Delhi Dehradun Expressway - Sach Kahoon Hindi

Delhi-Dehradun Expressway: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे, इन इलाकों में जमीन के दाम पकड़ेंगे रफ्तार, जानें कहाँ है असली मौका
Delhi-Dehradun Expressway: दिल्ली से देहरादून का सफर अब पहले से कहीं ज्यादा आसान होने जा रहा है। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के शुरू होने के बाद यह दूरी महज 2 घंटे में तय की जा सकेगी। हालांकि, इस प्रोजेक्ट का असर सिर्फ यात्रा तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि रियल एस्टेट मार्केट में भी बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

करीब 213 किलोमीटर लंबा यह एक्सप्रेसवे कनेक्टिविटी को नई दिशा देगा। इसके चलते रास्ते में पड़ने वाले शहरों और कस्बों में रहने और निवेश करने की मांग तेजी से बढ़ सकती है। विशेषज्ञों के अनुसार, आने वाले समय में इन इलाकों में प्रॉपर्टी की कीमतों में 15% से 30% तक बढ़ोतरी संभव है।

इन इलाकों में दिख रहा है सबसे ज्यादा पोटेंशियल

इस एक्सप्रेसवे का सबसे ज्यादा फायदा दिल्ली NCR और उससे जुड़े शहरों को मिलेगा। खासतौर पर गाजियाबाद, बागपत, बरौत, शामली, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर जैसे इलाके निवेश के लिए तेजी से उभर रहे हैं। इनमें से बागपत और बरौत जैसे क्षेत्रों में अभी जमीन की कीमतें अपेक्षाकृत कम हैं, जिससे यहां निवेश करने वालों को भविष्य में बेहतर रिटर्न मिलने की संभावना है।

छोटे शहरों के लिए खुलेंगे नए अवसर

एक्सप्रेसवे बनने से सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली जैसे शहरों में विकास की रफ्तार तेज हो सकती है। बेहतर सड़क कनेक्टिविटी के चलते यहां लॉजिस्टिक्स, वेयरहाउसिंग और कमर्शियल प्रॉपर्टी की मांग बढ़ेगी। इससे स्थानीय कारोबार को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के नए अवसर भी बनेंगे।

देहरादून में बढ़ी सेकंड होम की डिमांड

देहरादून और आसपास के इलाकों में अब लोगों का रुझान तेजी से बढ़ रहा है। खासकर हॉलिडे होम, विला और सेकंड होम खरीदने में लोगों की दिलचस्पी बढ़ी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यहां सेकंड होम की मांग में करीब 43% तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

निवेश से पहले रखें इन बातों का ध्यान

हालांकि एक्सप्रेसवे के चलते मौके जरूर बढ़ रहे हैं, लेकिन निवेश करते समय कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है—जैसे लोकेशन, कनेक्टिविटी, जमीन का कानूनी स्टेटस और आसपास का विकास।

Delhi-Dehradun Expressway: युपी, उत्तराखंड वालों के लिए खुशखबरी, ये एक्सप्रेसवे यूपी के इन जिलों से होकर गुजरेगा
Delhi-Dehradun Expressway: दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे के शुरू होने से अब Delhi से Dehradun का सफर महज ढाई घंटे में पूरा किया जा सकेगा। यह एक्सप्रेसवे न केवल यात्रा को तेज बनाएगा, बल्कि दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के बीच कनेक्टिविटी को भी नई मजबूती देगा।

🌟 क्या हैं एक्सप्रेसवे की खासियतें? Delhi-Dehradun Expressway

करीब 213 किलोमीटर लंबा यह एक्सप्रेसवे आधुनिक तकनीक और सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

🛣️ 6 लेन हाई-स्पीड एक्सप्रेसवे

💰 लगभग 12,000 करोड़ रुपये की लागत

🌉 10 बड़े पुल और 2 रेलवे ओवरब्रिज

🔀 7 इंटरचेंज बेहतर ट्रैफिक मैनेजमेंट के लिए

इसका उद्देश्य यात्रियों को तेज, सुरक्षित और सुगम सफर का अनुभव देना है।

🐘 एशिया का सबसे लंबा वाइल्डलाइफ कॉरिडोर

इस परियोजना की सबसे अनोखी विशेषता इसका 12 किलोमीटर लंबा वाइल्डलाइफ कॉरिडोर है, जो एशिया का सबसे लंबा बताया जा रहा है।

