Delhi Elections 2025 - Sach Kahoon Hindi

Delhi Elections: ऑटो-टैक्सी चालकों को 10 लाख का जीवन बीमा, 5 लाख का दुर्घटना व वाहन बीमा!
BJP’s 2nd Manifesto Released: नई दिल्ली, (एजेंसी)। भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव-2025 को लेकर जनता के लिए लोक-लुभावना घोषणा पत्र जारी किया है। भाजपा ने संकल्प पत्र में सरकारी शिक्षण संस्थानों में जरूरतमंद छात्रों को ‘केजी’ से ‘पीजी’ तक मुफ्त शिक्षा और युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए 15 हजार की वित्तीय सहायता और 2 बार के यात्रा व आवेदन शुल्क की प्रतिपूर्ति का वादा किया है। इसके अलावा भी कई वादे किए गए हैं। Delhi Elections

अनुराग ठाकुर ने कहा कि जब हम विकसित भारत की कल्पना करते हैं, तो विकसित दिल्ली की एक अहम भूमिका है। हमारे संकल्प दिल्ली को विकसित बनाने के लिए हैं। संकल्प से सिद्धि की ये यात्रा हम अगले 5 वर्षों में पूरी करेंगे। भाजपा की जहां भी सरकारें रही, जन-कल्याण उनकी प्राथमिकता और केंद्र बिंदु रहा। केंद्र सरकार में भी हमने राज्यों के सहयोग से नागरिकों की समस्याओं का जहां समाधान किया, वहीं पर उनको सुविधाएं भी दी। BJP’s 2nd Manifesto Released

उन्होंने कहा कि दिल्ली में हमारी सरकार बनने पर हम स्वास्थ्य, यातायात, बिजली, पानी और परिवहन आदि से जुड़ी समस्याओं का हल करेंगे। दिल्ली वालों को बेहतर आज और बेहतर कल देने का प्रयास करेंगे। पिछले 10 वर्षों में भाजपा सरकार ने दलालों को खत्म कर दिया है और डीबीटी के माध्यम से जन-कल्याणकारी योजनाओं को लागू किया। भ्रष्टाचार के प्रति मोदी सरकार की नीति जीरो टॉलरेंस की है। भाजपा नेता ने कहा कि दिल्ली के सरकारी शिक्षण संस्थानों में दिल्ली के जरूरतमंद छात्रों को ‘केजी’ से ‘पीजी’ तक मुफ्त शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी। हमारी सरकार बनने पर हम दिल्ली के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए 15 हजार रुपये की वित्तीय सहायता उपलब्ध कराएंगे और 2 बार के यात्रा व आवेदन शुल्क की प्रतिपूर्ति भी करेंगे।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि बिना कोई बहाना या आरोप, पड़ोसी राज्य, एमसीडी, एनडीएमसी और केंद्र सरकार के सहयोग से दिल्ली के नागरिकों की समस्याओं का समाधान करेंगे। आप सरकार के कुशासन और भ्रष्टाचार के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति एवं एसआईटी का गठन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि तकनीकी और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के लिए अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को ‘डॉ. बीआर अंबेडकर स्टाइपेंड योजना’ के तहत 1 हजार रुपये प्रति माह का स्टाइपेंड दिया जाएगा। इसके अलावा संकल्प पत्र में ऑटो-टैक्सी चालकों के लिए वेलफेयर बोर्ड, 10 लाख का जीवन बीमा, 5 लाख का दुर्घटना बीमा एवं वाहन बीमा और उनके बच्चों के लिए छात्रवृत्ति देने का वादा किया है। Delhi Elections

कुत्ते ने महिला को बुरी तरह नोंचा!

Delhi Elections: आतिशी अरविंद केजरीवाल की सच्ची चेली: प्रमोद तिवारी
Delhi Elections: नई दिल्ली, (एजेंसी)। चुनाव अभी शुरू हुए नहीं है कि आरोप-प्रत्यारोप का दौर चरम पर है। एक तरफ जहां आम आदमी पार्टी (आप) की मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ नेता आतिशी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए लोगों से चंदे की अपील की है, वहीं कांग्रेसी नेता प्रमोद तिवारी (Pramod Tiwari) ने निशाना साधने में कसर नहीं छोड़ी। Delhi News

मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने शराब घोटाले का हवाला दिया। सवालिया लहजे में उन्होंने कहा कि क्या आतिशी जी ने अभी तक सीएजी की रिपोर्ट नहीं देख पाई हैं? रिपोर्ट से साफ जाहिर हो रहा है कि इसमें 11 करोड़ रुपये का घोटाला हुआ है। क्या इससे भी ज्यादा खर्चा विधानसभा चुनाव में आएगा? आम आदमी पार्टी ने जो लूट मचाई है, क्या वो पर्याप्त नहीं है?

