Rajasthan Road Accident - Sach Kahoon Hindi

Road Accident: बोलेरो कैंपर की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर घायल
हनुमानगढ़। सहजीपुरा और बहलोलनगर की रोही के बीच बोलेरो कैंपर की टक्कर से मोटर साइकिल सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद बोलेरो कैंपर चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सदर थाना पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार ओमप्रकाश पुत्र रणजीतराम मेघवाल निवासी बिलोचांवाला पीएस गोलूवाला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि 25 जुलाई को उसका पुत्र हीराराम, भतीजा डालूराम पुत्र शिवलाल, पड़ोसी का पुत्र राहुल पुत्र आत्माराम तथा मुकेश हनुमानगढ़ टाउन में डिग्गी पर तिरपाल बिछाने का कार्य करने अलग-अलग मोटर साइकिलों से गए थे। Hanumangarh News

रिपोर्ट के अनुसार रात करीब 11 बजे चारों युवक अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान सहजीपुरा और बहलोलनगर की रोही के बीच सामने से आ रही बोलेरो कैंपर नंबर आरजे 31 जीए 7862 के चालक ने तेज गति एवं लापरवाही से वाहन चलाते हुए हीराराम की मोटर साइकिल को सामने से टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक बोलेरो कैंपर मौके पर छोड़कर फरार हो गया।

दुर्घटना में हीराराम और राहुल गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं डालूराम और मुकेश ने परिजनों को सूचना दी। इसके बाद घायलों को एंबुलेंस और निजी वाहन से राजकीय अस्पताल, हनुमानगढ़ टाउन पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए दोनों को बीकानेर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। प्रकरण की जांच हेड कांस्टेबल बंशीलाल को सौंपी गई है। पुलिस फरार बोलेरो कैंपर चालक की तलाश कर रही है। Hanumangarh News

Jaipur Road Accident: जयपुर बाईपास पर बेकाबू ट्रेलर ने सड़क किनारे खड़े परिवार को कुचला, तीन बच्चों की मौत
Rajasthan Road Accident: जयपुर। जयपुर के श्याम नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना में तीन बच्चों की मौत हो गई, जबकि हादसे में उनके माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, अजमेर रोड बाईपास पर एक अनियंत्रित ट्रेलर ने सड़क किनारे खड़े इस परिवार को रौंद दिया। यह दुखद हादसा व्यस्त 200-फुट बाईपास (अजमेर रोड) पर होटल हाईवे किंग के पास हुआ। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, तेज़ रफ़्तार ट्रॉली का ड्राइवर नियंत्रण खो बैठा, सड़क किनारे लगी मेटल की सुरक्षा रेलिंग को तोड़ते हुए ट्रॉली एक परिवार के पांच सदस्यों से टकराई और फिर रुकी। Jaipur Road Accident

मृतक बच्चों की पहचान रमेश, रतन और दीपक के तौर पर हुई है। उनके माता-पिता, चंद्र प्रकाश और कैलाशी, गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। अधिकारियों ने बताया कि हादसे के तुरंत बाद ड्राइवर मौके से भाग गया। पुलिस ने तीनों बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए एसएमएस अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया। चश्मदीदों ने बताया कि ट्रॉली तेज रफ्तार में थी, तभी ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और परिवार के सदस्यों को टक्कर मार दी।

बताया जा रहा है कि ट्रॉली ने सड़क किनारे लगे लोहे की सुरक्षा रेलिंग को तोड़ते हुए परिवार को कुचल दिया। इस घटना से इलाके में अफरातफरी मच गई। पुलिस और एम्बुलेंस टीमों के पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोग पीड़ितों की मदद के लिए पहुंचे। घटना की सूचना मिलने के कुछ ही देर बाद श्याम नगर पुलिस स्टेशन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जबकि सड़क से क्षतिग्रस्त ट्रॉली को हटाने और ट्रैफिक बहाल करने के लिए क्रेन का इस्तेमाल किया गया। Jaipur Road Accident

पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद ट्रॉली का ड्राइवर भाग गया और उसे खोजने और गिरफ्तार करने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे की असल वजह की जांच कर रही है। गाड़ी पर नियंत्रण कैसे खोया, यह पता लगाने के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है। इस घटना के कारण कुछ समय के लिए 200-फुट बाईपास पर भारी ट्रैफिक जाम लग गया, हालांकि ट्रैफिक पुलिस के कर्मचारियों ने जल्द ही स्थिति पर काबू पाया और इसके बाद सामान्य आवाजाही बहाल हो सकी। Jaipur Road Accident

