PM Awas Yojana - Sach Kahoon Hindi
Sirsa News: आपदा पीड़ित इस परिवार ने पीएम आवास योजना का लाभ न मिलने पर लगाई प्रशासन व सामाजिक संस्थाओं से मदद की गुहार
रानियां (सच कहूँ/राजेंद्र गाबा)। नगर के वार्ड नंबर-9 स्थित एक गली में सोमवार को हुई बारिश एक गरीब परिवार के लिए मुसीबत बन गई। बारिश के कारण एक कच्चे मकान की छत अचानक भरभराकर गिर गई। गनीमत यह रही कि हादसे के समय परिवार के सदस्य घर के अंदर मौजूद नहीं थे, जिससे बड़ा हादसा टल गया और परिवार बाल-बाल बच गया। Sirsa News
वार्ड नंबर-9 निवासी रामपाल ने बताया कि वह अपनी पत्नी लक्ष्मी देवी के साथ कई वर्षों से कच्चे मकान में रह रहा है। सोमवार को हुई बारिश के दौरान मकान की छत गिर गई, जिससे घर को काफी नुकसान पहुंचा। उन्होंने बताया कि यदि हादसे के समय परिवार घर के अंदर होता तो कोई बड़ी अनहोनी हो सकती थी।
रामपाल ने बताया कि उसने करीब दो वर्ष पहले प्रधानमंत्री आवास योजना (PM Awas Yojana) के तहत आवेदन किया था, लेकिन आज तक उसे योजना का लाभ नहीं मिला। इसके लिए वह कई बार नगर पालिका रानियां के चक्कर लगा चुका है। उसका आरोप है कि संबंधित कर्मचारी पहले अपने स्तर पर मकान की नींव भरने और उसकी फोटो भेजने की बात कहते हैं, जिसके बाद ही सहायता राशि मिलने की बात कही जाती है।
रामपाल ने कहा कि वह मेहनत-मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता है और आर्थिक स्थिति इतनी मजबूत नहीं है कि वह अपने स्तर पर मकान निर्माण शुरू कर सके। ऐसे में उसके लिए मकान की नींव भरना भी मुश्किल है। पीड़ित परिवार ने जिला प्रशासन, नगर पालिका, सामाजिक संगठनों तथा धार्मिक संस्थाओं से आर्थिक सहायता प्रदान कर मकान निर्माण में सहयोग की गुहार लगाई है, ताकि वे सुरक्षित छत के नीचे अपना जीवन व्यतीत कर सकें। Sirsa News
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी (पीएमएवाई-यू) और पीएमएवाई-यू 2.0 के तहत अब तक 25 अगस्त तक 1.2 करोड़ से अधिक घरों को मंजूरी दी जा चुकी है। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की बुधवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार, यह योजना शहरी भारत में आवासीय सुविधा, वित्तीय स्थिरता और कल्याण को बढ़ाने में एक महत्वपूर्ण कारक के रूप में उभरी है। PM Awas Yojana News
रिपोर्ट में कहा गया है कि स्वीकृत घरों में से लगभग 75 प्रतिशत का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। एसबीआई के समूह मुख्य आर्थिक सलाहकार डॉ. सौम्य कांति घोष ने बताया कि अधिकांश राज्यों की प्रगति दर 75 प्रतिशत या उससे अधिक है, जबकि कुछ राज्यों जैसे आंध्र प्रदेश, बिहार और हरियाणा में यह दर 60 प्रतिशत से कम है।
पीएमएवाई-यू 2.0 की शुरुआत 1 सितंबर, 2024 को 1 करोड़ पात्र शहरी परिवारों को केंद्रीय सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से की गई थी। इस योजना के तहत ईडब्ल्यूएस (अत्यंत निम्न आय वर्ग), एलआईजी (निम्न आय वर्ग) और एमआईजी (मध्यम आय वर्ग) के पात्र परिवार, जो शहरी क्षेत्रों में रहते हैं और जिनके पास देश में कहीं भी पक्का घर नहीं है, नए घर खरीदने या निर्माण करने में लाभ उठा सकते हैं। PM Awas Yojana News
पीएमएवाई-यू राज्यों में समान वितरण क्षमता को दर्शाता है
रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है कि नॉर्मलाइज्ड शैनन एन्ट्रापी स्कोर 0.84 है, जो पीएमएवाई-यू के तहत आवास लाभ की राज्यों में समान वितरण क्षमता को दर्शाता है। इसका मतलब है कि लाभ व्यापक रूप से पूरे देश में वितरित हो रहे हैं और निम्न-आय वाले राज्य भी पूरी प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी कर रहे हैं।
