Zomato News - Sach Kahoon Hindi

Zomato Market: दिल्ली-एनसीआर, Zomato का सबसे बड़ा फूड डिलीवरी बाज़ार
नई दिल्ली। फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म ज़ोमैटो ने 31 दिसंबर को एक विस्तृत डेटा रिपोर्ट जारी कर वर्ष 2025 में भारत में ऑनलाइन फूड ऑर्डरिंग के रुझानों की तस्वीर पेश की है। इस रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर देश का सबसे बड़ा फूड डिलीवरी बाज़ार बनकर उभरा है। आंकड़ों से पता चलता है कि 28 दिसंबर 2025 तक दर्ज ऑर्डर के आधार पर दिल्ली-एनसीआर में मुंबई और बेंगलुरु की तुलना में लगभग 4.22 करोड़ अधिक ऑर्डर दर्ज किए गए। Zomato Market News

ज़ोमैटो की ओर से साझा पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया, “जब भारत आगे बढ़ता है, तो हम भी उसके साथ आगे बढ़ते हैं।” ऑनलाइन फूड ऑर्डरिंग के मामले में नेशनल कैपिटल रीजन की मांग सबसे ज़्यादा रही। कुल ऑर्डर वॉल्यूम के लिहाज से यह ज़ोमैटो का सबसे बड़ा बाज़ार रहा, जहां रात 8 बजकर 25 मिनट पर 18.72 लाख ऑर्डर दर्ज किए गए। इस समय को प्लेटफॉर्म ने “भारत का नेशनल डिनर टाइम” बताया है।

आईआईटी खड़गपुर ने यूनिवर्सिटी कैंपस से सबसे अधिक ऑर्डर

शैक्षणिक संस्थानों की बात करें तो आईआईटी खड़गपुर ने यूनिवर्सिटी कैंपस से सबसे अधिक ऑर्डर के मामले में शीर्ष स्थान हासिल किया, जहां से 2.4 लाख ऑर्डर किए गए। इसके बाद आईआईटी बीएचयू और आईआईटी बॉम्बे का स्थान रहा। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी ज़ोमैटो ने मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। Zomato Market News

दीपेंद्र गोयल के नेतृत्व वाले इस प्लेटफॉर्म ने विशेष रूप से मध्य पूर्व क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन किया। वर्ष 2025 में संयुक्त अरब अमीरात से 2.30 लाख ऑर्डर दर्ज हुए, जबकि अमेरिका से 1.2 लाख और यूनाइटेड किंगडम से लगभग 80 हजार ऑर्डर प्राप्त हुए।

इसके अलावा, भारत में विजयवाड़ा जंक्शन जैसे रेलवे स्टेशन से भी इस साल करीब 1.4 लाख ऑर्डर दर्ज किए गए। त्योहारों के दौरान ऑर्डरिंग में भी जबरदस्त उछाल देखा गया। रक्षा बंधन के दिन हर मिनट औसतन 171 मिठाइयों के ऑर्डर आए, वहीं क्रिसमस के मौके पर प्रति मिनट 98 केक ऑर्डर किए गए।

दिन के सबसे अधिक ऑर्डर वाले समय इस प्रकार रहे—

रात 8:25 बजे: 18.72 लाख ऑर्डर

रात 8:24 बजे: 18.71 लाख ऑर्डर

रात 8:22 बजे: 18.69 लाख ऑर्डर

ज़ोमैटो ने शाम 6 बजे से आधी रात तक के पीक आवर में प्रति ऑर्डर 120 से 150 रुपये तक का प्रोत्साहन राशि डिलीवरी पार्टनर्स को दी।

डिलीवरी पार्टनर्स के लिए इंसेंटिव में बढ़ोतरी

साल के अंतिम दिनों में बढ़ती मांग को देखते हुए ज़ोमैटो ने नए साल की पूर्व संध्या पर पीक आवर के लिए अपने डिलीवरी पार्टनर्स के इंसेंटिव में इजाफा किया। यह फैसला ऐसे समय आया, जब देशभर में गिग वर्कर्स ने कम पारिश्रमिक, सामाजिक सुरक्षा की कमी और कार्य स्थितियों को लेकर विरोध प्रदर्शन किए थे, जिनमें ज़ोमैटो और स्विगी से जुड़े डिलीवरी पार्टनर्स भी शामिल थे।

हालांकि, ज़ोमैटो ने स्पष्ट किया है कि इंसेंटिव बढ़ाने का निर्णय इन विरोध प्रदर्शनों से जुड़ा नहीं है। कंपनी की पेरेंट फर्म एटर्नल के एक प्रवक्ता ने कहा कि यह कदम त्योहारी सीज़न के दौरान अपनाई जाने वाली वार्षिक कार्यप्रणाली का हिस्सा है, जब अधिक मांग के कारण डिलीवरी पार्टनर्स के लिए कमाई के अवसर बढ़ जाते हैं। Zomato Market News

Indian Railways News: रेल सफर में मिलेगा अपनी पसंद का खाना
मेकमाईट्रिप का जोमैटो से करार