Rajasthan Road Accident: तेज रफ्तार ब्रेजा कार की टक्कर से युवक की मौत
हनुमानगढ़। जिले के नोहर थाना क्षेत्र में भगवान गांव के पास हुए सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के संबंध में मृतक के चाचा की रिपोर्ट पर नोहर थाना पुलिस ने ब्रेजा कार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने और मृत्यु कारित करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। Hanumangarh News

पुलिस के अनुसार वार्ड नंबर 14, ढाणी लालखां निवासी महेन्द्र (45) पुत्र नेतराम नायक ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका भतीजा रोहिताश 25 जून की रात करीब 8 बजे मोटर साइकिल से अपने गांव लौट रहा था। उसके पीछे दूसरी मोटर साइकिल पर सीताराम पुत्र पोकरराम और पवन कुमार पुत्र कृष्ण कुमार, दोनों निवासी ढाणी लालखां, चल रहे थे।

रिपोर्ट में बताया गया कि टोल नाके को पार कर भगवान गांव के पास सामने से आ रही ब्रेजा कार नंबर एचआर 20 एयू 7654 के चालक ने तेज गति और लापरवाही से गलत दिशा में वाहन चलाते हुए रोहिताश की मोटर साइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से रोहिताश गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गया।

इसी दौरान थालड़का की ओर से आ रहे एक थ्री-व्हीलर की टक्कर सड़क पर खड़ी ब्रेजा कार से हो गई। घटना के बाद सीताराम और पवन ने घायल रोहिताश को संभाला और राह से गुजर रही एंबुलेंस की सहायता से उसे पहले राजकीय अस्पताल नोहर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत होने पर उसे राजकीय अस्पताल हनुमानगढ़ रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। नोहर थाना पुलिस ने महेन्द्र की रिपोर्ट के आधार पर ब्रेजा कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच सहायक उपनिरीक्षक छोटूराम को सौंपी है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। Hanumangarh News

Rajasthan Road Accident: राशन लेकर लौट रहे युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
हनुमानगढ़। गोलूवाला थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से 21 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक के पिता की रिपोर्ट पर गोलूवाला थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के दुरजनपुर मुढई निवासी राकेश कुमार (53) पुत्र भजनलाल कोरी, जो वर्तमान में चक 36 एमओडी स्थित शिवभगत ईंट उद्योग में रह रहे हैं, ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 24 जून की शाम उनका पुत्र महेन्द्र (21) ईंट भट्ठे से कैंचियां राशन लेने गया था। Hanumangarh News

रात करीब 8 बजे उन्हें मोबाइल फोन पर सूचना मिली कि कैंचियां से सूरतगढ़ मार्ग पर आशापुरा होटल के पास किसी अज्ञात वाहन ने महेन्द्र को टक्कर मार दी है। घायल को 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गोलूवाला ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनों ने पुलिस को बताया कि हादसा अज्ञात वाहन चालक की ओर से तेज गति एवं लापरवाही से वाहन चलाने के कारण हुआ। उन्होंने इस मामले में किसी अन्य प्रकार का संदेह नहीं जताया और अज्ञात चालक का पता लगाकर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज किया है। प्रकरण की जांच सहायक उपनिरीक्षक श्रीभगवान को सौंपी गई है। Hanumangarh News

Rajasthan Road Accident: डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक की इलाज के दौरान मौत
Rajasthan Road Accident: हनुमानगढ़। सदर थाना क्षेत्र के गांव पक्काभादवां के पास एक बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए युवक की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। इस संबंध में सदर पुलिस थाना में मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार श्रीगंगानगर जिले के सादुलशहर थाना क्षेत्र के गांव खैरुवाला निवासी धनराज (55) पुत्र चेतनराम कुम्हार ने रिपोर्ट देकर बताया कि 16 जून को उसका पुत्र अमरजीत सिंह (25) अपनी मोटर साइकिल नम्बर आरजे 13 एसएल 3189 पर सवार होकर गांव सतीपुरा जाने के लिए रवाना हुआ था।

शाम करीब 6 बजे गांव पक्काभादवां के पास पहुंचने पर उसकी मोटर साइकिल अचानक असंतुलित हो गई और सड़क पर बने डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में अमरजीत सिंह को गंभीर चोटें आईं। उसे उपचार के लिए श्रीगंगानगर के अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने श्रीगंगानगर के अस्पताल की मोर्चरी में रखा शव पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। सदर थाना पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच सहायक उप निरीक्षक शैतानाराम की ओर से की जा रही है।

Bikaner Road Accident: बीकानेर में दर्दनाक हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में फतेहाबाद के 6 लोगों की मौत,
Bikaner Road Accident: बीकानेर। राजस्थान में बीकानेर के श्री डूंगरगढ़ क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में 6 लोगों की मौत हुई है, जबकि एक बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा सीजराल होटल के पास हुआ।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। मृतकों में तीन पुरुष, एक महिला और एक बालिका शामिल हैं। हादसे में घायल एक अन्य बालिका को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में बीकानेर रेफर किया गया है। Bikaner News

