Russia News - Sach Kahoon Hindi

Russian Missile Attack: रूस ने यूक्रेन पर तेज किए हमले, मिसाइल और ड्रोन हमलों में जेलेंस्की के गृहनगर में छह की मौत
कीव (एजेंसी)। रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध एक बार फिर बेहद हिंसक दौर में पहुंच गया है। गुरुवार तड़के रूस ने यूक्रेन के कई शहरों पर मिसाइल और ड्रोन से व्यापक हमले किए, जिनमें कई नागरिकों की जान चली गई और बड़ी संख्या में लोग घायल हुए। हमलों के कारण रिहायशी इलाकों में भारी नुकसान हुआ, जबकि कई इमारतों में आग लगने की घटनाएं भी सामने आईं। Russian Missile Attack

सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की का गृह क्षेत्र क्रिवी रीह रहा, जहां एक बैलिस्टिक मिसाइल ने आवासीय इलाके को निशाना बनाया। स्थानीय प्रशासन के अनुसार, इस हमले में एक ही परिवार के कई सदस्यों सहित बच्चों की भी मौत हुई। कई घायलों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है और राहत एवं बचाव अभियान जारी है।

राजधानी कीव भी हमलों से अछूती नहीं रही। शहर के अलग-अलग हिस्सों में विस्फोटों के बाद आग लगने की घटनाएं दर्ज की गईं। प्रशासन ने नागरिकों को तत्काल सुरक्षित शरणस्थलों में जाने और एयर-रेड अलर्ट का पालन करने की सलाह दी। आपातकालीन दल क्षतिग्रस्त इलाकों में राहत कार्य में जुटे हैं।

पश्चिमी यूक्रेन के ल्वीव शहर में भी हवाई हमलों से कई आवासीय भवन क्षतिग्रस्त हुए। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलने और सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की है। Russian Missile Attack

हमलों से कुछ समय पहले राष्ट्रपति जेलेंस्की ने देशवासियों को संभावित बड़े हमले की चेतावनी दी थी। उन्होंने कहा था कि रूस व्यापक सैन्य कार्रवाई की तैयारी कर रहा है और नागरिकों को सतर्क रहना चाहिए। ताजा हमलों के बाद उन्होंने सहयोगी देशों से आधुनिक वायु रक्षा प्रणाली और अतिरिक्त मिसाइलों की आपूर्ति तेज करने की अपील दोहराई।

रूस के हमलों के बीच पड़ोसी देश पोलैंड ने भी अपनी सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी है। यूक्रेन सीमा से लगे क्षेत्रों में लड़ाकू विमानों की तैनाती बढ़ा दी गई है और वायु रक्षा प्रणाली को हाई अलर्ट पर रखा गया है, ताकि किसी भी संभावित खतरे का तुरंत जवाब दिया जा सके।

इसी दौरान रूस के पेंजा क्षेत्र में एक ड्रोन हमले के बाद एक बड़े गोदाम में आग लगने की घटना भी सामने आई। अधिकारियों के अनुसार, घटना में एक व्यक्ति घायल हुआ, जबकि सुरक्षा के मद्देनजर सैकड़ों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। दोनों देशों के बीच जारी सैन्य संघर्ष के कारण क्षेत्र में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। Russian Missile Attack

Russia Ukraine War: यूक्रेन ने रूस के तेल ठिकानों व 'शैडो फ्लीट' पर किया हमला
नई द‍िल्‍ली, (सच कहूँ/ डेस्क / एजेंसी)। रूस के अब तक के सबसे घातक हमले के जवान में यूक्रेन ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी है। राष्ट्रपति व्लोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि यूक्रेन रूस के हमलों का पूरी तरह उचित और सटीक जवाब दे रहा है। उन्होंने दावा किया कि यूक्रेनी बलों ने रूस के कई रणनीतिक ठिकानों और ईंधन केंद्रों को निशाना बनाया है।" यूक्रेन के राष्‍ट्रपत‍ि व्‍लोद‍िमिर जेलेंस्‍की ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म 'एक्‍स' पोस्‍ट में ल‍िखा, ''हम रूस के हमलों का पूरी तरह उचित और सटीक तरीके से जवाब देना जारी रखे हुए हैं। सोमवार को यूक्रेन की लंबी दूरी की कार्रवाई ने उन तय किए गए ठिकानों को निशाना बनाया जो रूस की आक्रामकता को समर्थन देते हैं और उसके लिए वित्तीय मदद जुटाते हैं।''