इसके अलावा, रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि योजना के तहत स्वीकृत आवास ऋणों से परिवारों के घरेलू खर्च पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा है। विशेष रूप से, सबसे कम खर्च करने वाले परिवारों ने डेबिट कार्ड और यूपीआई के माध्यम से अपने खर्च में वृद्धि दिखाई है। इससे पता चलता है कि सब्सिडी वाले आवास ऋणों तक पहुँच उन्हें वित्तीय स्वतंत्रता और लचीलापन प्रदान कर रहे हैं। रिपोर्ट में उल्लेख है कि लगभग 25 प्रतिशत सबसे कम खर्च करने वाले परिवार अपने खर्च को पारंपरिक स्रोत जैसे डेबिट कार्ड के माध्यम से पूरा करते हैं।
रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि पीएमएवाई-यू की किस्तों के वितरण के बाद विवेकाधीन घरेलू खर्च विशेष रूप से महिला उधारकर्ताओं पर अधिक स्पष्ट रूप से देखा गया है। सभी आयु वर्गों और शहरी एवं अर्ध-शहरी क्षेत्रों में यूपीआई आधारित खर्च में वृद्धि दर्ज की गई है, जिससे यह योजना आर्थिक सशक्तिकरण और वित्तीय समावेशन के लिए कारगर साबित हो रही है। PM Awas Yojana News
Pradhan Mantri Awas Urban 2.0 Yojana: प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आई बड़ी खुशखबरी! दो लाख से अधिक घरों को मिली मंजूरी
Pradhan Mantri Awas Urban 2.0 Yojana: नई दिल्ली। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के अंतर्गत निर्माण के लिए 2.34 लाख से अधिक नए घरों को स्वीकृति दी गई है। यह निर्णय बुधवार को केंद्रीय स्वीकृति एवं निगरानी समिति की तीसरी बैठक में लिया गया, जिसकी अध्यक्षता आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव श्री श्रीनिवास कटिकिथला ने की। PM Awas Urban Yojana
मंत्रालय द्वारा जारी आधिकारिक वक्तव्य के अनुसार, इस बैठक में असम, बिहार, छत्तीसगढ़, गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में कुल 2,34,864 आवास इकाइयों को मंजूरी दी गई। इसके साथ ही पीएमएवाई-यू 2.0 के तहत स्वीकृत घरों की कुल संख्या सात लाख से अधिक हो चुकी है।
यह योजना चार प्रमुख घटकों के माध्यम से कार्यान्वित की जा रही है—
लाभार्थी नेतृत्व निर्माण (बीएलसी)
साझेदारी में किफायती आवास (एएचपी)
किफायती किराया आवास योजना
ब्याज सब्सिडी आधारित क्रेडिट लिंक्ड सब्सिडी योजना (CLSS)
बैठक में मंजूर किए गए अधिकतर घर बीएलसी और एएचपी घटकों के अंतर्गत आते हैं। सचिव कटिकिथला ने राज्यों को निर्देश दिया कि वे अपनी किफायती आवास नीतियां तैयार करें और महाराष्ट्र जैसे राज्यों की नीति का अध्ययन कर उसे स्थानीय आवश्यकताओं के अनुसार अपनाएं। साथ ही, उन्होंने यह भी सलाह दी कि घर खाली रहने की समस्या से बचने के लिए प्रारंभिक स्तर पर लाभार्थियों की पहचान कर उन्हें प्रस्तावों में शामिल किया जाए। Pradhan Mantri Awas Urban Yojana
इस स्वीकृति में सामाजिक समावेशिता को विशेष महत्व दिया गया है। स्वीकृत घरों में से:
1.25 लाख से अधिक घर अकेली महिलाओं और विधवाओं को आवंटित किए गए हैं,
44 घर ट्रांसजेंडर समुदाय को प्रदान किए गए हैं,
42,400 घर अनुसूचित जाति (एससी),
17,574 घर अनुसूचित जनजाति (एसटी), और
1,13,414 घर अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लाभार्थियों के लिए स्वीकृत किए गए हैं।
इसके अलावा, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पीएमएवाई-यू के वेब पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों का सत्यापन करने और विशेष रूप से कमजोर वर्गों को प्राथमिकता देने की सलाह दी गई है। सरकार का लक्ष्य पीएमएवाई-यू 2.0 के अंतर्गत एक करोड़ शहरी परिवारों को पक्का मकान प्रदान करना है। इस योजना के अंतर्गत पात्र परिवारों को प्रति आवास अधिकतम ₹2.5 लाख तक की केंद्रीय वित्तीय सहायता दी जाती है। यह योजना उन सभी परिवारों को सशक्त बनाने पर केंद्रित है जिनके पास देश के किसी भी भाग में पक्का घर नहीं है। PM Awas Urban Yojana
Air India News Update: अहमदाबाद विमान हादसे के बाद एयर इंडिया की बड़ी घोषणा!