2 एलिफेंट अंडरपास

6 अन्य एनिमल पास

यह व्यवस्था खासतौर पर Rajaji National Park के आसपास वन्यजीवों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए की गई है, जिससे सड़क हादसों की संभावना कम होगी।

⛰️ इंजीनियरिंग का शानदार नमूना

देहरादून के पास स्थित Maa Daat Kali Temple क्षेत्र में 370 मीटर लंबी सुरंग का निर्माण इस एक्सप्रेसवे की इंजीनियरिंग क्षमता को दर्शाता है। यह सुरंग पहाड़ी इलाके में यातायात को सुगम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

📍 रूट और कनेक्टिविटी

यह एक्सप्रेसवे कई अहम शहरों और क्षेत्रों को जोड़ता है, जिससे इसका महत्व और बढ़ जाता है।

🔹 दिल्ली में:

अक्षरधाम से शुरुआत

गीता कॉलोनी, शास्त्री पार्क, खजूरी खास, सोनिया विहार से कनेक्टिविटी

🔹 उत्तर प्रदेश में:

लोनी बॉर्डर

बागपत, बड़ौत

शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर

🔹 उत्तराखंड में:

रुड़की

देहरादून (अंतिम पड़ाव)

यह मार्ग खासतौर पर पूर्वी और उत्तर-पूर्वी दिल्ली के घनी आबादी वाले इलाकों के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा।

दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे देश के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास का एक बेहतरीन उदाहरण है। यह न केवल यात्रा समय को कम करेगा, बल्कि आर्थिक गतिविधियों, पर्यटन और क्षेत्रीय विकास को भी बढ़ावा देगा। आने वाले समय में यह एक्सप्रेसवे उत्तर भारत की लाइफलाइन बन सकता है, जो लाखों लोगों के सफर को आसान और तेज बनाएगा।

Delhi-Dehradun Expressway: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सरकार ने दी बड़ी खुशखबरी, जल्द पढ़ें
Delhi-Dehradun Expressway: अनु सैनी नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली से देवभूमि देहरादून तक का सफर अब पहले से कहीं आसान और तेज़ होने वाला है। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का काम अंतिम चरणों में पहुंच चुका है, हालांकि कुछ हिस्सों में अब भी निर्माण कार्य जारी है। इस एक्सप्रेसवे के पूरा हो जाने के बाद दिल्ली से देहरादून की दूरी महज ढाई से तीन घंटे में तय की जा सकेगी। यह परियोजना उत्तर भारत की सबसे महत्वाकांक्षी सड़क परियोजनाओं में से एक है, और लोग लंबे समय से इसके पूरा होने का इंतजार कर रहे हैं। अक्टूबर 2025 तक इस एक्सप्रेसवे के फेस-2 के चारों पैकेजों पर तेजी से काम जारी है।

8th Pay Commission News: कर्मचारियों की हुई मौज, मोदी सरकार ने नए वेतन नियमों पर दी मंजूरी, जानें नया नियम!

पहला पैकेज: रोड मार्किंग और बिटुमिन लेयर का काम बाकी | Delhi-Dehradun Expressway

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के फेस-2 के पहले पैकेज पर निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। रोड लेइंग यानी सड़क बिछाने का काम लगभग पूरा हो चुका है। अब यहां बिटुमिन लेयर और रोड मार्किंग का काम बाकी है। हालांकि, अधिकारियों के मुताबिक अभी इस पैकेज को पूरा होने में करीब 4 से 5 महीने का समय लग सकता है। इस हिस्से में एक हाई-वोल्टेज ट्रांसमिशन लाइन टावर बीच में आ रहा था, जिसे अक्टूबर की शुरुआत में हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वहीं, बागपत-मेरठ रोड इंटरचेंज पर अभी कुछ तकनीकी कार्य बाकी हैं।

दूसरा पैकेज: 29.5 किमी का स्ट्रेच, इंटरचेंज पर धीमी रफ्तार

फेस-2 का दूसरा पैकेज 29.5 किलोमीटर लंबा है। यहां भी रोड लेइंग का काम लगभग पूरा हो चुका है, बस 3-4 स्थानों पर थोड़े बहुत काम बाकी हैं। इस सेक्शन में 5 से 6 ट्रांसमिशन लाइन टावर मौजूद हैं, जिन्हें हटाने की प्रक्रिया जारी है।

