New Delhi News - Sach Kahoon Hindi

ICSIL Recruitment 2026: 8वीं क्लास से लेकर ग्रेजुएट्स तक के कैंडिडेट्स के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, वॉक-इन इंटरव्यू से होगा सिलेक्शन; जानें आवेदन प्रक्रिया
नई दिल्ली (एजेंसी)। ICSIL Recruitment 2026: इंटेलिजेंट कम्युनिकेशन सिस्टम्स इंडिया लिमिटेड (आईसीएसआईएल) में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक खास मौका सामने आया है। दरअसल, आईसीएसआईएल ने अटेंडेंट सहित विभिन्न 12 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है।

आईसीएसआईएल की ओर से जारी 12 रिक्तियों में डेटा एंट्री ऑपरेटर के 6, सेल्सपर्सन के 4 और अटेंडेंट के 2 पद शामिल हैं। इन सभी पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन वॉक-इन इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद डेटा एंट्री ऑपरेटर पोस्ट पर चयनित कैंडिडेट्स को 937 रुपए प्रति दिन, सेल्सपर्सन को 862 रुपए प्रति दिन और अटेंडेंट को 710 रुपए प्रति दिन के हिसाब से वेतन दिए जाएंगे।

इंटरव्यू में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान/यूनिवर्सिटी से डेटा एंट्री ऑपरेटर पद के लिए ग्रेजुएशन या उसके बराबर की डिग्री और इंग्लिश में 30 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग स्पीड होनी चाहिए। इसके अलावा कैंडिडेट्स के पास कंप्यूटर की बेसिक जानकारी जैसे एमएस एक्सेल, एमएस वर्ड वगैरह में होनी चाहिए। सेल्सपर्सन के लिए 12वीं पास और सेल्स/रिटेल में 2 वर्ष का अनुभव। वहीं, अटेंडेंट पोस्ट के लिए कैंडिडेट्स का 8वीं पास होना अनिवार्य है।

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु पोस्ट के अनुसार 40 से 45 वर्ष के बीच तय की गई है, जिसकी गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी। वहीं, इंटरव्यू के दिन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवारों को निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा, जो 590 रुपए तय किया गया है।

वॉक-इन इंटरव्यू डेटा एंट्री ऑपरेटर पोस्ट के लिए 24 अगस्त को सुबह 10:30 से दोपहर 12:30 बजे के बीच 'इंटेलिजेंट कम्युनिकेशन सिस्टम्स इंडिया लिमिटेड (आईसीएसआईएल), एडमिनिस्ट्रेटिव बिल्डिंग, पहली मंजिल, पोस्ट ऑफिस के ऊपर, इंडस्ट्रियल एस्टेट, फेज-III, नई दिल्ली-110020' पते पर आयोजित किए जाएंगे। वहीं, सेल्सपर्सन और अटेंडेंट पदों के लिए वॉक-इन इंटरव्यू 25 अगस्त को तय समय और जगह पर ही आयोजित किए जाएंगे। ऐसे में जो अभ्यर्थी इंटरव्यू में शामिल होने वाले हैं, उन्हें समय से केंद्र पर पहुंचने के अलावा रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के लिए अपने साथ सभी संबंधित डॉक्यूमेंट्स की मूल और फोटोकॉपी को साथ ले जाने की सलाह दी जाती है।

Raksha Bandhan: राखी की डिलीवरी में नहीं होगी देरी, दिल्ली में डाक विभाग ने किए विशेष इंतजाम
नई दिल्ली (एजेंसी)। रक्षाबंधन के पर्व को देखते हुए डाक विभाग ने दिल्ली में विशेष तैयारियां की हैं। दिल्ली सर्किल के तहत 34 प्रमुख डाकघरों के साथ-साथ दिल्ली रेलवे स्टेशन और नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर विशेष राखी काउंटर स्थापित किए गए हैं, ताकि राखियों और अन्य जरूरी पार्सलों की समय पर डिलीवरी सुनिश्चित की जा सके। बुधवार को एक आधिकारिक बयान में यह बात कही गई है।

डाक विभाग ने ग्राहकों से अपील की है कि वे अपनी राखियां और अन्य महत्वपूर्ण सामग्री समय रहते भेजें। विभाग ने सुरक्षित और तय समय के भीतर डिलीवरी के लिए 24 स्पीड पोस्ट और 48 स्पीड पोस्ट सेवाओं का उपयोग करने की सलाह दी है।

विभाग के अनुसार, इन सेवाओं के तहत निर्धारित समय में डिलीवरी की गारंटी दी जाती है। यदि किसी कारणवश देरी होती है, तो ग्राहकों को "मनी बैक गारंटी" की सुविधा भी उपलब्ध है।

इस वर्ष रक्षाबंधन का त्योहार 28 अगस्त 2026 को मनाया जाएगा, जिसे देखते हुए डाक विभाग ने 22 अगस्त 2026 तक राखी मेल की बुकिंग और प्रेषण के लिए विशेष व्यवस्थाएं की हैं, ताकि देश भर में राखियां समय पर पहुंच सकें।

डाक विभाग ने बताया कि 24 स्पीड पोस्ट सेवा केवल 35 निर्धारित बुकिंग केंद्रों पर उपलब्ध है। इसके माध्यम से दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, चेन्नई और हैदराबाद जैसे 6 प्रमुख महानगरों में तेजी से डिलीवरी की सुविधा दी जा रही है।

संचार मंत्रालय के अनुसार, त्योहारी सीजन के दौरान यह सेवा ग्राहकों को तेज, भरोसेमंद और सुनिश्चित डिलीवरी का विकल्प प्रदान करती है, जिससे राखियां समय पर अपने गंतव्य तक पहुंच सकें।

राखी के लिए विशेष काउंटर जिन प्रमुख डाकघरों में बनाए गए हैं, उनमें अशोक विहार मुख्य डाकघर (एचपीओ), नई दिल्ली जीपीओ, सिविल लाइंस डाकघर, न्यू सब्जी मंडी डाकघर, चाणक्यपुरी डाकघर, नारायणा इंडस्ट्रियल एस्टेट एचपीओ, दिल्ली जीपीओ और पटेल नगर डाकघर शामिल हैं।