PM Awas Yojana: बेघरों के लिए खुशखबरी! प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिलेगा नया घर!
PM Awas Gramin Yojana: सीधी (मध्य प्रदेश)। सीधी ज़िले में आदिवासी समुदाय के कुछ परिवारों को उनके लंबे समय से बसे आवासों से हटाए जाने के बाद अब प्रशासन ने उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत नए घर देने का निर्णय लिया है। हालांकि, इस निर्णय को लेकर आदिवासी समुदाय में असंतोष व्याप्त है। उनका कहना है कि प्रस्तावित आवास छोटे हैं और उनके बड़े परिवारों के लिए पर्याप्त नहीं होंगे। PM Awas Yojana
मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) श्रीमती मिनी अग्रवाल ने जानकारी दी कि जिन आदिवासियों के घरों को हाल ही में हटाया गया है, उन्हें चिन्हित भूमि पर आवासीय पट्टे दिए जाएंगे। इस प्रक्रिया की शुरुआत कर दी गई है। वर्तमान में प्रभावित परिवारों को अस्थायी रूप से रैन बसेरों में ठहराया गया है और उनके दस्तावेज संकलित किए जा रहे हैं। अब तक 15 परिवारों के दस्तावेज़ जमा हो चुके हैं, जिन्हें शीघ्र ही आवास प्रदान किए जाएंगे।
”हमें अचानक हटाकर बेघर कर दिया गया” | PM Awas Yojana
यह घटना 28 मई की है, जब एक सिविल न्यायालय के आदेश के बाद प्रशासन ने उन मकानों पर बुलडोज़र चलवाया, जो आदिवासी समुदाय द्वारा वर्षों से ज़मींदारों की भूमि पर बनाए गए थे। ये परिवार, जो कोल जनजाति से संबंध रखते हैं, वर्षों से उसी स्थान पर रह रहे थे, जहां ज़मींदारों के पूर्वजों ने उन्हें बसने की अनुमति दी थी। समय के साथ यह बस्ती एक पूर्ण कॉलोनी का रूप ले चुकी थी, लेकिन ज़मींदारों की आपत्ति पर मामला न्यायालय पहुंचा, और कोर्ट के आदेश के बाद यह कार्यवाही की गई।
बेघर किए गए कई लोगों ने प्रशासनिक कार्रवाई को लेकर गहरी नाराजगी जताई है। सीता कोल, जो इसी बस्ती में वर्षों से रह रही थीं, कहती हैं, “हमारे पूर्वज भी यहीं रहे। हमें अचानक हटाकर बेघर कर दिया गया। अब न तो कोई ठिकाना है, न ही बच्चों के लिए सुरक्षित स्थान।” उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत दिया जाने वाला दो कमरों का मकान हमारे बड़े परिवार के लिए पर्याप्त नहीं होगा।
एक अन्य निवासी गुलाब कली कोल ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा, “चुनाव के समय ये ज़मींदार हमारे पास आते हैं, समर्थन मांगते हैं, और भरोसा दिलाते हैं कि वे हमारे साथ हैं। लेकिन आज उन्होंने ही हमें सड़क पर ला खड़ा किया।” आशा कोल ने भावुक होकर कहा, “यह अन्याय है। हम कई पीढ़ियों से इस भूमि पर रह रहे थे, और अब हमें जबरन हटाया जा रहा है। हमें समझ नहीं आता कि हम कहां जाएं।” PM Awas Yojana
PM Modi Madhya Pradesh Visit: पीएम मोदी आज देंगे मध्य प्रदेश को कई विकास परियोजनाओं की सौगात
”नागपुर में पीएम आवास योजना ने बदली ज़िंदगी”
Nagpur PM Awas Yojana: नागपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रारंभ की गई प्रधानमंत्री आवास योजना आज देश के लाखों गरीब परिवारों के जीवन में बदलाव का प्रतीक बन चुकी है। झुग्गियों और किराए के मकानों में जीवन यापन करने वालों को इस योजना ने न केवल एक छत दी है, बल्कि आत्मसम्मान, सुरक्षा और स्थायित्व का एहसास भी कराया है। PM Awas Yojana
महाराष्ट्र के नागपुर जिले के बड़गांव तरोडी में इस योजना के अंतर्गत 750 फ्लैट्स की एक सुंदर कॉलोनी बसाई गई है, जहाँ अब अनेक परिवार अपने सपनों के आशियाने में सुकून की ज़िंदगी बिता रहे हैं।
“अब किराए का डर नहीं, ये घर मेरा अपना है”
