Punjab Winter Holidays - Sach Kahoon Hindi

Punjab Winter Holidays: पंजाब सरकार ने बच्चों की कर दी मौज, अब इस तारीख को खुलेंगे स्कूल
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। School Holidays Extended: पंजाब में भीषण ठंड और धुंध की वजह से सरकार ने एक बार फिर स्कूलों की छुट्टियां 13 जनवरी तक बढ़ा दी हैं। अब राज्य के सभी स्कूल 14 जनवरी से खुलेंगे। शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बुधवार को कहा, ” राज्य में लगातार बढ़ती ठंड और कोहरे को देखते हुए और बच्चों तथा स्टाफ के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निदेर्शों के अनुसार, राज्य के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त और प्राइवेट स्कूलों में 13 जनवरी तक छुट्टियों बढ़ाने की घोषणा की जा रही है। Punjab Winter Holidays

“सर्दी के कारण पंजाब सरकार ने 24 से 31 दिसंबर तक स्कूल बंद रखने के निर्देश दिए थे। इसके बाद सात जनवरी तक छुट्टियां बढ़ाई गईं। लेकिन लगातार बढ़ रही सर्दी के कारण सरकार ने फिर 13 जनवरी तक छुट्टियों को बढ़ा दिया है। पंजाब में इस समय 19 हजार से अधिक सरकारी स्कूल है। इनमें करीब 35 लाख छात्र पढ़ाई का रहे हैं। मौसम विभाग पहले ही साफ कर चुका है कि सात जनवरी के बाद ठंड बढ़ सकती है। ऐसे में शिक्षा विभाग किसी तरह का जोखिम नहीं लेना चाहता है। Punjab Winter Holidays

Punjab Winter Holidays: इस वक्त की सबसे बड़ी खबर, पंजाब के स्कूलों में बढ़ सकती है छुट्टियां, पढ़ें क्या है ताजा अपडेट
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज़)। Punjab Winter Holidays: पंजाब में सर्दी दिन-ब-दिन और अधिक तीव्र होती जा रही है। गिरते तापमान, घने कोहरे और ठंडी हवाओं ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। ठंड के इस बढ़ते प्रकोप को देखते हुए पंजाब सरकार ने पहले ही स्कूलों में 1 जनवरी तक सर्दियों की छुट्टियों का ऐलान कर दिया है। हालांकि, मौजूदा मौसम हालात को देखते हुए अब यह कयास लगाए जा रहे हैं कि छुट्टियों की अवधि को आगे भी बढ़ाया जा सकता है।

राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान लगातार गिर रहा है, जिससे छोटे बच्चों को सुबह-सुबह स्कूल भेजना अभिभावकों के लिए चिंता का कारण बन गया है। ठंडी हवाओं और घने कोहरे के कारण सड़क यातायात भी प्रभावित हो रहा है, जिससे छात्रों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। इसके साथ ही, वायु प्रदूषण और खराब एयर क्वालिटी इंडेक्स (अदक) भी बच्चों की सेहत के लिए गंभीर खतरा बना हुआ है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस मौसम में बच्चों को घर के अंदर रखना ही बेहतर विकल्प है, ताकि वे सर्दी और सांस संबंधी बीमारियों से सुरक्षित रह सकें।

वहीं, पड़ोसी राज्य हरियाणा सरकार ने पहले ही स्कूलों में 1 जनवरी से 15 जनवरी तक सर्दियों की छुट्टियों की घोषणा कर दी है। इसके बाद पंजाब में भी अभिभावकों, छात्रों और शिक्षकों की ओर से छुट्टियां बढ़ाने की मांग तेज हो गई है। हालांकि, फिलहाल पंजाब सरकार की ओर से स्कूलों की छुट्टियों को लेकर कोई नया या आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है, लेकिन मौसम की गंभीरता को देखते हुए उम्मीद जताई जा रही है कि सरकार जल्द ही इस दिशा में कोई अहम फैसला ले सकती है। अब सभी की नजरें सरकार के अगले ऐलान पर टिकी हैं, जिससे बच्चों को इस कड़ाके की ठंड से राहत मिल सके। Punjab Winter Holidays

यह भी पढ़ें:– Haryana Railway News: खुशखबरी, सरसा समेत इन जिलों से होकर गुजरेगी ये दो नई रेलवे लाइन, जानें इसका रूट और रेल मंत्री को सैलजा ने भेजा पत्र

