Shah Satnam Ji Green S Welfare Committee - Sach Kahoon Hindi
हिसार के रेड स्क्वेयर मार्केट में होटल डिजायर में भीषण आग, कई घंटे बाद काबू
हिसार (सच कहूँ/मुकेश)। रेड स्क्वेयर मार्केट स्थित चार मंजिला होटल डिजायर में बुधवार शाम भीषण आग लग गई। आग होटल के किचन में शॉर्ट सर्किट से भड़की और देखते ही देखते पूरी इमारत को अपनी चपेट में लेते हुए चौथी मंजिल तक पहुंच गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। आग इतनी तेज थी कि कमरों में लगे एसी फटने लगे। होटल स्टाफ और मौजूद ग्राहक तुरंत बाहर भागे और अपनी जान बचाई। इस दौरान होटल की पार्किंग में खड़े कई वाहन भी आग की चपेट में आ गए, जिन्हें बाद में लोगों ने हटाया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की छह गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब दो से तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। एहतियात के तौर पर आसपास की बिल्डिंगों को खाली करा लिया गया।
युवती को कंबल के सहारे बचाया, महिला घायल
आग के दौरान पास की इमारत में फंसी एक युवती को स्थानीय लोगों ने सड़क पर कंबल लगाकर दूसरी मंजिल से कूदकर सुरक्षित बाहर निकाला। वहीं, बचाव कार्य के दौरान ऊपर से गिरी ईंट पास के मकान में रहने वाली पुष्पा के सिर पर लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।
होटल पूरी तरह जला, लाखों के नुकसान की आशंका
होटल मालिक रामपुर निवासी शुभम शर्मा के अनुसार, होटल में 15 कमरे थे। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक आग में होटल पूरी तरह जल गया है और लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। एसआई रविंद्र ने बताया कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है। धुएं का गुबार करीब 5 किलोमीटर दूर तक दिखाई दिया, जिससे आसपास के इलाके में दहशत का माहौल बना रहा।
सेवादार भी पहुंचे मदद को
आग की सूचना मिलते ही डेरा सच्चा सौदा की हिसार इकाई से शाह सतनाम सिंह ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी के सेवादार भी मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में सहयोग किया।
Hisar News: होटल में लगी आग को बुझाने में सहयोग करते सेवादार
पूज्य गुरु जी की बच्चों एवं युवा पीढ़ी को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने की पहल की ग्राम पंचायतों ने की सराहना
बच्चों एवं युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का जिला स्तरीय खेलों में सुनहरा अवसर मिला
मेरठ। बच्चों एवं युवा पीढ़ी को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखते हुए स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाने तथा खेलों के माध्यम से उनकी प्रतिभा को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाने के उद्देश्य से डेरा सच्चा सौदा के पूजनीय संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के मार्गदर्शन में समय-समय पर शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर समिति (Shah Satnam Ji Green S Welfare Committee) द्वारा विभिन्न स्तरों की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता रहा है। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से विभिन्न आयु वर्ग के अनेक खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अनेकों मेडल अर्जित किए हैं। Meerut News
इसी क्रम में शुक्रवार को जनपद मेरठ के विकासखंड मवाना क्षेत्र स्थित ग्राम रहावती के मिनी चौधरी चरण सिंह स्टेडियम में जिला स्तरीय खेल चयन परीक्षण (ट्रायल) आयोजित किए गए। इस प्रतियोगिता में लगभग 300 किड्स ,टीन ऐज वॉरियर व शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर समिति के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। खेलों में रिले रेस, एक टांग की दौड़, 800 मीटर की दौड़ ,गुलस्टिक, बास्केटबॉल, जैवलिन थ्रो, व अंधा झोटा खेलों का आयोजन हुआ।
पहल समाज के लिए अत्यंत उपयोगी
चयनित खिलाड़ियों को आगामी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में हरियाणा के सिरसा में पूज्य गुरुजी के सानिध्य में खेलने का अवसर प्राप्त होगा। कार्यक्रम में ग्राम खालिदपुर के प्रधान धीर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। आसपास की ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधियों ने युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करने की इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।
