Maharashtra New CM - Sach Kahoon Hindi

Maharashtra New CM: भाजपा के होंगे अगले मुख्यमंत्री? डिप्टी सीएम की लिस्ट में इन नेताओं के नाम!
मुंबई, (एजेंसी)। महाराष्ट्र को अगला मुख्यमंत्री 5 दिसंबर को मिल जाएगा। मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां आजाद मैदान में चल रही हैं। हालांकि, अभी तक मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर संशय बना हुआ है। भाजपा विधायक चाहते हैं कि देवेंद्र फडणवीस को अगला मुख्यमंत्री बनना चाहिए। इस कड़ी में बुधवार को भाजपा विधायक दल की बैठक होनी है। इस बैठक में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी को केंद्रीय पर्यवेक्षक बनाकर भेजा गया है। विधायक दल की बैठक से पहले भाजपा विधायकों ने कहा है कि सभी विधायकों का समर्थन देवेंद्र फडणवीस के साथ है। Maharashtra New CM

भाजपा से नवनिर्वाचित विधायक प्रवीण वसंतराव तायडे ने आईएएनएस से कहा है कि हम मुख्यमंत्री पद के लिए देवेंद्र फडणवीस को चुन रहे हैं। वह ऐसे नेता हैं जो महाराष्ट्र में सकारात्मक बदलाव और बेहतरी ला सकते हैं। देवेंद्र फडणवीस पहली पसंद हैं। सभी को साथ में लेकर चलते हैं। सभी विधायक उन्हें ही चुनेंगे। उन्हें पांच साल सरकार चलाने का अनुभव है। एकनाथ शिंदे नाराज नहीं हैं। मैं उनके बारे में नहीं बोल सकता हूं। लेकिन, वह बीमार चल रहे हैं।

देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री होंगे

भाजपा के नवनिर्वाचित विधायक रवि राजा ने कहा कि देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री होंगे, वह जल्द ही शपथ लेंगे। पूरी पार्टी इस फैसले का समर्थन करती है। महाराष्ट्र को आगे की प्रगति के लिए देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व की जरूरत है। एकनाथ शिंदे और अजित पवार डिप्टी सीएम के तौर पर काम करेंगे। जब देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री होते हुए पिछली सरकार में डिप्टी सीएम का पद महाराष्ट्र की जनता की हित के लिए स्वीकारा था। राजनीति में ऊपर नीचे होता है। इस बार भी ऐसा ही होगा। Maharashtra CM Face

भाजपा से नवनिर्वाचित विधायक भीमराव केराम ने कहा है कि 2014 से 2019 तक देवेंद्र फडणवीस ने प्रभावी ढंग से सरकार का संचालन किया। अधिकांश विधायकों की राय देवेंद्र फडणवीस को महाराष्ट्र का सीएम बनाने की है। भाजपा नेता कुमार एलानी ने कहा है कि देवेंद्र फडणवीस एक महान नेता हैं और उनकी वजह से ही महाराष्ट्र में इतने विधायक चुने गए हैं। उनकी मेहनत, ताकत और पार्टी के लिए उनका योगदान बहुत महत्वपूर्ण है। हम सभी चाहते हैं कि देवेंद्र फडणवीस ही नेता बनें। यह मेरी राय है, हालांकि हर किसी की अपनी राय होती है। Maharashtra New CM

Viksit Bharat Viksit Rajasthan: पेरिस ओलंपिक-2024 एवं एशियन गेम्स-2023 के खिलाड़ी होंगे सम्मानित