Islamabad News - Sach Kahoon Hindi

इस्लामाबाद में सन्नाटा, सड़कों पर सुरक्षा बलों की मौजूदगी
नई दिल्ली। “ईरान की सभ्यता को पूरी तरह से खत्म करने” की डेडलाइन से कुछ घंटे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तानी मध्यस्थता का जिक्र करते हुए सीजफायर का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि ये संघर्ष विराम अगले 2 हफ्तों तक जारी रहेगा। इसके बाद लगा कि हालात सामान्य होंगे। पूरी दुनिया ने प्रसन्नता जाहिर की। पाकिस्तान फूला नहीं समाया, लेकिन इसके बाद इजरायल की ओर से जो किया गया और अमेरिका की ओर से जो कहा गया, उसने वर्तमान स्थिति के भरोसे को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। Islamabad News

उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से लेकर अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ के बयान में ऐसा बहुत कुछ था जो ईरान सीजफायर के भविष्य पर सवाल खड़े करता है। इजरायल का लेबनान पर हमला, एक ही दिन में सैकड़ों को मारने का दावा और फिर खुद ट्रंप का कहना कि हिज्बुल्लाह को लेकर समझौते में कोई जिक्र नहीं है, इस समझौते पर सवाल खड़े करता है। हालांकि पाकिस्तान का कहना था कि हिज्बुल्लाह इसका अंग था।

इस सबके बीच, पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद इन दिनों एक असामान्य खामोशी में डूबी हुई है। सड़कों पर सामान्य चहल-पहल की जगह सुरक्षा बलों की मौजूदगी ने ले ली है और कई इलाकों में आवागमन सीमित कर दिया गया है। वजह है ईरान के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल का आगमन, जो एक बेहद संवेदनशील और अहम कूटनीतिक वार्ता के लिए यहां पहुंचने वाला है। Islamabad News

एक अस्थायी संघर्षविराम के बाद शुरू हो रही इस वार्ता से उम्मीद तो है, लेकिन उसके सफल होने को लेकर संशय भी उतना ही गहरा है। पाकिस्तान ने इस प्रक्रिया में मध्यस्थ की भूमिका निभाते हुए दोनों पक्षों को बातचीत की मेज तक लाने में अहम भूमिका निभाई है, जिसे उसकी कूटनीतिक सक्रियता के तौर पर देखा जा रहा है।

शहर में लागू सुरक्षा इंतजाम इस बात का संकेत हैं कि इस वार्ता को कितना संवेदनशील माना जा रहा है। खासकर डिप्लोमैटिक एन्क्लेव और सरकारी परिसरों के आसपास कड़ी निगरानी रखी जा रही है। प्रशासन किसी भी संभावित खतरे या विरोध को रोकने के लिए पूरी तरह सतर्क है।

हालांकि, इस पूरी प्रक्रिया के पीछे एक बड़ी चुनौती भरोसे की कमी है। ईरान के भीतर ही इस बात को लेकर शंका जताई जा रही है कि क्या यह वार्ता वास्तव में किसी ठोस समाधान तक पहुंच पाएगी या यह केवल तनाव को अस्थायी रूप से टालने का एक प्रयास भर है। पिछले अनुभवों और बार-बार संघर्षविराम उल्लंघनों के आरोप ने इस अविश्वास को और गहरा किया है।

बातचीत का दायरा केवल द्विपक्षीय मुद्दों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका असर पूरे पश्चिम एशिया की स्थिरता, वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति और अंतरराष्ट्रीय राजनीति पर पड़ सकता है। यही कारण है कि दुनिया की निगाहें इस्लामाबाद पर टिकी हैं, जहां बंद सड़कों और कड़ी सुरक्षा के बीच शांति की एक मुश्किल कोशिश जारी है।

आशंका इसलिए भी क्योंकि ईरानी संसद के स्पीकर एमबी घालिबाफ ने 10 में से तीन शर्तों के हनन का आरोप यूएस पर लगाया, तो दूसरी ओर पाकिस्तान में ईरान के एम्बेसडर, रेजा अमीरी मोगादम, ने एक्स पर एक पोस्ट डिलीट कर दी, जिसमें कहा था कि ईरान का एक डेलीगेशन गुरुवार रात यूएस के साथ बातचीत के लिए इस्लामाबाद आने वाला है। मोगादम ने पोस्ट किया था: “इजरायली सरकार द्वारा बार-बार सीजफायर तोड़ने की वजह से ईरानी पब्लिक ओपिनियन पर शक के बावजूद… ईरान के बताए 10 पॉइंट्स पर सीरियस बातचीत के लिए ईरानी डेलीगेशन आज रात इस्लामाबाद आ रहा है।” Islamabad News