अमर पनसुख, जो अब इस कॉलोनी में अपने परिवार के साथ रह रहे हैं, भावुक स्वर में कहते हैं, ह्लमैंने 15 साल किराए के मकान में गुजारे हैं। कभी नहीं सोचा था कि अपना घर भी होगा। आज जब अपने बच्चों को अपने घर में खेलते देखता हूँ, तो दिल भर आता है। यह केवल एक योजना नहीं, हमारे सपनों की पूर्ति है। इसके लिए मैं प्रधानमंत्री मोदी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।ह्व
“जैसे कोई सपना सच हो गया”
तीन वर्षों से अपने फ्लैट में रह रहे कृष्णा भी इसी खुशी को साझा करते हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि उनका खुद का घर होगा। “पीएम आवास योजना ने हमें किराए से मुक्ति दिलाई है। अब हम अपने घर के मालिक हैं, और ये एहसास ही सबसे बड़ी खुशी है,” उन्होंने गर्व से कहा।
“2021 में किया आवेदन, और आज हमारे पास अपना घर है”
लाभार्थी आरती ने बताया कि उन्हें इस योजना के बारे में जानकारी दोस्तों और समाचार-पत्रों से मिली थी। उन्होंने 2021 में आवेदन किया और लॉटरी के माध्यम से उनका चयन हुआ। आज वह अपने परिवार के साथ अपने घर में रह रही हैं और सरकार का धन्यवाद करती हैं।
सिर्फ ईंट-पत्थर नहीं, ये घर उम्मीदों की नींव हैं
प्रधानमंत्री आवास योजना ने यह साबित कर दिया है कि जब सरकार की नीतियाँ जनकल्याण को केंद्र में रखती हैं, तो समाज के अंतिम पंक्ति में खड़ा व्यक्ति भी सम्मान के साथ जीवन जी सकता है। नागपुर की यह कॉलोनी इस बात का सजीव उदाहरण है कि एक सशक्त राष्ट्र की शुरुआत एक सुरक्षित छत से होती है। PM Awas Yojana
Waqf Amendment Bill Approved: वक्फ संशोधन विधेयक को राष्ट्रपति की मंजूरी, अब यह होगा कानून का नाम!
Pradhan Mantri Awas Gramin Yojana: 6,514 लाभार्थियों का पीएम आवास योजना का स्वीकृति पत्र पाकर हुआ खुद के घर का सपना साकार
Pradhan Mantri Awas Gramin Yojana: सीहोर। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के भैरूंदा में आयोजित हितग्राही सम्मेलन में 6,514 लाभार्थियों को आवास योजना का स्वीकृति पत्र देकर उनका खुद के घर का सपना साकार किया है। शिवराज सिंह ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत हितग्राहियों को ये स्वीकृति पत्र वितरित किए हैं। चौहान ने भैरूंदा में 78 करोड़ 7 लाख 47 हजार के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन भी किया। Madhya Pradesh News
Hisar Fire: भीषण आग पर डेरा सच्चा सौदा के सेवादार हुए हावी
इस अवसर पर उन्होंने कक्षा 12वीं बोर्ड की परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले टॉपरों को स्कूटी भी प्रदान की। इसके साथ ही उन्होंने विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किए। केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि सरकार का यह प्रयास है कि देश के प्रत्येक गरीब परिवार के पास अपना खुद का पक्का घर हो, इसके लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से सरकार गरीबों के खुद के पक्के घर के सपने को साकार कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना में जिन पात्र नागरिकों के नाम छूट गए हैं, सर्वेक्षण कर उनके नाम जोड़े जाएंगे और उन्हें इस योजना का लाभ दिलाया जाएगा। हमारी सरकार देश के साथ ही प्रदेश में भी तेजी से विकास के कार्य कर रही है।
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से बहनों को धुएं से मुक्ति दिलाई | Madhya Pradesh News
उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के माध्यम से बहनों को धुएं से मुक्ति दिलाई गई। इसके साथ ही नलजल योजना के माध्यम से घर-घर नल के माध्यम से जल उपलब्ध कराया जा रहा है। सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सरकार स्व-सहायता समूहों के माध्यम से सभी बहनों को ‘लखपति बहना’ बना रही है। इसके साथ ही प्रदेश की बहनों के लिए लाड़ली बहना योजना भी चलाई जा रही है, जिसमें उन्हें प्रतिमाह 1,250 रुपये दिए जा रहे हैं।
सरकार का संकल्प है कि देश एवं प्रदेश के हर गांव को गरीबी मुक्त बनाया जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक गांव को गरीबी मुक्त बनाने के लिए विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं के माध्यम से सरकार प्रत्येक बेरोजगार व्यक्ति को रोजगार से जोड़ रही है। किसानों के कल्याण के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है। सरकार ने यह निर्णय लिया है कि अब गेहूं के साथ ही मसूर की खरीदी भी न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की जाएगी। Madhya Pradesh News
Delhi Congress: प्रदेश कांग्रेस समिति में नई नियुक्तियों के साथ 3 जिलों के अध्यक्षों का हुआ ऐलान
PM Awas Yojana Gramin: कैथल में 2068 लाभार्थियों को मिली पीएम आवास योजना ग्रामीण की पहली किश्त
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जारी की किश्त
योजना का लाभ लेने के लिए नये पात्र परिवार आवास प्लस पोर्टल पर 31 मार्च तक करें पंजीकरण
कैथल (सच कहूँ/कुलदीप नैन)। PM Awas Yojana Gramin 1st Installment 2025: डीसी प्रीति ने कहा कि हर व्यक्ति का सपना होता है कि उसका भी अपना पक्का घर हो। जरूरतमंद लोगों के इस सपने को साकार करने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना चलाई जा रही है। इसी कड़ी में वीरवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत प्रदेश के करीब 36 हजार लाभार्थियों को मकान बनाने के लिए आर्थिक सहायता की प्रथम किश्त जारी की। इसमें जिले के 2068 लाभार्थी भी शामिल है, जिन्हें पहली किश्त के रूप में 45-45 हजार रुपये मिले हैं। Kaithal News
डीसी प्रीति ने कहा कि जो परिवार वर्ष 2017-18 योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन नहीं कर पाए थे, उनके लिए भारत सरकार द्वारा योजना का लाभ लेने के लिए आवास प्लस पोर्टल खोल दिया गया है। कोई भी पात्र परिवार आवास पोर्टल पर जाकर 31 मार्च तक पंजीकरण कर सकता है। इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के प्रत्येक आवासहीन परिवार को एक पक्का आवास मुहैया करवाना है। डीसी प्रीति ने सीईओ जिला परिषद तथा जिला खंड एवं पंचायत अधिकारी को निर्देश दिए कि गांव में इस योजना के संबंध में मुनियादी करवाएं और गांव में कैंप लगा कर प्रत्येक पात्र व्यक्ति का पंजीकरण करवाना सुनिश्चित करें। सरकार व जिला प्रशासन हर सिर को छत देने के लिए प्रतिबद्ध है।
यह है योजना | Kaithal News
इस योजना के तहत पात्र परिवार को तीन किस्तों में सहायता राशि दी जाती है। पहली किस्त के रूप में 45 हजार रुपये, दूसरी किस्त के रूप में 60 हजार रुपये तथा तीसरी किस्त के रूप में 33000 रुपये मिलेंगे। पात्र परिवार के सदस्य पोर्टल के बारे में पूरी जानकारी हासिल कर अपना आवेदन करवा सकते हैं। इस योजना का लाभ उन परिवारों को मिलेगा जिनके मकान कच्चे हैं, टूटे हुए हैं या दरारें आई हुई हैं, खुद का पक्का घर नहीं है आदि। इस योजना के लिए पात्र परिवार जल्द से जल्द योजना लाभ उठाएं। Kaithal News
यह भी पढ़ें:– पंचायती जमीन का गलत इस्तेमाल करने पर डीसी ने किया आंधली गांव की सरपंच को निलंबित
PM Awas Gramin Yojana: प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र परिवारों की हो गई बल्ले-बल्ले! खातों में पहुँचे 151 करोड़
