Duty - Sach Kahoon Hindi

अमेरिका-चीन के अधिकारी शुल्क को लेकर करेंगे बैठक
चीनी व्यापार और अमेरिकी की आर्थिक नीति में परिवर्तन की मांग पर गंभीर चर्चा होगी

वाशिंगटन (एजेंसी) । अमेरिका और चीन के अधिकारी दो महीने से अधिक अंतराल के बाद दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण व्यापारिक संबंधों को सुधारने के लिए बैठक करेंगे। एक चैनल के वीडियो में चीनी अधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल को बुधवार को अमेरिकी वित्त विभाग में चर्चा के लिए प्रवेश करते हुए दिखाया गया। व्यापारिक समूहों ने आशा व्यक्त की है कि दो दिवसीय बैठक की शुरूआत चीनी व्यापार और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की आर्थिक नीति में परिवर्तन की मांग पर गंभीर चर्चा होगी। ट्रम्प ने अमेरिका में सालाना निर्यात किये जाने वाले 500 अरब डॉलर से अधिक मूल्य के चीनी सामानों पर शुल्क लागू कर करने की चेतावनी देते हुए कहा है कि बीजिंग बौद्धिक संपदा अधिकार नीति बदले, औद्योगिक सब्सिडी कार्यक्रमों और शुल्क ढांचे में परिवर्तन के लिए सहमति जताये।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें

अपने कर्त्तव्य कर्म को पूर्ण करो
हर आदमी के लिए विधाता ने मनुष्यता का आवरण देकर अपने कर्त्तव्य कर्म को पूर्ण करने के लिए उसे धरा पर भेजा हुआ है। यह कर्म उसके स्वयं के लिए, घर-परिवार के लिए और समाज के लिए निहित हैंंं और इन्हीं की पूर्णता से उसके समग्र व्यक्तित्व का विकास होता है। इस कर्त्तव्य कर्म को पूरा करने के लिए लोग कहीं सीधे और कहीं उल्टे रास्तों का अवलम्बन करते हैं। कई लोेग जमाने की हवाओं और चकाचौंध से प्रभावित होकर अपने कर्त्तव्य को गौण बना देते हैं और दूसरी गलियों तथा चौराहों एवं सर्कलों पर पूंगी बजाते हुए लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करते रहते हैं।

कइयों के लिए कर्त्तव्य कर्म सबसे ऊँचा होता है जबकि कई ऐसे स्वनामधन्य महान व्यक्तित्व के धनी लोग होते हैं जिनके लिए कर्त्तव्य गौण हो जाता है या यों कहें कि उनका कद बहुत बड़ा होता है और फ्रेम बहुत छोटी। कइयों के लिए कर्त्तव्य कोई मायने नहीं रखता और ये लोग दुनिया जहान के सारे काम करते हैं सिवाय अपनी ड्यूटी के। अपने लिए निर्धारित ड्यूटी के सिवा इनसे कुछ भी करा लो, पूरे आनंद से करेंगे। लेकिन जहां ड्यूटी की बात आएगी वहां नाम सुनते ही नाक भौं सिकोडेंगे और दूर-दूर भागने लगेंगे।

इंसानों की एक ऐसी ही प्रजाति पिछले कुछ दशक से पनपी और पसरी हुई है जिसे औरों की थाली में घी दिखता है, औरों का आनंद ही स्वीकार्य लगता है और चाहते हैं कि अपना कर्तव्य कर्म और निर्धारित ड्यूटी को छोड़कर उन कामों में रमे रहें जिनमें कम समय में बहुत ज्यादा पैसा, वर्चस्व और लोकप्रियता प्राप्त होती हो। उन बाड़ों में दुबके रहें जहां कोई खास काम-धाम न हो, पूरी आरामतलबी के सारे प्रबन्ध उपलब्ध हों तथा जिनके माध्यम से वो सब कुछ पाया जा सके जो ड्यूटी से हासिल नहीं हो सकता, चाहे कितनी ही ईमानदारी और निष्ठा से अपने फर्ज क्यों न निभाते रहें। इनका एकमेव मकसद दुनिया की छाती पर छा जाने का होता है और इसके लिए वे सभी सम सामयिक स्टंटों और उखाड़-पछाड़ में माहिर होते हैं। ऐसे लोगों के लिए यह बात कोई मायने नहीं रखती कि उनकी हरकतों या करतूतों से किसे कितना नुकसान हो रहा है या होने वाला है। ये सिर्फ और सिर्फ अपने फायदों की ही सोचते हैं और इसी के लिए डग आगे बढ़ाते हैं। ऐसे लोग अपने कर्त्तव्य कर्म का पूरा लाभ जरूर लेते हैं लेकिन उसे धत्ता दिखाते हुए वे सारे काम करते हैं जो उनके विहित कर्त्तव्य की परिधि में कभी नहीं रहे। ऐसे महान लोग अपनी शौहरत के फेर में हर कहीं मुँह दिखाते या निकालते हुए आसानी से देखे जा सकते हैं।

