Israel-Gaza War - Sach Kahoon Hindi

Israel War: गाजा सिटी पर कब्जा करने के उद्देश्य से इजरायली सेना प्रमुख ने किया ये बड़ा ऐलान!
Israel Gaza War 2025: यरूशलम। इज़राइल की सेना के प्रमुख एयाल ज़मीर ने घोषणा की है कि जल्द ही गाज़ा सिटी पर कब्ज़ा करने के उद्देश्य से एक नया सैन्य अभियान शुरू किया जाएगा। गाज़ा सिटी गाज़ा पट्टी का सबसे बड़ा नगर है और अंतरराष्ट्रीय समुदाय पहले ही चेतावनी दे चुका है कि इस तरह की कार्रवाई वहाँ की मानवीय स्थिति को और अधिक भयावह बना सकती है। Israel War News

ज़मीर ने यह वक्तव्य गाज़ा दौरे के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा करते हुए दिया। उन्होंने बताया कि “ऑपरेशन गिडिऑन’स चेरीअट्स” का अगला चरण शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा। यह अभियान मार्च में युद्धविराम समाप्त होने के बाद फिर से सक्रिय किया गया था, जब बंधकों की आंशिक रिहाई की गई थी।

सेना प्रमुख के अनुसार आने वाले दिनों में गाज़ा सिटी में हमास पर ज़मीनी, हवाई और समुद्री—तीनों माध्यमों से हमले तेज़ किए जाएंगे, जब तक कि संगठन को पूरी तरह पराजित न कर दिया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि गाज़ा में बंदी बनाए गए लोगों को वापस लाना सेना का नैतिक दायित्व है, चाहे वे जीवित हों या मृत।

योजना को “नए सिरे से जनसंहार और विस्थापन”: हमास

यह बयान ऐसे समय पर आया है, जब इज़राइल ने गाज़ा सिटी से नागरिकों को दक्षिणी हिस्से में स्थानांतरित करने की योजना की घोषणा की है। रक्षा मंत्रालय की संस्था कोगाट ने बताया कि रविवार से लोगों को तंबू उपलब्ध कराए जाएंगे ताकि उन्हें संघर्ष वाले क्षेत्रों से सुरक्षित स्थानों की ओर ले जाया जा सके। दूसरी ओर, हमास ने इस योजना को “नए सिरे से जनसंहार और विस्थापन” की संज्ञा दी है।

गाज़ा के स्वास्थ्य विभाग के आँकड़ों के अनुसार 7 अक्टूबर 2023 को हमास द्वारा इज़राइल पर किए गए हमले के बाद से अब तक कम से कम 61,944 फ़िलिस्तीनी मारे जा चुके हैं, जबकि 1,55,886 से अधिक घायल हुए हैं। गाज़ा के अस्पतालों ने चेतावनी दी है कि क्षेत्र में अकाल और कुपोषण तेजी से फैल रहा है। केवल पिछले 24 घंटों में भूख से 7 लोगों की मृत्यु हुई है, जिनमें दो बच्चे भी शामिल हैं। अब तक भूख के कारण मरने वालों की संख्या 258 तक पहुँच गई है, जिनमें 110 बच्चे हैं। यह ताज़ा अभियान उस समय की तैयारी माना जा रहा है, जब संघर्षविराम और बंधकों की रिहाई से जुड़ी वार्ताएँ जुलाई से ठप पड़ी हुई हैं। Israel War News

israel gaza war: गाज़ा को लेकर इज़रायली रक्षा मंत्री का आया ये बड़ा बयान
Israel Defense Minister Statement: यरूशलम। इज़रायल के रक्षा मंत्री इज़रायल काट्ज़ ने कहा है कि गाज़ा में चल रहे संघर्ष में पूर्ण विजय प्राप्त करना अत्यंत आवश्यक है। यह टिप्पणी उन्होंने इज़रायली सेना प्रमुख इयाल ज़मीर और वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों के साथ सुरक्षा स्थिति की समीक्षा बैठक के दौरान की। israel gaza war

मंत्री कार्यालय द्वारा जारी वक्तव्य में काट्ज़ ने स्पष्ट किया कि इज़रायल अपने युद्ध लक्ष्यों के बेहद निकट पहुंच चुका है। उन्होंने कहा, “अब केवल दो प्रमुख मोर्चे शेष हैं – गाज़ा और यमन। हमें दोनों क्षेत्रों में निर्णायक सफलता प्राप्त करनी होगी।” यह बयान ऐसे समय में आया है जब कतर की राजधानी दोहा में गाज़ा संघर्षविराम को लेकर मध्यस्थता वार्ताएं जारी हैं। इज़रायली मीडिया में इन चर्चाओं को लेकर सकारात्मक संकेतों की भी सूचना दी जा रही है।