प्रत्येक परिवार को मिले 45000-45000 रुपए
Prime Minister Awas Yojana: चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीरवार को प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत अपना पक्का मकान बनाने के लिए आर्थिक सहायता के रूप में प्रदेश के 36000 पात्र परिवारों के खातों में 151 करोड़ रुपए की पहली किस्त जारी की। योजना के तहत पहली किस्त के रूप में प्रत्येक पात्र परिवार को मकान बनाने के लिए 45000-45000 रुपए की राशि ट्रांसफर की गई। PM Awas Gramin Yojana
मुख्यमंत्री द्वारा यह राशि हरियाणा विधानसभा में चल रहे बजट सत्र के दौरान आयोजित एक कार्यक्रम में जारी की गई। कार्यक्रम में सभी जिला उपायुक्त और जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आॅनलाइन जुड़े। नायब सिंह सैनी ने सभी लाभार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि गरीब व्यक्ति का सपना होता है कि उनका अपना घर हो। आज इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश में 36000 घर बनने की शुरूआत हो रही है। PM Awas Gramin Yojana
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार ने अपने संकल्प पत्र में वायदा किया था कि प्रदेश में शहरों और गांव में गरीब परिवारों को 5 लाख आवास उपलब्ध कराएंगे। आज डबल इंजन की सरकार इस दिशा में सफल कदम बढ़ा रही है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर परिवार को पक्का मकान उपलब्ध करवाने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना चलाई है। इसे और गति देते हुए प्रदेश में मुख्यमंत्री आवास योजना क्रियान्वित की जा रही है।
28815 लाभार्थियों को मकान बनाकर दिए जा चुके हैं
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत ग्रामीण आँचल में 28815 लाभार्थियों को मकान बनाकर दिए जा चुके हैं तथा 4238 मकान निर्माणाधीन हैं। इसके लिए लाभार्थियों को 414 करोड़ 32 लाख रुपए की आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई गई है। इसी प्रकार, मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना 2.0 के तहत 62 गांव में 4532 लाभार्थियों को 100-100 गज के प्लाट उपलब्ध करवाए गए हैं। उन्होंने कहा कि गाँव में जो पात्र परिवार प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं ले पाए उनके लिए पोर्टल खोल दिया गया है।
इसी प्रकार, प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के तहत 76141 लाभार्थियों को मकान बनाने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की गई। मुख्यमंत्री आवास योजना- शहरी के तहत 14 शहरों में 15256 परिवारों को पक्के मकान बनाने के लिए 30-30 गज के प्लाट उपलब्ध करवाए गए हैं। उन्होंने कहा कि 16 शहरों में 15696 प्लॉट पात्र लाभार्थियों को उपलब्ध करवाने के लिए 17 मार्च 2025 से बुकिंग पोर्टल खोल दिया गया है। PM Awas Gramin Yojana
Shambhu Border: आखिरकार खत्म हुआ लम्बा इंतजार! व्यापारियों, ट्रांसपोर्टरों और यात्रियों को मिली बड़ी…
प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत 2.69 करोड़ घर बने: केंद्रीय मंत्री
Pradhan Mantri Awas Yojana-Gramin: नई दिल्ली। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) के तहत वित्त वर्ष 2023-24 के अंत तक 2.69 करोड़ घर बनाए जा चुके हैं। 31 मार्च, 2024 तक बेसिक सुविधाओं के साथ 2.95 करोड़ पक्के घर बनाने का लक्ष्य रखा गया था, जिसके लिए केंद्र ने राज्यों को 2.26 लाख करोड़ रुपये दिए हैं। यह जानकारी लोकसभा में दी गई। Pradhan Mantri Awas Yojana