इसके अलावा दिल्ली कैंट, पश्चिम विहार, हौज खास, रमेश नगर मुख्य डाकघर, इंद्रप्रस्थ, रोहिणी सेक्टर-7, जनकपुरी, आर.के. पुरम सेक्टर-5, कृष्णा नगर, आर.पी. भवन, करोल बाग और संसद मार्ग स्थित डाकघरों में भी यही सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

स्पीड पोस्ट सेवाओं की बुकिंग दिल्ली के कई केंद्रों पर उपलब्ध है, जिनमें कश्मीरी गेट, बसंत लोक, एएमपीसी, मार्केट रोड, कृष्णा नगर, दिल्ली जीपीओ, नई दिल्ली जीपीओ, नारायणा इंडस्ट्रियल एस्टेट, आरएमएस भवन का पीओएस काउंटर और सफदरजंग स्थित ई-कॉमर्स सेंटर प्रमुख हैं।

Red Fort Bomb Threat: लाल किले को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियों ने चलाया तलाशी अभियान
नई दिल्ली (एजेंसी)। Red Fort Bomb Threat: स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले दिल्ली में सुरक्षा एजेंसियां ​​सोमवार को हरकत में आ गईं और लाल किले के आसपास के पूरे इलाके की तलाशी ली। दिल्ली के मेयर के ऑफिस को भेजे गए एक ईमेल में 15 अगस्त को इस मशहूर स्मारक पर कई बम धमाकों की धमकी दी गई थी।

जैसे ही मेयर के ऑफिस को ईमेल से बम से उड़ाने की धमकी मिली, उन्होंने दिल्ली पुलिस और दूसरी सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया।

अधिकारी ने बताया कि अलर्ट मिलने के तुरंत बाद पुलिसकर्मी, बम निरोधक दस्ते और दूसरी सुरक्षा टीमें लाल किले पहुंचीं और पूरे इलाके की अच्छी तरह से जांच-पड़ताल की।

दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने बताया कि बम की धमकी की जानकारी मिलने के बाद इलाके की सुरक्षा बढ़ा दी गई और जांच शुरू कर दी गई।

सूत्रों के मुताबिक, जांच करने वाले ईमेल भेजने वाले की पहचान और उसके सोर्स का पता लगाने की कोशिश कर रहे थे।

11 जुलाई को भी लाल किले को निशाना बनाकर ऐसी ही बम की धमकी दी गई थी, जिसके बाद बड़ी सुरक्षा कार्रवाई की गई थी। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने स्मारक की गहन तलाशी ली थी और बाद में धमकी को झूठा करार दिया।

दिल्ली पुलिस के अनुसार, पिछले महीने मिली धमकी मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम में आए एक फोन कॉल से जुड़ी थी, जिसमें कॉलर ने दावा किया था कि लाल किले को उड़ा दिया जाएगा। मुंबई पुलिस ने तुरंत यह जानकारी दिल्ली पुलिस कंट्रोल रूम को दी, जिसने नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट पुलिस को सुरक्षा उपाय शुरू करने के लिए अलर्ट किया।

इलाके की अच्छी तरह से जांच करने के बाद पुलिस अधिकारियों को कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री नहीं मिली और उन्होंने पुष्टि की कि धमकी झूठी थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 अगस्त को लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करेंगे, जब देश अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा।

सरकार ने नागरिकों से पीएम मोदी के आगामी स्वतंत्रता दिवस संबोधन के लिए अपने विचार, इनपुट और नीतिगत सुझाव साझा करने को कहा है। जनता के विचार भेजने के लिए माईगव पोर्टल पर 12 अगस्त तक का समय दिया गया है।

Bribe Case: रिश्वत लेने के दोषी रेलवे कर्मचारी को 4 साल की जेल
नई दिल्ली (एजेंसी)। New Delhi News: लखनऊ की सीबीआई कोर्ट ने गुरुवार को रिश्वत के एक मामले में दुर्गेश बहादुर सिंह को दोषी ठहराते हुए चार साल की जेल और 10,000 रुपए जुर्माने की सजा सुनाई। दुर्गेश को उस समय गिरफ्तार किया गया था तो वह रायबरेली दरियापुर जंक्शन रेलवे स्टेशन पर गुड्स क्लर्क था।

सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) ने 13 अक्टूबर 2017 को मैसर्स आरडी सीमेंट इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड लखनऊ के डायरेक्टर की शिकायत पर यह मामला दर्ज किया था। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि आरोपी गुड्स क्लर्क दुर्गेश बहादुर सिंह ने कंपनी पर लगाए गए 1,26,000 रुपए के डेमरेज चार्ज (देरी पर शुल्क) को काफी कम करने के लिए 60,000 रुपए की रिश्वत मांगी थी। कंपनी तय समय के भीतर एक रैक से कच्चा माल नहीं उतार पाई थी, इसलिए यह शुल्क लगाया गया था।

बातचीत के बाद आरोपी कम किए गए डेमरेज चार्ज के तौर पर 37,800 रुपए और शिकायतकर्ता से 7,200 रुपए की अवैध रिश्वत लेने के लिए सहमत हो गया। शिकायत के बाद सीबीआई ने जाल बिछाया और आरोपी को 7,200 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। जांच पूरी होने के बाद सीबीआई ने आरोपी सरकारी कर्मचारी के खिलाफ 30 नवंबर 2017 को चार्जशीट दाखिल की थी। ट्रायल के बाद कोर्ट ने 30 जुलाई को आरोपी को दोषी ठहराया और सजा सुनाई।

इसके पहले सीबीआई ने उत्तर प्रदेश के वाराणसी में नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे (एनईआर) के सीनियर डिविजनल मैटेरियल्स मैनेजर को 1.70 लाख रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया था। सीबीआई ने गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (जेम) में रजिस्टर्ड एक प्राइवेट फर्म के मालिक की शिकायत के आधार पर 23 जुलाई को मामला दर्ज किया था।