जेलेंस्‍की ने बताया क‍ि यूक्रेन की सुरक्षा सेवा (एसएसयू) की इकाइयों ने स्तावरोपोल क्षेत्र में एक साथ तीन तेल भंडारण केंद्रों पर हमला किया, जबकि हमारी सशस्त्र सेनाओं की इकाइयों ने इसी क्षेत्र में एक और ईंधन केंद्र को निशाना बनाया। काला सागर में रूस के तथाकथित 'शैडो फ्लीट' के तीन टैंकरों पर सीधे हमले दर्ज किए गए। यूक्रेनी राष्‍ट्रपत‍ि ने कहा क‍ि मैं हमारी हर उस इकाई का धन्यवाद करता हूं जो रूस को यह एहसास दिलाने में मदद कर रही है कि इस युद्ध का अंत होना चाहिए।

रूस ने रव‍िवार को यूक्रेन के बैलिस्टिक मिसाइलों से ताबड़तोड़ हमला क‍िया। रविवार को करीब पांच घंटे तक चले इस भीषण हवाई हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 16 अन्य घायल हो गए। यूक्रेनी अधिकारियों के अनुसार, रूस ने कीव पर लगभग 40 इस्कंदर-एम और हाइपरसोनिक जिरकॉन मिसाइलें दागीं। रात करीब 1:30 बजे (स्थानीय समयानुसार) हवाई हमले का सायरन बजा, जिसके तुरंत बाद वायु रक्षा प्रणालियां सक्रिय हो गईं। कुछ ही मिनटों में लगातार धमाकों और विस्फोटों की आवाजें सुनाई देने लगीं।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने इसे अब तक के बड़े हमलों में से एक करार दिया है। हमले के कारण शहर के कई हिस्सों में आग लग गई और इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा। शनिवार को यूक्रेनी ड्रोन हमलों में मास्को और तांबोव क्षेत्रों के ई-कॉमर्स गोदामों को निशाना बनाया गया था, जहां आठ लोगों की मौत हुई और कई स्थानों पर भीषण आग लग गई थी। राष्ट्रपति जेलेंस्की ने दावा किया कि इन लॉजिस्टिक्स केंद्रों का उपयोग ड्रोन निर्माण और नेविगेशन उपकरणों के लिए प्रतिबंधित पुर्जों की आपूर्ति में किया जा रहा था।

US Iran Deal: युद्ध खत्म करने की नई शुरूआत, अमेरिका की बात मानेगा ईरान?
मास्को (एजेंसी)। US Iran Deal: अमेरिका और ईरान के दो वरिष्ठ अधिकारियों की अगले हफ़्ते स्विट्जरलैंड में बैठक हो सकती है। बीएफएमटीवी ने शनिवार को सूत्रों के हवाले से अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी। रिपोर्ट के अनुसार इसके अलावा, पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने इस बैठक की तैयारी के लिए स्विट्जरलैंड जाने की योजना बनाई है। इससे पहले शुक्रवार को ब्लूमबर्ग ने रिपोर्ट दी कि ईरान और अमेरिका के बीच समझौते पर हस्ताक्षर करने के लिए जिनेवा संभावित जगह हो सकती है।

साथ ही शुक्रवार को एक्सियोस ने बताया था कि अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के अमेरिका-ईरान समझौते पर हस्ताक्षर करने के लिए संभावित दौरे से पहले अमेरिकी वायु सेना के चार सी-17 विमान जिनेवा में उपकरण पहुंचा रहे हैं। वहीं, फार्स समाचार एजेंसी ने ईरानी वातार्कारों के करीबी एक सूत्र के हवाले से बताया कि रविवार को जिनेवा में संभावित समझौते पर हस्ताक्षर होने की खबरें गलत हैं और ईरान ने अभी तक समझौते पर कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को कहा कि संघर्ष को समाप्त करने के समझौते पर रविवार को हस्ताक्षर किए जाएंगे। वहीं ईरान ने इस समय-सीमा को खारिज कर दिया है, लेकिन उसका कहना है कि हस्ताक्षर आने वाले दिनों में हो सकते हैं।