ग्रामीण विकास राज्य मंत्री चंद्रशेखर पेम्मासानी ने निचले सदन में एक लिखित जवाब में कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 2.95 करोड़ घरों के पिछले लक्ष्य के मुकाबले बाकी घरों के साथ अतिरिक्त दो करोड़ ग्रामीण घरों के निर्माण के लिए वित्त वर्ष 2024-25 से 2028-29 के दौरान पीएमएवाई-जी के कार्यान्वयन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। पीएमएवाई-जी योजना के तहत, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को यह सुनिश्चित करना है कि भूमिहीन लाभार्थी को सरकारी भूमि या सार्वजनिक भूमि जैसे पंचायत की आम भूमि, सामुदायिक भूमि या दूसरे स्थानीय प्राधिकरणों की भूमि या किसी दूसरी भूमि से भूमि प्रदान की जाए। Awas Yojana News
राज्यों के भूमि अधिग्रहण मामलों में मंत्रालय की कोई भूमिका नहीं
चुनी हुई भूमि के लिए, राज्यों द्वारा बिजली, रोड़ कनेक्टिविटी और पेयजल की उपलब्धता, ठोस और तरल अपशिष्ट प्रबंधन सुविधाओं सहित पर्याप्त इंफ्रास्ट्रक्चर सुनिश्चित किया जाना है। केंद्रीय मंत्री ने स्पष्ट किया कि भूमि राज्य का विषय है और राज्यों के भूमि अधिग्रहण मामलों में मंत्रालय की कोई भूमिका नहीं है। मंत्रालय शेष भूमिहीन लाभार्थियों को भूमि प्रदान करने के लिए राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के साथ इस मामले को सक्रिय रूप से आगे बढ़ा रहा है।
केंद्र राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को भूमिहीन लाभार्थियों के लिए भूमि प्रदान करने के लिए पीएमएवाई-जी के कार्यान्वयन के लिए रूपरेखा में निर्देश जारी कर रहा है। इसके अलावा, समीक्षा बैठकों और आधिकारिक संचार में राज्यों के साथ नियमित कार्रवाई की जाती है। नियमित निगरानी के लिए पीएमएवाई-जी के आवाससॉफ्ट-एमआईएस पर भूमिहीन लाभार्थियों की डिटेल्स एकत्र करने के लिए एक मॉड्यूल विकसित किया गया है। Pradhan Mantri Awas Yojana
Reliance Jio: अब दुर्गम व दूर-दराज के इलाकों में भी मिलेगी आपके फ़ोन को कनेक्टिविटी
PM Awas Yojana: अब प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ पाने के लिए ये काम करना जरूरी!
नागरिक कच्चे मकान का सर्वे करवाएं!
Pradhan Mantri Awas Yojana: भिवानी (सच कहूँ न्यूज)। उपायुक्त महावीर कौशिक ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत बेघर, कच्चे, जर्जर मकानों में निवास कर रहे परिवारों को पक्के मकान का सपना साकार करने हेतु वंचित परिवारों के लिए सर्वे का कार्य शुरू कर दिया गया है। भारत सरकार द्वारा नए सर्वे के लिए अंतिम तिथि 31 मार्च निर्धारित की गई है। उपायुक्त ने पात्र नागरिकों का आह्वान किया है कि वे अपने कच्चे मकान का सर्वे कराकर इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
जानकारी देते हुए डीआरडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अजय चौपडा ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण भारत सरकार द्वारा संचालित एक विस्तृत ग्रामीण आवासीय योजना है, जिसके तहत ग्रामीण क्षेत्रों में बेघर जीर्णषीर्ण एवं कच्चे मकानों में रह रहे परिवारों को नये आवास निर्माण के लिए 1.38 लाख की सहायता प्रदान की जाती है। भारत सरकार द्वारा नए सर्वे के लिए अन्तिम तिथि 31 मार्च निर्धारित की गई है। PM Awas Yojana
NCP leader Rohini Khadse: एनसीपी नेता ने यह कैसी डिमांड कर डाली? पूरा देश स्तब्ध!
Prime Minister Awas Yojana: आवास पाकर लाभान्वितों ने जताया केन्द्र और राज्य सरकार का आभार!
