Ghaziabad Fire News - Sach Kahoon Hindi

मसूरी की केमिकल फैक्ट्री में आग से हड़कंप, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
गाजियाबाद (एजेंसी)। Ghaziabad Fire News: गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र में स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में शनिवार को भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में ऑक्सीजन टैंक फिलिंग, रेज़िन और पेंट से संबंधित कार्य किया जाता है, जिसके चलते आग ने तेजी से विकराल रूप धारण कर लिया।

घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दोपहर करीब 2 बजे प्राप्त हुई, जिसके बाद तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की करीब 10 गाड़ियां मौके के लिए रवाना की गईं। आग की गंभीरता को देखते हुए आसपास के जिलों, जिनमें नोएडा समेत अन्य जनपदों से भी अतिरिक्त दमकल गाड़ियों को बुलाया गया। Ghaziabad Fire News

मौके पर पहुंची दमकल टीमों ने तुरंत आग बुझाने का कार्य शुरू किया, लेकिन फैक्ट्री में मौजूद केमिकल और ऑक्सीजन सिलेंडरों के कारण आग तेजी से फैल रही थी। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में रखे रेज़िन के खाली सिलेंडरों ने भी आग पकड़ ली थी, जिससे स्थिति और अधिक गंभीर हो गई। आग की लपटें काफी ऊंचाई तक उठ रही थीं और दूर से ही धुएं का गुबार दिखाई दे रहा था।

स्थानीय लोगों में भय का माहौल बन गया था, हालांकि प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए आसपास के क्षेत्र को सुरक्षित कर लिया। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। फिलहाल फैक्ट्री परिसर में कूलिंग का कार्य जारी है, ताकि दोबारा आग भड़कने की संभावना को रोका जा सके। Ghaziabad Fire News

गाजियाबाद के चीफ फायर ऑफिसर राहुल पॉल ने बताया कि सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम और अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे और समन्वय के साथ राहत कार्य चलाया गया। उन्होंने कहा कि आग पूरी तरह बुझने के बाद इसके कारणों की जांच की जाएगी और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Ghaziabad Fire: तुलसी निकेतन में भीषण आग से मची अफरा-तफरी
Ghaziabad Fire: गाजियाबाद। शुक्रवार की देर रात टीलामोड़ थाना क्षेत्र स्थित तुलसी निकेतन में एक आवासीय फ्लैट में अचानक आग लगने से इलाके में अफरातफरी मच गई। आग लगने की सूचना रात्रि करीब 2 बजकर 25 मिनट पर वैशाली कंट्रोल रूम के माध्यम से पुलिस को प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी तत्काल दमकल दल के साथ घटनास्थल पर पहुँचे। Ghaziabad News

मौके पर देखा गया कि तुलसी निकेतन स्थित फ्लैट संख्या 61-ए के बाहर ताला बंद था, जबकि भीतर से घना धुआँ और तेज़ लपटें उठ रही थीं। आस-पड़ोस के लोग शोर सुनकर इकट्ठा हो गए, किंतु किसी को यह जानकारी नहीं थी कि घर के अंदर कौन मौजूद है।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस व दमकलकर्मियों ने तुरंत ताला तोड़कर भीतर प्रवेश किया। अंदर का दृश्य अत्यंत भयावह था—पूरा मकान धुएँ से भर चुका था और रसोई में रखा फ्रिज जल रहा था। फायर कर्मियों ने पंपिंग मशीन की सहायता से आग पर नियंत्रण पाया तथा सभी खिड़कियाँ और दरवाज़े खोलकर धुएँ को बाहर निकाला।

एक कमरे के फर्श पर एक महिला और उसकी छोटी बच्ची अचेत अवस्था में मिलीं

जब धुआँ कुछ कम हुआ, तो तलाशी के दौरान एक कमरे के फर्श पर एक महिला और उसकी छोटी बच्ची अचेत अवस्था में मिलीं। दोनों को तुरंत बाहर निकाला गया और पुलिस कर्मियों हेड कांस्टेबल मुकुल शर्मा व कांस्टेबल दीपक की सहायता से जीटीबी अस्पताल, दिल्ली ले जाया गया। Ghaziabad News

प्रारंभिक जाँच में महिला की पहचान सब्बी परवीन उर्फ पिंकी (आयु 30 वर्ष) के रूप में हुई, जो मोहम्मद जाकिर की पत्नी हैं। घायल बच्ची का नाम साइना परवीन (6 वर्ष) बताया गया है। परिवार हाल ही में, मात्र दो दिन पूर्व ही इस फ्लैट में किराये पर रहने आया था।

जानकारी के अनुसार, मोहम्मद जाकिर ऑटो चालक हैं और मूल रूप से बुलंदशहर जिले के निवासी हैं, जबकि उनकी पत्नी सब्बी परवीन का संबंध बिहार के किशनगंज से है। दोनों का उपचार फिलहाल जीटीबी अस्पताल में चल रहा है।फायर विभाग और पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर लिया है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार आग लगने का संभावित कारण विद्युत शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। जांच जारी है। Ghaziabad News

Ghaziabad Fire News: झुग्गियों में भीषण आग का तांडव, ब्लास्ट पे ब्लास्ट हुए कई सिलेंडर! मचा हाहाकार!
Ghaziabad Fire: गाजियाबाद, (सच कहूँ/रविंद्र सिंह)। आज शनिवार 14 दिसंबर को गाजियाबाद के इंदिरापुरम में झुग्गियों में आग ने ऐसा तांडव मचाया कि वहां एक के बाद एक कई सिलेंडर ब्लास्ट हुए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां आग पर काबू पाने का प्रयास करने में लगी हैं। आग लगने की इस घटना में हाल-फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। Ghaziabad Fire News

Allu Arjun News: जेल से बाहर आए साउथ के हीरो अल्लू! पीड़ित परिवार के लिए कही ये बड़ी बात!

प्राप्त जानकारी के अनुसार गाजियाबाद की कनावनी पुलिया के पास ग्राम कनावनी में बसी अवैध झुग्गियों में अचानक आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पहले यह आग सिर्फ एक झुग्गी में लगी थी। देखते ही देखते यह आग सभी झुग्गियों में तेजी से फैल गई। झुग्गियों में रह रहे लोगों ने भाग कर अपनी जान बचाई। मौके पर फायर विभाग के अधिकारी और स्थानीय पुलिस बल मौजूद है और आसपास की जगह खाली करा ली गई है।

इस भीषण आग आग से झुग्गियों में रह रहे लोग आनन-फानन में अपना सामान किसी तरह से बाहर निकल कर भागते दिखाई दिए। आग इतनी तेजी से फैली कि झुग्गियों में रखे सिलेंडर एक के बाद एक ब्लास्ट हो रहे थे और उनकी आवाज से आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल बन गया। इस भीषण आग पर काबू पाने के लिए फायर बिग्रेड के अधिकारियों ने आसपास के अन्य फायर स्टेशनों से भी दमकल की गाड़ियों को मौके पर बुलाया है। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस के आला अधिकारी पहुंच गए हैं और आग बुझाने की कोशिशें तेज कर दी गई हैं। Ghaziabad Fire News

Suchir Balaji Died: ‘ओपनएआई’ के कई खुलासे करने वाले सुचिर बालाजी की अमेरिकी अपार्टमेंट म…