Russia News: रूस से जुड़े जहाजों को जब्त करने का ब्रिटेन का प्रयास अस्वीकार्य: रूसी राजदूत
मास्को (एजेंसी)। Moscow News: रूस ने कहा है कि रूस से जुड़े जहाजों को जब्त करने का ब्रिटेन का कोई भी प्रयास अस्वीकार्य है। ब्रिटेन में रूस के राजदूत आंद्रेई केलिन ने रूसी न्यूज एजेंसी आरआईए नोवोस्ती से यह बात कही। उन्होंने कहा, “ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर का ब्रिटिश जलक्षेत्र में हमारे देश से जुड़े नागरिक जहाजों को जब्त करने का घोषित इरादा रूस के प्रति एक और गहरा शत्रुतापूर्ण कदम है… हम हमारे देश से जुड़े जहाजों को जब्त करने के ब्रिटिश पक्ष के किसी भी प्रयास को अस्वीकार्य और अक्षम्य मानते हैं।” Russia News

उल्लेखनीय है कि ब्रिटिश सरकार ने मार्च में घोषणा की थी कि ब्रिटेन के सैन्य कर्मी अपने जलक्षेत्र से गुजरने वाले प्रतिबंधित जहाजों जब्त कर लेंगे। इसके अलावा, ब्रिटेन प्रतिबंधित जहाजों के लिए इंग्लिश चैनल सहित ब्रिटिश जलक्षेत्र को बंद करके और भी अधिक प्रतिबंध लगाएगा। Russia News

Vladimir Putin: इस तारीख को आ रहे हैं रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, अमेरिका हैरान
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज़)। Vladimir Putin: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 23वें भारत रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए चार दिसंबर को भारत की दो दिवसीय यात्रा पर आ रहे हैं। पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर भारत यात्रा पर आ रहे हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु रूसी राष्ट्रपति पुतिन का स्वागत करेंगी और उनके सम्मान में भोज देंगी। विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को जारी एक वक्तव्य में कहा कि पुतिन चार से पांच दिसंबर तक भारत यात्रा पर आ रहे हैं जहां वह भारत रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।

यात्रा के दौरान पुतिन मोदी के साथ बातचीत करेंगे। राष्ट्रपति मुर्मु पुतिन की अगवानी करेंगर और उनके सम्मान में भोज का आयोजन भी किया जाएगा। पुतिन की यह यात्रा भारत और रूस के द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा और विशेष तथा विशेषाधिकार रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने का विजन तय करने और परस्पर महत्व के क्षेत्रीय तथा वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करने का अवसर प्रदान करेगी। Vladimir Putin

यह भी पढ़ें:– जियो, एयरटेल ने इस काम में सबको पीछे छोड़ दिया, जानिये…

Russia Blast: रूस में गोला-बारूद कारखाने के पास भयंकर विस्फोट, 4 की मौत
Russia Explosion News: मॉस्को। रूस के चेल्याबिंस्क प्रांत के कोपेयस्क नगर में एक औद्योगिक प्रतिष्ठान में देर रात हुए भीषण विस्फोट में चार लोगों की मृत्यु हो गई, जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं। स्थानीय प्रशासन के अनुसार, घटना के तुरंत बाद राहत एवं बचाव दल मौके पर पहुँचे और स्थिति नियंत्रण में लाने के लिए एक आपात संचालन केंद्र बनाया गया। क्षेत्रीय गवर्नर एलेक्सी टेक्सलर ने बताया कि प्रारंभिक जाँच में किसी ड्रोन हमले की पुष्टि नहीं हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि नागरिकों या उनकी संपत्ति को फिलहाल किसी प्रकार का खतरा नहीं है। Russia Blast News

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विस्फोट के बाद शहर के ऊपर काले धुएँ का विशाल गुबार फैल गया। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, यह धमाका चेल्याबिंस्क के बाहरी क्षेत्र में स्थित एक सैन्य औद्योगिक परिसर के समीप हुआ, जहाँ तोपों और टैंकों के लिए गोला-बारूद तैयार किया जाता है। कुछ रूसी टेलीग्राम चैनलों ने यह दावा किया कि यह धमाका संभवतः ड्रोन हमले का परिणाम हो सकता है, हालांकि रक्षा तंत्र द्वारा सक्रिय रूप से प्रतिक्रिया देने की भी बात कही जा रही है। उल्लेखनीय है कि यह क्षेत्र यूक्रेनी सीमा से क़रीब 1,800 किलोमीटर दूर है और रूस के पारंपरिक हथियार निर्माण केंद्रों में एक प्रमुख केंद्र माना जाता है।

