Abhishek Sharma - Sach Kahoon Hindi
ICC Men’s Player of the Month nominees: नई दिल्ली। एशिया कप 2025 में अपने शानदार प्रदर्शन की बदौलत अभिषेक शर्मा और कुलदीप यादव आईसीसी ‘पुरुष प्लेयर ऑफ द मंथ’ के लिए नामित हुए हैं। इसमें सितंबर माह में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को चुना गया है, जिसमें जिम्बाब्वे के ब्रायन बेनेट भी शामिल हैं। अभिषेक शर्मा ने एशिया कप के दौरान शानदार फॉर्म दिखाई। ICC News
बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 7 टी20 मुकाबलों में 314 रन बनाए। इस दौरान अभिषेक ने तीन अर्द्धशतक भी ठोकें। वह टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज भी रहे। शानदार प्रदर्शन के बलबूते ही उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ चुना गया। अभिषेक 931 अंकों के साथ पुरुषों के टी20 इतिहास में अब तक की सर्वोच्च बल्लेबाजी रेटिंग भी हासिल कर चुके हैं।
वहीं, बाएं हाथ के स्पिनर कुलदीप यादव ने एशिया कप 2025 में 6.27 की इकॉनमी रेट से 17 विकेट हासिल किए। वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने। इस दौरान उनके बल्ले से 32 चौके और 19 छक्के देखने को मिले। कुलदीप यादव ने बांग्लादेश के विरुद्ध 18 रन देकर 3 विकेट हासिल किए, जबकि पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल मैच में 30 रन देकर 4 विकेट चटकाए।
भारत ने एशिया कप 2025 के फाइनल में पाकिस्तान को 5 विकेट से शिकस्त देकर खिताब अपने नाम किया। भारत ने इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान को 3 बार हराया। इस पूरे टूर्नामेंट में भारत अजेय रहा। जिम्बाब्वे के ब्रायन बेनेट पूरे सितंबर में शानदार फॉर्म में नजर आए। उन्होंने नौ टी20 मुकाबलों में 55.22 की औसत के साथ 497 रन जुटाए। ICC News
Syed Mushtaq Ali Trophy: अभिषेक शर्मा ने लगाया सबसे तेज टी20 शतक, सिर्फ इतनी गेंदों पर बना डाले 100 रन
Abhishek Sharma Fastest T20 Century: राजकोट, (एजेंसी)। कप्तान अभिषेक शर्मा ने गुरुवार को निरंजन शाह स्टेडियम सी में मेघालय के खिलाफ सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (एसएमएटी) मैच में पंजाब के लिए मात्र 28 गेंदों पर सनसनीखेज 100 रन बनाकर किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा सबसे तेज टी20 शतक के रिकॉर्ड की बराबरी की। Syed Mushtaq Ali Trophy
29 गेंदों पर 11 छक्कों और आठ चौकों की मदद से 106 रनों की नाबाद पारी खेलकर अभिषेक ने गुजरात के उर्विल पटेल के साथ किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा सबसे तेज टी20 शतक के रिकॉर्ड की बराबरी की, जिन्होंने इससे पहले इंदौर में त्रिपुरा के खिलाफ 28 गेंदों पर शतक बनाया था।
मात्र 12 गेंदों में अर्धशतक | Syed Mushtaq Ali Trophy
143 रनों के मामूली लक्ष्य का पीछा करते हुए, अभिषेक ने मात्र 12 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और फिर मात्र 28 गेंदों में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की, जबकि पंजाब ने मात्र 9.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। अभिषेक की सनसनीखेज पारी ने टूर्नामेंट में उनके खराब दौर को खत्म किया, क्योंकि अपनी पिछली छह पारियों में उन्होंने 149 रन बनाए थे और केवल एक बार पचास का आंकड़ा पार किया था।
बल्लेबाजी में अपने शानदार प्रदर्शन के अलावा, अभिषेक ने अपने चार ओवर के कोटे में 6 की इकॉनमी से 24 रन देकर दो विकेट भी लिए, जिससे पंजाब ने मेघालय को 20 ओवर में 142-7 पर रोक दिया। विश्व स्तर पर, अभिषेक की यह उपलब्धि उन्हें सर्वकालिक सबसे तेज टी20 शतक से बस कुछ ही दूर रखती है, जो एस्टोनिया के साहिल चौहान ने साइप्रस के खिलाफ 27 गेंदों में बनाया था। Syed Mushtaq Ali Trophy
Hyundai Cars Will Expensive: अब महंगी हो जाएंगी हुंडई की गाड़ियां, इतने हजार रुपये तक बढ़ेंगी कीमतें…