Mobile Addiction - Sach Kahoon Hindi
Mobile Addiction: बड़ौत संदीप दहिया। घर-घर में बच्चों के हाथों में मोबाइल फोन का बढ़ता उपयोग अब गंभीर स्वास्थ्य संकट का संकेत बन चुका है। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिनव ने बच्चों के अत्यधिक मोबाइल प्रयोग पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि यदि समय रहते मोबाइल की आदत पर नियंत्रण नहीं किया गया, तो इसके दुष्परिणाम आने वाले वर्षों में बच्चों के विकास पर भारी पड़ सकते हैं। डॉ. अभिनव के अनुसार, लंबे समय तक स्क्रीन पर नजरें टिकाए रखने से बच्चों की सोचने-समझने की क्षमता कम होने लगती है। यह उनकी समस्या हल करने की योग्यता को भी कमजोर कर देता है। बच्चे किसी भी काम पर ठीक से ध्यान नहीं लगा पाते और उनकी एकाग्रता लगातार घटती जाती है। डॉक्टर ने चेतावनी दी कि अत्यधिक स्क्रीन देखने वाले बच्चों में सीखने संबंधी विकार, व्यवहारिक गड़बड़ियाँ और ऑटिज़्म जैसी परेशानियों का खतरा बढ़ जाता है।
उनके मुताबिक, मोबाइल देखने के दौरान बच्चों के दिमाग में डोपामिन नामक रसायन अत्यधिक मात्रा में बनने लगता है, जो उन्हें तुरंत आनंद देता है। यही आनंद धीरे-धीरे आसक्ति में बदल जाता है और बच्चा मोबाइल की आभासी दुनिया में खो जाता है। जब माता-पिता मोबाइल रोकने की कोशिश करते हैं, तो बच्चे चिड़चिड़ापन, गुस्सा और बेचैनी दिखाने लगते हैं। मोबाइल का दुष्प्रभाव केवल मानसिक नहीं, बल्कि शारीरिक भी है। बच्चों में आँखों का नंबर बढ़ना, आँखों का सूखना और लगातार सिरदर्द जैसी समस्याएँ तेजी से बढ़ रही हैं। देर रात तक मोबाइल देखने की आदत बच्चों की नींद को भी प्रभावित करती है, जिससे उनका संपूर्ण विकास बाधित होता है।
डॉ. अभिनव ने सलाह दी कि बच्चों को मोबाइल पर निर्भर करने के बजाय उन्हें अधिक से अधिक बाहरी खेल-कूद, खुली हवा में गतिविधियाँ, दोस्तों के साथ समय बिताने और पारंपरिक मनोरंजन के साधनों से जोड़ना ही बेहतर है। उनका कहना है कि बच्चों क़ो डिजिटल दुनिया से नहीं वास्तविक दुनिया से जोड़ना ही समय की मांग है। उन्होंने बताया कि बच्चों को मोबाइल नहीं, बचपन चाहिए। आज नियंत्रण करेंगे, तभी कल खुशहाल होगा।
Mobile Addiction: रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा, Smartphone की लत से हो सकती हैं गंभीर बीमारी, खुद पर और बच्चों पर रखें कंट्रोल
Mobile Addiction: सरसा (दीपक त्यागी)।आज के दौर में स्मार्टफोन की लत हमारी मॉर्डन लाइफस्टाइल के लिए एक चुनौती सी बन गई हैं, जिसने हमारे आपस में जुड़ने, काम करने और आराम करने के तरीके को बदल दिया हैं। दरअसल हम हर वक्त फोन पर लगातार एक्टिव रहने के कारण इसकी कीमत हमें चुकानी पड़ती हैं, जैसे कि नींद, मानसिक स्वास्थ्य को भी प्रभावित करता हैं। खासकर जवान और युवा वयस्कों के बीच। बता दें कि स्मार्टफोन की लत को सार्वजनिक स्वास्थ्य महामारी कहते हैं।
स्पेन ने दिया साहसिक कदम उठान के प्रस्ताव | Mobile Addiction
