UP Road Accident - Sach Kahoon Hindi

Kanpur News: खड़े ट्रक से टकराई स्कॉर्पियो, स्कॉर्पियो हुई चकनाचूर, दो बच्चों समेत 8 लोग थे सवार
Kanpur Road Accident: कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में एक दुर्घटना में स्कॉर्पियो कार सवार दो बच्चों समेत तीन लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 5 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें कांशीराम अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, कानपुर जिले के महाराजपुर इलाके में सोमवार सुबह 6 बजे स्कॉर्पियो कार राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक खड़े ट्रक से जा टकराई। स्कॉर्पियो कार में हादसे के समय करीब 8 लोग सवार थे। यह कार फतेहपुर की ओर जा रही थी। Kanpur News

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई। बताया गया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि कार चकनाचूर हो गई। अंदर फंसे लोग दर्द से तड़पते रहे। मौके पर पहुंचने के बाद पुलिस टीम ने सभी तीन मृतकों के शवों को अपने कब्जे में लिया और बाकी घायलों को अस्पताल के लिए भेजा। बताया गया कि मरने वालों में दो मासूम बच्चे भी शामिल थे। हालांकि, मृतकों की पहचान अभी सामने नहीं आई।

इससे पहले, एटा जिले में एक कार से सांड की टक्कर के बाद ड्राइवर की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि एटा जिले के पिलुआ थाना क्षेत्र में निधोली रोड स्थित जवाहरपुर गोदाम के पास यह हादसा हुआ। मृतक की पहचान 35 वर्षीय नरेंद्र शर्मा के रूप में हुई, जो एटा जिले के जिटौली गांव के निवासी था। बताया गया कि नरेंद्र अपनी दुकान बंद करने के बाद गांव लौट रहा था।

इसी दौरान रास्ते में सांड से कार की टक्कर हुई। अग्निशमन प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि उन्हें हादसे की सूचना मिली थी। बताया गया कि कार की सांड से टक्कर हुई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और इस दुर्घटना में घायल युवक को अस्पताल भेजा गया। साथ ही, पुलिस टीम ने कार को सड़क से हटाकर किनारे किया।

Shahjahanpur Accident: यूपी के शाहजहांपुर में हुआ बड़ी सड़क दुर्घटना में छह की गई जान, सीएम योगी ने जताया गहरा दुख
Shahjahanpur Accident: शाहजहाँपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहाँपुर जनपद में सोमवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मृत्यु हो गई। यह हादसा मदनापुर थाना क्षेत्र में हुआ, जहाँ एक मोटरसाइकिल और ईको वाहन की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक में आग लग गई और वह पूरी तरह जलकर खाक हो गई। पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने जानकारी दी कि इस टक्कर में दो लोगों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई, जबकि चार अन्य ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों में चार शाहजहाँपुर जनपद के निवासी थे और दो अन्य बरेली जिले से संबंध रखते थे। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। Shahjahanpur News

ईको गाड़ी और मोटरसाइकिल के बीच आमने-सामने की भिड़ंत हुई

एक पुलिसकर्मी ने बताया कि ग्राम काबिलपुर के समीप, पेट्रोल पंप से लगभग 100 मीटर की दूरी पर यह हादसा हुआ। शाहजहाँपुर की ओर से आ रही ईको गाड़ी और डिस्कवर मोटरसाइकिल के बीच आमने-सामने की भिड़ंत हुई। ईको गाड़ी में सवार दो व्यक्ति—सुधीर और सोनू, जो कि बरेली जनपद के फरीदपुर थाना क्षेत्र के निवासी थे—की मौके पर ही मृत्यु हो गई। अन्य घायलों को तत्काल एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मदनापुर भेजा गया, जहाँ तीन लोगों की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। एक अन्य घायल अभिषेक को जिला अस्पताल शाहजहाँपुर रेफर किया गया, लेकिन वहाँ भी उपचार के दौरान उसकी जान नहीं बच सकी।