”युद्ध के निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति अत्यंत महत्वपूर्ण”

रक्षा मंत्री ने बल देते हुए कहा कि युद्ध के निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति अत्यंत महत्वपूर्ण है, जिसमें सभी बंधकों की सुरक्षित वापसी और हमास के समर्पण को प्रमुख माना गया है। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि भविष्य में ईरान के साथ फिर से संघर्ष छिड़ सकता है, इसलिए पिछले सैन्य अभियानों में प्राप्त उपलब्धियों को बनाए रखना आवश्यक है। उन्होंने जोर दिया कि ईरान को दोबारा अपने परमाणु और मिसाइल कार्यक्रमों की दिशा में आगे बढ़ने से रोकना इज़रायल की प्राथमिकता में शामिल है।

साथ ही काट्ज़ ने यह भी स्पष्ट किया कि सीरिया और लेबनान जैसे क्षेत्रों में इज़रायली बलों की उपस्थिति देश की सुरक्षा के लिए एक रणनीतिक आवश्यकता है। उन्होंने यह जानकारी भी दी कि इज़रायली सेना पश्चिमी तट के शरणार्थी शिविरों में अपनी उपस्थिति बनाए रखेगी, और आवश्यकता पड़ने पर अन्य क्षेत्रों में भी सैन्य कार्रवाई के लिए तैयार रहेगी। इस प्रकार, इज़रायल सरकार और सैन्य नेतृत्व का रुख स्पष्ट है — जब तक सभी सुरक्षा और रणनीतिक लक्ष्य पूर्ण न हो जाएं, तब तक गाज़ा और अन्य मोर्चों पर अभियान जारी रहेगा। israel gaza war

Israel:गाजा में यूरोपीय अस्पताल पर इजराइल ने किया हमला
6 फिलिस्तीनी नागरिकों की मौत, 40 घायल

गाजा (एजेंसी)। दक्षिणी गाजा शहर खान यूनिस में यूरोपीय अस्पताल पर इजरायली हवाई हमले में 16 फिलिस्तीनी मारे गए और 40 अन्य घायल हो गए। यह जानकारी गाजा स्थित स्वास्थ्य अधिकारियों ने दी। फिलिस्तीनी सुरक्षा सूत्रों ने कहा कि अस्पताल पर छह मिसाइलों से हमला किया गया। सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो में अस्पताल को काफी नुकसान हुआ है। Israel News

इजराइल रक्षा बलों (आईडीएफ) ने बयान में कहा कि उसने इजराइल सुरक्षा एजेंसी के साथ समन्वय में एक ‘सटीक हमला’ किया था, जिसमें अस्पताल के नीचे स्थित हमास के गुर्गों को निशाना बनाया गया था। आईडीएफ के अनुसार हमला भूमिगत हमास कमांड और नियंत्रण केन्द्र को निशाना बनाकर किया गया था। सेना ने हमास पर उग्रवादी बुनियादी ढांचे को छिपाने के लिए गाजा में अस्पतालों का उपयोग जारी रखने का आरोप लगाया। इजराइली राज्य प्रसारक कान और अन्य मीडिया संस्थानों ने बताया कि हमले में हमास के नेता मोहम्मद सिनवार को निशाना बनाया गया था। यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वह हताहतों में शामिल था या नहीं।

सिनवार पूर्व हमास नेता याह्या सिनवार का छोटा भाई है। याह्या को पिछले साल अक्टूबर में दक्षिणी गाजा में इजरायली सेना ने मार गिराया था। हमास ने जारी एक बयान में इजरायल के दावों को खारिज करते हुए इसे ‘झूठ और अंतरराष्ट्रीय जनमत को गुमराह करने का प्रयास’ बताया। समूह ने इजराइल पर गाजा की स्वास्थ्य सेवा प्रणाली पर हमलों को सही ठहराने और ‘नागरिकों को आतंकित करने’ के लिए ऐसे आरोपों का फायदा उठाने का आरोप लगाया। बयान में यह नहीं बताया गया कि मोहम्मद सिनवार घटनास्थल पर मौजूद थे या नहीं। Israel News