बता दें कि स्पेन ने एक साहसिक कदम उठाने का प्रस्ताव दिया गया हैं, यानि देश में बिकने वाले सभी स्मार्टफोन पर सिगरेट के पैकेटों की तरह स्वास्थ्य चेतावनी अनिवार्य करना, इस कदम का उद्देश्य अत्यधिक स्क्रीन समय के जोखिमों के बारे में जागरूकता बढ़ाना और सोच-समझकर उपयोग को प्रोत्साहित करना हैं।
हार्ट का खतरा | Mobile Addiction
वहीं जो व्यक्ति ज्यादा एक्टिव नहीं रहते और ज्यादा वक्त स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं, उन्हें हार्ट और स्ट्रोक का खतरा काफी ज्यादा बढ़ जाता हैं। वजन और प्रेशर कंट्रोल में भी रहे लेकिन हार्ट स्ट्रोक का खतरा बढ़ा रहता हैं। दरअसल ये रिसर्च 1990 और 1991 में पैदा हुए 14,500 के बच्चों पर किया गया हैं।
ज्यादा स्क्रीन टाइम की वजह से हो जाएगी दिल की बीमारी
रिसर्च मे पाया गया हैं कि जो बच्चे ज्यादा फोन और टैब देखते हैं, इसकी वजह से उनकी फिजिकल एक्टिविटी कम होती हैं, ज्यादा वक्त फोन पर बिताते हैं, और इसकी वजह से उन्हें गंभीर इकोकार्डियोग्राफी बीमारी होती है, इसलिए फिजिलकी इनएक्टिव होते हैं।
इन बीमारियों को बढ़ जाता हैं खतरा
बता दें कि जो बच्चे फिजिकली एक्टिव नहीं रहते हैं, उन्हें काफी कम उम्र में मोटापा और टाइप-2 डायबिटीज हो जाता हैं, ऐसे बच्चों में मोटापा और डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता हैं, ऐसे बच्चों में न्यूरोडीजेनेरेटिव की बीमारी और दिल से जुड़ी बीमारी का खतरा बढ़ता हैं, आजकल के बच्चे फोन की वजह से समाज से कटते चले जा रहे हैं।
ज्यादा स्मार्टफोन इस्तेमाल करने के नुकसान
कंप्यूटर विजन सिंड्रोम
रीढ़ की हड्डी पर गंभीर असर
स्किन से जुड़ी समस्याएं
नींद से जुड़ी समस्याएं
मानसिक तनाव का बढ़ना
आत्मविश्वास की कमी
Digital Fasting (SEED CAMPAIGN) मुहिम
वहीं आपको बता दें कि मोबाईल फोन के जरूरत से अधिक प्रयोग से रिश्तों पर पड़ रहे बुरे प्रभावों को खत्म करने के लिए पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने साध-संगत को जो 7 से 9 बजे तक मोबाईल का इस्तेमाल न करने की (SEED CAMPAIGN) –Digital Fasting मुहिम चलाई हुई है। पूज्य गुरू जी द्वारा शाम 7 बजे से 9 बजे तक 2 घंटे मोबाईल फोन बंद कर इन दो घंटों को अपने परिवारों में व्यत्तीत करने के लिए कहा गया है, जिस पर साध-संगत ने 7 से 9 बजे तक मोबाइल फोन बंद करती है। मोबाइल फोन बंद करने के कारण परिवारों में आपसी प्यार बढ़ने लगा है और बच्चे अपने माता-पिता के साथ समय बिताने लगे हैं और अपने बुजुर्गों के पास बैठकर उनकी बातें सुनने लगे हैं।
जानें, 167 मानवता भलाई कार्यों की लिस्ट
यूनिवर्सिटी आॅफ रोचेस्टर मेडिकल सेंटर (यूएसए) की रिपोर्ट
यूनिवर्सिटी आॅफ रोचेस्टर मेडिकल सेंटर (यूएसए) की रिपोर्ट के अनुसार कई अध्ययनों से पता चला है कि स्मार्टफोन के उपयोग में थोड़ी सी कमी भी मानसिक स्वास्थ्य पर महत्वपूर्ण प्रभाव डाल सकती है। अप्रैल 2019 से नवंबर 2020 तक जर्मनी में किए गए एक अध्ययन में पता चला कि एक सप्ताह के लिए प्रति दिन एक घंटे स्मार्टफोन के उपयोग में कमी से डिप्रेशन और एंजाइटी का स्तर कम हो गया। साथ ही कम फोन यूज करने से लोगों की शारीरिक गतिविधि में भी सुधार हुआ। इसके आधार पर कहा जा सकता है कि फोन की लत हमारी सेहत को गंभीर नुकसान पहुंचा सकती है।