Pakistan Blast: इस्लामाबाद में जोरदार धमाका, इलाके में अफरा-तफरी, 15 से ज्यादा की मौत, 80 से अधिक घायल
इस्लामाबाद (एजेंसी)। Pakistan Blast News: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के तरलाई इलाके में शुक्रवार की नमाज़ के दौरान एक इमामबाड़े में हुए भीषण धमाके में 15 से अधिक लोगों की मौत हो गई, जबकि 80 से ज्यादा लोग घायल हो गए। इस घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

जिला प्रशासन के एक प्रवक्ता ने बताया कि धमाके में मरने वालों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है। उन्होंने यह भी पुष्टि की कि घायलों को शहर के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जिनकी संख्या 80 से अधिक है। पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (पीआईएमएस) अस्पताल के प्रवक्ता के अनुसार, अकेले उनके अस्पताल में 32 घायलों को लाया गया है। Pakistan News

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक धमाके की आवाज़ काफी दूर तक सुनाई दी। विस्फोट स्थल को पूरी तरह से सील कर दिया गया है और सबूत जुटाने का काम जारी है। शुरुआती रिपोर्टों में इसे आत्मघाती हमला बताया जा रहा है, हालांकि अधिकारियों ने अभी तक आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की है।

पाकिस्तान के अख़बार एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब देश के अलग-अलग हिस्सों, खासकर बलूचिस्तान में सुरक्षा बलों और नागरिकों को निशाना बनाकर लगातार हमले हो रहे हैं। रिपोर्ट में यह भी याद दिलाया गया कि 11 नवंबर को इस्लामाबाद कोर्ट के बाहर हुए हमले में 12 लोगों की मौत हुई थी और 36 से अधिक लोग घायल हुए थे।

दैनिक डॉन के अनुसार, इस्लामाबाद कैपिटल टेरिटरी पुलिस के प्रवक्ता तकी जवाद ने कहा कि फिलहाल धमाके की प्रकृति को लेकर कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। फोरेंसिक जांच के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि यह आत्मघाती हमला था या पहले से लगाया गया बम। Pakistan News

वहीं, जियो न्यूज ने स्थानीय अधिकारियों के हवाले से बताया कि आत्मघाती हमलावर को मस्जिद के प्रवेश द्वार पर रोका गया था, जिसके बाद उसने खुद को विस्फोट से उड़ा लिया।

गौरतलब है कि यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शवकत मिर्ज़ियोयेव दो दिवसीय आधिकारिक दौरे पर पाकिस्तान में मौजूद हैं।

पिछले एक हफ्ते में पाकिस्तान में हिंसक घटनाओं में इज़ाफा हुआ है। बलूच लड़ाकों द्वारा पाकिस्तानी सुरक्षा बलों के खिलाफ ‘ऑपरेशन हेरोफ-2’ शुरू किए जाने के बाद हालात और तनावपूर्ण हो गए हैं।

इससे पहले बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने दावा किया था कि उसने बलूचिस्तान के नुश्की जिले में अहमद वाल इलाके में एक पाकिस्तानी सेना के कैंप पर कब्ज़ा कर लिया है। इससे पहले संगठन ने गलांगुर इलाके में एक स्थानीय बेस पर कब्ज़ा करने का भी दावा किया था। Pakistan News

बीएलए के मुताबिक, ‘ऑपरेशन हेरोफ’ के तहत क्वेटा, नुश्की और बलूचिस्तान के कम से कम 12 अन्य शहरों में एक साथ समन्वित हमले किए गए हैं। 31 जनवरी से शुरू हुए ऑपरेशन हेरोफ के दूसरे चरण के बाद से कई पाकिस्तानी सैन्यकर्मी मारे गए या घायल हुए हैं।

इस बीच, द बलूचिस्तान पोस्ट ने स्थानीय लोगों के हवाले से कहा है कि पाकिस्तानी सुरक्षा बलों पर आबादी वाले इलाकों को जानबूझकर निशाना बनाने के आरोप लगाए गए हैं, जिससे आम नागरिकों के हताहत होने की आशंका बढ़ गई है।

यह भी पढ़ें:– Smart Meter: घर-घर पहुंची विद्युत विभाग की टीम, स्मार्ट मीटर के बारे में किया जागरूक

Pakistan: यूएई के साथ वार्ता फ्लॉप होने पर पाकिस्तान ने उठाया ये बड़ा कदम
Privatization of Islamabad Airport: नई दिल्ली। पाकिस्तान सरकार ने इस्लामाबाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निजीकरण की दिशा में औपचारिक कदम बढ़ा दिए हैं। इससे पूर्व हवाई अड्डे के प्रबंधन और संचालन को संयुक्त अरब अमीरात को सौंपने का प्रस्ताव विचाराधीन था, किंतु अमीरात की ओर से स्पष्ट सहमति न मिलने के कारण यह योजना आगे नहीं बढ़ सकी। Pakistan News