प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु सच्चे नम्र सेवादारों, ब्लॉक प्रेमी सेवकों, ग्राम प्रेमी सेवकों तथा सच्ची प्रेमी समिति के सदस्यों द्वारा खिलाड़ियों के लिए मैदान की व्यवस्था एवं अल्पाहार की समुचित तैयारी की गई। आयोजन को सफल बनाने में डॉ. सत्येंद्र इन्सां, हरपाल इन्सां, मनीष इन्सां, राजकुमार इन्सां, सतीश पाठनपुरिया इन्सां सहित सुंदर सिंह इन्सां, किरण पाल इन्सां, अजीत इन्सां, रवि इन्सां, अजय शर्मा इन्सां, वीरेंद्र शर्मा इन्सां, नेत्रपाल इन्सां, ओमवीर इन्सां, देशराज इन्सां और सुरेंद्र इन्सां आदि ने महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया। Meerut News
Fire: दिड़बा में टेंट स्टोर की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
डेरा सच्चा सौदा के श्रद्धालु ने भी आग बुझाने में मदद की
फायर ब्रिगेड की अनुपस्थिति पर उठे सवाल, दो महीने में तीसरी आग की घटना
दिड़बा मंडी (सच कहूँ/प्रवीन गर्ग)। Dirba News: दिड़बा शहर में एक बार फिर आग की भयावह घटना सामने आई, जब कौहरियां रोड स्थित गर्ग टेंट स्टोर की दुकान को सुबह करीब पांच बजे आग ने अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही समय में लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। स्थानीय लोगों ने एकजुट होकर आग पर काबू पाया और अन्य नुकसान को टालने में सफलता प्राप्त की। गर्ग टेंट स्टोर के मालिक राहुल कुमार ने बताया कि उन्हें सुबह चार बजे पड़ोसियों से सूचना मिली कि उनकी दुकान में आग लगी है। वे तुरंत मौके पर पहुंचे और देखा कि दुकान के शटर के अंदर से धुआं निकल रहा था। शटर खोलते ही अंदर भीषण आग लगी हुई थी। Dirba News
आसपास के लोग इकट्ठा हुए और पानी की बाल्टियों व पाइपों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। घटना स्थल पर डेरा सच्चा सौदा के श्रद्धालु भी पहुंचे, जिन्होंने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाने में लोगों की मदद की और जल चुके सामान को बाहर निकाला। आग लगने के कारणों का अभी तक कोई स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। दुकान के अंदर रखे गद्दे, कुर्सियां, परदे, बेंच और अन्य सामान पूरी तरह जल गया। अनुमानित रूप से लगभग तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
फायर ब्रिगेड की मांग फिर हुई मुखर | Dirba News
राहुल कुमार ने कहा कि दिड़बा शहर में फायर ब्रिगेड की अत्यंत आवश्यकता है ताकि समय रहते आग पर नियंत्रण पाया जा सके। उन्होंने बताया कि दो महीनों के भीतर यह तीसरी आग की घटना है। इससे पहले भी कई घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें दुकानदारों को लाखों का नुकसान उठाना पड़ा है।
यह भी पढ़ें:– Car Fire Accident: चलती कार में लगी अचानक आग, बाल-बाल बचा चालक
Satluj Bandh: दो दिन की कड़ी मशक्कत से डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों ने सतलुज बांध में दरार को भरा
धर्मकोट के विधायक ने बांध पर पहुंचकर लिया राहत कार्यों का जायजा, डेरा सेवादारों का जताया आभार
मोगा (सच कहूँ/विक्की कुमार/चरणजीत सिंह)। Moga News: पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा से शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैलफेयर कमेटी के सेवादार मुश्किल में फंसे लोगों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। इसी क्रम में सेवादारों ने जिला मोगा के धर्मकोट के निकट सतलुज नदी के बांध में आई दरार को दो दिन की कड़ी मशक्कत से भर दिया। गांव कमालके के पास सतलुज नदी के बांध के टूटने के बाद बड़े नुकसान की आशंका के चलते आसपास के गांवों की पंचायतों ने डेरा श्रद्धालुओं से मदद की अपील की थी। इस मांग पर डेरा सच्चा सौदा की शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी तुरंत एक्शन में आई और पानी प्रभावित गांवों को बचाने के लिए बांध पर जाकर मदद करना शुरू कर दिया। Moga News
