Jammed - Sach Kahoon Hindi

रोहतक में किसानों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में सभी राष्ट्रीय राजमार्ग हुए जाम
दिल्ली-फाजिल्का,हिसार-चंडीगढ़,हिसार-राजगढ़ व भादरा रोड भी डटे किसान

वैकल्पिक मार्गों को भी रोका, भटकने को मजबूर हुए राहगीर

सच कहूँ/संदीप सिंहमार। हिसार। किसान आंदोलन को लेकर हरियाणा में अब किसान व सरकार टकराव की ओर बढ़ते नजर आ रहे हैं। सिरसा व हिसार में उपमुख्यमंत्री दुष्यन्त चौटाला का विरोध व रोहतक में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के विरोध के बाद शनिवार को स्थिति और  गंभीर हो गई। रोहतक में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आगमन के दौरान किसानों व पुलिस के बीच हुई झड़प के बाद रात होते-होते हरियाणा में विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्गों को किसानों ने रोक दिया।

हिसार-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सबसे पहले दनोदा गांव में किसानों ने जाम लगाया। इसके बाद किसानों ने उकलाना में सुरेवाला चौक पर राष्ट्रीय राजमार्ग के बीच में ट्रैक्टर ट्राली खड़ी कर उकलाना, टोहाना बरवाला व चंडीगढ़ मार्ग को पूर्ण रूप से बंद कर दिया। हिसार से राजस्थान जाने वाले बालसमंद राजमार्ग को भी किसानों ने गांव धीरणवास में बंद कर दिया। हिसार-राजगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव चौधरीवास तथा हिसार-फाजिल्का नेशनल हाईवे नम्बर 9 को किसानों ने लांधड़ी टोल प्लाजा से बंद कर दिया। किसानों ने जैसे ही इन राष्ट्रीय राजमार्गों को बंद किया तो देखते ही देखते किसानों ने वैकल्पिक मार्गों पर भी जाम लगाने शुरू कर दिए। हांसी-बरवाला मार्ग पर गांव भाटला में भी रास्ता रोक दिया गया।

पुलिस व प्रशासन सड़कों से रहे दूर

किसानों के इससे अघोषित बंद के दौरान कहीं पर भी पुलिस व प्रशासन नजर नहीं आया। लोग अपने स्तर पर ही अपने गंतव्य की ओर जाने के लिए रास्ते तलाशते रहे। शनिवार को रोहतक में किसानों द्वारा किए गए आंदोलन के दौरान हुई पुलिसिया कार्रवाई से खफा किसानों ने सभी रास्तों पर जाम जरूर लगा दिया लेकिन भविष्य में इसका अंजाम क्या होगा इस बात से अभी किसान,प्रशासन व सरकार सभी अंजान बने हुए हैं। कुछ भी हो सरकार व किसानों के बीच चल रहे इस टकराव के बीच किसी के लिए भी शुभ संकेत नहीं कहे जा सकते।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

हड़ताल पर रहे मजदूर, रोडवेज के समक्ष किया चक्का जाम
सीटू के बैनर तले मजदूर वर्ग एक दिवसीय हड़ताल पर (strike)

हनुमानगढ़। केंद्रीय श्रमिक संगठनों के आह्वान पर जिला मुख्यालय पर सीटू के बैनर तले मजदूर(strike)  बुधवार को एक दिवसीय हड़ताल पर रहे। हड़ताल पर रहे मजदूर सुबह जंक्शन में रोडवेज डिपो के पास इकट्ठा हुए। वहां से रवाना होकर पूरे बाजार में रैली निकाली। इसके बाद रोडवेज बस अड्डे के सामने पहुंचकर चक्का जाम किया। इस दौरान सभा का भी आयोजन किया गया। सभा को संबोधित करते हुए सीटू के राज्य उपाध्यक्ष रामेश्वर वर्मा ने कहा कि की मोदी सरकार भयंकर मजदूर विरोधी है। इस सरकार के आने के बाद लगातार मजदूरों के हकों पर कुठाराघात किया जा रहा है।