कार में सवार सभी 7 लोग हरियाणा के फतेहाबाद के निवासी बताए जा रहे हैं, जो एक ही परिवार के थे। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मौके पर आपणो गांव सेवा समिति की एंबुलेंस तथा टोल एंबुलेंस के सेवादार पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सभी शवों को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस भी मौके पर पहुंचकर दुर्घटना के कारणों की जांच में जुट गई है। एक साथ छह लोगों की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।

इससे पहले नागौर जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हुई थी, जबकि पांच लोग घायल हुए थे। पुलिस ने बताया कि हादसा लूणी नदी पर से गुजरने के रास्ते के पास हुआ, जब एक वैन और निजी बस की टक्कर हो गई। वैन में एक परिवार के आठ के लोग सवार थे और सभी सोमवती अमावस्या के मौके पर पवित्र स्नान के लिए पुष्कर जा रहे थे। जसनगर के पास ओवरटेक के चक्कर में वैन सामने से आ रही बस से टकरा गई। टक्कर के बाद वैन पलट गई जिसमें तीन की मौत हुई और पांच लोग घायल हो गए। Bikaner News

Rajasthan Road Accident: ट्रक की टक्कर से कार चालक गंभीर घायल
हनुमानगढ़। अमृतसर-जामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक 19 एसएसडब्ल्यू के पास हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल कार चालक के मामले में टाउन थाना पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घायल के पुत्र की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। Hanumangarh News

पुलिस के अनुसार गांव चोहिलांवाली के चक 26 एनडीआर निवासी सुभाषचंद्र बिश्नोई (38) पुत्र सीताराम गोदारा ने रिपोर्ट दी कि 16 मई की सुबह उसके पिता सीताराम अपनी कार संख्या आरजे 31 सीए 6680 से हनुमानगढ़ जा रहे थे। सुबह करीब 9.10 बजे उम्मेद गोदारा ने फोन कर सूचना दी कि चक 19 एसएसडब्ल्यू के पास ट्रक संख्या जेके 02 डीपी 9737 के चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी कार को टक्कर मार दी है।

रिपोर्ट के अनुसार टक्कर लगने के बाद कार का संतुलन बिगड़ गया और वह डिवाइडर से टकराकर पलट गई, जिससे सीताराम गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पहले राजकीय अस्पताल हनुमानगढ़ ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए रेफर कर दिया गया। परिजन घायल को श्रीगंगानगर में उपचार के लिए ले गए, जहां चिकित्सकों ने अगले दिन उन्हें जयपुर के आईबीएस अस्पताल रेफर कर दिया।

जयपुर में ऑपरेशन के बाद सीताराम को टाउन स्थित हिसारिया अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है और हालत गंभीर बनी हुई है। शिकायतकर्ता ने बताया कि पिता के इलाज में व्यस्त रहने के कारण मुकदमा दर्ज करवाने में देरी हुई। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच सहायक उप निरीक्षक कृष्णलाल को सौंपी है। मामले की जांच जारी है। Hanumangarh News

खड़ी पिकअप को थार ने मारी टक्कर, होटल की पार्किंग में देर रात हुआ हादसा

हनुमानगढ़। संगरिया थाना क्षेत्र के गांव मानकसर स्थित एक होटल की पार्किंग में खड़ी पिकअप को कथित रूप से तेज रफ्तार थार जीप की ओर से टक्कर मारने का मामला सामने आया है। हादसे में पिकअप वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। संगरिया थाना पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। Hanumangarh News

पुलिस के अनुसार पीलीबंगा तहसील के गांव हरदयालपुरा निवासी विक्रमजीत सिंह (29) पुत्र महेन्द्र सिंह मेघवाल ने रिपोर्ट दी कि वह अपनी पिकअप गाड़ी नम्बर आरजे 13 जीसी 5076 में माल लोड कर संगरिया से जौनपुर जा रहा था। नौ मई की रात वह भोजन करने के लिए मानकसर स्थित जुनेजा होटल पर रुका और अपनी गाड़ी होटल की पार्किंग में खड़ी कर दी।

पिकअप मालिक ने लगाया शराब के नशे में वाहन चलाने का आरोप

रिपोर्ट में बताया गया कि रात करीब 12 से 1 बजे के बीच एक थार जीप नम्बर एचआर 24 आर 5907 तेज गति और लापरवाही से आई तथा खड़ी पिकअप को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से पिकअप पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। परिवादी का आरोप है कि थार में सवार सुधीर सुथार और सतीपुरा निवासी महेन्द्र जाखड़ का पुत्र मौजूद थे तथा दोनों शराब के नशे में थे। जब उसने दुर्घटना को लेकर आपत्ति जताई तो दोनों ने उसके साथ गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार किया।