वहीं शनिवार को विधायक दविन्द्र सिंह लाड़ी ढोंस भी बांध पर किए जा रहे राहत कार्यों का जायजा लेने पहुंचे। धर्मकोट के विधायक ढोंस ने शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी के सेवादारों तथा डेरा सच्चा सौदा का धन्यवाद करते हुए कहा कि हम इन सेवादारों के अत्यंत आभारी हैं, जिन्होंने बड़ी संख्या में आकर इस सतलुज नदी के मोर्चे पर बढ़-चढ़कर सेवा कार्य किया है। क्षेत्र के गणमान्यजनों ने भी डेरा सच्चा सौदा की भरपूर प्रशंसा करते हुए कहा कि इन सेवादारों के प्रयासों के कारण ही गांव पानी की चपेट में आने से बचे हैं। इस मौके पर बड़ी संख्या में मोगा की शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी के सेवादार उपस्थित थे।
वर्णनीय है कि शुक्रवार देर शाम को सतलुज नदी के बांध में दरार आ गई थी। जिसके बारे में सूचना मिलने के बाद बड़ी संख्या में शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी के सेवादार मौके पर पहुंचे और राहत कार्यों में जुट गए। सेवादारों ने मिट्टी के गट्टे भरकर दरार को पूरी मजबूती से बंद करना शुरू किया। इस मौके पर सच्चे नम्र सेवादार गुरजीत सिंह इन्सां, राम इन्सां, जगजीत सिंह इन्सां, सुखजिन्द्रपाल इन्सां, रणविन्द्र सिंह इन्सां ने कहा कि सतलुज नदी के पास जब तक सेवा कार्यों की आवश्यकता होगी, हम सेवा कार्य करते रहेंगे। Moga News
इस मौके पर अमरजीत सिंह बिट्टू, चेयरमैन मार्केटिंग सोसायटी धर्मकोट ने डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां व शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी के सेवादारों का तहेदिल से धन्यवाद किया। सरपंच दविन्द्र सिंह व उनके साथ पूरी पंचायत ने भी डेरा सच्चा सौदा का तहेदिल से धन्यवाद किया।
चढ़कर सेवा कार्य किया है। क्षेत्र के गणमान्यजनों ने भी डेरा सच्चा सौदा की भरपूर प्रशंसा करते हुए कहा कि इन सेवादारों के प्रयासों के कारण ही गांव पानी की चपेट में आने से बचे हैं। इस मौके पर बड़ी संख्या में मोगा की शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी के सेवादार उपस्थित थे। वर्णनीय है कि शुक्रवार देर शाम को सतलुज नदी के बांध में दरार आ गई थी। जिसके बारे में सूचना मिलने के बाद बड़ी संख्या में शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी के सेवादार मौके पर पहुंचे और राहत कार्यों में जुट गए। सेवादारों ने मिट्टी के गट्टे भरकर दरार को पूरी मजबूती से बंद करना शुरू किया। Moga News
इस मौके पर सच्चे नम्र सेवादार गुरजीत सिंह इन्सां, राम इन्सां, जगजीत सिंह इन्सां, सुखजिन्द्रपाल इन्सां, रणविन्द्र सिंह इन्सां ने कहा कि सतलुज नदी के पास जब तक सेवा कार्यों की आवश्यकता होगी, हम सेवा कार्य करते रहेंगे। इस मौके पर अमरजीत सिंह बिट्टू, चेयरमैन मार्केटिंग सोसायटी धर्मकोट ने डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां व शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी के सेवादारों का तहेदिल से धन्यवाद किया। सरपंच दविन्द्र सिंह व उनके साथ पूरी पंचायत ने भी डेरा सच्चा सौदा का तहेदिल से धन्यवाद किया।
यह भी पढ़ें:– Share Market News: अगले हफ्ते कैसा नज़र आने वाला है बाजार, कौन से Events से पड़ेगा असर?
रेलवे रोड पर फर्नीचर के गोदाम में लगी भीषण आग, डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों ने आग बुझाने में की मदद
घरौंडा (सच कहूँ न्यूज़)। शहर के रेलवे रोड स्थित अलका अस्पताल वाली गली में गुरुवार को दोपहर करीब एक बजे भीषण आग लगने की घटना ने पूरे इलाके में अफरा-तफरी मचा दी। जानकारी के अनुसार, यह आग श्री श्याम फर्नीचर के गोदाम में लगी। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। इस घटना में लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। Gharaunda News
आग लगने की सूचना मिलते ही घरौंडा दमकल केंद्र से दो और करनाल से एक दमकल वाहन मौके पर पहुंचा। दमकल विभाग के कर्मचारियों ने लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान आग की लपटें इतनी तेज थीं कि गोदाम से उठता धुआं दूर-दूर तक दिखाई दे रहा था और आसपास के लोग दहशत में अपने घरों से बाहर निकल आए।
श्री श्याम फर्नीचर के मालिक राकेश सैनी ने बताया कि वह रोजाना की तरह अपने शोरूम पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि फर्स्ट फ्लोर के गोदाम में आग लगी हुई है। उन्होंने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। गाड़ी पहुंचते ही आग ने भयंकर रूप ले लिया और देखते ही देखते एक गोदाम से दूसरे गोदाम में फैल गई। उन्होंने बताया कि गोदामों में रखे लाखों रुपए के फर्नीचर और लकड़ी का सामान पूरी तरह जल गया। Gharaunda News