कहतीं कुछ हैं और करती कुछ और हैं | Delhi News

उन्होंने कहा कि आतिशी तो अपने गुरु (अरविंद केजरीवाल) की चेली हैं। कहतीं कुछ हैं और करती कुछ और हैं। आपका दोहरा मापदंड अब सामने आ रहा है। शराब घोटाले से जितनी रकम सामने आई है, उससे तो मैं कहूंगा कि कई राज्यों के विधानसभा चुनाव संपन्न हो सकते हैं। लेकिन, आतिशी ने अपने कृत्य से साफ जाहिर कर दिया है कि वो अपने गुरु की सच्ची चेली हैं।

इसके साथ ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी की दिल्ली में होने वाली चुनावी रैली पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने राहुल की तारीफ करते हुए कहा कि वो सधे हुए एक अनुभवी नेता हैं। उन्होंने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के तहत कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक का सफर तय किया है। देश की जनता उन्हें पसंद करती है। दिल्ली की जनता मौजूदा समय में आम आदमी पार्टी और भाजपा दोनों से त्रस्त है। ऐसे में लोग अब कांग्रेस को एक नई उम्मीद की किरण के तौर पर देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में हमारी पार्टी दिल्ली में जीत का परचम लहराने जा रही है। मुझे पूरा विश्वास है कि इस बार दिल्ली में शीला दीक्षित के दौर की शुरूआत होने जा रही है।

Gold Price Today: सोने की कीमतों पर आई नई अपडेट, इतनी हैं आज की ताजा कीमतें!

Delhi Elections: दिल्ली में हुआ चुनाव का ऐलान, इस दिन हो रहे हैं चुनाव और इस दिन परिणाम!
Delhi Election 2025: नई दिल्ली, (एजेंसी)। दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीख की घोषणा के साथ ही अलग-अलग पार्टी के नेताओं के रिएक्शन भी सामने आने लगे हैं। चुनावी बिगुल बजते ही भाजपा और आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के लोगों से खास अपील की। Delhi Elections

एक मीडिया रिपोर्ट में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान का स्वागत किया। उन्होंने जनता से अपील की कि दिल्ली वाले ऐसी सरकार चुनें, जो जीवन स्तर में सुधार लाने, भ्रष्टाचार से लड़ने, प्रदूषण कम करने और रोजमर्रा की जिंदगी को आसान बनाने के लिए गुणवत्तापूर्ण सेवाएं प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करे। जेपी नड्डा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”मैं निर्वाचन आयोग द्वारा दिल्ली विधानसभा चुनाव की घोषणा का स्वागत करता हूं। चुनाव लोकतंत्र का सबसे बड़ा त्यौहार है। वह देश और प्रदेश को विकास और सुशासन के पथ पर आगे बढ़ाने का माध्यम है। पीएम नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में भाजपा सरकार दिल्ली के व्यापक विकास की दिशा में लगातार काम कर रही है और ‘विकसित दिल्ली’ के सपने को हकीकत में बदलने के हमारे प्रयासों को आगे बढ़ाएगी।

वहीं दूसरी ओर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी चुनाव की घोषणा पर एक्स पोस्ट पर लिखा, ”चुनाव की तारीख का ऐलान हो चुका है। सभी कार्यकर्ता पूरी ताकत और जोश के साथ मैदान में उतरने के लिए तैयार हो जाएं। आपके जुनून के आगे इनके बड़े-बड़े तंत्र फेल हो जाते हैं। आप ही हमारी सबसे बड़ी ताकत हैं। ये चुनाव काम की राजनीति और गाली-गलौज की राजनीति के बीच होगा। दिल्ली की जनता का विश्वास हमारी काम की राजनीति के साथ ही होगा। हम जरूर जीतेंगे।”

दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का मंगलवार को ऐलान कर दिया गया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर एक फेज में 5 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। जबकि, चुनाव के नतीजे 8 फरवरी को घोषित किए जाएंगे। Delhi Elections

Gold Price Today: सोना आज हुआ सस्ता! जानें एमसीएक्स पर सोना!

Delhi Elections 2025: केजरीवाल सरकार ने लगाए दिल्ली में कूड़े के पहाड़: भाजपा
Delhi Assembly Elections 2025: नई दिल्ली (एजेंसी)। दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा नहीं हुई है। लेकिन, सियासी आरोप-प्रत्यारोप का दौर बढ़ता जा रहा है। रविवार को भाजपा नेता विजय गोयल और पार्टी कार्यकर्ता गाजीपुर पहुंचे, जहां उन्होंने दिल्ली सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान, प्रदर्शनकारियों ने ‘कूड़े के पहाड़ के जिम्मेदार केजरीवाल सरकार’ लिखे हुए पोस्टर भी लहराए। Delhi Elections 2025

भाजपा नेता विजय गोयल ने प्रदर्शन के दौरान आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि पिछले 10 सालों में दिल्ली में कोई काम नहीं हुआ है। यहां गाजीपुर में एक विशाल कूड़े का पहाड़ खड़ा हो गया है, जिसे हटाने के लिए कोई कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। केजरीवाल सरकार ने कूड़े के पहाड़ को हटाने का जो वादा किया था, वह अभी तक अधूरा है। कूड़े का पहाड़ हटाने के नाम पर सिर्फ राजनीति हो रही है। इस कूड़े के पहाड़ को हटाने के बजाय लोगों को यहां से शिफ्ट करने की बात की जा रही है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ने कूड़े के ढेर की समस्या पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया। भाजपा के सर्वे में पर्यावरण सबसे बड़ा मुद्दा था। यमुना का पानी गंदा है, वाहनों पर कोई नियंत्रण नहीं है और कूड़े के पहाड़ दिन-ब-दिन बढ़ते जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि दिल्ली सरकार के पास समस्याओं का समाधान नहीं है, वह केवल राजनीति कर रहे हैं। दिल्ली की जनता अब केजरीवाल सरकार को पहचान चुकी है। Delhi Elections 2025

Kurukshetra Family Murder: ख़त्म कर पूरा परिवार खुद भी की ख़ुदकुशी!