Open-AI - Sach Kahoon Hindi
ओपनएआई ने भारत में लॉन्च किया नया सब्सक्रिप्शन प्लान ‘चैटजीपीटी गो’
ChatGPT Go India: नई दिल्ली। अमेरिकी तकनीकी कंपनी ओपनएआई ने मंगलवार को भारतीय यूजर्स के लिए नया सब्सक्रिप्शन प्लान ‘चैटजीपीटी गो’ लॉन्च करने की घोषणा की। कंपनी की विज्ञप्ति के अनुसार यह योजना 399 रुपए प्रति माह (जीएसटी सहित) में उपलब्ध होगी और भुगतान यूपीआई के माध्यम से किया जा सकता है। इसका उद्देश्य भारत में यूजर्स के लिए उन्नत एआई टूल्स को अधिक सुलभ और किफायती बनाना है। OpenAI new plan
‘चैटजीपीटी गो’ जीपीटी-5 द्वारा संचालित है और इसमें यूजर्स भारतीय भाषाओं का भी उपयोग कर सकते हैं। मुफ्त योजना की तुलना में यह योजना दस गुना अधिक मैसेज लिमिट, इमेज जनरेशन, फाइल और इमेज अपलोड की सुविधा प्रदान करती है। इसके अतिरिक्त, इसमें दोगुनी मेमोरी के कारण पर्सनलाइज्ड रिस्पॉन्स भी मिलते हैं।
यह नया ऑप्शन मौजूदा सब्सक्रिप्शन टियर के साथ उपलब्ध है, जिसमें चैटजीपीटी प्लस भी शामिल है, जिसकी कीमत 1,999 रुपए प्रति माह है। प्लस सब्सक्राइबर्स को प्राथमिकता पहुंच, तेज प्रदर्शन और उच्च उपयोग सीमा मिलती है।
इसके अलावा, पेशेवर और उद्यम उपयोगकर्ताओं के लिए चैटजीपीटी प्रो उपलब्ध है, जिसकी कीमत 19,900 रुपए प्रति माह (जीएसटी सहित) है। चैटजीपीटी के उपाध्यक्ष और प्रमुख निक टर्ली ने बताया कि भारत में लाखों लोग प्रतिदिन सीखने, काम करने, रचनात्मकता और समस्या-समाधान के लिए चैटजीपीटी का उपयोग करते हैं।
उन्होंने कहा कि ‘चैटजीपीटी गो’ इन क्षमताओं को अधिक सुलभ बनाता है और यूपीआई के माध्यम से भुगतान करना आसान बनाता है। कंपनी के अनुसार, भारत चैटजीपीटी का दूसरा सबसे बड़ा और तेजी से बढ़ता बाजार है। जीपीटी-5 सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध है, प्लस सब्सक्राइबर्स इसका अधिक उपयोग कर सकते हैं, जबकि प्रो सब्सक्राइबर्स को जीपीटी-5 प्रो का एक्सेस मिलेगा। OpenAI new plan
Miss Universe India 2025: राजस्थान की मानिका विश्वकर्मा बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया 2025
Elon Musk: एलन मस्क ने एप्पल को दे डाली चेतावनी! एप्पल ओपनएआई को दे रहा प्राथमिकता
नई दिल्ली। टेस्ला और स्पेसएक्स के संस्थापक एलन मस्क ने मंगलवार को टेक दिग्गज एप्पल पर आरोप लगाते हुए कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है। मस्क ने कहा कि एप्पल अपने ऐप स्टोर में ओपनएआई के एप्लिकेशन को अनुचित प्राथमिकता दे रहा है, जिसके कारण उनका एआई स्टार्टअप एक्सएआई नंबर एक स्थान हासिल नहीं कर पाया। Elon Musk News
मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “एप्पल इस तरह का व्यवहार कर रहा है कि ओपनएआई के अलावा किसी भी अन्य एआई कंपनी के लिए ऐप स्टोर में शीर्ष स्थान प्राप्त करना असंभव हो गया है। यह स्पष्ट एंटीट्रस्ट उल्लंघन है। एक्सएआई इस विषय पर तुरंत कानूनी कार्रवाई करेगा।” उन्होंने एक अन्य पोस्ट में कहा, “दुर्भाग्यवश हमारे विकल्प सीमित हैं। एप्पल ने केवल तराजू पर अपना अंगूठा नहीं रखा है, बल्कि पूरा शरीर तौल रहा है।”