इस दौरान राहत और बचाव कार्य में सबसे बड़ी मदद डेरा सच्चा सौदा के अनुयायियों ने की। जैसे ही उन्हें घटना की जानकारी मिली, उनकी एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची। अनुयायियों ने बिना देर किए दमकल कर्मियों के साथ मिलकर आग बुझाने का कार्य शुरू कर दिया। अनुयायियों ने बाल्टियों और पाइपों के जरिए पानी की सप्लाई में मदद की और दमकल कर्मियों के साथ मिलकर न केवल आग पर काबू पाने में योगदान दिया बल्कि आसपास खड़े लोगों को भी सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।
डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी लगातार मौके पर डटे रहे और जब तक आग पूरी तरह बुझ नहीं गई, तब तक उन्होंने दमकल विभाग का साथ नहीं छोड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि अनुयायियों की समय रहते मिली मदद के कारण आग पर जल्दी काबू पाया जा सका, अन्यथा नुकसान और भी बड़ा हो सकता था।
इस दौरान गली में भारी भीड़ जमा हो गई थी, लेकिन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात को नियंत्रित किया। गली के दुकानदारों और स्थानीय निवासियों ने भी डेरा अनुयायियों के जज्बे की सराहना की और कहा कि उनकी तत्परता व निस्वार्थ सेवा भावना ने पूरे क्षेत्र में राहत की सांस दी। Gharaunda News
यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि जब समाज में आपदा या संकट की घड़ी आती है, तो डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी हमेशा सबसे आगे खड़े नजर आते हैं। उनका योगदान न केवल सराहनीय है बल्कि अनुकरणीय भी है। इस मौके पर सुनील इन्सां , दर्शना इन्सां, प्रवीण इन्सां, हरीश इन्सां, प्रेमी सेवक राजिंदर इन्सां, सतपाल प्रजापत, राजेश, सुरेन्द्र बरसत, गौरव, जसमेर सहित 20-25 सेवदारों ने मौके पर पहुंचकर आगे बुझाने मे मदद की।
यह भी पढ़ें:– नहर में नहाने गया युवक डूबा, तलाश कर रहे हैं गोताखोर
Bengaluru: बेंगलुरु में आवास अपार्टमेंट में लगी आग को बुझाने में सेवादारों ने किया अग्निशमण विभाग का सहयोग
बेंगलुरु (सच कहूँ न्यूज)। Bengaluru News: रविवार सुबह बेंगलुरु के एक आवासीय अपार्टमेंट में बिजली की तारों में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी के सदस्यों ने अग्निशमन कर्मियों के साथ मिलकर आग पर काबू पाने में अहम भूमिका निभाई। 85 मैंबर किशोर इन्सां सहित सेवादारों ने राहत कार्य में योगदान दिया। किशोर इन्सां ने बताया कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। आगजनी की इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। Bengaluru
यह भी पढ़ें:– Kerala Tourist Places: पर्यटकों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है ये जगह
नहर की दरार के सामने दीवार बने ‘डेरा प्रेमी’
दो दिनों की कड़ी मेहनत से टूटी नहर पर पाया काबू
जिला प्रशासन ने जताया डेरा श्रद्धालुओं का आभार | Sunam Udham Singh Wala
सुनाम ऊधम सिंह वाला (सच कहूँ/कर्म थिंद)। Sunam Udham Singh Wala: सच्चे रूहानी रहबर पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षा अनुसार डेरा सच्चा सौदा की शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी के करीब 500 सेवादार लोगों की जान व माल को बचाने के लिए ढाल बनकर खड़े हो गए। सुनाम-नीलोवाल नहर में आई दरार को डेरा श्रद्धालुओं की हिम्मत व हौंसले ने लगातार कई घटों की कड़ी मशक्कत के बाद शुक्रवार दोपहर 3 बजे के करीब पूरी तरह से भर दिया। डेरा श्रद्धालुओं ने इस दरार को भरने का काम वीरवार 19 जून को शाम 7 बजे के करीब शुरु किया था व लगातार कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद इस राहत कार्य को पूरा किया, लेकिन अगर इस पानी का बहाव इसी तरह रहता तो कई गांवों में बाढ़ जैसे हालात बन जाने थे। Sunam Udham Singh Wala
जानकारी के अनुसार गांव नीलोवाल की तरफ जा रही नहर खड्याल गांव के खेतों में वीरवार सुबह टूट गई थी। आसपास के खेतों में करीब 1 हजार से अधिक एकड़ रकबे में पानी भर गया। पानी अपना दायरा बढ़ा रहा था, जिस कारण कई गांवों के लोगों को चिंता सताने लगी। वहीं जिन खेतों में यह पानी भरा है, यह दो गांव खड्याल व चट्ठा ननहेड़ा के खेत हैं। वीरवार को दोनों गांवों की पंचायतोंं के गणमान्यजनों ने डेरा सच्चा सौदा के जिम्मेवारों से सहयोग की मांग की, जिसके तुरंत बाद 85 मैंबर बलदेव कृष्ण इन्सां, 85 मैंबर रणजीत सिंह इन्सां, 85 मैंबर सहदेव इन्सां, 85 मैंबर भगवान इन्सां, 85 मैंबर बलजीत सिंह इन्सां की देखरेख में वीरवार शाम 7 बजे से रात 12:30 बजे तक व शुक्रवार सुबह 7 बजे से फिर से दरार को भरने में सेवादार जुटे हुुए थे। पहली बार में 50 फुट चौड़ी दरार आई थी, लेकिन उसके बाद आगे की मिट्टी भी पानी के साथ बह गई और दरार 15 फुट और चौड़ी हो गई। Sunam Udham Singh Wala
इस राहत कार्य में शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी के सेवादार, मनरेगा कर्मचारियों सहित नहरी विभाग के कर्मचारी भी लगे हुए थे। उल्लेखनीय है कि दोपहर दो घंटों तक मिट्टी भरने वाले थैलों की कमी आने से दो घंटे काम बंद करना पड़ा, काफी समय बाद जब खाली थैले मंगवाए गए तब कहीं जाकर दोबारा राहत कार्य शुरु हुआ। वहीं दोपहर 3 बजे तक दरार को मिट्टी के थैलों की मदद से पानी एक बार बन्द कर लिया गया, जिसके बाद प्रशासन व ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। 85 मैंबर बलदेव कृष्ण इन्सां व 85 मैंबर रणजीत सिंह ने कहा कि कल शाम से ही जब समूह पंचायतों ने उनसे संपर्क किया तो सेवादार तुरंत यहां पहुंचकर राहत कार्यों में जुट गए। उन्होंने कहा कि 500 के करीब सेवादार राहत कार्यों में टीमें बनाकर जुटे रहे। उन्होंने कहा कि थोड़े समय के लिए थैलों की कमी के चलते काम बंद करना पड़ा। उन्होंने कहा कि पूज्य गुरु जी की रहमत व सेवादारों के हौंसले से यह कार्य सम्पन्न हुआ है।
अपनी जान की परवाह किए बिना राहत कार्यों में जुटे रहे सेवादार: सरपंच
गांव खड़्याल के सरपंच कैप्टन लाभ सिंह व गांव चट्ठा ननहेड़ा के सरपंच कुलवंत कौर के पति ब्रज लाल ने दरार को भरे जाने पर डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों की तहदिल से प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि डेरा सच्चा सौदा के सेवादार उनके एक छोटे से मैसेज पर तुरन्त पहुंच गए थे व वह कल शाम से लेकर अब तक नहर में जाकर अपनी जान की परवाह किए बिना जुटे रहे। जिन्होंने आज दरार को भरकर ही दम लिया है।
पूज्य गुरु जी व सेवादारों की जितनी प्रशंसा की जाए उतनी कम: अतिरिक्त उपायुक्त
वहीं मौके पर पहुंचे अतिरिक्त डिप्टी कमिशनर संगरूर अमित बैंबी ने कहा कि पूज्य गुरु जी व सेवादारों की जितनी प्रशंसा की जाए उतनी कम है, जिन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद इस बांध को बंद करने में मदद की है। उन्होंने कहा कि खड्याल व चट्ठा ननहेड़ा की पंचायतों ने डेरा श्रद्धालुओं से मदद मांगी थी। डेरा श्रद्धालुओं ने बहुत ही प्रशंसनीय कार्य किया है व लगातार दरार भरने तक राहत कार्यों में जुटे रहे। बता दें कि डेरा सच्चा सौदा के सेवादार पूज्य गुरु जी के पावन प्रेरणाओं पर चलते हुए लगातार इंसानियत की सेवा में जुटे हुए हैं तथा मानवता हित में डेरा सच्चा सौदा द्वारा चलाए जा रहे मानवता हित के कार्याें को बढ़-चढ़कर कर रहे हैं। Sunam Udham Singh Wala
यह भी पढ़ें:– बिजली तारों की चोरी किसानों के लिए घातक है, रोक लगाएं: बिजेंद्र सिंह
चीका में कबाड़ की दुकान में लगी आग बुझाने में डेरा सच्चा सौदा सेवादारों ने निभाई अहम भूमिका
रात 2 बजे लगी आग, दमकल कर्मियों के साथ डटे रहे शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी के सेवादार
गुहला-चीका (सच कहूँ/रणदीप)। Guhla Cheeka News: गत रात्रि करीब 2 बजे स्थानीय चीका शहर के पिहोवा रोड पर स्थित एक कबाड़ी की दुकान में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। दुकान मालिक संजू गुप्ता ने फायर ब्रिगेड विभाग के साथ-साथ डेरा सच्चा सौदा के सेवादारो को भी आग लगने की सूचना दी। सूचना मिलते ही सेवादार मुकेशी इन्सां व शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी के सदस्य घटना स्थल पर पहुंच गए। सेवादारों ने फायर ब्रिगेड कर्मचारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आग पर काबू पाया। Guhla Cheeka News