Bareilly: पाकिस्तान का समर्थन करना पड़ा महंगा, बरेली पुलिस ने सिखाई देशभक्ति

Israel Gaza War: इज़राइली सेना का दावा, हिज़बुल्लाह के शीर्ष कमांडर को ड्रोन हमले में किया ढेर
Israel Attack: यरूशलम / बेरूत। इज़राइली सेना ने लेबनान की सीमा से लगे दक्षिणी इलाके में एक और बड़ा सैन्य अभियान चलाते हुए हिज़बुल्लाह संगठन के एक वरिष्ठ कमांडर को मार गिराने का दावा किया है। सेना के मुताबिक यह कार्रवाई ब्लिडा क्षेत्र में की गई, जहां एक सटीक ड्रोन हमले में अली इबार अल-नबी खादी को निशाना बनाया गया। खादी, म्हाइबिब इलाके में हिज़बुल्लाह की एक सैन्य चौकी में उप प्रमुख पद पर तैनात था। Israel Gaza War

लेबनानी सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, यह हमला गुरुवार को उस समय हुआ जब खादी मोटरसाइकिल पर सवार था। इज़राइली ड्रोन ने घात लगाकर उसे निशाना बनाया। मृतक की पहचान हिज़बुल्लाह के सक्रिय सदस्य अली अब्देल नबी हिजाजी के रूप में भी की जा रही है, जो ब्लिडा गांव का निवासी बताया गया है।

इसी दौरान लेबनानी सेना ने ब्लिडा क्षेत्र में इज़राइली जासूसी उपकरण भी बरामद कर उसे नष्ट कर दिया। सेना ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस प्रकार की संदिग्ध वस्तुओं से दूर रहें, क्योंकि इनमें विस्फोट होने का खतरा रहता है और ये जानलेवा साबित हो सकते हैं।

इज़राइल और हिज़बुल्लाह के बीच एक युद्धविराम समझौता लागू हुआ था | Israel Gaza War

गौरतलब है कि नवंबर 2024 में अमेरिका और फ्रांस की मध्यस्थता से इज़राइल और हिज़बुल्लाह के बीच एक युद्धविराम समझौता लागू हुआ था। इसके तहत गाजा युद्ध के प्रभाव में आए लेबनान और इज़राइल के बीच तनाव को सीमित करने की कोशिश की गई। लेकिन इस समझौते के बावजूद सीमा पर झड़पों और हमलों का सिलसिला पूरी तरह थमा नहीं है।

इज़राइली सेना ने यह भी बताया कि लेबनान के अलावा गाजा पट्टी में भी हवाई हमले किए गए, जिनमें हमास और हिज़बुल्लाह के रणनीतिक ठिकानों को निशाना बनाया गया। सेना ने स्पष्ट किया कि वह किसी भी ऐसे प्रयास को नाकाम करेगी, जिसमें हिज़बुल्लाह अपनी सैन्य मौजूदगी को आम नागरिकों की आड़ में फिर से स्थापित करने का प्रयास करे।

इसके साथ ही, इज़राइली सेना और आंतरिक सुरक्षा एजेंसी ‘शिन बेट’ ने गाजा के जबालिया इलाके में एक और ऑपरेशन के तहत हमास के नियंत्रण और योजना केंद्र को ध्वस्त करने की बात भी कही है। सेना के अनुसार, यह केंद्र हमास द्वारा इज़राइल के नागरिकों और सैनिकों पर हमलों की साजिश और उनके क्रियान्वयन में उपयोग किया जा रहा था। Israel Gaza War

US Yemen Attack: यमन में अमेरिकी हमलों से हुई भारी तबाही! ईंधन बंदरगाह पर बमबारी में 38 की मौत

Israel-Gaza War: ‘गाजा और लेबनान पर इजराइल के हमले रूकवाएं मुस्लिम देश’
ईरान, तुर्की ने किया आह्वान

Israel-Gaza War: तेहरान (एजेंसी)। ईरानी विदेश मंत्री सईद अब्बास अराघची और उनके तुर्की समकक्ष हकन फिदान ने गाजा और लेबनान के खिलाफ इजराइल के नए हमलों को रोकने के लिए मुस्लिम देशों से और प्रयास करने का आह्वान किया। ईरानी विदेश मंत्रालय द्वारा जारी बयान के अनुसार एक फोन कॉल में दोनों पक्षों ने पश्चिम एशिया क्षेत्र में नवीनतम घटनाक्रमों, विशेष रूप से फिलिस्तीन की स्थिति, गाजा और लेबनान पर इजराइल के हमलों, यमन पर अमेरिकी हवाई हमलों के साथ-साथ साझा हित के अन्य अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा की। Iran News