जिन्दगी में एक बार किसी आदमी की गाड़ी कर्त्तव्य की मुख्यधारा से भटक जाती है फिर वह कभी लाईन पर नहीं आ पाती। वह इधर-उधर भटकता ही रहता है। हमारे आस-पास ऐसे लोगों की खूब भीड़ छायी हुई है जिनके लिए अपने कर्त्तव्य से कहीं ज्यादा दूसरे काम हावी हो गए हैं। इस किस्म के भटके हुए लोग कहीं भी पाए जा सकते हैं। इनमें वे लोग भी हैं जिन्हें हुनरमन्द बनाने के लिए समाज और राज का खूब सारा धन खर्च होता है और समाज को यह आशा होती है कि क्षेत्र या विषय विशेष में दक्षता पा जाने के बाद ये समाज के काम आएंगे, अपने हुनर से नई पीढ़ी को लाभान्वित करेंगे और अपनी मेधा-प्रज्ञा और दक्षताओं का उपयोग समाज के लिए करेंगे। लेकिन यह सब मिथ्या सिद्ध होता है। इन पर खर्च हुआ सारा पैसा पानी की तरह बह निकलता है और ये किसी ऐसे बाड़े में घुस जाया करते हैं जहां इनकी सीखी हुई दक्षता और हुनर की बजाय ऐसे-ऐसे काम करने में रुचि लेते हैं जिनसे समाज का कोई भला नहीं हो सकता, केवल अपने स्वार्थ की पूर्ति ही हो सकती है।

ऐसी खूब सारी भीड़ है जो चकाचौंध और टकसाली डेरों को देख कर भटक गई है और अब इनके जीवन का एकमेव उद्देश्य अपने स्वार्थ की पूर्ति करना ही रह गया है। सब तरफ ऐसे-ऐसे लोग हैं जिनके गठबंधन भी बन जाया करते हैं। चोर-चोर मौसेरे भाई से भी बढ़कर अब डकैत-डकैत सगे भाई का मुहावरा जन्म ले रहा है। लोग इन कर्त्तव्यहीन लोगों के बारे में सब कुछ जानते-समझते हुए भी चुप रह जाते हैं क्योंकि इस किस्म के लोग उन सभी प्रकार के समझौतों और जी-हूजूरी में माहिर होते हैं जो एक संस्कारी और शालीन व्यक्ति पूरी जिन्दगी कभी नहीं कर सकता, चाहे उसके लिए उसे कितना ही खामियाजा उठाना क्यों न पड़े। जब किसी भी व्यक्ति का नाता मूल कर्त्तव्य से छूट जाता है फिर वह जो कुछ करे, उसका अपना कर्त्तव्य हो उठता है। इसमें न कोई वर्जनाएँ हैं न कोई बंदिश। जब सब कुछ उतारकर उतर ही गए हैं नदी में तो आगे किससे लाज। सच तो यह है कि अब ऐसे-ऐसे चेहरे सामने आ रहे हैं जो मौलिक हुनर की बजाय जमाने के अनुरूप अपने नए-नए हुनर विकसित कर रहे हैं। हमेशा चाशनी में तर रहने के आदी ये लोग कभी सूखे नहीं रह सकते। इन्हें जिन्दा रहने के लिए हमेशा आर्द्रता चाहिए। फिर चाहे वह चाशनी की हो या कीचड़ की, इन्हें क्या फर्क पड़ता है। इनकी थूंथन इतनी तीव्र संवेदनशील होती है कि हमेशा इन्हें पूर्वाभास हो ही जाता है कि कहाँ कौनसी गंध पसरने वाली है। फिर ये लोग उसी दिशा में तेजी से लपक पड़ते हैंं। ऐसे लोग अपने अनुकूल गंध पाकर कहीं भी लपक सकते हैं।