जानकारी देते हुए अक्षय इन्सां ने बताया कि शुरूआत में आग बहुत ही विकराल रूप में थी जिसे बुझाना मुश्किल लग रहा था, लेकिन सेवादार हिम्मत के साथ डटे रहे। आग लगने से दुकान में रखा कबाड़ी का लाखों रूपयों का सामान जलकर राख हो गया।
इस मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने भी शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी के सेवादारों के सहयोग करने पर सेवादारों के साथ-साथ पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां का भी बहुत धन्यवाद किया।
इस सेवा कार्य में शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी के सेवादार मुकेशी इन्सां, अक्षय इन्सां, दीपक इन्सां, हरीश इन्सां, बुद्धराम इन्सां, अमरजीत इन्सां, रामस्वरूप इन्सां, ज्ञान इन्सां, संजू इन्सां, बूटा इन्सां, राहुल इन्सां, सुरेन्द्र इन्सां, राजेन्द्र इन्सां 85 मैंबर ने सहयोग किया। Guhla Cheeka News
डेरा सच्चा सौदा के सेवादार न होते तो बड़ा नुकसान हो सकता था: दुकान मालिक
दुकान मालिक संजू गुप्ता ने बताया कि आग ऊपर से गुजर रही बिजली की तार टूटने से हुए शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी थी। दुकान में दो सिलेंडर भी रखे थे, जिनको शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी के सेवादारों ने कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया। अगर सेवादार उन्हें बाहर न निकालते, तो आसपास की दुकानों के साथ-साथ रिहायशी इलाके में भी लोगों की जिंदगी को बड़ा खतरा हो सकता था। Guhla Cheeka News
यह भी पढ़ें:– RBI News: आरबीआई जारी करेगा ये नए नोट, जानकर आप भी हो जाओगे हैरान
Fire: ट्रक कबाड़ मार्केट में दुकान में लगी भीषण आग, शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी के सेवादारों ने पाया आग पर काबू
खनौरी (सच कहूँ/बलकार सिंह)। Khanauri News: खनौरी शहर की ट्रक कबाड़ मार्केट में रविवार दोपहर के समय एक ट्रक की बॉडी तोड़ने वाली दुकान में अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि आसपास की कई अन्य दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिसके कारण आसपास के दुकानदार अपना सामान बचाने में जुट गए। तेज हवाओं के कारण आग तेजी से फैल रही थी, जिससे उस पर काबू पाना मुश्किल हो गया था। Sangrur News
जब इस घटना की जानकारी शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी के सेवादारों को मिली, तो वे तुरंत मौके पर पहुंचे और बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया। वार्ड नंबर एक से पार्षद महावीर सिंह ठेकेदार ने बताया कि दोपहर के समय ट्रक कबाड़ मार्केट में अचानक एक दुकान में आग लग गई, जिसने कुछ ही समय में भीषण रूप धारण कर लिया और आसपास की कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। इससे पूरी मार्केट में अफरा-तफरी मच गई।
सेवादारों ने दिखाई तत्परता | Sangrur News
घटना की सूचना मिलते ही शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी के सेवादार मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। इस दौरान नगर पंचायत खनौरी के क्लर्क गुरमेल सिंह ने पांच टैंकर पानी की व्यवस्था की। लगभग एक घंटे बाद संगरूर, मूनक और समाना से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी प्रयासों के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। Sangrur News
सेवादारों का सराहनीय योगदान रहा: पार्षद
पार्षद महावीर सिंह ने शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी के सेवादारों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यदि वे समय पर मौके पर नहीं पहुंचते, तो बड़ा नुक्सान हो सकता था। सेवादारों ने दुकानदारों और फायर ब्रिगेड कर्मियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया और बड़े नुकसान को रोक लिया।
यह भी पढ़ें:– पुलिस ने बैटरी चोरी की गुत्थी सुलझाई, आरोपी काबू
तापमान में दर्ज की गयी हलकी गिरावट
कुछ एरिया में बड़ी लाइन खराब होने से 24 घंटे बाद भी बिजली आपूर्ति नहीं हो पाई बहाल