इस हिस्से में दो इंटरचेंज और दो रेस्ट एंड सर्विस एरिया (RSA) बनाए जा रहे हैं। RSA का काम शुरू हो चुका है, लेकिन इंटरचेंज पर काम की गति धीमी है। अधिकारियों के अनुसार, इस पैकेज को पूरी तरह तैयार होने में कम से कम 6 महीने का और समय लग सकता है।

Winter Cow Buffaloes Care: सर्दी में सिर्फ 13 ग्राम नमक करेगा कमाल, गाय-भैंस का दूध बढ़ेगा, किसानों का आजमाया नुस्खा

तीसरा पैकेज: सबसे छोटा, लेकिन लगभग तैयार

फेस-2 का तीसरा पैकेज एक्सप्रेसवे का सबसे छोटा सेक्शन (25.5 किमी) है और यह लगभग पूरा हो चुका है। यहां का मेन कैरिजवे यानी मुख्य सड़क पूरी तरह से तैयार है। भज्जू क्षेत्र के पास इंटरचेंज को लेकर जो काम रुका हुआ था, वह भी अब पूरा कर लिया गया है। हालांकि, शामली-मुजफ्फरनगर रोड के पास अभी कुछ छोटे कार्य जैसे डबल ट्रंपेट इंटरचेंज लूप का एक हिस्सा अधूरा है। लेकिन कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि पैकेज-3 लगभग 100% तैयार है और जल्द ही ट्रायल रन के लिए तैयार किया जा सकता है।

चौथा पैकेज: सबसे लंबा सेक्शन, तीन इंटरचेंज पर काम जारी

फेस-2 का चौथा पैकेज सबसे बड़ा हिस्सा है, जिसकी लंबाई लगभग 37 किलोमीटर है। इस सेक्शन में तीन बड़े इंटरचेंज — भवन-मुजफ्फरनगर रोड, नानौता-देवबंद रोड और सहारनपुर बायपास पर निर्माण कार्य चल रहा है। अभी इन तीनों इंटरचेंज पर काफी काम बाकी है, खासकर नानौता-देवबंद रोड वाले हिस्से पर। बाकी क्षेत्रों में सड़क बिछाने (रोड लेइंग) का काम लगभग पूरा हो चुका है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस पैकेज को अगले 5 से 6 महीनों में पूरा कर लिया जाएगा।

एक्सप्रेसवे पूरा होने के बाद क्या होगा फायदा

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के तैयार होने के बाद दिल्ली से देहरादून की यात्रा का समय 6-7 घंटे से घटकर सिर्फ 2.5 से 3 घंटे रह जाएगा। इससे पर्यटन, व्यापार और औद्योगिक गतिविधियों को बड़ा बढ़ावा मिलेगा। इसके अलावा, यह एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश, हरियाणा और उत्तराखंड के कई जिलों को सीधे जोड़ेगा, जिससे रोजगार और आर्थिक विकास को भी रफ्तार मिलेगी। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का काम अब अंतिम चरण में है। अधिकतर हिस्सों पर सड़क बिछाने और मुख्य ढांचे का निर्माण पूरा हो चुका है। कुछ स्थानों पर ट्रांसमिशन लाइन और इंटरचेंज के कार्य चल रहे हैं। उम्मीद है कि आने वाले 6 से 8 महीनों में यह एक्सप्रेसवे पूरी तरह से जनता के लिए खोल दिया जाएगा। इस हाई-स्पीड मार्ग के चालू होते ही दिल्ली से देहरादून का सफर न केवल तेज़ बल्कि और भी सुहाना हो जाएगा।

