Syria News - Sach Kahoon Hindi

Damascus Blast: कैफे में भीषण ब्लास्ट , चीख-पुकार के बीच 9 की गई जान, अनेक लोग घायल
दमिश्क। सीरिया की राजधानी दमिश्क में एक कैफे में भीषण धमाके में 9 लोगों की जान चली गई है, जबकि 20 लोग घायल हो गए हैं। सीरिया के गृह मंत्रालय की ओर से बीती रात ये जानकारी दी गई कि मध्य दमिश्क के एक कैफे में धमाका हुआ और 9 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, लगभग एक किलोग्राम वजन वाले एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) से धमाका किया गया, जिसमें धातु के टुकड़े भरे हुए थे। स्थानीय समयानुसार दोपहर तीन बजे विस्फोट किया गया। Damascus Blast

सिन्हुआ समाचार एजेंसी ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि यह धमाका डिवाइस हिजाज इलाके में अल-नस्र स्ट्रीट पर स्थित एक कैफे के अंदर किया गया। यह जगह जस्टिस पैलेस से पश्चिम की ओर लगभग 70 मीटर दूर है। अधिकारियों ने बताया कि धमाके के तुरंत बाद सुरक्षा बल और इमरजेंसी टीमें एक्टिव हुईं। घायलों को जल्द से जल्द इलाज मिले इसके लिए टीमों की ओर से कार्रवाई शुरू की गई। उनकी ओर से यह भी बताया गया कि धमाके की परिस्थितियों का पता लगाने और इसके लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान करने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।

इससे पहले गुरुवार को, सीरिया की सरकारी समाचार एजेंसी एसएएनए ने इमरजेंसी अधिकारियों के हवाले से बताया कि सभी घायलों को अस्पतालों में पहुंचा दिया गया है।धमाके की जिम्मेदारी किसी समूह की ओर से नहीं ली गई है, फिर भी सुरक्षा अधिकारियों का कहना है कि इस्लामिक स्टेट सुरक्षा की कमी का फायदा उठाने की कोशिश कर रहा है। क्योंकि असद को सत्ता से हटाए जाने के बाद नई सरकार पूरे सीरिया पर अपना नियंत्रण मजबूत करने की कोशिश कर रही है। इस दौरान इस्लामिक स्टेट अपने स्लीपर सेल को फिर से सक्रिय कर रहा है, नए लड़ाकों को भर्ती कर रहा है और हथियारों को दूसरी जगहों पर पहुंचा रहा है। Damascus Blast

इससे पहले जून में, सरकारी समाचार एजेंसी की ओर से जानकारी दी गई थी कि उत्तरी सीरिया के अलेप्पो प्रांत में अज्ञात लोगों ने सीरिया के दो सैनिकों की हत्या कर दी। रक्षा मंत्रालय के एक सूत्र के हवाले से एसएएनए ने बताया कि इन दोनों सैनिकों को अलेप्पो के उत्तर-पूर्वी ग्रामीण इलाके में मंबिज शहर के पास निशाना बनाया गया था।

यह घटना सीरिया के नए अंतरिम प्रशासन के तहत सैन्य कर्मियों को निशाना बनाकर किए गए हमलों और घात लगाकर किए गए हमलों की शृंखला में सबसे ताजा घटना है। इससे पहले 11 मई को उत्तर-पूर्वी सीरिया के हसाका प्रांत के ग्रामीण इलाके में एक बस पर हमले के दौरान दो सैनिक मारे गए थे। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि हाल ही में सीरियाई सैन्य बलों के सदस्यों पर हुए हमलों में इस्लामिक स्टेट का हाथ हो सकता है। ये सैन्य बल 2024 के अंत में पिछले सीरियाई प्रशासन के पतन के बाद बनाए गए थे। Damascus Blast

France and Syria Resumes Relations: फ्रांस और सीरिया के बीच संबंध पुनः बहाल
45,000 सीरियाई लोगों को 2011 से देश में दी गई शरण

France and Syria Resumes Relations : पेरिस (एजेंसी)। फ्रांस ने सीरिया के साथ 12 वर्षों के राजनयिक संबंध विच्छेद के बाद पहली बार अपने चार राजनयिकों को दमिश्क भेजा। कार्यवाहक फ्रांसीसी विदेश मंत्री जीन-नोएल बैरोट के अनुसार राजनयिकों का लक्ष्य सीरिया में ‘फ्रांस के प्रभाव को बहाल करना, नए अधिकारियों के साथ प्रारंभिक संपर्क स्थापित करना और आबादी की मानवीय जरूरतों का आकलन करना होगा।’ वर्ष 2012 में फ्रांस का सीरिया के साथ राजनयिक विच्छेद हुए थे। बैरोट ने कहा कि सीरिया में कई सौ फ्रांसीसी नागरिक थे और पेरिस रोमानियाई दूतावास और बेरूत में अपने राजनयिक मिशन के माध्यम से सीरिया में अधिकारियों के साथ बातचीत कर रहा था। France and Syria Relations