कैथल (सच कहूँ/कुलदीप नैन)। Kaithal News: जिले में बुधवार की रात में आई आंधी-तूफ़ान से 600 से ज्यादा पेड़ गिर गए। 800 से ज्यादा बिजली के खंभे गिरने की सूचना भी है। कैथल सहित जिले के कई स्थानों पर रात भर बिजली गुल रही वहीं शहर में भी कई घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। पूंडरी के साकरा गांव में बिजली गिरने से एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया जिससे काफी नुकसान हुआ। तूफ़ान के बाद पूरी रात ठंडी हवाए चलती रही जिससे मौसम खुशनुमा बना रहा। वीरवार को जिले के तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक कमी दर्ज की गई। पहले तापमान जहां 44 डिग्री सेल्सियस के करीब था, बरसात के बाद वह घटकर 38-40 डिग्री सेल्सियस हो गया। इससे जिले के लोगों को झुलसा देने वाली गर्मी से हल्की राहत मिली। Kaithal News
गौरतलब है कि जिले में बुधवार देर शाम को आए तूफान से काफी नुकसान हुआ। सड़कों पर पेड़ गिर गए, जिससे गांवों को जोड़ने वाले रास्ते बंद हो गए। पूंडरी और ढांड क्षेत्र में दर्जनों बिजली के खंभे टूट गए, जिससे देर रात तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। वही पूंडरी शहर में अनाज मंडी क्षेत्र में एक मकान के सामने मोबाइल टावर गिर गया। इससे शहर में बीएसएनएल की सेवाएं बाधित हो गई। कलायत और गुहला क्षेत्र में भी बरसात और अंधड़ के कारण काफी नुकसान हुआ। सड़कों से खुद पेड़ हटाने के बाद सफर कर रहे लोग अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए। देर रात को बिजली सप्लाई दी गई।
गुहला चीका और पूंडरी में गिरे सबसे ज्यादा पेड़
कैथल से पाटियाला, करनाल रोड, जींद रोड़ व कुरुक्षेत्र रोड़ और अन्य ग्रामीण रुट पर कई स्थानों पर पेड़ भी गिरे, जिससे आवागमन बाधित हो गया। जिले में कुल 642 पेड़ गिरे जिनमे सबसे ज्यादा गुहला चीका और पूंडरी में गिरे है। दोनों स्थानों पर 170 से अधिक पेड़ गिरे है। कई स्थानों पर वीरवार दोपहर तक भी पेड़ ऐसे ही पड़े हुए थे इसके बाद शाम तक पेड़ों को हटवाया गया जिसके बाद आवागमन पूरी तरह से बहाल हो पाया। बता दे कि पिछले एक महीने में आई आंधी और तूफाने में जिले में करीब दो से ढाई हजार पेड़ गिर चुके है जिससे काफी नुकसान हुआ है।
24 घंटे बाद भी नहीं आई बिजली | Kaithal News
ड्योढ खेडी रोड पर चौधरी ट्रेडिग के नाम से आरा मशीन चलाने वाले कृष्ण ने बताया कि बुधवार शाम आई आंधी और तूफ़ान में उसके आरे पर लगाया गया शेड ट्रेक्टर ट्राली पर गिर गया। तूफ़ान में शेड गिरने से आरा मशीन का पेनल टूट गया और जनरेटर को भी काफी नुकसान हुआ| रोड पर खड़े 11 हजार वाल्ट की लाइन के 5-6 खभे भी गिर गये | इस तूफ़ान में उसके आरे पर 4 से 5 लाख का नुकसान हो गया है। खंभे गिरने के 24 घंटे बाद भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई है। विभाग के कर्मचारी कह रहे है कल तक बिजली आयेगी।
ककहेडी में तूड़ी के कूपो में लगी आग
गांव ककहेडी ब्लॉक सीवन में तूफ़ान के चलते में खेत में खड़े तूडी के चार कूपो में आग लग गयी। इनमे से तीन कूप सलिन्द्र के व एक तुडी का कूप रामकिशन का जल गया। ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड कर्मचारियों को आग लगने की सूचना दी। ग्रामीण और शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेल्फेयर कमेटी के सदस्यों ने साथ लगकर आग को बुझाया। तेज आंधी के कारण आग बढती जा रही थी जिस पर मुश्किल से काबू पाया गया। Kaithal News
तूफ़ान में 642 पेड़ गिरे: महेंद्र सुपरीडेंट
वन विभाग के सुपरीडेंट महेंद्र ने बताया कि सभी डिविजन से नुकसान की रिपोर्ट ले ली गयी है। कुल 642 पेड़ इन तूफ़ान में गिरे है। कई जगह रात को ही तूफ़ान के बाद पेड़ हटवाकर आवागमन शुरू करवा दिया गया था। कुछ जगह से आज दिन में पेड़ हटाकर रास्ते चालु कर दिए गये है । गुहला चीका और पूंडरी में ज्यादा नुकसान है। इस महीने करीब दो हजार से अधिक पेड़ गिर चुके है।
बिजली निगम के अधीक्षक अभियंता सोमबीर भलोठिया ने बताया कि आंधी के कारण बिजली निगम के करीब 800 खंभे गिर गए। इस दौरान कुछ जगहों पर बिजली आपूर्ति थोड़े लम्बे समय तक प्रभावित हुई। अन्य इलाकों में गुल हुई बिजली आपूर्ति व्यवस्था को रात को ही ठीक कर लिया गया था।
डिविजन पेड़ गिरे | Kaithal News
गुहला चीका 180
पूंडरी 175
कैथल 70
कलायत 70
कौल 75
राजौंद 72
कुल 642
यह भी पढ़ें:– Haryana-Punjab Weather News: धूलभरी आंधी के साथ बढ़ेगा तापमान, उमसभरी गर्मी होगी, जानें आने वाले दिनों के मौसम का हाल
विभिन्न गांवों में गेहूं के फानों में व टैंट हाऊस को लगी भयानक आग