केसरीसिंहपुर नगरपालिका ने योजना के तहत 570 परिवारों को किया लाभान्वित
Prime Minister Awas Yojana: श्रीगंगानगर (सच कहूँ न्यूज)। भारत सरकार द्वारा जरूरतमंद परिवारों को कच्चे मकानों से पक्के मकान बनाने के लिये प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना (Prime Minister Housing Scheme) संचालित की जा रही है। जिले की नगरपालिका केसरीसिंहपुर द्वारा प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत 570 परिवारों को लाभान्वित किया गया। इनमें से 423 लाभार्थियों द्वारा मकान निर्माण पूर्ण कर लिये गये हैं। लाभान्वितों ने पीएम आवास योजना का लाभ मिलने पर केन्द्र एवं राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया है। Prime Minister Awas Yojana
नगरपालिका ईओ विश्वास गोदारा ने बताया कि योजना के तहत क्षेत्र के 570 परिवारों को लाभान्वित किया गया। इनमें से 565 को प्रथम किश्त, 536 को द्वितीय, 506 को तृतीय और 382 को चौथी किश्त मिल चुकी है। इनमें से 423 लाभार्थियों द्वारा मकान का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। योजना के तहत श्रीमती मंगलेश रानी, वीरेन्द्र सिंह, श्रीमती सुनीता देवी, गोरधन, सोहन सिंह और नारायण सिंह सहित अन्य लाभान्वित हो चुके हैं।
उन्होंने बताया कि योजना के लाभार्थियों द्वारा अपने नवीन/अभिवृद्धि मकानों को पूर्ण होने पर माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, माननीय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, माननीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन विभाग झाबर सिंह खर्रा, जिला प्रभारी मंत्री सुमित गोदारा, पूर्व राज्यमंत्री सुरेन्द्र पाल सिंह टीटी, जिला कलक्टर डॉ. मंजू एवं नगरपालिका प्रशासन का आभार व्यक्त किया गया है। भारत सरकार व राज्य सरकार द्वारा दी जाने वाली योजनाओं का लाभ जरूरतमंद परिवारों को दिया जा रहा है। Prime Minister Awas Yojana
New Year 2025 Celebration: नए साल को लेकर दिल्ली पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजरी! इन नियमों को ध्यान से दे…
PM Awas Yojana: इस योजना ने बदली लोगों की तक़दीर! फ्लैट पाकर लाभार्थी परिवार ने किया पीएम मोदी का धन्यवाद!
Pradhan Mantri Awas Yojana: मुरैना, (एजेंसी)। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की तरफ से अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। ‘प्रधानमंत्री आवास योजना’ इसी में से एक है। इसमें पात्र लाभार्थियों को उनका घर बनाने के लिए सरकार की तरफ से आर्थिक सहायता दी जाती है। मध्य प्रदेश का मुरैना जिला भी इस योजना से अछूता नहीं है। पीएम मोदी की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक ‘प्रधानमंत्री आवास योजना’ ने मुरैना के लोगों की तकदीर बदल दी। वे पिछले कई दशकों से किराए के मकान में रहने के मजबूर थे, लेकिन इस योजना के लाभार्थी बनकर उनके खुद के पक्के मकान हो गए। लाभार्थियों ने इस योजना के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया। PM Awas Yojana
उन्होंने बताया कि वो जितना कमाते हैं, उससे सिर्फ रोजमर्रा की जरूरते ही पूरी हो पाती है, ऐसे में इस जीवन में उनके पक्के मकान का सपना प्रधानमंत्री मोदी की बदौलत ही पूरा हो पाया। लाभार्थी मोहम्मद गुलफाम ने आईएएनएस को बताया, “प्रधानमंत्री आवास योजना की तरफ से हमें जो फ्लैट दिए गए हैं, हम वहां पर रहते हैं। इससे पहले 15 साल से हम लोग किराए के मकान में रहते थे। अब अपने घर में रहने में बहुत अच्छा लगता है।” एक अन्य लाभार्थी शाहिद अली ने बताया, वो पहले शहर में किराए के मकान में रहते थे, लेकिन चार साल से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिले मकान में रह रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तहे दिल से शुक्रिया
इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तहे दिल से शुक्रिया। लाभार्थी अनीता ने बताया, “प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिले आवास पर रहते हैं। इससे पहले 25 सालों से किराए के मकान में रहती थी। पीएम मोदी की वजह से हमें यह मकान मिला और तीन साल से हम यहां पर रह रहे हैं।” एक अन्य लाभार्थी मिनी श्रीवास्तव ने बताया कि वो पिछले चार सालों से पीएम आवास योजना के तहत मिले मकान में रहती हैं।
इससे पहले काफी सालों तक किराए के मकान में रहती थी। पीएम मोदी की वजह से हमें यह मकान मिला है, हम उनको तहे दिल से धन्यवाद देना चाहते हैं। उन्होंने हमारे जैसे गरीबों के लिए बहुत अच्छे काम किए हैं। योजना के लाभार्थी प्रताप सिंह ने बताया कि वो 25 सालों से किराए के मकान में रहते थे, लेकिन अब उनका खुद का घर है, जो पीएम मोदी की योजनाओं की वजह से मुमकिन हो पाया। PM Awas Yojana
China Lungmen Bridge: चीन में समुद्र के ऊपर पुल! यातायात के लिए खुला!