शिकायतकर्ता का आरोप था कि उसकी कंपनी ने फरवरी और जून 2026 के बीच एनईआर, वाराणसी के सीनियर डिविजनल मैटेरियल्स मैनेजर के ऑफिस में 9.47 लाख रुपए का फर्नीचर सप्लाई किया था और सप्लाई के लिए पेमेंट का केवल कुछ हिस्सा ही मिला था। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया कि रेलवे अधिकारी ने 15 जुलाई को फर्म के रुके हुए पेमेंट को प्रोसेस करने और भविष्य के पेमेंट में मदद करने के बदले 1.70 लाख रुपए रिश्वत मांगी।

सीबीआई ने कहा कि आरोपी ने शिकायतकर्ता को धमकी भी दी थी कि अगर रिश्वत की मांग पूरी नहीं की गई तो उसे भविष्य में कॉन्ट्रैक्ट नहीं मिलेंगे। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए सीबीआई ने 23 जुलाई को जाल बिछाया और अधिकारी को 1.70 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।

चंदा चोरी मामले में हुए इस्तीफे, गिरफ्तारी, एसआईटी और एफआईआर सब फर्जी, ये सिर्फ लोगों को दिखाने के लिए है- केजरीवाल
नई दिल्ली/गोवा। आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने राम मंदिर में हुए चंदा चोरी मामले को लेकर शुक्रवार को एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला। गोवा दौरे पर आए अरविंद केजरीवाल ने प्रेसवार्ता कर प्रधानमंत्री से कहा कि आपसे पूरा देश पूछ रहा कि राम मंदिर के ताकतवार चंदा चोरों को क्यों बचा रहे हैं? राम मंदिर में करोड़ों का जमीन घोटाला, निर्माण में 40 फीसद कमीशनखोरी और चढ़ावा चोरी हो गया। प्रधानमंत्री को कैसे पता नहीं चला? पीएम ने ही राम मंदिर ट्रस्ट बनाया, सारे सदस्यों को खुद चुना औरर चंपत राय को सर्वेसर्वा बनाया। अब जब घोटाला सामने आया है तो उन्हें बचाने में लग गए हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले में हुए इस्तीफे, गिरफ्तारी, एसआईटी और एफआईआर सब फर्जी है। ये सिर्फ लोगों को दिखाने के लिए है।

गोवा दौरे पर आए “आप” के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रेसवार्ता कर कहा कि गोवा के लोग बहुत धार्मिक हैं। जब राम मंदिर का निर्माण हुआ, तो गोवा के हिंदुओं ने बढ़-चढ़कर और दिल खोलकर पूरी श्रद्धा के साथ दान किया था। लेकिन अब जब राम मंदिर में घोटाले और चढ़ावा चोरी की बातें सामने आ रही हैं, तो गोवा के सभी सनातनी इसे सुनकर बहुत ज्यादा दुखी हैं। बताया जा रहा है कि भगवान राम का हार, पादुका और आभूषण चोरी हो गए हैं। लोगों ने पूरी श्रद्धा से हीरे-जवाहरात चढ़ाए थे, वे भी चोरी हो गए। किसी ने 200 किलो चांदी की ईंटें दी थीं, वो भी चोरी हो गईं। चांदी के दीये चोरी हो गए और 200 करोड़ रुपए का कैश चोरी हो गया। रोज जितनी बातें सामने आ रही हैं, उससे लोगों की आस्था को और ज्यादा ठेस पहुंच रही है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह चोरी अभी शुरू नहीं हुई है, बल्कि 2021 से शुरू हुई, जब वहां जमीनों का बहुत जबरदस्त घोटाला हुआ। इन लोगों ने मंदिर निर्माण के लिए पूरे देश से करोड़ों-अरबों रुपए इकट्ठे किए और जिस तरह से पैसे को साइफन ऑफ किया गया, उसका एक उदाहरण 2021 का मामला है। अयोध्या में एक पाठक परिवार के पास जमीन थी, जिसे उन्होंने इनकी पार्टी के एक नेता को 2 करोड़ रुपए में बेचा। 10 मिनट के अंदर उस नेता ने वही जमीन मंदिर ट्रस्ट को 18 करोड़ रुपए में बेच दी। जाहिर तौर पर मंदिर निर्माण के लिए लोगों द्वारा दिया गया 16 करोड़ रुपए का चंदा साइफन ऑफ कर लिया गया।

अरविंद केजरीवाल ने बताया कि यह मामला उन दिनों मीडिया में भी था और सबको पता था। इसी तरह 3 करोड़ की जमीन मंदिर ट्रस्ट ने 24 करोड़ में और 9 करोड़ की एक जमीन 55 करोड़ में खरीदी। 14 करोड़ की जमीनें 95 करोड़ में खरीदी गईं। इसके कागज जनता के बीच मौजूद हैं। इन लोगों ने 1 रुपए की जमीन को 10 रुपए में खरीदकर राम मंदिर निर्माण के चंदे को साइफन ऑफ किया।

अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि जब मंदिर बनने लगा तो इंजीनियर्स ने रिकॉर्ड पर गवाही दी कि हर टेंडर में 40 फीसद कमीशन लिया गया। अब निकलकर आ रहा है कि चढ़ावे की चोरी हो रही थी। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से पता चला है कि 40 दिन में 70 बार चोरी होने के सबूत सामने आए हैं। लोग सीसीटीवी में 70 बार चोरी करते हुए दिखाई दे रहे हैं और इन लोगों ने 8 महीने की सीसीटीवी फुटेज डिलीट कर दी है। जितनी चोरी की जानकारी सामने आई है, वह केवल एक छोटी सी झलक है, पता नहीं कितनी चोरी हुई है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हर राम भक्त, हिंदू और सनातनी के मन में सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या चंदा चोरों को सजा मिलेगी? क्या बड़े लोग पकड़े जाएंगे? ऐसा लगता नहीं है, क्योंकि जब से यह मामला सामने आया है, इसे दबाने, सबूतों को मिटाने और गवाहों को डराने की पूरी कोशिश की जा रही है। पूरे मामले की लीपापोती की जा रही है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मीडिया के एंकर कहते हैं कि मोदी जी किसी को नहीं बख्शेंगे और बड़े-बड़े लोगों को सजा दिलाएंगे। वे कह रहे हैं कि मोदी जी को अभी तक पता नहीं था, अब पता चला है। लेकिन लोग मीडिया की इस बात को मानने को तैयार नहीं हैं कि मोदी जी को पता नहीं था। लोगों को यकीन है कि प्रधानमंत्री को सब पता था। मोदी जी ने खुद ट्रस्ट बनाया और उसमें एक-एक व्यक्ति उनका अपना चुना हुआ आदमी है। चंपत राय मोदी जी के खास आदमी हैं, जिन्हें उन्होंने इस मंदिर का सर्वेसर्वा बनाया। सारी पावर और मैनेजमेंट चंपत राय के पास थी, उनके बिना मंदिर में एक पत्ता नहीं हिल सकता था।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जो लोग कह रहे हैं कि मोदी जी को पता नहीं था, उनसे पूछना चाहिए कि इतने दिनों से इतनी चोरी चल रही थी और उन्हें कैसे पता नहीं चला? 2 करोड़ की जमीन 18 करोड़ में बिकी, मीडिया में भी आया, क्या मोदी जी को पता नहीं चला? 3 करोड़ की जमीन 24 करोड़ में बिकी, 14 करोड़ की जमीनें 95 करोड़ में खरीदी गईं और सारे कागज सार्वजनिक डोमेन में हैं, फिर भी मोदी जी को पता नहीं था? कंस्ट्रक्शन में 40 फीसद कमीशन मांगा जा रहा था, चढ़ावे में इतनी चोरी हो गई, 200 किलो चांदी की ईंटें, भगवान का हार, पादुका और हीरे-जवाहरात गायब हो गए, क्या मोदी जी को पता नहीं चला? 40 दिन के अंदर सीसीटीवी में 70 बार चोरी पकड़ी गई और 8 महीने की फुटेज गायब कर दी गई, क्या मोदी जी को पता नहीं चला?

अरविंद केजरीवाल ने बताया कि ट्रस्ट में केंद्र सरकार का एक प्रतिनिधि भी है, क्या उसने भी मोदी जी को कुछ नहीं बताया? इस देश के हर बूथ पर कौन सा वोटर किस पार्टी का है, एसआईआर में किसकी वोट कटवानी या जुड़वानी है, मोदी जी को सब पता है। लेकिन भगवान राम के चंदे की चोरी के बारे में उन्हें पता नहीं चला, ऐसा कैसे हो सकता है? उन्हें पता तो सब था।

अरविंद केजरीवाल ने बताया कि हमें सूत्रों से पता चला है कि आईबी ने राम मंदिर में हो रहे घोटाले और चंदा चोरी के बारे में प्रधानमंत्री मोदी जी को 12 रिपोर्ट दी थीं। लेकिन उन्होंने कोई एक्शन नहीं लिया। वे केवल और केवल अपने लोगों को बचा रहे थे। हम यह नहीं कह रहे कि पैसा मोदी जी तक पहुंचा, इसका हमारे पास कोई सबूत नहीं है और इस पर हम कोई टिप्पणी नहीं कर रहे। लेकिन सारा घटनाक्रम यह दिखाता है कि मोदी जी सक्रिय रूप से अपने लोगों को बचाने के लिए पूरे मामले को रफा-दफा करने की कोशिश कर रहे हैं।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जब चोरी सामने आई और पानी सिर से ऊपर हो गया तो उन्होंने एक लूली-लंगड़ी एसआईटी बना दी। मैं भी कानून का जानकार हूं और इनकम टैक्स में काम कर चुका हूं, एफआईआर के बिना एसआईटी बन ही नहीं सकती। यह एसआईटी गैर-कानूनी है, इसके पास कोई पावर नहीं है। यह किसी को गिरफ्तार नहीं कर सकती, रेड नहीं मार सकती और न ही किसी को समन कर सकती है।

अरविंद केजरीवाल ने बताया कि इस एसआईटी के बनने के बाद “आप” सांसद संजय सिंह जब जमीनों के घोटाले के कागज लेकर गए, तो एसआईटी ने कहा कि जमीनों के घोटाले की जांच करना उनकी पावर में नहीं है। तो फिर इनकी पावर क्या है? ये जमीनों और कंस्ट्रक्शन में हुए घोटाले की जांच नहीं कर रहे, तो फिर क्या जांच कर रहे हैं? 2021 में जब जमीनों का घोटाला सामने आया था, तब भी इन्होंने एक एसआईटी बना दी थी। उस एसआईटी का क्या हुआ, किसी को कुछ पता नहीं है। कोई एफआईआर, कोई गिरफ्तारी और कोई एक्शन नहीं हुआ, वह एसआईटी मर गई। अब यह एसआईटी भी मर जाएगी। असल में ये लोगों की आंखों में धूल झोंक रहे हैं। इन्हें पता है कि जनता की याददाश्त बहुत छोटी होती है, इसलिए ये 15-15 दिन का एक्सटेंशन देते रहेंगे और यह एसआईटी भी मर जाएगी।

अरविंद केजरीवाल ने बताया कि अब इन्होंने एक फर्जी एफआईआर दर्ज कराई है, जिसमें आठ छोटे-छोटे लोगों को पकड़ा गया है जो नोट गिनते थे। 200 करोड़ रुपए का कैश गायब हो गया और इन लोगों से सिर्फ 80 लाख रुपए की रिकवरी हुई है। फिर भी वे शाबाशी ले रहे हैं और हर तरफ हल्ला मचवा रहे हैं कि मोदी जी ने एक्शन ले लिया। सबसे मजे की बात यह है कि जब भी किसी की गिरफ्तारी होती है, तो पुलिस उसकी कस्टडी लेती है और पूछताछ करती है कि चोरी कहां से की और पैसा कहां रखा है। लेकिन पुलिस ने कोई पूछताछ नहीं की, कस्टडी नहीं ली और उन्हें सीधा ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया। उन आठ छोटे-छोटे लोगों को बोल रखा है कि चिंता मत करो, दो-चार दिन में बेल करा देंगे।

अरविंद केजरीवाल ने बताया कि चंपत राय समेत दो लोगों ने इस्तीफा दिया है, लेकिन अयोध्या से रोज खबरें आ रही हैं कि मंदिर आज भी चंपत राय ही चला रहे हैं। इसलिए इस्तीफे, गिरफ्तारी और एफआईआर सब फर्जी है। मोदी जी इस मामले को पूरी तरह से रफा-दफा करने में लगे हुए हैं।