Delhi Dehradun Expressway: आ गई तारीख! दीपावली पर नहीं इस माह से शुरू हो जाएगा दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे
Delhi Dehradun Expressway: नई दिल्ली। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर काम काफी तेजी से चल रहा है। यह एक्सप्रेसवे दिल्ली से देहरादून तक की यात्रा को बहुत ही आसान और तेज बना देगा। इस प्रोजेक्ट के तहत दिल्ली और देहरादून के बीच दूरी को करीब 2-3 घंटे में तय किया जा सकेगा, जबकि पहले यह समय 5-6 घंटे का था। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का काम 2025 तक पूरा होने का अनुमान है। इसका उद्देश्य उत्तर भारत के प्रमुख शहरों के बीच यात्रा को सुविधाजनक बनाना है। इस एक्सप्रेसवे के बनने से दिल्ली और देहरादून के बीच की कनेक्टिविटी बढ़ेगी और ट्रैफिक का दबाव भी कम होगा। साथ ही इस एक्सप्रेसवे पर इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए अलग लेन भी हो सकती है, जो पर्यावरण के लिहाज से एक अच्छी पहल होगी।

UP Railway News: खुशखबरी, यूपी के 200 से अधिक गांवों से होकर गुजरेगी ये नई रेलवे लाइन, कीमतों में आएगा उछाल

बड़ी खबर यह है कि इस एक्सप्रेसवे में कई नए मार्ग भी होंगे, जिनसे यात्रियों को कई नए रास्तों का विकल्प मिलेगा, और ट्रैफिक फ्लो और भी बेहतर होगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि खबर आई थी कि दीपावली तक ये तैयार हो जाएगा लेकिन अभी फिलहाल सरहानपुर में इसका कार्य चल रहा है जो कि दीपावली तक होने असंभव लगता है इसलिए ये दिसंबर या जनवरी तक ही हो पाएगा।

इस प्रोजेक्ट का असर सिर्फ देहरादून की दूरी तक सीमित नहीं रहेगा। इससे पूर्वी दिल्ली के भारी ट्रैफिक में भी कमी आएगी। मौजूदा मेरठ रोड, गाजियाबाद, मोहन नगर जैसे हिस्सों पर जाम की समस्या बहुत हद तक कम हो जाएगी। दूसरी तरफ, उत्तराखंड की तरफ से आने-जाने वाले टूरिस्ट्स और ट्रेकरों के लिए ये एक मेजर रिलीफ होगा। खासकर वीकेंड पर दिल्ली से मसूरी और ऋषिकेश जाने वालों को अब घंटों जाम में फंसने की नौबत नहीं आएगी।

Delhi Dehradun Expressway: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे इस तारीख से हो जाएगा शुरू! बैग पैक कर लें, ढाई घंटे में दिल्ली से पहुंच जाएंगे उत्तराखंड
Delhi Dehradun Expressway: अनु सैनी। देश की राजधानी दिल्ली से देवभूमि देहरादून तक यात्रा को आसान बनाने वाला दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे अपने अंतिम चरण में है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने हाल ही में संकेत दिया कि इस परियोजना का उद्घाटन अक्टूबर तक किया जा सकता है। ऐसे में उम्मीद है कि इस दिवाली तक लोगों को एक्सप्रेसवे पर सफर का तोहफा मिल सकता है।

90% काम पूरा, 15% बाकी | Delhi Dehradun Expressway

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। अभी तक करीब 90 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है, जबकि सिर्फ 15 फीसदी कार्य बाकी है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) का दावा है कि बाकी काम अक्टूबर तक पूरा कर लिया जाएगा। हालांकि, कुछ सूत्र मानते हैं कि प्रोजेक्ट को पूरी तरह तैयार होने में 3 से 4 महीने का और समय लग सकता है।

किन हिस्सों पर काम पूरा, कहां बाकी?

अक्षरधाम से बागपत तक का हिस्सा पूरी तरह तैयार है और वाहनों के चलने के लिए सक्षम है।

बागपत से सहारनपुर तक लगभग 10% काम अधूरा है।

सहारनपुर से छुटमन तक भी करीब 5% कार्य बाकी है।

छुटमन से देहरादून का हिस्सा पूरी तरह से तैयार कर लिया गया है।

इस तरह देखा जाए तो सबसे लंबा और चुनौतीपूर्ण काम बागपत से सहारनपुर व सहारनपुर से छुटमन के बीच ही बचा है। इन हिस्सों को अक्टूबर तक तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है।