इनके लिए कोई रास्ता वर्ज्य नहीं हुआ करता। जिस रास्ते ये चले जाते हैं वह रास्ता इनका हो जाता है। बीच में कहीं कोई बाधा दिखे तो कभी गुर्रा देते हैं तो कभी एकान्त में धीरे से दुम नीचे दबाकर विनम्रता की जीवन्त मूत्र्ति हो जाते हैं। भिड़ना हो तो कहेंगे साण्ड हैं, और झुक जाना हो तो गाय के जाये कहकर पतली गली निकाल लेते हैं। कभी-कभी तो इन पथभ्रष्टों को देख कर लगता है कि शायद कहीं उनके बीज और संस्कारों में तो कोई दोष नहीं है। क्योंकि उनके पुरखों में ऐसो कोई लक्षण नहीं देखा गया जो इनमें कूट-कूट कर भरे हुए हैं। फिर भी यह तो मानना ही पड़ेगा कि ऐसे लोगों के कारण अपने इलाकों में कहीं न कहीं कुछ न कुछ हमेशा घटित होता रहता है। ऐसे लोग हर युग में रहेंगे और उनकी करतूतें भी। फिर ऐसे लोगों की वजह से वे लोग भी जिन्दा बने हुए हैं जिन्हें ऐसे ही लोेगों की जरूरत हुआ करती है जो दिन-रात उनकी परिक्रमा करते हुए जयगान करते रहें। यह जयगान ही उनके लिए विटामिन्स और न्यूट्रीन्स का काम करता है। जहां कहीं ऐसे लोग मिलें, उन्हें जीते जी हार्दिक श्रद्धांजलि अर्पित करने के सिवा हमारे पास और कोई चारा है ही नहीें। क्योंकि कहीं इनकी करतूतों की चर्चा भी होती है तो ये दूसरों की कब्र खोदने की परम्परा का निर्वाह करके ही दम लेते हैं। ऐसे लोगों की वजह से ही यह कहावत बनी है – गंगा गए गंगादास, जमना गए जमनादास।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

चीनी का निर्यात शुल्क हटा
नयी दिल्ली (वार्ता) घरेलू बाजार में चीनी की घटती कीमत और गन्ना बकाये के बढ़ते बोझ को देखते हुए सरकार ने चीनी का निर्यात शुल्क हटाने की घोषणा की है। सरकारी सूत्रों ने आज बताया कि चीनी पर से 20 प्रतिशत निर्यात शुल्क हटा दिया गया है। चीनी के निर्यात शुल्क को हटाने की मांग को लेकर खाद्य मंत्रालय ने दो बार अपनी सिफारिश वित्त मंत्रालय को भेजी थी। चीनी मिल संगठनों ने भी सरकार से निर्यात शुल्क हटाने का आग्रह किया था। केंद्रीय खाद्य मंत्री रामविलास पासवान ने कुछ दिन पहले कहा था कि बंपर घरेलू उत्पादन को देखते हुए उन्होंने फरवरी में चीनी का निर्यात शुल्क घटाने की अपनी सिफारिश वित्त मंत्रालय को भेजी थी।

चीनी मिलों के संगठन इंडियन शुगर मिल्स एसोसिएशन (इस्मा) के मुताबिक देश में इस साल चीनी का उत्पादन 2.95 करोड़ टन होने की उम्मीद है, जो गत साल से 92 लाख टन ज्यादा है। चीनी के तीन शीर्ष उत्पादक राज्य महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और कर्नाटक ने क्रमश: 93.8 लाख टन, 84.3 लाख टन और 35.1 लाख टन चीनी का योगदान किया है। पिछले चीनी वर्ष 2016-17 (अक्टूबर-सितंबर) में देश में 2.03 करोड़ टन चीनी का उत्पादन हुआ था। इस्मा का कहना है कि चीनी का स्टॉक बढ़ने से घरेलू बाजार में इसकी कीमत घटकर लागत मूल्य से भी कम हो गयी है जिससे मिलों का घाटा लगातार बढ़ रहा है। संगठन के अनुसार,जनवरी तक गन्ने की बकाया राशि बढ़कर 14,000 करोड़ रुपये थी जो इस माह के अंत तक बढ़कर 20,000 करोड़ रुपये से अधिक हो सकती है।