फ्रांस ने पहले ही सीरिया में विपक्ष द्वारा सत्ता पर कब्जा करने का स्वागत किया था

बैरोट ने कहा कि फ्रांस ने पहले ही सीरिया में विपक्ष द्वारा सत्ता पर कब्जा करने का स्वागत किया था। उन्होंने सीरिया में नए अधिकारियों को ‘उत्साहजनक और अपमानजनक नहीं बताया जबकि उन्होंने पहले भी कहा था कि फ्रांस ‘अस्थायी राजनीतिक’ की प्रक्रिया में सीरियाई विपक्ष का समर्थन करेगा केवल तभी जब यह सीरियाई समाज के सभी प्रतिनिधियों के हितों को ध्यान में रखेगा।’ फ्रांसीसी गृह मंत्रालय ने पिछले सप्ताह घोषणा की कि वह सीरिया से चल रहे शरणार्थियों के मामलों को रोकने के लिए काम कर रहा है। शरणार्थियों और राज्यविहीन व्यक्तियों के संरक्षण के लिए फ्रांसीसी कार्यालय (ओएफपीआरए) के अनुसार वर्तमान में फ्रांस में लगभग 45,000 सीरियाई हैं जिन्हें 2011 से देश में शरण दी गई है।

2023 में फ्रांस ने सीरियाई नागरिकों से लगभग 4,500 शरण आवेदन पंजीकृत किए और 2024 की शुरूआत से 2,500 और आवेदन किए। सीरिया के सशस्त्र विपक्ष ने गत आठ दिसंबर को सीरिया की राजधानी दमिश्क पर कब्जा कर लिया। रूसी अधिकारियों ने कहा है कि सीरियाई संघर्ष में शामिल लोगों के साथ बातचीत करने के बाद असद ने राष्ट्रपति पद और सीरिया छोड़कर रूस चले गए, जहां उन्हें शरण दी गई। एचटीएस और अन्य विपक्षी समूहों द्वारा गठित इदबिल आधारित प्रशासन को चलाने वाले मोहम्मद अल-बशीर को 10 दिसंबर को अंतरिम प्रधानमंत्री नामित किया गया था। France and Syria Relations

One Nation One Election: एक राष्ट्र एक चुनाव के लिए संविधान संशोधन लोकसभा में पुर्रस्थापित

Syria News Update: ‘‘इजरायल ने किए सीरियाई सैन्य ठिकानों पर ताबड़तोड़ हवाई हमले’’
Israel Syria War: दमिश्क, (एजेंसी)। इजरायल ने सीरियाई सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले तेज करते हुए दमिश्क के ग्रामीण इलाकों में ताबड़तोड़ 24 हवाई हमले किए हैं, जिसकी जानकारी एक युद्ध निगरानी संस्था ने दी है। सीरियन आॅब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स की रिपोर्ट में बताया गया है कि इन हमलों में टारगेटेड एरिया में पहाड़ी ढलान पर बने सुरंगनुमा प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया गया। Syria News Update

रिपोर्ट के अनुसार नवीनतम हमलों के साथ ही 8 दिसंबर को सीरियाई सरकार के पतन के बाद से सीरियाई क्षेत्र पर इजरायली एयर स्ट्राइक की कुल संख्या 426 हो गई है। आॅब्जर्वेटरी के अनुसार, ये आॅपरेशन 13 सीरियाई प्रांतों में फैले हुए हैं। इजरायली अधिकारियों के अनुसार हवाई हमले पूरे देश में सीरियाई सैन्य संपत्तियों को निशाना बनाकर किए जा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि हमलों का उद्देश्य हथियारों को ‘आतंकवादी तत्वों के हाथों में पड़ने से रोकना’ है। Syria News Update

India vs Australia 3rd Test: भारत की हालत नाजुक! लेकिन बुमराह ने भी मचाया ‘कोहराम’!

Syria War News Update: सीरिया में असद सरकार का तख्ता पलट!
Syria Civil War: दमिश्क (एजेंसी)। सीरिया में विपक्षी गठबंधन के नेता हादी अल-बहरा ने कहा है कि राष्ट्रपति बशर अल असद की सरकार गिर गई है और इसके साथ ही सीरिया के इतिहास का एक काला युग बीत चुका है। बहरा ने अरबी समाचार संगठन अल-अरबिया से बातचीत में यह जानकारी दी। बीबीसी ने बताया कि नेशनल कोलिशन फॉर सीरियन रिवोल्यूशन एंड अपोजिशन फोर्सेज के नेता बहरा ने जनता को आश्वासन दिया है कि दमिश्क सुरक्षित है। बहरा ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘सभी संप्रदायों और धर्मों के हमारे लोगों के लिए संदेश है कि जब तक आप किसी अन्य नागरिक के खिलाफ हथियार नहीं उठाते हैं और जब तक आप अपने घरों में रहते हैं, तब तक आप सुरक्षित हैं। Syria War News Update

urukshetra Family Murder: ख़त्म कर पूरा परिवार खुद भी की ख़ुदकुशी!