उद्घाटन को लेकर बढ़ी उम्मीदें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में दिल्ली के द्वारिका एक्सप्रेसवे और अर्बन एक्सटेंशन रोड-2 का उद्घाटन किया। इसके तुरंत बाद से ही चर्चा शुरू हो गई कि अब बारी दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे की है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी पहले ही यह कह चुके हैं कि अक्टूबर तक यह एक्सप्रेसवे जनता के लिए खोल दिया जाएगा। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि इस दिवाली इसका शुभारंभ हो सकता है।

देरी से हुई परियोजना पूरी

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का काम तय समय से काफी पीछे चल रहा है।

इस प्रोजेक्ट को मार्च 2024 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन काम में देरी होती गई।

शुरुआत में योजना थी कि एक्सप्रेसवे के कुछ हिस्से को जनवरी 2025 में खोला जाएगा, मगर बाद में इसे स्थगित कर दिया गया।

अब सरकार का लक्ष्य है कि इसे अक्टूबर 2025 तक चालू कर दिया जाए।

किन जिलों को जोड़ेगा एक्सप्रेसवे?

यह एक्सप्रेसवे उत्तर भारत के कई जिलों के लिए विकास की नई राह खोलने वाला साबित होगा।

यह मार्ग दिल्ली, बागपत, मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर और देहरादून को सीधे जोड़ेगा।

इससे न केवल दिल्ली और देहरादून के बीच का सफर आसान होगा, बल्कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के लोगों को भी सीधा लाभ मिलेगा।

6 लेन से 12 लेन तक विस्तार की योजना

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे को मुख्य रूप से 6 लेन का बनाया गया है। लेकिन भविष्य की यातायात आवश्यकताओं को देखते हुए इसमें 8 से 12 लेन तक विस्तार की संभावना भी रखी गई है। इससे आने वाले वर्षों में बढ़ते ट्रैफिक का दबाव आसानी से संभाला जा सकेगा।

यात्रियों के लिए फायदे

इस एक्सप्रेसवे के चालू होने से यात्रियों को कई फायदे मिलेंगे:-

1. यात्रा समय में भारी कमी – दिल्ली से देहरादून की दूरी लगभग 4.5 से 5 घंटे में पूरी हो जाएगी, जो अभी 6-7 घंटे तक लगती है।

2. सुरक्षित और आरामदायक सफर – आधुनिक निर्माण तकनीक और चौड़े लेन होने के कारण दुर्घटनाओं की आशंका कम होगी।

3. पर्यटन को बढ़ावा – देहरादून, मसूरी और आसपास के क्षेत्रों में पर्यटन को गति मिलेगी।

4. आर्थिक विकास – रास्ते में पड़ने वाले जिलों को औद्योगिक और व्यापारिक लाभ मिलेगा।

दिवाली पर हो सकता है शुभारंभ

एनएचएआई का दावा है कि दो महीने में काम पूरा हो जाएगा, लेकिन विशेषज्ञ मानते हैं कि त्योहारों के सीजन तक एक्सप्रेसवे शुरू हो सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हाल ही में कई बड़े इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के उद्घाटन के बाद अब सबसे बड़ी उम्मीद दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से ही है।

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का निर्माण देश की सबसे महत्वाकांक्षी सड़क परियोजनाओं में से एक है। यह न केवल दो बड़े शहरों के बीच की दूरी को कम करेगा, बल्कि रास्ते में पड़ने वाले जिलों के आर्थिक और सामाजिक विकास में भी बड़ी भूमिका निभाएगा। काम तेजी से पूरा किया जा रहा है और संभावना है कि इस दिवाली तक जनता को इसका लाभ मिल जाएगा।

Delhi-Dehradun Expressway: खुशखबरी, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के खुलने की तिथि और रूट मैप!
Delhi-Dehradun Expressway: दिल्ली-देहरादून हाईवे को जल्द ही आम जनता के लिए खोलने की योजना पर काम तेज़ हो गया है। हाईवे को शुरू करने से पहले भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) अब ट्रायल रन की प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। इस ट्रायल रन के जरिए यह जांचा जाएगा कि वाहन चालक लूप सिस्टम और साइन बोर्ड को आसानी से समझ पा रहे हैं या नहीं।