Punjab Winter Holidays: पंजाब वासियों के लिए बड़ी खबर, सर्दियों की छुट्टियों का हुआ ऐलान, जानें कब से कब तक रहेंगे बंद
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। Punjab Winter Holidays: भगवंत मान सरकार ने पंजाब के सभी सरकारी व निजी स्कूलों में शीतकालीन अवकाश की घोषणा कर दी है। ये अवकाश 24 दिसंबर 2024 से 31 दिसम्बर 2024 तक रहेगा। इसके बाद एक जनवरी 2025 से स्कूल पहले की तरह अपने निर्धारित समय पर खुलेंगे। पंजाब सरकार ने ये निर्णय बच्चों को ठंड के बढ़ते प्रभाव से बचाने व उन्हें सर्दी के दिनों में आराम देने के उद्देश्य से लिया है। Punjab Winter Holidays

पंजाब में पंचायतों चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा की | Punjab Winter Holidays

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पंजाब राज्य चुनाव आयोग ने रविवार को स्थानीय निकाय विभाग की तिथि 22 नवंबर की अधिसूचना के अनुसार विभिन्न नगर निगमों, परिषदों और नगर पंचायतों के चुनाव कराने के कार्यक्रम की घोषणा की है। इस अधिसूचना में निर्देश दिया गया है कि विभिन्न नगर निगमों, परिषदों और नगर पंचायतों के चुनाव दिसंबर के अंत तक कराए जाएं। प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए पंजाब राज्य चुनाव आयुक्त राज कमल चौधरी ने बताया कि चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही संबंधित क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता तुरंत प्रभाव से लागू हो गई है,

जो चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि जिन नगर निगमों में चुनाव होंगे, उनकी मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन सात दिसंबर को हो चुका है। इन सूचियों की प्रतियां संबंधित रजिस्ट्रेशन अधिकारियों (एसडीएम) के कार्यालयों और अन्य संबंधित कार्यालयों में उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि कुल 37,32,636 पंजीकृत मतदाता हैं, जिनमें 19,55,888 पुरुष, 17,76,544 महिलाएं और 204 अन्य शामिल हैं।

गौरतलब है कि आयोग की ओर से घोषित चुनाव प्रोग्राम के अनुसार नामांकन दाखिल करने की अवधि नौ दिसंबर (सुबह 11 बजे से दोपहर बाद तीन बजे तक संबंधित रिटर्निग अधिकारी के कार्यालय में) व 12 दिसंबर नामांकन भरने की अंतिम तिथि (दोपहर तीन बजे तक) निश्चित की गई है। इसके अलावा आयोग ने पड़ताल के लिए 13 दिसंबर व उम्मीदवारी वापिस लेने की अंतिम तिथि 14 दिसंबर (दोपहर बाद तीन बजे तक) निर्धारित की है। उन्होंने बताया कि मतदान के लिए ईवीएम का उपयोग किया जाएगा। चुनाव के लिए जरूरी ईवीएम्स का प्रबंध किया गया है। मतदान 21 दिसंबर को सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक मतदान संपन्न होगा और उसी दिन मतदान केंद्र पर मतगणना की जाएगी। Punjab Winter Holidays

उन्होंने कहा कि जहां भी आवश्यकता होगी, नगर निगमों के 381 वार्डों और नगर परिषदों/नगर पंचायतों के 598 वार्डों के लिए मतदान कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि पुलिस विभाग द्वारा सुरक्षा के पर्याप्त प्रबंध किए गए हैं। इसके तहत व्यापक सुरक्षा योजना तैयार की गई है। कुल 1609 मतदान स्थल हैं, जिनमें 3809 मतदान बूथ शामिल हैं। इनमें से 344 मतदान स्थलों को अति संवेदनशील और 665 को संवेदनशील घोषित किया गया है। अति संवेदनशील मतदान स्थलों पर एक हेड कांस्टेबल और एक कांस्टेबल की अतिरिक्त फोर्स उपलब्ध कराई जाएगी और इन क्षेत्रों को मोबाइल गश्त के माध्यम से भी कवर किया जाएगा। आवश्यक संख्या में रिजर्व प्लाटून तैनात की जाएंगी। उन्होंने बताया कि जिलों में पुलिस विभाग के कुल 21,500 जवान और होम गार्ड के जवानों को तैनात किया जाएगा।

श्री चौधरी ने बताया कि सिंगल मतदान केंद्र पर तीन कर्मचारी और दोहरे मतदान केंद्र पर चार कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। इसी तरह तिहरे मतदान केंद्र पर पांच, और कवाड मतदान केंद्र पर छह कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। आवश्यकता पड़ने पर सीपीएस और एसएसपी को सुरक्षा तैनाती बढ़ाने का अधिकार दिया गया है।

उन्होंने कहा कि हथियार और गोला-बारूद ले जाने पर प्रतिबंध लगाने के निर्देश जारी किए गए हैं। आर्म्स एक्ट के तहत, सक्षम प्राधिकारी के रूप में जिला मजिस्ट्रेट हथियार जमा करने की आवश्यकता का आकलन करेंगे।