अरविंद केजरीवाल ने बताया कि भाजपा के एक बाहुबली नेता बृजभूषण सिंह का बयान आया है कि वे कुछ नहीं बोलेंगे क्योंकि इसमें बहुत बड़े-बड़े लोग शामिल हैं और उनके बोलने से उन पर भी आंच आ सकती है। बाबा बागेश्वर धाम का भी बयान आया है कि अगर उन्होंने पर्ची निकालकर असली नाम उजागर कर दिए तो उन्हें छोड़ेंगे नहीं और निपटा देंगे। जब इतने बड़े लोग इसमें शामिल हैं, तो उनका नाम क्यों नहीं आ रहा? उनके खिलाफ एफआईआर, गिरफ्तारी और सीबीआई-ईडी की कार्रवाई क्यों नहीं हो रही? आज पूरा देश यह जानना चाहता है कि प्रधानमंत्री जी किन बड़े लोगों को बचा रहे हैं और क्यों बचा रहे हैं?

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इन लोगों की भगवान राम में कोई आस्था नहीं है, ये भगवान राम को नहीं मानते और इन्हें भगवान राम का आशीर्वाद भी नहीं चाहिए। अगर ये राम को भगवान मानते तो चोरी नहीं करते। चोरी करने से उन्हें पाप लगने और भविष्य खराब होने का डर लगता। इन्हें कोई डर नहीं है, ये राम को पत्थर की मूर्ति मानते हैं। इन्हें भगवान राम और उनके नाम की जरूरत केवल वोट लेने और पैसे के लिए है।

अरविंद केजरीवाल ने बताया कि जनता को जानकर ताज्जुब होगा कि अमित शाह आज तक भगवान राम के दर्शन करने मंदिर नहीं गए। मंदिर बने ढाई साल हो गए, लेकिन वे एक बार भी दर्शन करने नहीं गए। जबकि पिछले ढाई साल में वे अपने भाषणों और इंटरव्यू में 42 बार भगवान राम और राम मंदिर का जिक्र कर चुके हैं। वोट तो राम के नाम पर मांग रहे हैं, लेकिन दर्शन करने का समय नहीं है।

अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि पूरे देश में करोड़ों लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं और ये लोग कुछ नहीं करने वाले हैं। हर हिंदू और सनातनी को इसके खिलाफ आवाज उठानी पड़ेगी। मैं भगवान राम से प्रार्थना करता हूं कि इन पापियों को छोड़ना मत, कठोर से कठोर सजा देना।

यमुना तट पर चला विशाल सफाई अभियान, सीएम रेखा गुप्ता ने किया नेतृत्व
नई दिल्ली (एजेंसी)। New Delhi News: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को यमुना घाट पर 'मां यमुना नदी तट सफाई अभियान' का नेतृत्व किया। इस दौरान दिल्ली सरकार के मंत्रियों, विधायकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने यमुना नदी के किनारे स्थित कई घाटों पर बड़े पैमाने पर सफाई अभियान चलाया। इस अभियान में अलग-अलग संगठनों के हजारों वालंटियर्स और पार्टी नेताओं ने भी हिस्सा लिया।

इस मौके पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, “आज यहां अलग-अलग संगठनों के हजारों वॉलंटियर्स ने ‘श्रमदान’ में हिस्सा लिया। हमारी भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने भी सफाई अभियान में भाग लिया और ‘श्रमदान’ के ज़रिए योगदान दिया। रविवार सुबह 6 बजे से ही यमुना की सफाई का अभियान लगातार चल रहा है। सैकड़ों ट्रक कूड़ा यहां से निकला है। यमुना में लोगों ने पूजन सामग्रियां, भगवान के वस्त्र और मूर्तियां और टूटे पात्र फेंक देते हैं। ऐसे में हम घर का पूजन सामग्री साफ करके किस भगवान को खुश कर रहे हैं। मां यमुना गंदी होंगी तो कोई भी भगवान प्रसन्न नहीं होंगे। यमुना सफाई जहां सरकार का पूर्ण रूप से दायित्व है, वहीं नागरिकों को इसके प्रति अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। यहां रहने वाले सभी लोगों को यमुना में कूड़ा न फेंकने का संकल्प लेना होगा।"

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, "आज 22 किमी लंबाई वाले यमुना तट पर कई संस्थाओं के वालिंटियर्स और भाजपा कार्यकर्ताओं ने सफाई की। यह स्वच्छता अभियान लगातार जारी रहेगा। दिल्ली सरकार पूरी मुस्तैदी से काम करेगी और सभी लोगों को भी यमुना के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह करना होगा।

केंद्रीय राज्यमंत्री व दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ​​ने भी यमुना घाट पर सफाई अभियान में हिस्सा लिया। हर्ष मल्होत्रा ​​ने कहा, "भारतीय जनता पार्टी व सीएम रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली सरकार ने यह जिम्मेदारी उठाई है और आज पूरी दिल्ली में कई वॉलंटरी संगठन 28 अलग-अलग जगहों पर यमुना की सफाई में जुटे हुए हैं।"

भाजपा विधायक उमंग बजाज ने कहा, "आज पूरी दिल्ली में भाजपा कार्यकर्ता यमुना की सेवा में सफाई अभियान चला रहे हैं। जैसा कि आप जानते हैं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसेवा के 12 साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ता यमुना घाटों की सफाई कर रहे हैं।"

भाजपा सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने कहा, "दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ​​के नेतृत्व में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, पूरी कैबिनेट, दिल्ली के सभी सातों सांसद, भाजपा विधायक, नगर पार्षद और हजारों पार्टी कार्यकर्ता यमुना सफाई अभियान के लिए एक साथ आए हैं।"

बड़े पैमाने पर चलाए गए अभियान में यमुना घाट, आईटीओ घाट और कालिंदी कुंज समेत कई जगहों पर सभी लोगों ने मिलकर सफाई की और नदी के किनारे की सफाई की मुहिम के तहत श्रमदान किया।