जवान ने मेजर पर दागी गोलियां, मेजर की मौके पर मौत
पुलिस मामले की कर रही जांच

श्रीनगर: जम्‍मू-कश्‍मीर में नियंत्रण रेखा के पास एक सैन्‍य चौकी में आपसी कहासुनी में एक जवान ने मेजर को गोली मार दी। मेजर की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक 8वीं राष्‍ट्रीय राइफल्‍स के मेजर शिखर थापा नियंत्रण रेखा के पास बुचार पोस्‍ट पर तैनात थे।

बीती रात नायक कथीरेसन जी के साथ कहासुनी होने पर मेजर को गोली मार दी। पुलिस के मुताबिक मेजर थापा की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जवान और मेजर में बहस

जानकारी के मुताबिक, 71 सशस्त्र रेजिमेंट में तैनात मेजर शिखर थापा 8 राष्ट्रीय राइफल्स में तैनात थे। जांच के दौरान उन्होंने देखा कि एक जवान ड्यूटी के दौरान मोबाइल फोन के साथ लगा हुआ है। उन्होंने जवान को डांटा और उसका मोबाइल फोन लेकर जब्त कर लिया। इस दौरान मोबाइल फोन नीचे गिर गया और क्षतिग्रस्त हो गया। इस जवान और मेजर में बहस हो गई।

बताया जाता है कि कश्मीर के उड़ी सेक्टर में हुई इस घटना के बाद जैसे ही मेजर आगे बढ़े गुस्साए जवान ने एके-47 से उन पर गोलियां बरसा दी। मेजर को आनन-फानन में आर्मी अस्पताल ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने उनको वहां मृत घोषित कर दिया।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

एसएमओ सहित कई डॉक्टर मिले ड्यूटी से नदारद
सिविल अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, जारी किए दिशा-निर्देश

अबोहर (नरेश)। आए दिन किसी न किसी मुद्दे को लेकर चर्चाआें में रहने वाले स्थानीय सिविल अस्पताल में मंगलवार को एसडीएम पूनम सिंह ने औचक निरीक्षण कर मरीजों को दी जाने वाले सेवाआें संबंधी जानकारी हासिल की।

जांच के दौरान एसएमओ सहित कई डाक्टर ड्यूटी से नदारद पाए गए जिस पर एसडीएम ने इन सभी की जमकर कलास लगाते हुए हाजिरी रजिस्टर कब्जे में ले लिए। इस मौके उनके साथ उनकी रीडर मैडम हरदीप कौर मौजूद थीं।

जानकारी के अनुसार सुबह करीब 8 बजे एसडीएम पूनम सिंह अपनी टीम सहित अस्पताल में पहुंची और एसएमओ के कमरे मेंं जाकर देखा तो एसएमओ अपनी सीट पर मौजूद नहीं थे।

एसडीएम ने मरीजों को दी जाने वाली सेवाओं के बारे में जाना

कुछ समय बाद अस्पताल में मौजूद डाक्टरों ने एसएमओ को एसडीएम के आने की सूचना दी तो करीब पौने नौ बजे एसएमओ डॉ. लाल चंद ठकराल सिविल अस्पताल पहुंचे और उन्होंंने देर से आने का कारण तबीयत का ठीक न होना बताया।

इसके बाद उन्होंंने एसएमओ के कमरे में पडे डाक्टरों के हाजिरी रजिस्टर को चैक किया तो उनमें 4 डाक्टरों की गैर मौजूदगी मिली। एसएमओ द्वारा इन डाक्टरों के अवकाश पर होने की बात करने पर एसडीएम ने कहा कि कागजी कार्रवाई पूरी न होने के कारण इन डॉक्टरों की छुट्टी वाली बात नजर नहीं आई, इसलिए वे इसकी पूरी रिपोर्ट बनाकर डीसी को सौपेंगी।

इधर अस्पताल की लैब में सुबह 8 बजे से 11 बजे तक टैस्ट किए जाने पर मरीजों को पेश आ रही परेशानी पर एसडीएम ने इसकी समय अवधि बढ़ाने की बात कही तो लैब के स्टाफ ने कहा कि स्टाफ की कमी के कारण वे केवल 11 बजे तक टैस्ट कर सकते हैं क्योंकि इसके बाद उन्होंने रिपोर्ट तैयार करनी होती है।

