U19 Asia Cup - Sach Kahoon Hindi

IND vs PAK, U19 Asia Cup Final 2025: भारत नहीं दिखा सका कोई चमत्कार और कर ली हार स्वीकार
191 रन से हराकर पाकिस्तान दूसरी बार चैंपियन

IND vs PAK, U19 Asia Cup Final 2025: दुबई। अंडर–19 एशिया कप 2025 के फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत को एकतरफा अंदाज़ में 191 रन से पराजित कर खिताब पर कब्ज़ा जमा लिया। इस जीत के साथ पाकिस्तान ने टूर्नामेंट का दूसरा खिताब अपने नाम किया। इससे पहले वह वर्ष 2012 में भारत के साथ संयुक्त विजेता रहा था। रविवार को आईसीसी एकेडमी मैदान पर खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया, जो अंततः टीम के लिए नुकसानदायक साबित हुआ। IND vs PAK

पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 347 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। पारी की शुरुआत में ही पाकिस्तान को 31 रन पर हमजा जहूर के रूप में पहला झटका लगा, जो 18 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद समीर मिन्हास और उस्मान खान ने पारी को संभालते हुए दूसरे विकेट के लिए 92 रन की अहम साझेदारी की और टीम को 123 रन तक पहुंचाया। उस्मान खान 35 रन बनाकर आउट हुए।

इसके बाद समीर मिन्हास ने अहमद हुसैन के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 137 रन की मजबूत साझेदारी की। अहमद हुसैन ने 72 गेंदों पर 56 रन की उपयोगी पारी खेली, जबकि समीर मिन्हास ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 113 गेंदों में 172 रन ठोके। उनकी पारी में 9 छक्के और 17 चौके शामिल रहे, जिसने भारतीय गेंदबाजों की कमर तोड़ दी। IND vs PAK

भारतीय गेंदबाजी की बात करें तो दीपेश देवेंद्रन सबसे सफल गेंदबाज रहे

भारतीय गेंदबाजी की बात करें तो दीपेश देवेंद्रन सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 3 विकेट झटके। हेनिल पटेल और खिलन पटेल को 2–2 सफलताएं मिलीं, जबकि कनिष्क चौहान ने एक बल्लेबाज को पवेलियन भेजा।

347 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम शुरुआत से ही दबाव में नजर आई और 26.2 ओवर में मात्र 156 रन पर सिमट गई। कप्तान आयुष म्हात्रे 32 रन के कुल स्कोर पर ही आउट हो गए और वे केवल 2 रन ही बना सके। इसके बाद वैभव सूर्यवंशी ने तेज़ बल्लेबाजी करते हुए टीम को संभालने की कोशिश की। उन्होंने मात्र 10 गेंदों में 3 छक्कों और एक चौके की मदद से 26 रन बनाए, लेकिन उनके आउट होते ही भारतीय पारी बिखर गई।

अन्य बल्लेबाजों में खिलन पटेल ने 19 रन, अभिज्ञान कुंडू ने 13 रन और आरोन जॉर्ज ने 16 रन का योगदान दिया। निचले क्रम में दीपेश देवेंद्रन ने संघर्ष करते हुए 16 गेंदों में 36 रन बनाए, लेकिन वह भी हार को टाल नहीं सके।

पाकिस्तान की गेंदबाजी बेहद प्रभावशाली रही। अली रजा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट झटके, जबकि मोहम्मद सैयाम, अब्दुल सुभान और हुजैफा अहसान ने 2–2 विकेट लेकर भारत की बल्लेबाजी को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। इस तरह पाकिस्तान ने अंडर–19 एशिया कप 2025 का खिताब शानदार अंदाज़ में अपने नाम कर लिया। IND vs PAK

Ind vs Pak, U19 Asia Cup: दुबई में भारत संकट में!
Ind vs Pak, U19 Asia Cup: दुबई (एजेंसी)। भारत-पाक के बीच होने वाले अंडर-19 एशिया कप में भारतीय क्रिकेट टीम शनिवार (30 नवंबर) को ग्रुप ए मैच में पाकिस्तान अंडर-19 से भिड़ेगी। भारत 8 खिताबों के साथ टूर्नामेंट में सबसे सफल टीम बनी हुई है, जबकि पाकिस्तान केवल एक बार विजयी हुआ है। अफगानिस्तान और बांग्लादेश ने भी एक-एक बार ट्रॉफी जीती है। Ind vs Pak

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भारत की कप्तानी उत्तर प्रदेश के बल्लेबाज मोहम्मद ए करेंगे। 13 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी, जोकि कुछ दिन पहले ही इंडियन प्रीमियर लीग का अनुबंध हासिल करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने हैं, को भी टीम में शामिल किया गया है। भारतीय टीम में तमिलनाडु के आंद्रे सिद्धार्थ, केरल के लेग स्पिनर मोहम्मद एनान और कर्नाटक के बल्लेबाज हार्दिक राज और समर्थ नागराज भी शामिल हैं। भारत ने Pak के खिलाफ 282 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए संघर्ष किया और शुरूआती तीन विकेट 62 रनों पर खो दिए, जिस से भारत मुश्किल में आ गया!

जहां तक ​​प्रतियोगिता में आमने-सामने के आंकड़ों की बात है, दोनों टीमों ने चार-चार मैच जीते हैं। एक मैच बराबरी पर छूटा। भारत बनाम पाकिस्तान मैच का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स टेन 5 एसडी और एचडी तथा सोनी स्पोर्ट्स टेन 3 एसडी और एचडी (हिंदी) चैनलों पर किया जाएगा। भारत बनाम पाकिस्तान मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध है।

अंडर-19 प्लेइंग इलेवन | Ind vs Pak

भारत: आयुष म्हात्रे, वैभव सूर्यवंशी, आंद्रे सिद्धार्थ सी, मोहम्मद अमान (कप्तान), हरवंश सिंह (डब्ल्यू), निखिल कुमार, किरण चोरमले, हार्दिक राज, मोहम्मद एनान, समर्थ नागराज, युधाजीत गुहा

पाकिस्तान: शाहजेब खान, उस्मान खान, साद बेग (विकेटकीपर/कप्तान), फरहान यूसुफ, फहम-उल-हक, मोहम्मद रियाजुल्लाह, हारून अरशद, अब्दुल सुभान, अली रजा, उमर जैब, नवीद अहमद खान Ind vs Pak

Champions Trophy 2025: भारत और पाकिस्तान के बीच गतिरोध के चलते चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर आईसीसी मीटिंग…