हाल के दिनों में यूक्रेनी ड्रोन हमलों में वृद्धि देखी गई है। इससे पहले, यूक्रेन ने रूस के भीतरी इलाकों—मोरदोविया के रक्षा संयंत्र और डगेस्टान के तेल प्रतिष्ठान—पर निशाना साधा था। विश्लेषकों का कहना है कि यूक्रेन का उद्देश्य रूस की युद्धक क्षमता को कमजोर करना है, इसलिए वह रणनीतिक सैन्य ढाँचे को निशाने पर रख रहा है।

इस बीच, मंगलवार रात रूस के ब्रांस्क और रोस्तोव ओब्लास्ट क्षेत्रों पर भी ड्रोन हमले की खबरें आईं, जिनमें दो लोग घायल हुए। बुधवार देर रात स्टावरोपोल शहर के निकट एक सैन्य अड्डे के पास विस्फोट से एक महिला की मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया कि धमाके के लिए एक विस्फोटक पदार्थ से लैस बेबी स्ट्रॉलर (बच्चों की गाड़ी) का उपयोग किया गया था। स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि ये घटनाएँ रूस के भीतर सुरक्षा चुनौतियों को और जटिल बना रही हैं, जबकि दोनों देशों के बीच संघर्ष लगातार तेज़ होता जा रहा है। Russia Blast News

Belgorod drone attack: बेलगोरोड में यूक्रेनी हमला, तीन की मौत, अनेक लोग घायल
Belgorod drone attack: मॉस्को। रूस के सीमावर्ती प्रांत बेलगोरोड में यूक्रेनी सेना द्वारा किए गए ड्रोन और तोपखाने के हमलों में कम से कम तीन लोगों की मृत्यु हो गई, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। क्षेत्र के गवर्नर व्याचेस्लाव ग्लैडकोव ने बुधवार को इस घटना की पुष्टि की। गवर्नर ने बताया कि शेबेकिंस्की जिले के मास्लोवा प्रिस्तान गांव में गोलाबारी की गई, जिससे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हुआ। इस हमले में एक सामाजिक भवन को भी नुकसान पहुंचा है। Russia Belgorod news

ग्लैडकोव के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान यूक्रेनी बलों ने बेलगोरोड क्षेत्र के कई इलाकों को निशाना बनाया। रिपोर्ट के मुताबिक, रूस की सीमा से सटे इन क्षेत्रों पर 110 से अधिक ड्रोन हमले किए गए और 20 से ज्यादा बार गोलाबारी की गई।

उन्होंने बताया कि ग्रेवोरोन जिले में रिहायशी क्षेत्रों पर 16 ड्रोन गिराए गए और नौ बार गोले दागे गए। वहीं, मोशचेनॉय गांव में एक ट्रक पर हुए ड्रोन हमले में छह लोग घायल हुए, जिनमें एक चार वर्ष की बच्ची भी शामिल है। बच्ची को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक जांच में उसकी स्थिति सामान्य बताई गई।

गवर्नर ने कहा कि घायल छह लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि एक व्यक्ति का उपचार घर पर जारी है। इसके अतिरिक्त, एक अन्य नागरिक वाहन पर हुए हमले में भी घायल हुआ है और उसका इलाज चल रहा है। ग्लैडकोव ने यह भी जानकारी दी कि क्षेत्र के अन्य इलाकों में भी यूक्रेनी ड्रोन और मिसाइल हमले दर्ज किए गए हैं, जिनमें कई स्थानों पर संपत्ति को नुकसान हुआ और कुछ लोग घायल हुए हैं। Russia Belgorod news

Indonesia Earthquake: रूस को 7.8 तीव्रता वाले भूकंप से दहला देने के बाद इंडोनिशया में भी जोरदार झटके
मॉस्को। रूस के कामचटका प्रायद्वीप के पूर्वी तट पर शुक्रवार को भूकंप के तेज़ झटके महसूस किए गए। वैज्ञानिकों के अनुसार इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7.8 आँकी गई। जियोफिजिकल सर्वे की कामचटका शाखा ने बताया कि भूकंप का केंद्र पेत्रोपावलोवस्क-कामचात्स्की शहर से लगभग 149 किलोमीटर की दूरी पर स्थित था और इसकी गहराई लगभग 39 किलोमीटर थी। Indonesia Earthquake News