‘ग्रोक’ और ओपनएआई का चैटजीपीटी के बीच प्रतिस्पर्धा तीव्र
यह विवाद तब उठा है जब एक्सएआई का लार्ज लैंग्वेज मॉडल ‘ग्रोक’ और ओपनएआई का चैटजीपीटी के बीच प्रतिस्पर्धा तीव्र हो गई है। एक्सएआई ने पिछले महीने ग्रोक 4 लॉन्च किया था, जिसमें उसने बेहतर प्रदर्शन का दावा किया था। इसके बाद ग्रोक ने इमेज और वीडियो जनरेशन के लिए ‘ग्रोक इमेजिन’ और पर्सनलाइज्ड चैटबॉट जैसे फीचर्स भी जोड़े हैं।
एप्पल की प्रोडक्टिविटी श्रेणी में ग्रोक अब 60वें स्थान से उठकर दूसरे स्थान पर आ गया है। इस श्रेणी में मुफ्त उपयोग के लिए सीमित क्वेरीज की अनुमति होती है, जिसके बाद सब्सक्रिप्शन आवश्यक होता है। वहीं, चैटजीपीटी पिछले एक साल से लगातार ऐप स्टोर के शीर्ष चार्ट में पहले या दूसरे स्थान पर बना हुआ है।
मस्क का आरोप है कि चैटजीपीटी को एप्पल का समर्थन उसकी स्वाभाविक लोकप्रियता के कारण नहीं, बल्कि पक्षपात के चलते मिल रहा है। एप्पल ने अपने ऐप स्टोर के संपादकीय कंटेंट में चैटजीपीटी को प्रमुखता दी है और ओपनएआई की तकनीक को अपने इंटेलिजेंस रोलआउट में शामिल कर इसे सिरी और राइटिंग टूल में एकीकृत किया है। पिछले सप्ताह, ओपनएआई ने जीपीटी‑5 के लॉन्च के साथ लगभग 1,000 कर्मचारियों के लिए बड़े बोनस देने की घोषणा की, जो उसके पूर्णकालिक कर्मचारियों का लगभग एक तिहाई है। Elon Musk News
International Youth Day 2025: शरीर को फिट और फाइन रखना है तो पाएँ ये वरदान!
Open-AI News: सैन फ्रांसिस्को, (एजेंसी)। ओपन-एआई (Open-AI) के संबंध में कई महत्वपूर्ण खुलासे करने वाले ओपन-एआई के पूर्व कर्मचारी सुचिर बालाजी अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए हैं। सैन जोस मर्करी की रिपोर्ट के अनुसार, बालाजी उनके बुकानन स्ट्रीट अपार्टमेंट के अंदर मृत पाए गए, जिसकी पुष्टि सैन फ्रांसिस्को पुलिस और मुख्य चिकित्सा परीक्षक के कार्यालय ने की है। Suchir Balaji News
Farmers News Update Today: किसान आंदोलन के मद्देनजर सरकार का बड़ा एक्शन! इंटरनेट बंद!
रिपोर्ट में चिकित्सा परीक्षक के कार्यालय ने मृत्यु के तरीके को आत्महत्या माना और पुलिस अधिकारियों ने इस सप्ताह कहा कि ‘वर्तमान में, किसी भी तरह की गड़बड़ी का कोई सबूत नहीं है।’ एक प्रवक्ता के हवाले से मुख्य चिकित्सा परीक्षक कार्यालय (ओसीएमई) ने मृतक की पहचान सैन फ्रांसिस्को निवासी 26 वर्षीय सुचिर बालाजी के रूप में की है। उनकी मौत को आत्महत्या माना गया है। प्रवक्ता ने कहा कि ओसीएमई ने परिजनों को सूचित कर दिया है और इस समय प्रकाशन के लिए कोई और टिप्पणी या रिपोर्ट नहीं है।
वर्णनीय है कि सुचिर बालाजी लगभग 4 साल तक ‘ओपनएआई’ में काम कर चुके हैं। इस दौरान उन्हें यह महसूस हुआ कि ओपनएआई की ये तकनीक समाज को फायदा कम और नुकसान ज्यादा पहुंचाएगी। इस बात का खुलासा उन्होंने न्यूयॉर्क टाइम्स में किया था। इस संबंध में ‘ओपनएआई’ प्रवक्ता ने कहा कि हमारे लिए यह बहुत ही दुखद समाचार है और हम हम स्तब्ध हैं लेकिन इस मुश्किल की घड़ी में हमारी संवेदनाएं पीड़ित परिवार के साथ हैं। Suchir Balaji News
Allu Arjun News: जेल से बाहर आए साउथ के हीरो अल्लू! पीड़ित परिवार के लिए कही ये बड़ी बात!