजन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों में देश भक्ति की भावना को जगाया है। इन 11 वर्षों में विकास का काम हुआ है। भारत की अर्थव्यवस्था 2 ट्रिलियन डॉलर थी लेकिन आज वह 2 ट्रिलियन से बढ़कर 4.3 ट्रिलियन बन गई है,मैं बहुत गर्व से कह सकती हूं कि मोदी 3.0 में अभी और 4 साल हैं, विकसित भारत बनाने के लिए एक नींव डाली जा रही है।पीएम मोदी ने इन 11 वर्षों में परिश्रम से परिकाष्ठा का मिसाल दी है। ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से भारत ने पाकिस्तान स्थित आतंकियों के ठिकानों को सफलतापूर्वक नष्ट करने का कार्य किया है ,पूरे विश्व में भारतीय सेना की धाक जमी है, भारत की सफल विदेश नीति की कूटनीति की चर्चा चारों ओर है हर विदेशी देश भारत के साथ मित्रता करना चाहता है, भारत एक शक्तिशाली देश है।राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा ने कहा कि पीएम मोदी ने अकेले नहीं, बल्कि खुद को तपा कर 140 करोड़ देशवासियों के परिश्रम, त्याग और सपनों को साकार किया है।

मोदी सरकार का यह कालखंड भारत के भविष्य के लिए एक मजबूत नींव रखने का कार्यकाल है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में नए भारत की सोच में जहां तकनीक है, वहीं तरक्की निहित है, नई शिक्षा नीति लागू करना बहुत बड़ी उपलब्धि है।जहां भाजपा सरकार है, वहां गरीब का कल्याण है। मोदी सरकार देश की राजनीति में पॉलिटिक्स ऑफ परफॉर्मेंस लेकर आई है। 2014 से पहले के भारत में भ्रष्टाचार, घोटालों और तुष्टिकरण की ही बात सामने आती थी, लेकिन अब विकास, अविष्कार और नवाचार की बातें हो रही हैं। कांग्रेस की सरकार में सरकारी योजनाओं के पैसे लोगों तक नहीं पहुँचते थे, बिचौलिये खा जाते थे, लेकिन अब पैसा सीधे जनता के अकाउंट में पहुँच रहे हैं। आयुष्मान भारत योजना से गरीबों का मुफ्त इलाज हो रहा है।राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा ने कहा कि पहले हम इम्पोर्ट पर आश्रित थे, आज मेक इन इंडिया की ताकत से एक्सपोर्ट में लीड कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश सशक्त निर्णय लेने में सक्षम हो रहा है। ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ एक सैन्य मिशन नहीं है, यह हमारे संकल्प, साहस और बदलते भारत की तस्वीर है। पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व में रक्षा क्षेत्र में भी भारत आत्मनिर्भर बन रहा है। कांग्रेस के राज में इंदिरा से लेकर मनमोहन तक सिर्फ गरीबी हटाओ के नारे दिए जाते थे, लेकिन अब आंकड़े बताते हैं कि मोदी सरकार में 27 करोड़ से ज्यादा लोग गरीबी रेखा से बाहर आ गए हैं।

केन्द्र सरकार की योजनाओं में गरीब केन्द्र बिन्दु है। पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना, स्वच्छ भारत मिशन, उज्ज्वला योजना, पीएम आवास, जल जीवन मिशन, पीएम जनधन योजना, आयुष्मान भारत, पीएम किसान सम्मान निधि आदि अनेक योजनाओं के माध्यम से गरीबों का कल्याण हो रहा है। भाजपा सांसद रेखा शर्मा ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में घोटालों का अँधेरा दूर हुआ है और सुशासन का प्रकाश फैल रहा है। ये 11 साल हमारी महान संस्कृति के पुनरुद्धार और धार्मिक जागरण के रहे हैं। इन 11 सालों में जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाना, तीन तलाक खत्म करना, जीएसटी लागू करना, वक्फ बिल जैसे सख्त निर्णय लिए गये है।हरियाणा की नायब सरकार मोदी सरकार के दिशा निर्देशों पर जनकल्याण के कार्यों को आगे बढ़ा रही है। विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चिरायु-आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बीमा योजना के दायरे का विस्तार कर किया है। भाजपा सरकार ने वृद्धावस्था सम्मान भत्ता तीन गुना बढ़ाकर 2024 में 3,000 रुपये प्रति माह कर दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा किसान हितैषी सरकार है। अन्नदाताओं को डीबीटी द्वारा आर्थिक रूप से सशक्त किया जा रहा है। प्रदेश में 79 सरकारी कॉलेज खोले गए हैं, जिनमें से 32 विशेष रूप से लड़कियों के लिए हैं और अब 20 किलोमीटर के दायरे में एक कॉलेज है। साथ ही 13 नये विश्वविद्यालय भी स्थापित किए गए। प्रदेश में ’हर घर-हर गृहिणी योजना’ के तहत 13 लाख परिवारों को 500 रुपये में गैस सिलेंडर दिया जा रहा है। हरियाणा देश में 24 फसलों को एमएसपी पर खरीदने वाला पहला राज्य बना है। बिना पर्ची और बिना खर्ची के युवाओं को सरकारी नौकरियां भाजपा शासन में ही मिलना संभव हुआ है।