रूस के बाद इंडोनेशिया में भी 6.3 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप आने के बाद इंडोनेशियाई लोग दहशत में आ गए और अपने अपने घरों से बाहर निकलकर भाग गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार किसी बड़े नुकसान की खबर सामने नहीं आई है। हालाँकि, प्रशासन ने एहतियातन प्रायद्वीप के पूर्वी तट पर सुनामी चेतावनी जारी कर दी है। कामचटका के गवर्नर व्लादिमीर सोलोदोव ने सामाजिक मंच पर साझा किया कि सभी आवश्यक सेवाओं को सतर्क कर दिया गया है और तटीय क्षेत्रों में निवासियों को सचेत किया जा रहा है।

विशेषज्ञों के अनुसार, कुछ स्थानों पर समुद्री लहरों की ऊँचाई 1.5 मीटर तक पहुँच सकती है, जबकि घनी आबादी वाले पेत्रोपावलोवस्क क्षेत्र में इसका असर बहुत कम रहने की संभावना है। अधिकारियों ने सुरक्षा की दृष्टि से सार्वजनिक संस्थानों और आवासीय इमारतों की जाँच भी शुरू कर दी है।

भूकंप के बाद कई आफ्टरशॉक दर्ज किए गए, जिनमें से कम से कम 10 की तीव्रता 5 से अधिक रही। ध्यान देने योग्य है कि कामचटका क्षेत्र पिछले कुछ महीनों से लगातार भूकंपीय गतिविधियों का सामना कर रहा है। इससे पहले यहाँ 8.8 और 7.8 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप भी आ चुके हैं। Indonesia Earthquake News

Nepal Insurance Claim Record: नेपाल में जेन-जी आंदोलन से बीमा कंपनियों पर भारी बोझ, 21 अरब का रिकॉर्…

Russia Earthquake 2025: 7.4 तीव्रता के भूकंप से कांपा रूस, अब सुनामी की चेतावनी
Russia Earthquake 2025: मास्को। रूस के कामचटका प्रायद्वीप के पूर्वी तट पर शनिवार को 7.4 तीव्रता का प्रबल भूकंप दर्ज किया गया, जिसके उपरांत क्षेत्रीय प्रशासन ने सुनामी की चेतावनी जारी की। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के अनुसार, यह झटका पेट्रोपावलोव्स्क-कामचत्स्की नगर से लगभग 111 किलोमीटर दूर, 39.5 किलोमीटर की गहराई पर उत्पन्न हुआ। Russia Earthquake

भूकंप के पश्चात कामचटका के राज्यपाल व्लादिमीर सोलोदोव ने लोगों से तटीय क्षेत्रों में जाने से परहेज़ करने और सतर्क रहने का आग्रह किया। उन्होंने नागरिकों को शांति बनाए रखने तथा केवल आधिकारिक स्रोतों से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी।

जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार, इस भूकंप से जापान के तटीय भागों में हल्का ज्वारीय उतार-चढ़ाव संभव है, किंतु वहां किसी प्रकार की क्षति की आशंका नहीं है। वहीं, रूसी मीडिया ने जानकारी दी कि यह झटका जुलाई में आए 8.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के पश्चात जारी आफ्टरशॉक्स की श्रृंखला का हिस्सा है। जुलाई के भूकंप के समय प्रशांत महासागर के कई तटीय इलाकों में सुनामी का खतरा उत्पन्न हुआ था और प्रभावित क्षेत्रों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के निर्देश दिए गए थे।

इस बार भी स्थानीय प्रशासन ने निवासियों को ऊँचे स्थानों पर चले जाने और आपदा प्रबंधन प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की है। सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो में घरों और भवनों में तेज़ झटकों के दृश्य सामने आए हैं, जबकि कई स्थानों पर आधारभूत ढांचे को क्षति पहुँचने की भी सूचना है। भूकंप अवाचा खाड़ी के समीप आया, जो प्रशांत महासागर के “अग्नि वलय” क्षेत्र में स्थित है और विश्व के सर्वाधिक सक्रिय भूकंपीय क्षेत्रों में गिना जाता है। Russia Earthquake