अराघची ने हमास और हिजबुल्लाह के साथ संघर्ष विराम समझौतों का उल्लंघन करते हुए गाजा और लेबनान के खिलाफ इजराइल के ‘अपराधों और आक्रामकता’ की निंदा की और अंतरराष्ट्रीय समुदाय विशेष रूप से मुस्लिम और क्षेत्रीय देशों से इजरायल के ‘अपराधों’ को रोकने के लिए तत्काल कार्रवाई करने का आह्वान किया। अराघची ने यमन के खिलाफ अमेरिकी हवाई हमलों की भी निंदा की तथा मुस्लिम राज्यों के खिलाफ आक्रामकता और पश्चिम एशिया क्षेत्र में असुरक्षा और अस्थिरता को बढ़ने से रोकने के लिए क्षेत्रीय देशों के बीच आगे सहयोग और समन्वय के महत्व पर बल दिया। फिदान ने क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों के लिए कूटनीतिक समाधान खोजने के लिए अपने देश की तत्परता व्यक्त की।

बंधक बोले-गाजा पर हमले रोके इजराइल, हमास ने जारी किया वीडियो

गाजा (एजेंसी)। हमास ने गाजा में बंधक बनाए गए दो इजरायली बंधकों का एक वीडियो जारी किया, जिसमें इन बंधकों ने इजराइली सरकार से अपने सैन्य अभियान रोकने का आग्रह किया तथा चेतावनी दी कि लगातार हमले उनके जीवन को खतरे में डाल सकते हैं। टेलीग्राम पर हमास के अल-कस्साम ब्रिगेड द्वारा जारी किए गए वीडियो में बंधकों ने खुद को केवल ‘कैदी नंबर 21’ और ‘कैदी नंबर 22’ के रूप में पहचाना।

उन्होंने दावा किया कि उनकी अपील स्वैच्छिक है और मनोवैज्ञानिक युद्ध का हिस्सा नहीं है। एक बंदी ने 19 जनवरी के युद्ध विराम से पहले खाद्य पदार्थों की कमी के बारे में बताया और कहा कि जैसे ही युद्ध विराम के दौरान स्थितियां सुधर रही थीं, इजराइल ने 18 मार्च को अपना आक्रमण फिर से शुरू कर दिया, जिससे उन्हें ‘गंभीर झटका’ लगा। दोनों बंदियों ने चेतावनी दी कि जारी इजराइली हमलों से उनकी मौत हो सकती है और उन्होंने स्थिति से निपटने के लिए सरकार की आलोचना की। Iran News

Bangladesh Coup: बांग्लादेश में फिर तख्तापलट की तैयारी? सेना प्रमुख ने जारी किया बयान

Israel Attacks on Gaza: इजरायल का फिर गाजा पर हमला, 24 फिलिस्तीनियों की मौत
Israel-Gaza War News: गाजा, (एजेंसी)। गाजा पट्टी में इजरायल ने दोबारा फिर हमला कर दिया, जिसमें कम से कम 24 फिलिस्तीनियों की मौत हो गई। यह जानकारी फिलिस्तीनी सुरक्षा सूत्रों ने दी। सूत्रों के अनुसार गत दिवस इजरायली लड़ाकू विमानों ने उत्तरी गाजा के बेत हनौन शहर में एक घर पर एयर स्ट्राइक कर दी। गाजा में सिविल डिफेंस के प्रवक्ता महमूद बसल के अपुयसा हमले में दो महिलाओं सहित 4 लोगों की मौत हो गई है तथा कई अन्य अभी भी मलबे के नीचे दबे हुए हैं, जिनकी तलाश जारी है। Israel Attacks Gaza

बसल ने बताया कि उत्तरी गाजा में एक अलग घटना में, जबालिया क्षेत्र में फिलिस्तीनियों की एक सभा को निशाना बनाकर एक इजरायली ड्रोन ने हमला किया, जिसमें दो और लोग मारे गए और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक उत्तरी गाजा स्थित अल-अवदा अस्पताल ने एक बयान में कहा कि तड़के बेत लाहिया शहर में एक इमारत पर इजरायली एयर स्ट्राइक में एक पैरामेडिक की मौत हो गई। बयान में बताया गया है कि इजरायली सेना ने अस्पताल के पास एक ‘रोबोट’ विस्फोट किया, जिससे मेडिकल कर्मचारियों और रोगियों को चोटें आईं, हालांकि उनकी सटीक संख्या और स्थिति का खुलासा नहीं किया गया। Israel-Gaza War

इस बीच, कमाल अदवान अस्पताल ने भी एक बयान में जानकारी दी कि बेत लाहिया में एक घर पर इजरायली गोलाबारी में कम से कम 10 लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए। बयान में कहा गया कि इजरायली वाहनों से हुई गोलीबारी के परिणामस्वरूप अस्पताल की इंटेंसिव केयर यूनिट में भी आग लग गई। Israel Attacks Gaza

Kulgam Encounter: सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 5 आतंकी ढेर!