दिल्ली यूनिवर्सिटी का छात्र ड्रग सप्लाई के आरोप में गिरफ्तार, 20 लाख का नशीला पदार्थ बरामद
नई दिल्ली (एजेंसी)। New Delhi News: दिल्ली विश्वविद्यालय से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां नॉर्थ-वेस्ट जिला पुलिस की एंटी नारकोटिक्स स्क्वाड ने एक छात्र को हाइड्रोपोनिक गांजा की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से करीब 20 लाख रुपए कीमत की प्रतिबंधित मादक पदार्थ बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार, उन्हें सूचना मिली थी कि विजय नगर डबल स्टोरी इलाके में एक युवक हाइड्रोपोनिक गांजे की बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर एक विशेष टीम गठित कर कार्रवाई की गई, इस दौरान 22 वर्षीय जसीम सियादुल फरसान को गिरफ्तार किया गया।

तलाशी के दौरान उसके पास से 195 ग्राम हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद हुआ, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 20 लाख रुपए बताई जा रही है।

जांच में सामने आया कि आरोपी दिल्ली विश्वविद्यालय के सत्यवती कॉलेज में बीए अंतिम वर्ष (आठवें सेमेस्टर) का छात्र है। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह जल्दी पैसे कमाने के लालच में इस अवैध धंधे में शामिल हो गया था।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी न केवल खुद इस कारोबार में सक्रिय था, बल्कि कॉलेज के अन्य छात्रों को भी नशे की सप्लाई करता था। वह मांग के अनुसार ग्राहकों को ड्रग्स उपलब्ध कराता था।

डीसीपी नॉर्थ-वेस्ट आकांक्षा यादव ने बताया कि हाइड्रोपोनिक गांजा, एक उच्च गुणवत्ता वाला प्रतिबंधित मादक पदार्थ है, जिसकी बाजार में भारी मांग रहती है।

थाना मॉडल टाउन में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब उसके सप्लाई नेटवर्क, स्रोत और इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि इस तरह की घटनाओं में संलिप्त लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

दिल्ली पुलिस ने कहा है कि युवाओं को नशे की गिरफ्त में धकेलने वाले तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। फिलहाल आरोपी पुलिस की हिरासत में है और मामले में आगे की जांच की जा रही है।

एलयूसीसी चिट फंड घोटाले में दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, सीबीआई की बड़ी कार्रवाई
नई दिल्ली। New Delhi: उत्तराखंड एलयूसीसी चिट फंड घोटाला मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने मुंबई से दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनकी गिरफ्तारी जांच दल के निरंतर और गहन प्रयासों के बाद हुई, जिसमें भारी मात्रा में वित्तीय रिकॉर्ड का विश्लेषण, बैंक लेनदेन की जांच, मौखिक साक्ष्य का संग्रह और देश के विभिन्न राज्यों में व्यापक क्षेत्र जांच शामिल थी।

उत्तराखंड के नैनीताल स्थित हाई कोर्ट ने 17 अक्टूबर 2025 को पारित आदेश के अनुपालन में सीबीआई, एसीबी, देहरादून ने 26 नवंबर 2025 को मेसर्स लोनी अर्बन मल्टी स्टेट क्रेडिट एंड थ्रिफ्ट को-ऑपरेटिव सोसाइटी (एलयूसीसी) के विभिन्न पदाधिकारियों और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

यह मामला उत्तराखंड राज्य के कई जिलों में बड़ी संख्या में निवेशकों को प्रभावित करने वाले एलयूसीसी द्वारा सार्वजनिक जमा की अवैध वसूली, धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वासघात, आपराधिक साजिश, अनियमित जमा योजनाओं के संचालन और धन के दुरुपयोग आदि के आरोपों से संबंधित है।

अब तक की जांच से उत्तराखंड में जनता के साथ हुए अभूतपूर्व उत्पीड़न का खुलासा हुआ है, जिसमें लगभग एक लाख से अधिक निवेशकों को एलयूसीसी की विभिन्न अनियमित जमा योजनाओं में निवेश करने के लिए लुभाया गया था। इन जमाकर्ताओं द्वारा किए गए कुल निवेश/जमा की राशि लगभग 800 करोड़ रुपए होने का अनुमान है। जांच से पता चला है कि मुंबई से गिरफ्तार किए गए दोनों व्यक्ति मुख्य आरोपियों में शामिल हैं और अन्य आरोपियों के साथ मिलकर एलयूसीसी द्वारा संचालित विभिन्न अनियमित जमा योजनाओं के तहत जमाकर्ताओं से एकत्रित धन के संग्रह, प्रबंधन, हेराफेरी और गबन में सक्रिय और महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। जांच के दौरान जुटाए गए साक्ष्य लाखों निवेशकों से जुटाए गए धन की हेराफेरी, प्रबंधन और उपयोग से संबंधित एक बड़ी साजिश में उनकी संलिप्तता को दर्शाते हैं।

रिमांड प्राप्त करने के बाद दोनों आरोपियों को देहरादून स्थित न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। सीबीआई ने इससे पहले 12 और 13 मई 2026 को 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जिनमें उत्तराखंड में एलयूसीसी के 3 वरिष्ठ सहकारी प्रवर्तक शामिल थे, जो उत्तराखंड में जनता से सक्रिय रूप से जमा राशि एकत्रित कर रहे थे और नकद जमा शाखाओं का प्रबंधन कर रहे थे। ये सभी 5 आरोपी वर्तमान में देहरादून की सुधोवाला जेल में हैं। ये गिरफ्तारियां सीबीआई द्वारा सार्वजनिक जमा राशि के अवैध संग्रहण और गबन के पीछे की बड़ी साजिश का पर्दाफाश करने की जांच में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। सीबीआई ने आरोपियों द्वारा अपराध की आय से अर्जित कई अचल संपत्तियों का विवरण भी प्राप्त किया है और यह विवरण बीयूडीएस अधिनियम के तहत सक्षम प्राधिकारी अर्थात उत्तराखंड सरकार के वित्त सचिव के साथ साझा किया गया है।