बदला या प्रतिशोध के कोई मामले नहीं होंगे और मानवाधिकारों का कोई उल्लंघन नहीं होगा। लोगों की गरिमा का सम्मान किया जाएगा और उनकी गरिमा को बनाये रखा जाएगा।’’ रिपोर्ट के अनुसार, सीरिया के प्रधानमंत्री मोहम्मद गाजी अल-जलाली ने कहा कि वह लोगों द्वारा चुने गए नेतृत्व के साथ सहयोग करने के लिए तैयार हैं। मोहम्मद गाजी अल-जलाली ने सोशल मीडिया पर प्रसारित एक भाषण में यह भी कहा कि सीरिया एक सामान्य देश हो सकता है जो अपने पड़ोसियों और दुनिया के साथ अच्छे संबंध बनाता है।

राष्ट्रपति बशर अल असद अज्ञात स्थान पर भागे

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले डेढ़ सप्ताह में विद्रोही बलों की ओर से प्रमुख शहरों में सफल आक्रमण शुरू करने पर सीरियाई लोग खुशी से झूम रहे हैं। रविवार को, दमिश्क में भी जश्न के ऐसे ही दृश्य देखे गए, जब विद्रोही अंदर घुसे और राष्ट्रपति बशर अल-असद के भाग जाने की सूचना मिली। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक विपक्षी लड़ाकों द्वारा हवाई अड्डे पर कब्जा करने से कुछ ही क्षण पहले ओपन-सोर्स फ्लाइट ट्रैकर्स ने सीरिया के हवाई क्षेत्र में एक विमान की गतिविधि रिकॉर्ड की।

Delhi Elections 2025: केजरीवाल सरकार ने लगाए दिल्ली में कूड़े के पहाड़: भाजपा

रिपोर्ट में कहा गया है कि उड़ान संख्या सीरियन एयर 9218 वाला इल्युशिन 76 विमान दमिश्क से उड़ान भरने वाला अंतिम विमान था। पहले यह पूर्व की ओर उड़ा, फिर उत्तर की ओर मुड़ गया। कुछ मिनट बाद, होम्स के ऊपर चक्कर लगाते ही इसका सिग्नल गायब हो गया। दावे किए जा रहे हैं कि असद विमान में सवार होकर दमिश्क से किसी अज्ञात स्थान के लिए रवाना हो गए हैं।

लोगों में खुशी की लहर

देश से बाहर जबरन विस्थापित किए गए लाखों सीरियाई लोगों ने आठ दिसंबर को देश पर राष्ट्रपति असद के दशकों लंबे शासन के अंत का जश्न मनाने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया है। फिलहाल आॅस्ट्रेलिया में रह रहीं मानवाधिकार कार्यकर्ता रीमा फ्लिहान ने अपने फेसबुक पर लिखा, ‘‘हे भगवान, मैं रोना बंद नहीं कर सकती। मैं उस दिन की कल्पना कर रही हूँ, जब मैं वापस जाऊंगी।’’

सबसे बड़ा शरणार्थी संकट झेला

संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी यूएनएचसीआर के अनुसार, सीरिया ने दुनिया का सबसे बड़ा शरणार्थी संकट देखा है। एजेंसी का अनुमान है कि 2011 से लगभग 66 लाख सीरियाई लोगों को अपने घरों से भागने के लिए मजबूर होना पड़ा। रिपोर्ट के अनुसार, जैसे ही विपक्षी सेना दमिश्क पहुंची, कई सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं ने जश्न मनाते और खुशी के आंसू बहाते हुए अपने वीडियो पोस्ट किये।

300 से अधिक आतंकियों और 55 वाहनों का सफाया: रूसी सेना

मास्को (एजेंसी)। रूस ने पिछले 24 घंटों में सीरिया के इदलिब और अलेप्पो प्रांतों में 300 से अधिक आतंकवादियों को मार गिराया और 55 मोटर वाहन और एक उपकरण डिपो को नष्ट किया गया है। यह जानकारी रूसी रक्षा मंत्रालय के सीरिया में विरोधी पक्षों के सुलह केंद्र के उप प्रमुख ओलेग इग्नास्युक ने दी।

इजराइल ने गोलान बफर जोन में सेना की तैनात | Syria War News Update

तेल अवीव (एजेंसी)। इजरायल ने गोलान हाइट्स में इजराइल-सीरिया सीमा पर बफर जोन के भीतर नई जगहों पर अपनी सेना तैनात की है। यहूदी राष्ट्र ने यह कदम सीरिया में असद शासन के पतन के बाद उठाया है। इजरायल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) ने इस कदम की पुष्टि की है। यह 1974 में एग्रीमेंट आॅन डिसइंगेजमेंट पर हस्ताक्षर किए जाने के बाद से इस तरह की पहली तैनाती है।

इजराइल डिफेंस फोर्सेज एक्स पर यह जानकारी दी। आगे बताया कि सेना तैनात करने का मकसद है कि गोलान हाइट्स के लोगों और इजरायल के नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। पोस्ट में लिखा गया है कि यह कदम एक नए आकलन और बफर जोन में बंदूकधारियों के घुसने की संभावना को देखते हुए उठाया गया है। Syria War News Update

Kisan Andolan News: शंभू बॉर्डर पर रोके गए किसान, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले