Mysore News - Sach Kahoon Hindi

Mysuru Cylinder Blast: मैसूरु में फटा हीलियम गैस सिलेंडर, मची अफरा-तफरी, यूपी के एक व्यक्ति की मौत
Mysuru Cylinder Blast: मैसूर। कर्नाटक के मैसूर शहर में गुरुवार रात एक जोरदार धमाके से अफरा-तफरी मच गई। प्रसिद्ध मैसूर पैलेस के निकट गुब्बारों में हवा भरने के लिए प्रयुक्त हीलियम गैस सिलेंडर अचानक फट गया। विस्फोट इतना तीव्र था कि उसकी गूंज दूर-दूर तक सुनाई दी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि लगभग पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत केआर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। Mysore News

प्रारंभिक जांच में संकेत मिले हैं कि यह घटना सामान्य दुर्घटना नहीं हो सकती। ऐतिहासिक मैसूर पैलेस के सामने हुए इस विस्फोट को लेकर पुलिस को संदेह है और हर पहलू से जांच की जा रही है। सूत्रों के अनुसार, मामले की गंभीरता को देखते हुए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की टीम भी घटनास्थल का निरीक्षण कर सकती है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस हादसे में सलीम नामक व्यक्ति की मृत्यु हुई है। लगभग 40 वर्षीय सलीम उत्तर प्रदेश का निवासी था और कुछ दिन पहले ही मैसूर आया था। वह पिछले एक सप्ताह से पैलेस के आसपास गुब्बारे बेचने का काम कर रहा था। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि उन्होंने उसे इससे पहले इस इलाके में नहीं देखा था।

पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय स्थान माना जाता है

जांच के अनुसार, सलीम को सबसे पहले शाम करीब साढ़े आठ बजे वराह गेट के पास देखा गया था, जहां पैलेस में प्रवेश के टिकट बेचे जाते हैं। बाद में वह जयमार्तंडा गेट की ओर गया, जो पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय स्थान माना जाता है। यहीं पर हीलियम गैस सिलेंडर में विस्फोट हुआ। Mysore News

गौरतलब है कि क्रिसमस और नववर्ष के अवसर पर मैसूर पैलेस बोर्ड द्वारा दस दिवसीय ‘मागी उत्सव’ का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें फूलों और फलों की भव्य प्रदर्शनी के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल हैं। गुरुवार रात एक संगीत कार्यक्रम चल रहा था, तभी अचानक यह हादसा हो गया। सुरक्षा कारणों से कार्यक्रम को तत्काल रोक दिया गया।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मैसूर एक प्रमुख पर्यटन केंद्र है और त्योहारी मौसम में यहां भारी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। इसी कारण सुरक्षा एजेंसियां मामले को गंभीरता से लेते हुए हर संभावित पहलू की जांच कर रही हैं। फिलहाल घटना की विस्तृत जांच जारी है। Mysore News

School Holiday: राज्य के कई जिलों में स्कूल व कॉलेजों की छुट्टी का ऐलान!
School Holiday: मैसूर, (एजेंसी)। कर्नाटक राज्य के मैसूर जिले में गत दिवस यानी रविवार से लगातार बारिश हो रही है, इसी कारण सोमवार को जिले की आंगनबाड़ियों, स्कूलों एवं कॉलेजों में छुट्टी का ऐलान किया गया है।

मैसूर में 24 घंटे से लगातार बारिश जारी | School Holiday

जिला आयुक्त जी लक्ष्मीकांत रेड्डी ने मौसम विभाग के हवाले से बताया कि विभाग ने एहतियाती कदम उठाते हुए सोमवार को आंगनबाड़ी, स्कूलों और प्री-यूनिवर्सिटी कॉलेजों में छुट्टी रखने का आदेश दिया है। बताया जा रहा है कि मैसूर में पिछले 24 घंटे से लगातार बारिश जारी है, जोकि रुकने का नाम नहीं ले रही है, जिसको मद्देनजर रखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाए हैं और जिले की आंगनवाड़ियों, स्कूलों एवं कॉलेजों को बंद रखने की घोषणा कर दी है। जिले में लगातार हो रही बारिश से लोगों को काफी परेशानियाँ झेलनी पड़ रही हैं। साथ ही रोड पर ट्रैफिक भी थम गया है। Mysore School Holiday

भारी बारिश के बाद सोमवार को कर्नाटक के मांड्या, कोलार, चामराजनगर और चिक्काबल्लापुर में सभी स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी का ऐलान किया गया है, क्योंकि मांड्या जिले में लगातार बारिश हो रही है। दो दिसंबर को मौसम विभाग ने भारी बारिश की संभावना जताई है, जिसके मद्देनजर बच्चों, छात्रों की सुरक्षा के मद्देनजर सभी स्कूलों और प्री-यूनिवर्सिटी कॉलेजों को बंद रखने की घोषणा कर दी गई है। मांड्या के डीसी डॉ. कुमार के अनुसार आगामी शनिवार को पूरे दिन कक्षाएं संचालित की जाएंगी। School Holiday

Farmers Delhi Protests: किसानों के दिल्ली कूच को लेकर प्रशासन अलर्ट! बॉर्डर पर चेकिंग, लगा लंबा जाम!…