सांकेतिक फोटो

प्रधान ने नीट (यूजी) परीक्षा के निष्पक्ष और सफल संचालन के लिए राज्यों को लिखा पत्र
नई दिल्ली। New Delhi News: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) की आगामी 21 जून को फिर से करायी जा रही परीक्षा को सुचारू और निष्पक्ष ढंग से सफलतापूर्वक संचालित कराने के लिए राज्यों से सहयोग देने का अनुरोध किया है। प्रधान ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों, उप-राज्यपालों तथा प्रशासकों को पत्र लिखकर यह अनुरोध किया है। उन्होंने देश के विभिन्न हिस्सों में पड़ रही भीषण गर्मी और लू की स्थिति को देखते हुए उनसे उम्मीदवारों की सुविधा और भलाई के लिए परीक्षा केंद्रों पर सभी आवश्यक बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।

श्री प्रधान ने पत्र में लिखा, ''वर्तमान में भीषण गर्मी की स्थिति को देखते हुए मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि आप अपने राज्य/केंद्र शासित प्रदेश में परीक्षा संचालित करने वाले जिला अधिकारियों और सभी स्कूलों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों तथा अन्य संस्थानों को उम्मीदवारों की सुविधा के लिए आवश्यक बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए उचित निर्देश जारी करने की कृपा करें। इनमें सुरक्षित पेयजल, बैठने की पर्याप्त व्यवस्था, चालू पंखे/कूलर, साफ शौचालय, छायादार प्रतीक्षा क्षेत्र, निर्बाध विद्युत आपूर्ति तथा आवश्यकता पड़ने पर पोर्टेबल शौचालय जैसी सुविधाएं शामिल हो सकती हैं।''

छात्रों के हित और कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए प्रधान ने सभी राज्य सरकारों से यह आग्रह भी किया है कि परीक्षा के दिन 21 जून को अभ्यर्थियों के लिए पर्याप्त परिवहन सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। शिक्षा मंत्री ने विश्वास व्यक्त किया है कि सभी राज्य पुन: आयोजित की जा रही नीट (यूजी) 2026 परीक्षा के सुचारू, पारदर्शी और निष्पक्ष संचालन के लिए पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे। नीट यूजी परीक्षा गत तीन मई को आयोजित की गयी थी लेकिन प्रश्न पत्र लीक होने की खबरों के बाद राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने इसे रद्द कर दिया था और 21 जून को पुनर्परीक्षा कराने की घोषणा की थी।

GST Fraud: दिल्ली में 128 करोड़ के फर्जी GST रैकेट का भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार
नई दिल्ली (एजेंसी)। New Delhi News: दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने एक बड़े फर्जी जीएसटी इनवॉइसिंग रैकेट का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस संगठित गिरोह के जरिए लगभग 128 करोड़ रुपए के फर्जी जीएसटी लेनदेन किए जाने का खुलासा हुआ है।

पुलिस के अनुसार, इस मामले में 24 मार्च 2026 को एफआईआर संख्या 66/2026 दर्ज की गई थी। जांच के दौरान सामने आया कि एक अनजान व्यक्ति के आधार कार्ड, पैन कार्ड, बिजली बिल और बायोमेट्रिक विवरण का दुरुपयोग कर सितंबर 2025 में मेसर्स आरके एंटरप्राइजेज नाम से एक फर्जी फर्म बनाई गई थी। पीड़ित को इस फर्म के अस्तित्व की जानकारी तक नहीं थी। इसी फर्म के माध्यम से 128 करोड़ रुपए से अधिक के लेनदेन किए गए और लगभग 10 करोड़ रुपए का फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) लिया गया।

तकनीकी निगरानी, जीएसटी रिकॉर्ड, बैंकिंग लेनदेन और डिजिटल साक्ष्यों के विश्लेषण में यह सामने आया कि दिलीप कुमार और राज कुमार दीक्षित इस रैकेट के मुख्य साजिशकर्ता थे। इनके अलावा अमर कुमार, विभाष कुमार मित्रा, नितिन वर्मा, मोहम्मद वसीम और आबिद ने भी फर्जी कंपनियों के संचालन, बैंक खातों की व्यवस्था और ऑनलाइन लेनदेन के जरिए इस नेटवर्क को चलाने में अहम भूमिका निभाई।

जांच में यह भी सामने आया कि यह गिरोह फर्जी दस्तावेजों और पहचान पत्रों का इस्तेमाल कर शेल कंपनियां बनाता था और उन्हें वास्तविक कारोबार के रूप में पेश करता था। इन कंपनियों के माध्यम से बिना किसी वास्तविक माल या सेवा की आपूर्ति के फर्जी जीएसटी बिल तैयार किए जाते थे, बैंकिंग चैनलों के जरिए पैसे घुमाए जाते थे, नकद के बदले फर्जी एंट्री दी जाती थी और गलत तरीके से इनपुट टैक्स क्रेडिट का लाभ उठाया जाता था। इस पूरी प्रक्रिया के जरिए सरकारी राजस्व को भारी नुकसान पहुंचाया गया।

ईओडब्ल्यू की विभिन्न टीमों ने एसीपी वीरेंद्र कादयान के नेतृत्व में दिल्ली-एनसीआर के कई स्थानों पर समन्वित छापेमारी कर 15 मई 2026 को सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों से पूछताछ के बाद उन्हें विधि अनुसार गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने 51.12 लाख रुपए नकद, फर्जी दस्तावेज और स्टांप, बड़ी संख्या में फर्जी इनवॉइस, 15 मोबाइल फोन, कई सिम कार्ड, दो लैपटॉप और दो कारें बरामद की हैं। जांच में करीब 50 शेल कंपनियों की पहचान भी की गई है, जिनका उपयोग इस रैकेट में किया जा रहा था।

आरोपियों में राज कुमार दीक्षित को इस पूरे गिरोह का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है, जिसने करीब 250 शेल कंपनियों का नेटवर्क खड़ा किया था। अन्य आरोपी भी फर्जी जीएसटी रजिस्ट्रेशन, इनवॉइसिंग, बैंक खातों के संचालन और पैसों के लेनदेन में सक्रिय रूप से शामिल थे। फिलहाल पुलिस इस रैकेट से जुड़े अन्य लाभार्थियों और संबंधित संस्थाओं की पहचान करने में जुटी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि जांच आगे बढ़ने के साथ इस मामले में और बड़े खुलासे हो सकते हैं।