दमकल विभाग व शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी के सेवादारों ने पाया आग पर काबू | Fatehgarh Sahib News
ग्रामीणों ने पूज्य गुरु जी व सेवादारों का तहेदिल से किया धन्यवाद
अमलोह (सच कहूँ/अनिल लुटावा)। Amloh News: बीती रात तकरीबन 9 बजे कपूरगढ़, भरपूरगढ़, दीवा गंढूआं, मलकपुर, टिब्बी के तकरीबन सैकड़ों एकड़ गेहूं की फसल के फानों को अचानक ही आग लग गई जो कि तेज आंधी के कारण बहुत तेजी से फैलनी शुरु हो गई। जिसका पता चमकौर सिंह इन्सां बुग्गा कलां को चला तो उन्होंने तुरंत 9:30 बजे इसकी सूचना शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी के जिम्मेवार अनिल बांसल इन्सां व 85 मैंबर निर्मल इन्सां को दी। जिन्होंने तुरंत ही ग्रीन एस कमेटी के सेवादारों से संपर्क किया व सेवादार गांवों में पहुंचे व दमकल विभाग के कर्मचारियों के साथ मिलकर आग पर काबू पाने में मदद की। Fatehgarh Sahib News
प्राप्त जानकारी के अनुसार तेज आंधी के कारण कई गांवों के खेतों में गेहूं के फानों को लगी आग पूरी तरह फैल चुकी थी, जो कि लगातार फैलती ही जा रही थी व गांवों के लोग इस आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे थे व गांवों के सरपंचों ने भी आसपास के लोगों को मोबाईल फोनस के जरिये जानकारी देते लोगों को आग बुझाने के लिए आगे आने को कहा व प्रशासन को भी जानकारी देकर दमकल विभाग की सेवाएं लीं।
गांव टिब्बी में भी टैंट हाऊस को लगी भयानक आग, सेवादारों ने बुझाई
इस संबंधी बात करते अनिल बांसल इन्सां ने बताया कि तकरीबन 12 बजे तक सभी के सहयोग से आग पर काबू पा लिया गया था, लेकिन जब वह वापिस लौट रहे थे तो उन्होंने देखा कि गांव भरपूरगढ़ में एक तुड़ी के कुप को आग लगी हुई थी, उस पर सेवादारों ने काबू पाया। उन्होंने बताया कि रात एक बजे के करीब वापसी दौरान जब वह गांव टिब्बी पहुंचे तो वहां भी एक दुकान गुरु कृपा टैंट हाऊस को भयानक आग लगी हुई थी। आग इतनी भयानक थी कि दुकान का लैंटर ही नीचे गिर गया व आग की तेज लपटें उठ रही थीं। Fatehgarh Sahib News
इस पर उन्होंने तरुंत फायर ब्रिगेड को सूचित किया व सेवादारों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की और मौके पर ही फायर बिग्रेड की गाड़ी भी पहुंच गई व आग पर काबू पाया। इस मौके उपस्थित दुकान मालिक सहजपरीत व ग्रामीणों ने सेवादारों का तहेदिल से धन्यवाद किया। इस मौके सेवादार गुरसेवक सिंह इन्सां, बलतेज इन्सां, निर्मल इन्सां 85 मैंबर, डॉ. अवतार विर्क इन्सां, अनिल बांसल इन्सां, सेवा सिंह इन्सां, तरसेम इन्सां, मास्टर गुरपाल सिंह इन्सां, चमकौर सिंह इन्सां, रमनदीप इन्सां, गुरजोत इन्सां, नवजोत इन्सां व हरजीत सिंह इन्सां मौजूद थे।
यह भी पढ़ें:– र्मी से राहत: तेज आंधी के साथ हुई बरसात, कई जगह ओलावृष्टि भी
Fire: दुगाल कलां की श्रीराम गौशाला में तूड़ी के बड़े गोदाम को लगी भीषण आग
शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी के सेवादारों ने पहुंचकर पाया आग पर काबू
पातड़ां (सच कहूँ/भूषण सिंगला/दुर्गा सिंगला)। Patran News: पातड़ां के गांव दुगाल कलां की श्री राम गौशाला में तूड़ी के बड़े गोदाम में पड़ी तूड़ी को अचानक आग लग गई, जिसकी जानकारी मिलते ही ब्लॉक पातड़ां की शाह सतनाम जी ग्रीन वैल्फेयर कमेटी के सेवादारों ने मौके पर पहुंच ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया व बड़ा नुक्सान होने से बचाव कर लिया। गौशाला कमेटी के सदस्यों ने बताया कि वीरवार सुबह तड़के गौशाला के तूड़ी के गोदाम में अचानक धूंआ निकलता दिखाई दिया, जिसकी सूचना ग्रामीणों व हर मुसीबत की घड़ी में लोगों का साथ देने वाली डेरा सच्चा सौदा
की शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी के सेवादारों का दी, जिसपर सेवादारों व ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में गौशाला पहुंचकर आग पर काबू पाकर बड़ा नुक्सान होने से बचा लिया। उन्होंने कहा कि अगर सेवादार समय पर पहुंचकर इस आग पर काबू न पाते तो गायों के लिए एकत्रित की हजारों टन तूड़ी जलकर राख हो जानी थी। इस मौके गौशाला कमेटी ने आग बुझाने पहुंचे शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी के सेवादारों व ग्रामीणों का तहेदिल से धन्यवाद किया।
यह भी पढ़ें:– Bulldozer: तीन नशा तस्करों के घरों पर चला पीला पंजा