समता योग आश्रम के पास अवैध कालोनी में नगर योजनाकार विभाग ने की दिखावे की कार्रवाई, अवैध कालोनी में रजिस्ट्रियां भी होने लगी
छछरौली (सच कहूं राजेंद्र कुमार)। समता योग आश्रम के पास लगभग सात से आठ एकड़ में काटी जा रही अवैध कालोनी पर कार्रवाई के नाम पर जिला नगर योजनाकार विभाग की तोड़फोड़ की कार्रवाई दिखावा मात्र रही। यहां पर जिस दिन नगर योजनाकार विभाग के दस्ते ने कार्रवाई की उसी दिन यहां पर कालोनी काटने वालों ने कच्ची मिटटी की सड्कों को जेसीबी की सहायता से ठीक कर लिया। यहां तक नगर निगम सीमा में पड़ने वाली इस कालोनी में रजिस्ट्रियां भी होनी शुरु हो गई है। जिससे साबित होता है कि मिलीभगत अवैध कालोनियां काटी जा रही है।

नगर निगम में पड़ने समता योग आश्रम में नेशनल हाइवे पर दादुपुर मोड पर जिस तरह से सात से आठ एकड़ में अवैध कालोनी बना दी गई। इससे नगर योजनाकार विभाग समेत नगर निगम पर सवाल उठने शुरु हो गए है। यहां पर जिस तरह से इतनी करोड़ों रुपये की जमीन पर बिना लाइसेंस लिए कर्मिशयल व रेंजिडेंशियल कालोनी बनाई जा रही है उससे स्पष्ट होता है कि सरकार चाहे अवैध कालोनियों को रोकने के कितने प्रयास कर ले, मगर अधिकारी सरकार की सारी योजनाओं को पलीता लगा कर छोड़ते हैं। यहां पर दादुपुर मोड़ पर छछरौली की जाने वाले रास्ते पर जो कालोनी काटी गई उस पर कुछ दिन पहले ही नगर योजनाकार विभाग ने पीला पंजा चलाया, मगर दिखावे की इस कार्रवाई के बाद जैसे ही नगर योजनाकार विभाग का दस्ता वहां से निकला तो वहां पर अवैध कालोनी काटने वालों ने जेसीबी की सहायता से कच्ची सड़कों में नाममात्र खोदे गए गडढों को भर लिया। यहां तक की इस एरिया में तहसील विभाग ने रजिस्ट्रियां भी कर रहा है। यह भी जांच का विषय है कि आखिर एक ओर विभाग कार्रवाई कर रहें है तो दूसरी ओर रजिस्ट्रियां कैसे हो रही है। इसके लिए नगर निगम से एनओसी की जरुरत होती है। अवैध कालोनी में नगर निगम आखिर कैसे एनओसी जारी कर रहा है।

जयधर के सरकारी स्कूल में यंग राइटर एडिटोरियल क्लब का गठन, पत्रकारिता से संबधित दिए गए टिप्स
छछरौली, सच कहूं न्यूज़ राजेंद्र कुमार। वर्तमान में पत्रकारिता का क्षेत्र बहुत ही व्यापक हो गया है। राजनीतिक, सामाजिक से लेकर अर्थव्यवसथा बहुत ही बड़े विषय बन गए है। किसी भी विषय में कोई पत्रकार अपनी खोजबीन व मेहनत से सूचनाएं एकत्रित कर उन्हें जन-जन तक पहुंचा सकता है, जिससे समाज को शिक्षित किया जा सकता है व खुद का कैरियर बनाया जा सकता है।

यह शब्द समाचार क्षेत्र से लंबे समय से जुड़े वरिष्ठ संवाददाता दुष्यंत छाबड़ा ने बुधवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जयधर में विधार्थियों को संबोधित करते हुए कहे। उन्होंने बताया कि सूचनाओं का एकत्रीकरण व विषय की गहराई तथा संकलन, आकलन व लेखन और सम्पादन ही पत्रकारिता कहलाती है। इस क्षेत्र में जाकर कोई भी विद्यार्थी अपना भविष्य बना सकता है और समाज व देश की सेवा कर सकता है।

विभाग के निर्देशानुसार स्कूल स्तरीय यंग राइटर एडिटोरियल क्लब का गठन किया गया। इस दौरान डेस्क एडिटर के रूप में तरन्ना, राधिका,अंशुल,तरन्नुम,आसिफ,मुस्कान व जैनब को तथा फील्ड रिपोर्टर के रूप में करीना,वंशिका,राशिका,नर्गिस, रिया, आयशा,पूजा और मानव को चुना गया। इस अवसर पर स्कूल स्टाफ से तेजपाल,चरणजीत बत्रा,अरुण, अनिल शास्त्री,भावना शर्मा, रीना, पूजा ने बच्चों के चयन में अहम भूमिका निभाई। प्रधानाचार्य सेवा सिंह की अध्यक्षता में क्लब का गठन हुआ, उन्होंने कहा कि आज विधार्थियों को हर विष्य पर जागरुक होना जरुरी है।