नगर निगम चुनाव के उम्मीदवारों के लिए खर्च सीमा चार लाख रुपए, नगर परिषद क्लास एक के लिए तीन लाख 60 हजार रुपए, नगर परिषद क्लास दो के लिए दो लाख 30 हजार रुपए और नगर परिषद क्लास तीन के लिए दो लाख रुपए तय की गई है। नगर पंचायत चुनाव के उम्मीदवारों के लिए खर्च सीमा एक लाख 40 हजार रुपए तय की गई है।इसके अलावा लगभग 23 हजार चुनाव कर्मी, जिनमें आरओ/एआरओ/प्रेसाइडिंग आॅफिसर/पोलिंग आॅफिसर शामिल हैं, चुनाव ड्यूटी पर तैनात होंगे। इसके अलावा, 25 आईएएस/पीसीएस अधिकारियों को उन जिलों में जनरल आॅब्जर्वर के रूप में नियुक्त किया जाएगा, जहां मतदान होगा, ताकि चुनाव प्रक्रिया का सुचारू और व्यवस्थित संचालन सुनिश्चित किया जा सके। Punjab Winter Holidays

यह भी पढ़ें:– UP News: उत्तरप्रदेश वालों के लिए Good News, सरकार न्यूनतम ग्रेड पे में करेगी बढ़ोत्तरी, इन अधिकारियों को होगा फायदा..

Punjab Winter Holidays: पंजाब वासियों के लिए बड़ी खबर, सर्दियों की छुट्टियों का हुआ ऐलान, पढ़ें पूरी जानकारी
मोहाली (एम के शायना)। Punjab Winter Holidays: चंडीगढ़ से एक बड़ी खबर सामने आई है, पीजीआई इलाज के लिए जाने वाले पंजाब वासियों के लिए यह खबर जरूरी है। दरअसल आज से पीजीआई में सर्दियों की छुट्टी शुरू हो गई है। ऐसे में अगर आप इलाज के लिए जा रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बहुत ही खास होने वाली है, क्योंकि 6 जनवरी तक आधे डॉक्टर छुट्टी पर रहेंगे इस संबंध में रोस्टर जारी कर दिया गया है। वही रोस्टर के मुताबिक आधे डॉक्टर 21 दिसंबर और आधे 6 जनवरी तक छुट्टी पर रहेंगे। सभी विभागों के एचओडी को कहा गया है कि अपने-अपने विभाग में देखें की छुट्टियों के दौरान स्टाफ को कैसे प्रबंध करना है।

मरीजों को नहीं होगी कोई दिक्कत | Punjab Winter Holidays

बता दे की इमरजेंसी में सभी तरह की ड्यूटी और सर्विस पहले की तरह ही जारी रहेगी, और मरीजों को किसी भी तरह की कोई दिक्कत नहीं होगी। हालांकि हर बार मरीजों को छुट्टियों में परेशानी का सामना करना पड़ता था। सर्जरी और ओपीडी में काफी भीड़ होती थी, सर्जरी के लिए भी लंबा इंतजार करना होता था। वेटिंग और छुट्टी होने के कारण लिस्ट और बढ़ जाती है मरीजों को तारीख पर तारीख मिलती है। दूसरी तरफ स्पैशल क्लीनिक में मरीजों की भी परेशानी बढ़ जाती है। लेकिन इस बार ऐसा कुछ नहीं होगा। पीजीआई प्रशासन ने विंटर वैकेशन के लिए दो पार्ट में छुट्टी देने की योजना बनाई है।

पहले चरण में 7 से 21 दिसंबर और दूसरे चरण में 23 दिसंबर से 6 जनवरी तक छुट्टी रहेगी। छुट्टी से पहले डिपार्टमेंट और यूनिट हेड को सुनिश्चित करना है, की छुट्टी के वक्त फैकल्टी सदस्यों की संख्या 50 फीसदी से काम नहीं होनी चाहिए। इस दौरान जूनियर व सीनियर रेजीडेंटस ही ओपीडी का कामकाज संभालते हैं। पीजीआई साल में दो बार डॉक्टरों को छुट्टी देता है। एक गर्मी और दूसरी सर्दी में। गर्मी में डॉक्टर पूरे एक महीने छुट्टी पर रहते हैं, जबकि सर्दी में सिर्फ 15 दिन। पीजीआई में हरियाणा, हिमाचल, पंजाब और जम्मू से मरीज आते हैं। कार्ड बनवाने के लिए घंटों लाइनों में ही खड़े रहना पड़ता है। न्यू ओपीडी में हर डिपार्टमेंट के मरीजों का अलग-अलग रजिस्ट्रेशन किया जाता है, जिसके बावजूद भीड़ कम नहीं होती है। Punjab Winter Holidays

यह भी पढ़ें:– Farmers News: किसान एक रहे, तभी समस्याओं का समाधान होगा: बिजेंद्र सिंह