14.75 किलोमीटर में से 6.5 किलोमीटर एलिवेटेड सेक्शन | Delhi-Dehradun Expressway

यह हाईवे भारतमाला परियोजना के तहत तैयार किया गया है। इसका 14.75 किलोमीटर लंबा हिस्सा दिल्ली की सीमा के अंतर्गत आता है, जो अक्षरधाम मंदिर के पास एनएच-9 से शुरू होकर गीता कॉलोनी, न्यू उस्मानपुर, शास्त्री पार्क और खजूरी खास से होते हुए लोनी बॉर्डर (यूपी सीमा) तक फैला है। इसमें 6.5 किलोमीटर का एलिवेटेड यानी ऊँचा खंड भी शामिल है।

पहले आई थी तकनीकी खामी, अब हो चुका है सुधार | Delhi-Dehradun Expressway

इस हाईवे के निर्माण के दौरान केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान (CRRI) ने जांच में पाया था कि इसके 35 बैरिंग में तकनीकी खामियां हैं। इन खामियों को बाद में दुरुस्त कर दिया गया है। अब जबकि ये दिक्कतें ठीक हो चुकी हैं, NHAI ट्रायल रन के ज़रिए यह सुनिश्चित करना चाहता है कि किसी हिस्से में वाहन संचालन में कोई अवरोध तो नहीं।

वाहन चालकों की सुविधा की होगी जांच

ट्रायल रन के दौरान हाईवे के अलग-अलग हिस्सों को सीमित समय के लिए वाहन चालकों के लिए खोला जाएगा। इस दौरान यह देखा जाएगा कि चालक साइन बोर्ड को सही से पढ़ और समझ पा रहे हैं या नहीं। साथ ही, हाईवे से चढ़ने-उतरने वाले लूप को कितना सहजता से इस्तेमाल किया जा रहा है, इस पर भी नजर रखी जाएगी। यदि किसी हिस्से में कोई असुविधा या स्पीड में रुकावट महसूस होती है, तो उसे चालू करने से पहले ठीक किया जाएगा।

चुनाव से पहले शुरू करने की थी योजना

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले इस हाईवे को शुरू करने की योजना थी, लेकिन बैरिंग की तकनीकी गड़बड़ी के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था। अब जब सारी खामियों को ठीक कर लिया गया है, तो जल्द ही इसे जनता के लिए पूरी तरह खोल दिया जाएगा, लेकिन उससे पहले ट्रायल रन जरूरी माना जा रहा है। दिल्ली-देहरादून हाईवे का यह नया हिस्सा राजधानी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बीच सफर को आसान और तेज़ बनाएगा। ट्रायल रन के ज़रिए यह सुनिश्चित किया जाएगा कि हाईवे पर यातायात पूरी तरह सुरक्षित और सुविधाजनक हो, ताकि चालकों को किसी प्रकार की समस्या न हो।

Delhi Dehradun Expressway: खुलने वाला है दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे! 2.30 घंटे में पहुंचेंगे हरिद्वार, यूपी के 8 जिले जुड़ेंगे, हरियाणा को भी लाभ
देहरादून (एजेंसी)। Dehradun News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे के निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने एक्सप्रेस वे के निर्माण में इस्तेमाल हो रही आधुनिक तकनीकों और पर्यावरणीय सुरक्षा उपायों के बारे में अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। Delhi Dehradun Expressway

धामी ने कहा कि देहरादून में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे का कार्य अन्तिम चरण में हैं। इसका तेजी से निर्माण होने पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का आभार भी व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस एक्सप्रेस वे के पूर्ण होने पर देहरादून से दिल्ली का सफर मात्र दो से ढ़ाई घण्टे में पूर्ण हो जायेगा। इससे जहां लोगों का आवागमन सरल होगा। चारधाम यात्रा के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को और सुगमता होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की आर्थिकी बढ़ाने, पयर्टन और व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए भी यह प्रोजेक्ट सहायक सिद्ध होगा। इस प्रोजेक्ट में इकोलॉजी और इकोनॉमी का समन्वय करते हुए एशिया का सबसे बड़ा वाइल्डलाइफ कॉरिडोर भी बनाया गया है, जो वन्यजीवों की सुरक्षा एवं उनकी आवाजाही को मुक्त और पूर्ण तरीके से सुरक्षित बनाएगा। Delhi Dehradun Expressway

यह भी पढ़ें:– School News: स्कूल फीस मोटी पर सुरक्षा की गारंटी जीरो, यह हाल है क्षेत्र के प्राइवेट स्कूलों के