इस हृदयविदारक हादसे पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि घायलों को समुचित और त्वरित इलाज उपलब्ध कराया जाए। साथ ही मुख्यमंत्री ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। Shahjahanpur News

Hardoi Murder: हरदोई में बेटे की दरिन्दगी, पिता की मौत को दिया ऐसा दर्दनाक अंजाम, देखने वालों की रूह…

UP Accident: भीषण हादसों में 12 की मौत
पीलीभीत और चित्रकूट जिलों में हुई दुर्घटनाएं

UP Road Accident:पीलीभीत (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश में पीलीभीत और चित्रकूट जिलों में हुए दो हादसों में 12 लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल हो गए। पीलीभीत जिले के न्यूरिया थाना क्षेत्र में सवारियों से भरी एर्टिगा कार के पेड़ से टकराने के बाद खाई में गिरने से छह लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बीती मध्य रात्रि टनकपुर हाईवे पर न्यूरिया थाने के पास यह हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पहले पेड़ से टकराई और सड़क किनारे खाई में जाकर पलट गई। UP Accident

दुल्हन की चौथी देकर दो कारों से घर लौट रहे थे | UP Accident

दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई और चार लोग घायल हैं। इनका उपचार किया जा रहा है। न्यूरिया थाना अध्यक्ष रूपा विष्ट के अनुसार पीलीभीत के चंदोई गांव के अनवर का निकाह उत्तराखंड के खटीमा की हुस्रा बी से चार दिसंबर बुधवार को हुआ था। निकाह के अगले दिन यानी वीरवार को लड़की के घरवाले चौथी लेने पीलीभीत आए थे और देर रात दुल्हन की चौथी देकर दो कारों से घर लौट रहे थे। एक गाड़ी में दुल्हन, दुल्हन का भाई और अन्य रिश्तेदार और दूसरी गाड़ी अर्टिगा में दुल्हन के पिता-ससुर और अन्य लोग थे। न्यूरिया थाना क्षेत्र में अर्टिगा के ड्राइवर ने स्पीड तेज की और दुल्हन की गाड़ी को ओवरटेक किया। कार में 11 लोग सवार थे। UP Road Accident

रात 12 बजे न्यूरिया थाने के पास पहुंचते ही तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सूचना मिलते ही न्यूरिया थाना पुलिस तुरंत ही मौके पर पहुंच गई। दुर्घटना के बाद कार इतनी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी कि उसे काटकर सभी को बाहर निकाला जा सका। सभी घायलों को पुलिस ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने छह लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। घायलों की हालत को गंभीर बताया गया है। मृतकों की पहचान मुन्नी (65), मंजूर अहमद (60), बाहुउद्दीन (55), शरीफ अहमद (60), साहेआलम (35), राकिम (11) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार रहीस अहमद(47), जाबरी (40), अहमद रजा, शहनाज (30) घायल है।

ट्रक-बस में भिड़ंत, छह मरे | UP Accident

चित्रकूट (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश में चित्रकूट जिले के रापुरा क्षेत्र में शुक्रवार भोर बोलेरो कार और ट्रक की आमने-सामने हुई टक्कर में छह लोगों की मृत्यु हो गई जबकि पांच अन्य गंभीर रुप से घायल हो गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। पुलिस सूत्रों ने बताया कि सुबह करीब 5:30 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग 35 पर एक तेज रफ्तार बोलेरो की विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई। इस हादसे में बोलेरो सवार नन्हे (65), हरिराम (45), मोहन (45), रामू (45), मांगना (65) और रामस्वरूप यादव की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना में घायल जमुना (42), फुला (40), राज अहिरवार (18), आकाश (15) और एक अज्ञात को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। UP Accident

AUS vs IND: मिचेल स्टार्क की तेज आंधी में फंसा इंडिया! सस्ते में सिमटी पारी