मजदूरों के श्रम कानूनों में संशोधन कर पूंजीपतियों के पक्ष में कानूनों को बदला जा रहा है

कर्मचारियों की लगातार छंटनी की जा रही है।

पुरानी पेंशन स्कीम को बदलकर नई स्कीम को लागू किया जा रहा है।

रेलवे का निजीकरण कर निजी हाथों में सौंपा जा रहा है।

देश के तमाम सार्वजनिक उपक्रमों को निजी हाथों में दिया जा रहा है।

यह तमाम सार्वजनिक उपक्रम जनता के हैं ।

जिन्हें मुनाफा कमाने के लिए पूंजीपतियों को औने पौने दामों में बेचा जा रहा है।

सरकार की उदारीकरण व वैश्वीकरण नीति के चलते हिंदुस्तान में करोड़ों लोग बेरोजगार की कगार पर पहुंच गए हैं।

कथित मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ वक्ताओं ने केंद्र सरकार को जमकर कोसा

कारखाने लगातार बंद हो रहे हैं। ऐसे हालात में मजदूरों को अपनी एकता संगठित कर सरकार के खिलाफ संघर्ष करने की जरूरत है जिससे सरकार को अपने कदम पीछे हटाने पड़ें। सीटू जिलाध्यक्ष आत्मासिंह ने कहा कि आने वाले दिनों में यह संघर्ष और तेजी के साथ बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि जिस तरीके से अमीरी और गरीबी की खाई बढ़ रही है इससे पूरे हिंदुस्तान में अराजकता का माहौल पैदा होगा। सीटू जिला सचिव आमिर सिंह ने कहा कि हिंदुस्तान के आम आवाम ने सरकार को इसलिए बनाया था कि वह आने वाले समय में आम जनता, किसानों और मजदूरों का भला करेगी लेकिन मोदी सरकार सिर्फ और सिर्फ पूंजीपतियों का भला करने में लगी हुई है।

आम जनता का ध्यान बांट कर देश में अशांति फैलाने का काम मोदी सरकार कर रही है।

उनको करोड़ों रुपए की रियायत दी जा रही है और मजदूर, किसान, आम जनता को महंगाई की भट्टी में झोंककर परेशान किया जा रहा है। तमाम मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए कभी पाकिस्तान, कभी पुलवामा, एनआरसी सीएए जैसे बिल लाकर आम जनता का ध्यान बांट कर देश में अशांति फैलाने का काम मोदी सरकार कर रही है। सभा में काफी संख्या में मजदूर शामिल हुए। सभा को बलदेव सिंह मक्कासर, बहादुर सिंह चौहान, हरजी वर्मा, बसंत सिंह, इकबाल खान, गुरु नायब सिंह, वारिस अली, मुकद्दर अली, अमित कुमार, आमिर खान, शेर सिंह, तरसेम सिंह, शिवकुमार, रामकुमार आदि ने संबोधित किया।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

बठिंडा : रामां मंडी में सीवरेज सिस्टम जाम, लोग परेशान
लोगों ने की सीवरेज सिस्टम जल्दी सुधारने की मांग | Sewerage Overflow

सड़कों ने धारण किया जोहड़ का रूप

बठिंडा/रामां मंडी(सच कहूँ/सतीश जैन)। शहर में सीवरेज सिस्टम बुरी तरह फैल हो गया है। सीवरेज जाम होने के कारण शहर निवासियों में सीवरेज बोर्ड और सरकार के खिलाफ गुस्सा बढ़ रहा है सीवरेज ओवरफ्लो होने के कारण जहां गलियों और सड़के छप्पड़ का रूप धारण कर रही हैं वहीं इससे परेशान कुछ लोग अपने घर तक छोड़ने को मजबूर हो गए हैं। वार्ड नंबर 12 के सेवक तेलूराम लैहरी ने बताया कि उनकी गली के बाहर कई दिनों से सीवरेज ओवरफ्लो हो रहा है, जिस कारण गटर का पानी गली में जमा हो गया है।