जिस पर एसडीएम ने कहा कि वे स्टाफ बढ़ाने संबंधी विभागीय अधिकारियों को लिखेंगी। इस मौके एसएमओ ने एसडीएम को अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ, चर्म रोग विशेषज्ञ आदि उपलब्ध करवाने की मांग की, जिस पर एसडीएम ने कहा कि वे इस संबंधी जिला उपायुक्त को अवगत करवाएंगी। इस मौके डॉ. युधिष्टर चौधरी, डॉ.साहब राम, डॉ. सुप्रिया चौधरी, बीईई मनबीर सिंह व नर्सिंग स्टाफ मौजूद था।

सफाई व्यवस्था पर जताया संतोष

अपने दौरे के अंत में एसडीएम ने अस्पताल की सफाई व्यवस्था पर संतोष जताया और इसके अलावा नर्सिंग स्टाफ द्वारा दी जाने वाली सेवाओं पर संतुष्टी व्यक्त की।

सरकारी अस्पताल में आए दिन एसएमओ द्वारा गर्भवती महिलाआें को हर प्रकार की सुविधा देने तथा अस्पताल के प्रसूता केस निजी अस्पतालों में न भेजे जाने के आदेश दिए जाते हैँ लेकिन गत रात्रि अस्पताल में प्रसव केस के लिए आई बाबा दीप सिंह नगर निवासी गुरबंत कौर तथा अचाडिकी निवासी सुखविंदर कौर कुछ समय बाद अस्पताल में प्रसव की सही सुविधा न देखते हुए वहां से बिना ईलाज के ही दो निजी अस्पताल में चली गई जहां पर उन्होंंने अपना प्रसव करवाना पड़ा।

एसडीएम ने मरीजों का जाना कुशलक्षेम

इसके बाद एसडीएम ने अस्पताल के ऊपरी वार्ड में दौरा कर मरीजों का कुशलक्षेम जाना तो वहां पर उपचाराधीन नई आबादी निवासी सुनीता रानी के पति रामपाल ने एसडीएम को बताया कि अस्पताल के डाक्टरों द्वारा लिखित कई महत्वपूर्ण टैस्ट अस्पताल के स्टाफ ने उन्हें बताए ही नहीं जिस कारण पिछले 4 दिनों से उसकी पत्नी के टैस्ट नहीं हो पाए।

जिस पर एसडीएम ने कड़ा संज्ञान लेते हुए रामपाल के ब्यान कलमबद्ध किए और उन्हें आश्वासन दिया कि अस्पताल स्टाफ की लापरवाही साबित होने पर उनके खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी। इतना ही नहीं एसडीएम ने तुरंत स्टाफ को बुलाकर सुनीता रानी के टैस्ट करवाए। इसके अलावा एसडीएम ने अस्पताल की दो सरकारी एंबुलेंस पर एक चालक होने की बात पर कहा कि वे इस संबंध में विभागीय अधिकारियों को अवगत करवाएंगी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

जेल कर्मियों ने छोड़ी ड्यूटी
वेतन विसंगति दूर करने के लिए मैस का बहिष्कार

जेल प्रहरियों ने काली पट्टी बांध जताया विरोध

जयपुर/हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। राजस्थान की तमाम जेलों की सुरक्षा में तैनात जेलकर्मियों ने वेतन विसंगति समेत विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन का रुख इख्तियार कर लिया है। मांगों को सरकार तक पहुंचाने के लिए सभी जेलों के जेलकर्मी बुधवार को विरोध जताने के लिए जेल की चारदीवारी से बाहर आ गए। इस दौरान जेलकर्मियों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और विरोध में जमकर नारेबाजी की। आंदोलन के इस चरण में जेलकर्मियों ने जेलों में कार्य और मैस का बहिष्कार किया।

साथ ही बाहों में काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। इस तरह का विरोध अगले 15 दिनों तक चलेगा। जेलकर्मियों का कहना है कि अगर फिर भी वेतन विसंगतयों को दूर नहीं किया तो अनिश्चित कालीन कार्य बहिष्कार किया जाएगा। वेतन विसंगति को दूर करने को लेकर सरकार और आला अधिकारियों को कई बार अवगत कराया गया लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। हनुमानगढ़ में मैस का बहिष्कार करने वालों में मोहर सिंह, सुमन कुमारी, विनोद कुमार, गीता, सुनीता, संतोष मील आदि शामिल थे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।