दिल्ली पुलिस ने लौटाई लोगों की मुस्कान, चोरी और झपटमारी के 12,600 से ज्यादा मोबाइल असली मालिकों तक पहुंचे
नई दिल्ली (एजेंसी)। New Delhi News: दिल्ली के उपराज्यपाल टीएस संधू ने मंगलवार को प्रौद्योगिकी-सक्षम पुलिसिंग का एक शानदार उदाहरण देते हुए दिल्ली पुलिस के एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया, जिसमें शहर भर में गिरफ्तार किए गए झपटमारों और चोरों से बरामद किए गए 12,600 से अधिक मोबाइल फोन उनके मूल मालिकों को लौटाए गए।

एलजी टीएस संधू ने पुलिस द्वारा मोबाइल फोन लौटाकर लोगों के चेहरों पर लाई गई मुस्कान की सराहना करते हुए कहा, "मुझे जानकारी मिली है कि इस साल दिल्ली पुलिस ने लगभग 16,000 डिवाइस बरामद किए हैं, जिनकी रिकवरी दर 74 प्रतिशत है। आज सभी जिलों में एक साथ 12,600 से अधिक मोबाइल फोन सौंपे जा रहे हैं। ये आंकड़े तकनीक-आधारित पुलिसिंग की ताकत को दर्शाती हैं।"

दिल्ली पुलिस द्वारा गुम हुए, चोरी हुए या छीने गए मोबाइल फोन का पता लगाने और उन्हें उनके असली मालिकों को लौटाने के उद्देश्य से चलाई जा रही 'ऑपरेशन विश्वास' की सराहना करते हुए एलजी ने नागरिकों से अपराध का मुकाबला करने में कानून प्रवर्तकों का साथ देने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा, "केवल तकनीक से ऐसे परिणाम नहीं मिल सकते। बरामद किए गए हर मोबाइल फोन के पीछे पुलिस कर्मियों की कड़ी मेहनत होती है, कांस्टेबल सुरागों का पीछा करते हैं, अधिकारी सत्यापन का समन्वय करते हैं, तकनीकी टीमें इनपुट का विश्लेषण करती हैं और जिला इकाइयां गतिविधियों पर नजर रखती हैं।"

उन्होंने कहा, "सामुदायिक भागीदारी भी महत्वपूर्ण है। जब नागरिक सहयोग करते हैं, आरडब्ल्यूए और एमडब्ल्यूए (मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन) एक्टिव रहती हैं और मीडिया सही संदेश प्रसारित करता है तो पुलिसिंग अधिक प्रभावी और मानवीय बन जाती है। सहयोग की यही भावना विकसित दिल्ली को एक ऐसी राजधानी का रूप देगी, जो भारत के सभ्यतागत मूल्यों और आधुनिक आकांक्षाओं दोनों को प्रतिबिंबित करती है।"

एलजी ने कहा कि दिल्ली की पुलिसिंग का दृष्टिकोण वैश्विक होना चाहिए। उन्होंने कहा, "मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि आज दुनिया भारत को प्रौद्योगिकी-आधारित शासन में एक अग्रणी देश के रूप में देखती है। डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना में भारत का नेतृत्व दर्शाता है कि नवाचार किस प्रकार नागरिकों की सेवा कर सकता है और विश्व स्तर पर विश्वास जगा सकता है।"

उन्होंने पुलिस आयुक्त सतीश गोलचा के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऑपरेशन विश्वास इस व्यापक कहानी का एक हिस्सा है कि भारत ऐसी प्रणालियों का निर्माण कर रहा है, जो आधुनिक, पारदर्शी और भरोसेमंद हैं, न केवल अपने नागरिकों द्वारा, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी प्रशंसित हैं।

उन्होंने कहा कि मादक पदार्थों, साइबर अपराध, सड़क अपराध और हथियारों के महिमामंडन के खिलाफ विशेष अभियान अपराध नियंत्रण को और मजबूत करते हैं।

उन्होंने कहा, "मुझे विश्वास है कि दिल्ली पुलिस नई तकनीकों के साथ खुद को अपडेट करती रहेगी, अपराध के खिलाफ दृढ़ रहेगी, मानवीय दृष्टिकोण के साथ सेवा वितरण में सुधार करेगी और दिल्ली को प्रत्येक नागरिक के लिए सुरक्षित और अधिक जवाबदेह बनाएगी।"

New Delhi Railway Station: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास पुलिस ने ने झपटमार को पकड़ा, कई वारदातों का खुलासा
नई दिल्ली (एजेंसी)। Snatcher Caught: नई दिल्ली की सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट पुलिस के स्पेशल स्टाफ ने एक शातिर स्नैचर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से चोरी का मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस ने रंजीत नगर थाने में दर्ज एक स्नैचिंग मामले को सुलझा लिया है।

आरोपी की पहचान रघुबीर नगर के रहने वाले राहुल उर्फ ​​गांजा उर्फ ​​नागेंद्र (34) के रूप में हुई है। गुप्त सूचनाओं और लगातार निगरानी के बाद एक सुनियोजित अभियान के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

27 अप्रैल को जानकारी मिली कि छीनने और चोरी के कई मामलों में शामिल अपराधी नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास के इलाके में आ सकता है।

इस सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए एक विशेष टीम का गठन किया गया। आरोपी का पता लगाने के लिए टीम ने मुखबिर से मिली जानकारी के साथ-साथ तकनीकी निगरानी का भी इस्तेमाल किया।

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मल्टी-लेवल पार्किंग सुविधा के पास एक जाल बिछाया गया। मुखबिर के पुष्टि करने पर पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। आरोपी के पास से एक चोरी का आईफोन बरामद किया गया।

पूछताछ में आरोपी ने दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में होने वाली घटनाओं में शामिल होने की बात स्वीकार की। पुलिस रिकॉर्ड से पता चला कि उसका आपराधिक गतिविधियों का एक लंबा इतिहास रहा है, जिसमें उत्तम नगर और आदर्श नगर पुलिस स्टेशनों में गंभीर आरोपों के तहत दर्ज पिछले मामले भी शामिल हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अन्य लंबित मामलों में उसकी संलिप्तता का पता लगाने और उसके संभावित साथियों की पहचान करने के लिए आगे की जांच जारी है।