Joe Biden News - Sach Kahoon Hindi

Joe Biden Prostate Cancer: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन को गंभीर प्रोस्टेट कैंसर!
Joe Biden Prostate Cancer: वाशिंगटन। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन को प्रोस्टेट कैंसर होने की पुष्टि हुई है, जिसे चिकित्सकों ने अत्यंत गंभीर और शीघ्र फैलने वाला बताया है। यह जानकारी उनके कार्यालय द्वारा एक आधिकारिक वक्तव्य के माध्यम से दी गई।वक्तव्य में बताया गया कि बीते सप्ताह राष्ट्रपति बाइडेन को मूत्र से संबंधित कुछ समस्याएँ उत्पन्न हुईं। चिकित्सीय परीक्षण में उनके प्रोस्टेट ग्रंथि में एक गांठ का पता चला, जिसके पश्चात शुक्रवार को यह पुष्टि हुई कि उन्हें प्रोस्टेट कैंसर है। दुर्भाग्यवश, यह रोग उनकी हड्डियों तक फैल चुका है और चिकित्सकों के अनुसार इसकी अवस्था चिंताजनक है। Joe Biden News

यद्यपि यह एक तीव्रगामी प्रकार का कैंसर है, परन्तु राहत की बात यह है कि यह हार्मोन-प्रभावित प्रकार का है, जिसका उपचार संभव माना जा रहा है। वर्तमान में जो बाइडेन और उनके परिवारजन चिकित्सकों से परामर्श कर उपचार के विभिन्न विकल्पों पर विचार कर रहे हैं। विदित हो कि श्री बाइडेन की आयु 82 वर्ष है और वे अब तक के सबसे वरिष्ठ अमेरिकी राष्ट्रपति रह चुके हैं। वर्ष 2025 की शुरुआत में उन्होंने राष्ट्रपति पद से विदा ली थी, जिसके उपरांत डोनाल्ड ट्रंप ने उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को पराजित कर दोबारा राष्ट्रपति पद की शपथ ली।

पूरे अमेरिका में चिंता और संवेदना की लहर दौड़ गई

इस समाचार के प्रसार के बाद पूरे अमेरिका में चिंता और संवेदना की लहर दौड़ गई। पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ‘ट्रुथ सोशल’ मंच पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए लिखा, “मेलानिया और मैं जो बाइडेन की बीमारी की खबर से दुखी हैं। हम जिल और समस्त परिवार को शुभकामनाएँ देते हैं और जो के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।” डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसद रो खन्ना ने ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, “मैं जो बाइडेन और उनके परिवार के लिए प्रार्थना करता हूँ कि वे इस कठिन समय में साहस बनाए रखें और इस बीमारी पर विजय प्राप्त करें। जो और जिल सदैव संघर्षशील रहे हैं, और मुझे विश्वास है कि वे इस चुनौती का भी वीरता से सामना करेंगे।”

यह समाचार ऐसे समय सामने आया है जब बाइडेन के स्वास्थ्य और मानसिक स्थिति को लेकर पहले से ही राजनीतिक हलकों में चर्चा हो रही थी। कुछ डेमोक्रेट नेताओं ने भी उनके निर्णय क्षमता को लेकर चिंता प्रकट की थी। विदित हो कि जो बाइडेन ने वर्ष 2015 में अपने पुत्र ब्यू बाइडेन को कैंसर के कारण खो दिया था। उसी समय से उन्होंने कैंसर अनुसंधान और उपचार को लेकर विशेष अभियान भी प्रारंभ किया था। Joe Biden News

Sambalpur Murder: ओडिशा में घटी दो हृदयविदारक घटनाएँ, जानकर चौंक जाएंगे!

आईएसआईएस के खिलाफ हवाई हमलों का बाइडेन ने किया ऐलान!
पड़ोसियों को मदद देने की बात भी कहीं

वॉशिंगटन (एजेंसी)। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने सीरिया में बशर अल-असद शासन के पतन को एक ऐतिहासिक अवसर बताते हुए इस क्षेत्र में अमेरिकी समर्थन के लिए एक खाका पेश किया। यह जानकारी सोमवार को मीडिया रिपोर्टों में मिली। सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी राष्ट्रपति ने बशर अल-असद के शासनकाल का तीव्र विद्रोही हमले के कारण आश्चर्यजनक रूप से पतन होने के बाद व्हाइट हाउस में अपनी पहली टिप्पणी में यह बात की। बाइडेन ने यह भी घोषणा किया कि अमेरिका ने सीरिया में दर्जनों हवाई हमले किए हैं क्योंकि वह आईएसआईएस को फिर से सिर उठाने से रोकने के लिए प्रतिबद्ध है। Joe Biden News

सीएनएन ने बाइडेन के हवाले से कहा, ‘‘यह सीरिया में लंबे समय से पीड़ित लोगों के लिए अपने गौरवशाली देश के लिए बेहतर भविष्य का निर्माण करने का ऐतिहासिक अवसर है।’’ उन्होंने कहा कि ‘‘यह जोखिम और अनिश्चितता का भी क्षण है। जैसा कि हम सभी सवाल कर रहे हैं कि आगे क्या होगा, अमेरिका सीरिया में अपने सहयोगियों और हितधारकों के साथ काम करेगा जिससे उन्हें जोखिम का प्रबंधन करने के अवसर का लाभ उठाने में मदद मिल सके। ’’ बाइडेन ने परिवर्तन के दौरान सीरिया के पड़ोसियों का समर्थन करने और आईएसआईएस के खिलाफ अपने निरंतर मिशन में अमेरिकी कर्मियों की रक्षा करने की कसम खाई।

राष्ट्रपति की आने वाले दिनों में क्षेत्र में अपने समकक्षों से मिलने की योजना है और अमेरिकी अधिकारियों को इस क्षेत्र में तैनात किया जाएगा। यूएस सेंट्रल कमांड के अनुसार अमेरिकी सेना ने रविवार को दर्जनों हवाई हमले किए, जिसमें बी-52 बमवर्षक, एफ-15 लड़ाकू जेट और ए-10 विमान सहित वायु सेना की संपत्तियों का उपयोग करके 75 से अधिक आईएसआईएस ठिकानों पर हमला किया गया। Joe Biden News

सीरिया मुद्दे पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक बुलाई जाए: रूस

संयुक्त राष्ट्र (एजेंसी)। रूस ने सीरिया की स्थिति पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक सोमवार को अपराह्न में बुलाने का अनुरोध किया है। यह अनुरोह संरा में रूस के मिशन ने किया है। संरा के एक सूत्र ने यह जानकारी दी। संरा सूत्र ने आरआईए नोवोस्ती को बताया, ‘‘सीरिया में नवीनतम घटनाक्रम और यूएनडीओएफ (विघटन पर्यवेक्षक बल) के लिए उनके निहितार्थों के संबंध में रूस ने तत्काल परामर्श आयोजित करने का आह्वान किया है। Joe Biden News

Haiti Gang News: बेटे पर जादू-टोना के शक में 110 लोगों को उतारा मौत के घाट!