उन्होंने बताया कि गली में पानी जमा होने से वहाँ से पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया है तेली राम ने आगे बताया कि पिछले दस महीनों से रामसरा रोड पर भी सीवरेज जाम होने के कारण सीवरेज का पानी ओवरफ्लो हो कर सड़क पर जमा हो गया है, जिस कारण सड़क में बड़े बड़े गड्ढे हो गए, जिससे सड़क पूरी तरह टूट गई है। लोगों ने सीवरेज विभाग से मांग की है कि सीवरेज सिस्टम को ठीक किया जाए।

अगले बीस दिनों तक सिस्टम ठीक हो जायेगा: एसडीओ | Sewerage Overflow

सीवरेज बोर्ड के एसडीओ इंजी. अश्वनी कुमार ने बताया कि गरंव गांव कोटबखतू नजदीक सीवरेज निकासी की पाईप का दो हजार फुट हिस्सा बंद हो गया था, जिसे ठीक करन का काम चल रहा है और अब तक 200 फुट तक पाईप डाल दी गई है और अगले बीस दिनों तक काम पूरा हो जाएगा, जिसके बाद सीवरेज सिस्टम पूरी तरह ठीक हो जायेगा और लोगों को हो रही परेशानी दूर हो जाएगी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

मांगों को लेकर किसानों ने राष्ट्रीय राजमार्ग किया जाम
1 घंटे तक योग व प्राणायाम करके किया रोष प्रदर्शन

कलायत (सच कहूँ न्यूज)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अपनी मांगों को लेकर किसानों ने राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया। किसानों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव शिमला में सुबह 9.30 पर जाम लगा दिया जो करीब 1 घंटा तक चला। जाम की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ललित मोहन के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंच गई तथा भाकियू नेताओं को समझा कर जाम खुलवाने की कोशिश की। किसान नेताओं का कहना था कि वे लोग तय नीति के तहत 1 घंटे का शांतिपूर्वक जाम लगाएंगे।

एक ही मांग कर रहे हैं

इस दौरान प्रदर्शन में शामिल सभी किसान योग व प्राणायाम ही करेंगे। भाकियू प्रदेश कोषाध्यक्ष सतपाल दिल्लोंवाली ने कहा कि किसान की हालत दिन प्रतिदिन गिरती ही जा रही है। कर्ज में डूबा किसान केवल आत्महत्या को ही विकल्प मान रहा है। किसान की इस हालत के लिए सरकारें व उनकी नीतियां पूरी तरह से जिम्मेवार हैं। उन्होंने कहा कि एक सांसद साल में 4 लाख की बिजली मुफ्त फूंकने का अधिकारी है पर किसान का 4,000 का बिजली का बिल लंबित होते ही उसका कनैक्शन काटने को दौड़ पड़ते हैं। किसान नेता जिया लाल ने कहा कि किसान को कर्ज नहीं कर्ज से मुक्ति चाहिए। सरकार से वे लोग एक ही मांग कर रहे हैं कि किसान का पिछला पूरा कर्ज एकमुश्त माफ कर दिया जाए तथा उसकी फसल के लाभकारी मूल्य उसे दिलवाए जाए।

यदि किसान को उसकी उसकी पैदावार के लाभकारी मूल्य मिलेंगे तो उसे कर्ज लेने की जरूरत ही नहीं। जिला प्रधान ने कहा कि भाजपा सरकार ने सत्ता से प्राप्ति से पूर्व किसानों सेस्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू कर उन्हें लाभकारी मूल्य दिलवाने का वायदा किया था। सत्ता प्राप्ति के बाद सरकार ने उस वायदे को हाशिए पर धकेल दिया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राम सिंह खुराना, सतपाल दिल्लोंवाली, जिया लाल ढुंडवा, रामकुमार प्रधान, इंद्र सिंह, बलवान सिंह, प्रदीप कुमार सहित सैकड़ों किसान मौजूद थे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।