Ganesh immersion accident: हासन में गणेश विसर्जन दुर्घटना को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने किया बड़ा ऐलान…

Krasheninnikov Volcano Eruption: रूस में 600 वर्षों बाद फटा ज्वालामुखी, 7.0 तीव्रता के भयंकर भूकंप से हिला रूस
Krasheninnikov Volcano Eruption: मॉस्को। रूस के सेवेरो-कुरीलस्क क्षेत्र के पास रविवार को 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप दर्ज किया गया। यह भूकंप यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार भारतीय समयानुसार सुबह 11 बजे आया, जिसका केंद्र 40.8 किलोमीटर की गहराई में था। भूकंप के झटके के बाद रूस के कामचटका प्रायद्वीप पर स्थित क्रशेनिनिकोव ज्वालामुखी भी सक्रिय हो गया। Russia volcano eruption

600 वर्षों बाद ज्वालामुखी में विस्फोट

कमचटका वोल्केनिक इरप्शन रिस्पॉन्स टीम (KVERT) की प्रमुख ओल्गा गिरिना ने बताया कि यह ज्वालामुखी लगभग 600 वर्षों के बाद फटा है। विस्फोट के दौरान ज्वालामुखी से लगभग 6,000 मीटर ऊंचाई तक राख का घना गुबार उठता देखा गया। लावा के बहाव के साथ भाप और गैस का तेज उत्सर्जन जारी है, और उत्तर दिशा की ओर राख फैल रही है।

क्रशेनिनिकोव ज्वालामुखी, जिसका नाम खोजकर्ता स्टीफन क्रशेनिनिकोव के नाम पर रखा गया है, पेट्रोपावलोव्स्क-कामचात्स्की से लगभग 50 किलोमीटर दूर स्थित है। यह दो ओवरलैपिंग स्ट्रैटोज्वालामुखियों से बना है, जो एक विशाल काल्डेरा में स्थित हैं। पिछला लावा विस्फोट 1463 में हुआ था, जबकि 1963 में केवल धुएं की गतिविधि देखी गई थी, विस्फोट नहीं हुआ था।

यह भूकंपीय गतिविधि 30 जुलाई को आए 8.7 तीव्रता के भूकंप के बाद से बढ़ गई है। वह झटका अब तक दुनिया में दर्ज छठा सबसे शक्तिशाली भूकंप माना जा रहा है। इसके बाद से अब तक इस क्षेत्र में 4.4 या उससे अधिक तीव्रता वाले 125 से अधिक झटके दर्ज किए जा चुके हैं। इन झटकों में 6.9 तीव्रता का एक झटका भी शामिल है, जो मुख्य भूकंप के करीब 45 मिनट बाद आया था।

हवाई और जापान में सुनामी चेतावनी हटाई गई | Russia volcano eruption

30 जुलाई के बड़े भूकंप के बाद हवाई, जापान और अमेरिकी तटीय क्षेत्रों के लिए सुनामी चेतावनियाँ जारी की गई थीं, जिन्हें अब हटा दिया गया है या परामर्श में परिवर्तित कर दिया गया है। हालांकि, विशेषज्ञों का कहना है कि इस प्रकार के शक्तिशाली भूकंपों के बाद अफ्टरशॉक्स कई दिनों तक आते रहते हैं। समय के साथ इन झटकों की गति और तीव्रता घटती है, लेकिन स्थिति पर सतत निगरानी जारी है।

रूसी प्रशासन और क्रेमलिन कार्यालय ने पुष्टि की है कि फिलहाल इस भूकंप या ज्वालामुखी विस्फोट से किसी प्रकार की जनहानि या संपत्ति को नुकसान की कोई खबर नहीं है। फिर भी, क्षेत्र को भविष्य की संभावित आपदाओं को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी गई है। Russia volcano eruption

Earthquake: भूकंप के तेज झटकों से दहला पाकिस्तान, लोग घबराकर घरों से बाहर निकले

Russia Earthquake: 8.7 तीव्रता के भयंकर भूकंप से हिली रूस की धरती, सुनामी की चेतावनी जारी
Kamchatka earthquake 2025: मॉस्को। रूस के सुदूर पूर्वी क्षेत्र कामचटका में मंगलवार रात लगभग 11:24 बजे (जीएमटी) भीषण भूकंप आया, जिसकी तीव्रता 8.7 मापी गई। इस शक्तिशाली भूकंप के बाद प्रशांत महासागर के विभिन्न तटीय इलाकों में सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के अनुसार, भूकंप का केंद्र पेत्रोपावलोव्स्क-कामचत्स्की शहर से लगभग 125 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में, अवाचा खाड़ी के समीप था। यह भूकंप 19.3 किलोमीटर की गहराई में उत्पन्न हुआ, जिससे सतह पर तीव्र झटके महसूस किए गए। Russia Earthquake