प्राप्त सूचनाओं के अनुसार, इस्लामाबाद हवाई अड्डे के संचालन के लिए यूएई की ओर से किसी अधिकृत इकाई का नाम अंतिम रूप से घोषित न किए जाने से दोनों पक्षों के बीच प्रक्रिया अटक गई। पाकिस्तान की ओर से अंतिम पत्राचार कर स्थिति स्पष्ट करने का प्रयास किया गया, परंतु अमीराती पक्ष ने किसी नामित संस्था की पुष्टि करने में असमर्थता जताई। इसके बाद पाकिस्तान ने इस परियोजना को प्रत्यक्ष निजीकरण की सूची में सम्मिलित कर लिया। उल्लेखनीय है कि इससे पहले पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस के निजीकरण की प्रक्रिया भी आगे बढ़ाई जा चुकी है।

द्विपक्षीय हवाई संपर्क से संबंधित कुछ अतिरिक्त शर्तों पर भी सहमति नहीं बन सकी

सूत्रों के अनुसार, सरकार-से-सरकार समझौते के मसौदे में कराची स्थित जिन्ना अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा और लाहौर का अल्लामा इकबाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा भी शामिल करने का प्रस्ताव अमीरात की ओर से रखा गया था, जिसे पाकिस्तान ने स्वीकार नहीं किया। साथ ही, द्विपक्षीय हवाई संपर्क से संबंधित कुछ अतिरिक्त शर्तों पर भी सहमति नहीं बन सकी।

निजीकरण मामलों पर प्रधानमंत्री के सलाहकार के नेतृत्व में एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने अबू धाबी का दौरा कर संभावित समझौते पर चर्चा की थी। इससे पूर्व निजीकरण प्रभाग ने मंत्रिमंडलीय समिति के समक्ष इस्लामाबाद सहित प्रमुख हवाई अड्डों को सक्रिय निजीकरण सूची में शामिल करने का प्रस्ताव प्रस्तुत किया था।

हाल में जारी विश्लेषणों में यह संकेत दिया गया है कि प्रशासनिक अक्षमताओं, सीमित जवाबदेही और वित्तीय कुप्रबंधन के कारण कई सरकारी उपक्रम लगातार घाटे में चल रहे हैं। जब इन संस्थानों पर ऋण और हानि का बोझ असहनीय हो जाता है, तब निजीकरण को अंतिम विकल्प के रूप में अपनाया जाता है। इसी पृष्ठभूमि में इस्लामाबाद हवाई अड्डे के निजीकरण को एक महत्वपूर्ण आर्थिक निर्णय के रूप में देखा जा रहा है। Pakistan News

Greece Accident News: यूरोप में अवैध रूप से घुसते समय पाकिस्तानियों की नाव पलट गई, 40 की मौत!
मरने वालों में ज्यादातर नाबालिग

Greece Boat Accident News: इस्लामाबाद (एजेंसी)। यूरोप में अवैध रूप से प्रवेश करने की कोशिश करते समय ग्रीस में नाव पलटने की घटना में 40 पाकिस्तानियों की मौत हो गई। पाकिस्तानी नागरिकों को मानव तस्करी रैकेट के जरिए लीबिया के रास्ते अवैध रूप से यूरोप भेजा जा रहा था। Greece Accident News

जानकारी के अनुसार, मृतकों में से अधिकांश नाबालिग या किशोर थे जो पंजाब प्रांत से ताल्लुक रखते थे। इनमें से ज्यादातर सियालकोट, गुजरात, मंडी बहाउद्दीन और नारोवाल जिलों के थे। इस घटना के बाद पाकिस्तान सरकार ने संघीय जांच एजेंसी (एफआईए) के तहत एक विशेष टास्क फोर्स बनाने और देश में मानव तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का फैसला किया। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि पाकिस्तानियों को लीबिया के लिए वीजा जारी किया गया था, जहां से उन्हें नावों पर ग्रीस ले जाया गया था।

इस मामले में अब तक छह मामले दर्ज किए गए और चार संदिग्धों को हिरासत में भी लिया गया। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अधिकारियों को मानव तस्करों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। अब इस बात पर सवाल उठ रहे हैं कि 12-14 साल की उम्र के कई नाबालिग कैसे लीबिया के लिए वीजा पाने में सफल हो गए और पाकिस्तान के एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन काउंटरों से होते हुए अपनी यात्रा पर निकल गए।

मानव तस्करी के पूरे नेटवर्क में सरकारी अधिकारियों और संस्थानों पर शामिल होने की चिंता जताई जा रही है। गौरतलब है कि पिछले वर्ष, ग्रीस के पास अवैध रूप से यूरोप में प्रवेश करने की कोशिश करते समय कम से कम 262 पाकिस्तानी नागरिकों की इसी प्रकार जान चली गई थी। Greece Accident News

Boat Accident News: ‘‘अब कैसे चलेगा परिवार’’ मुंबई बोट हादसा पीड़ित बेटी का छलका दर्द