घटना की सूचना मिलने पर संगरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों व्यक्तियों को अपने साथ थाने ले गई। पीड़ित ने वाहन को हुए नुकसान के लिए आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर बीएनएस की धारा के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच हेड कांस्टेबल भागचंद को सौंपी गई है। Hanumangarh News

हनुमानगढ़ रोड एक्सीडेंट में दो लोग गंभीर
तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवक गंभीर घायल, अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज

हनुमानगढ़। सड़क हादसे में युवक के गंभीर रूप से घायल होने का मामला सामने आया है। टाउन थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई रिपोर्ट में राकेश कुमार पुरी पुत्र महावीर पुरी निवासी वार्ड 9, पंचकोशी तहसील अबोहर जिला फाजिल्का, पंजाब ने बताया कि उसका भतीजा केवल कृष्ण पुत्र पवन पुरी 20 मार्च को धार्मिक यात्रा के लिए सालासर जाने के लिए पैदल निकला था। 21 मार्च की शाम करीब 7 से 7.30 बजे के बीच जब वह गांव कोहला स्थित दशमेश मोटर के पास पहुंचा, तभी पीछे से आ रही एक सफेद रंग की अज्ञात कार ने तेज गति और लापरवाही से उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि केवल कृष्ण मौके पर ही अचेत हो गया। Hanumangarh News

घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से उसे तुरंत टाउन के राजकीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए श्रीगंगानगर के आनंद अस्पताल, सेक्टर 17 रेफर कर दिया गया। वर्तमान में उसका इलाज जारी है और हालत नाजुक बनी हुई है। प्रार्थी के अनुसार दुर्घटना पूरी तरह से वाहन चालक की लापरवाही के कारण हुई है। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया, जिससे उसकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एएसआई रामकुमार को सौंपी गई है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर आरोपी की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध घायल, जयपुर रेफर | Hanumangarh News

हनुमानगढ़। अज्ञात वाहन की टक्कर से एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। पीलीबंगा थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई रिपोर्ट में भरत कुमार (32) पुत्र मदनलाल जाट निवासी पंडितांवाली हाल वार्ड चार, मंडी पीलीबंगा ने बताया कि 22 मार्च को सुबह करीब 6 बजे उनके दादा पृथ्वीराज पुत्र कानाराम खेत की ओर पैदल जा रहे थे। करीब 6.45 बजे गांव से लगभग दो किलोमीटर दूर चौहिलांवाली की तरफ पहुंचने पर साइड में खड़े पृथ्वीराज को किसी अज्ञात वाहन चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए टक्कर मार दी।

हादसे में पृथ्वीराज के पैर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं। परिजन उन्हें तुरंत उपचार के लिए बेनीवाल अस्पताल, हनुमानगढ़ टाउन लेकर पहुंचे, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें जयपुर रेफर कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एएसआई संजय कुमार के सुपुर्द की गई है। Hanumangarh News

Rajasthan Road Accident: राजस्थान में हुआ स्कूली बस का दर्दनाक हादसा, 3 मासूमों की मौत
Rajasthan Road Accident: राजसमंद, (एजेंसी)। राजस्थान के राजसमंद में आज सुबह एक स्कूली बस भीषण दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें 3 बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं करीब 25 से अधिक अन्य घायल हो गए। जानकारी के अनुसार राजसमंद के चारभुजा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव देसूरी की नाल में पिकनिक पर आई बस भीषण रूप से दुर्घटनाग्रस्त हो गई जोकि चारभुजा मंदिर से दर्शन करके परशुराम महादेव जा रही थी। Rajasthan Road Accident

बस चालक अपना नियंत्रण खो बैठा जिससे बस गड्ढे में गिर गई, इस हादसे में 3 बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, करीब 25 से अधिक घायल हो गए। मृतक बच्चों के परिवार गहरे सदमे में हैं। रो-रोकर बुरा हाल है। Rajsamand News

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे राजसमंद एसपी समेत कई आला अधिकारी ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल रवाना किया। मृतक 3 बजे आमेट क्षेत्र की राझेटी पंचायत के सरकारी स्कूल में पढ़ते थे। बताया जा रहा है कि बस में करीब 65 बच्चे सवार थे। हादसे में विद्यालय के प्रधानाचार्य और एक शिक्षक को भी चोटें आई हैं। Rajasthan Road Accident

Delhi Chalo March start again: दिल्ली चलो, दिल्ली मार्च फिर से शुरू होगा, मोदी बातचीत को तैयार नहीं!…