सुनामी की आशंका

यूएसजीएस का कहना है कि भूकंप के तीन घंटे के भीतर रूस और जापान के तटीय क्षेत्रों में विनाशकारी सुनामी लहरें पहुँच सकती हैं। हवाई, अलास्का और अमेरिका के प्रशांत तटीय इलाकों के लिए भी चेतावनी जारी की गई है। प्रशासन ने तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से ऊँचाई वाले स्थानों पर जाने की अपील की है।

स्थानीय आपातकालीन सेवाएं हाई अलर्ट पर हैं। अधिकारियों ने नागरिकों से अफवाहों से बचने और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने की सलाह दी है। भूकंप के बाद कई इलाकों में आफ्टरशॉक्स (आगे के झटके) की आशंका भी जताई गई है।

कामचटका के कई हिस्सों में इमारतों को नुकसान पहुंचने की खबरें आ रही हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि फर्नीचर हिल रहे हैं और दीवारों में दरारें पड़ गई हैं। दहशत के कारण कई लोग अपने घरों से बाहर निकल आए हैं। कामचटका क्षेत्र ‘प्रशांत रिंग ऑफ फायर’ में स्थित है, जो भूकंपीय और ज्वालामुखीय गतिविधियों के लिए जाना जाता है। यह इलाका पृथ्वी की टेक्टोनिक प्लेटों की सीमाओं पर होने के कारण अक्सर ऐसे झटकों का केंद्र बनता है। Russia Earthquake

Russia plane crash: लापता रूसी विमान दुर्घटनाग्रस्त, सभी जिन्दा जले, कोई भी नहीं बचा
AN-24 plane crash: मॉस्को। रूस के सुदूर पूर्वी क्षेत्र अमूर में गुरुवार को लापता हुआ एंटोनोव-24 (AN-24) यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। रूसी आपातकालीन मंत्रालय ने पुष्टि की है कि विमान का धड़ जली हुई स्थिति में बरामद कर लिया गया है। समाचार एजेंसी TASS के अनुसार, प्रारंभिक रिपोर्टों में बताया गया है कि इस विमान दुर्घटना में कोई भी यात्री जीवित नहीं बचा। विमान में 43 यात्री और 6 चालक दल के सदस्य सवार थे, जिनमें 5 बच्चे भी शामिल थे। Russia plane crash

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कम दृश्यता की स्थिति में लैंडिंग के दौरान चालक दल की गलती को दुर्घटना का संभावित कारण माना जा रहा है। नागरिक उड्डयन प्राधिकरण रोसावियत्सिया द्वारा संचालित एक Mi-8 हेलीकॉप्टर ने विमान का धधकता हुआ मलबा देखा। टिंडा शहर से लगभग 16 किलोमीटर दूर एक पहाड़ी क्षेत्र में विमान का धड़ देखा गया। स्थानीय बचाव दलों ने मौके पर पहुंचकर पुष्टि की कि ऊपर से किसी के जीवित होने के कोई संकेत नहीं मिले हैं।

बचाव कार्य जारी

अमूर क्षेत्र की नागरिक सुरक्षा एजेंसी के अनुसार, घटनास्थल की ओर 25 बचावकर्मी और 5 विशेष उपकरणों वाली टीमें भेजी गई हैं। इसके अलावा, चार विमान भी स्टैंडबाय मोड पर रखे गए हैं। यह विमान साइबेरिया स्थित अंगारा एयरलाइन द्वारा संचालित किया जा रहा था। उड़ान के दौरान, यह चीनी सीमा के समीप टिंडा कस्बे के पास रडार से अचानक गायब हो गया था। संपर्क टूटते ही तलाश अभियान शुरू कर दिया गया था। Russia plane crash

Russia plane missing: रूस के सुदूर पूर्व में 50 लोगों को ले जा रहा यात्री विमान लापता, संपर्क टूटा