नई दिल्ली (एजेंसी)। Indian Railways News: देश की अग्रणी ऑनलाइन ट्रैवल कंपनी मेकमाईट्रिप के ग्राहक अब ट्रेन सफर के दौरान अपनी पसंद का खाना बुक करा सकेंगे। मेकमाईट्रिप ने इसके लिए ऑनलाइन फूड डिलिवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो से करार किया है। इसके तहत अब मेकमाईट्रिप ऐप पर ट्रेन टिकट बुक करने वाले यात्री जोमैटो से जुड़े 40,000 से अधिक रेस्टोरेंट पार्टनर से 130 से ज्यादा स्टेशनों पर भोजन ऑर्डर कर सकेंगे। Indian Railways News

मेकमाईट्रिप ने बुधवार को प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि वित्त वर्ष 2024-25 में प्रतिदिन 90 हजार से अधिक रेल यात्रियों ने भारतीय रेलवे की ई-कैटरिंग सेवा का उपयोग किया, जो एक साल पहले की तुलना में 66 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। मेकमाईट्रिप अपनी ‘फूड ऑन ट्रेन’ सेवा के माध्यम से नाश्ता, लंच, डिनर और स्नैक्स उपलब्ध कराएगा। मेकमाईट्रिप के मुख्य व्यवसाय अधिकारी (फ्लाइट्स, जीसीसी, कॉर्पोरेट ट्रैवेल) एवं मुख्य विपणन अधिकारी राज ऋषि सिंह ने कहा कि ‘फूड आॅन ट्रेन’ मार्केटप्लेस लॉन्च कर हम यात्रियों को अधिक सुविधा और विकल्प दे रहे हैं।

जोमैटो के साथ यह साझेदारी हमारी सेवाओं को और मजबूत बनाएगी। जोमैटो के उपाध्यक्ष (उत्पाद) राहुल गुप्ता ने कहा किआईआरसीटीसी का अधिकृत पार्टनर बनने के बाद से अब तक जोमैटो 130 से अधिक स्टेशनों पर 46 लाख से अधिक ऑर्डर पूरे कर चुका है। इस सेवा के तहत यात्रियों को विविध व्यंजनों और अलग-अलग कीमतों का विकल्प मिलता है। Indian Railways News

Zomato News: जोमैटो को झटका! जीएसटी से मिला 803 करोड़ रुपये का नोटिस!
Zomato gets GST Rs 803 Crore Notice: मुंबई, (एजेंसी) फूड डिलीवरी और क्विक कॉमर्स सेवाएं उपलब्ध कराने वाली कंपनी जोमैटो को वस्तु और सेवा कर (जीएसटी) से 803 करोड़ रुपये का टैक्स डिमांड नोटिस मिला है। कंपनी द्वारा स्टॉक एक्सचेंज पर दी गई जानकारी में कहा गया कि यह नोटिस सीजीएसटी और सेंट्रल एक्साइज के ज्वाइंट कमीश्नर, ठाणे की ओर से दिया गया है। इस टैक्स नोटिस में जीएसटी डिमांड और ब्याज एवं जुर्माना शामिल है। Zomato News

कंपनी द्वारा जारी बयान में आगे कहा गया कि यह टैक्स डिमांड नोटिस डिलीवरी चार्जेस पर जीएसटी न भुगतान करने करने को लेकर है। 803 करोड़ रुपये की कुल राशि में 401.7 करोड़ रुपये की जीएसटी डिमांड और इतनी ही राशि की ब्याज एवं जुर्माना शामिल हैं।

2023 में भी 400 करोड़ रुपये का जीएसटी डिमांड नोटिस मिला था | Zomato News

कंपनी ने फाइलिंग में कहा है कि हमारा मानना ​​है कि हमारे पास योग्यता के आधार पर एक मजबूत मामला है, जोकि हमारे बाहरी कानूनी और कर सलाहकारों की राय से समर्थित है। कंपनी उचित प्राधिकारी के समक्ष आदेश के खिलाफ अपील दायर करेगी। डिलीवरी चार्ज पर जोमैटो को 2023 में भी 400 करोड़ रुपये का जीएसटी डिमांड नोटिस मिला था। डिलीवरी चार्ज जोमैटो, स्विगी और अन्य फूड एवं क्विक कॉमर्स कंपनियों द्वारा अपनी सेवाओं पर लगाया जाता है।

रिपोर्ट्स में बताया गया कि इन कंपनियों का तर्क है कि गिग वर्कर डिलीवरी पार्टनर के रूप में काम करते हैं। उन्हें प्रति ऑर्डर आधार पर भुगतान किया जाता है। यूजर्स से लिए गए इस डिलीवरी चार्ज को सीधे गिग वर्कर को दे दिया जाता है। रिपोर्ट्स में आगे कहा गया कि जीएसटी कानूनों में डिलीवरी चार्ज को एक सर्विस माना गया है, क्योंकि प्लेटफॉर्म इसे एकत्रित कर रहे हैं। इस वजह डिलीवरी पर 18 प्रतिशत जीएसटी लगाया जा सकता है। कंपनी ने हाल ही में इक्विटी शेयरों के क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशंस प्लेसमेंट (क्यूआईपी) के माध्यम से 1 बिलियन डॉलर से अधिक जुटाए हैं। Zomato News

Gold-Silver Price Today: सोने की कीमत में भारी गिरावट! चांदी भी हुई सस्ती!