Siwan News - Sach Kahoon Hindi

स्कूल जाते समय दो चचेरी बहनों को ट्रक ने कुचला, मौत
सीवन/कैथल (सच कहूँ/कुलदीप नैन)। Siwan News: सीवन-चीका मार्ग पर वीरवार सुबह करीब सवा आठ बजे हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो चचेरी बहनों की मौत हो गई। मांडी गांव की दोनों छात्राएं स्कूटी से स्कूल जा रही थीं। इसी दौरान 10 टायर वाले ट्रक ने उनकी स्कूटी को चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि ट्रक का टायर दोनों छात्राओं के ऊपर से निकल गया और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह दोनों छात्राएं स्कूटी पर मांडी गांव से सीवन स्थित स्कूल के लिए निकली थीं। करीब साढ़े आठ बजे जब वे चीका-कैथल मार्ग पर सुखू साइकिल वाले के पास पहुंचीं तो तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी स्कूटी को चपेट में ले लिया। टक्कर लगने से दोनों सड़क पर जा गिरीं और ट्रक का टायर उनके ऊपर से निकल गया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान गांव मांडी निवासी गुर्णदीप कौर (14) और उसकी चचेरी बहन शरणदीप कौर (15) के रूप में हुई है। शरणदीप कक्षा 10वीं और गुर्णदीप कक्षा 9वीं की छात्रा थी। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। छात्राओं के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे। दोनों बच्चियों की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

हादसे का सबसे मार्मिक पहलू यह रहा कि दोनों छात्राएं सुबह घर से स्कूल में होने वाली पार्टी के लिए खुशी-खुशी निकली थीं। उन्होंने मां से मैगी बनाकर साथ देने को कहा था। मां ने उनके लिए मैगी तैयार की थी। परिजन जगदीश चंद ने बताया कि जब वे घटनास्थल पर पहुंचे तो दोनों बच्चियों की किताबें ट्रक के दोनों टायरों के बीच पड़ी थीं। स्कूल ले जाने के लिए तैयार की गई मैगी भी सड़क पर बिखरी हुई थी। यह दृश्य देखकर परिजनों का कलेजा कांप उठा। एक छात्रा डॉक्टर बनना चाहती थी, जबकि दूसरी पुलिस अधिकारी बनने का सपना देख रही थी। दोनों के सपने एक पल में सड़क हादसे की भेंट चढ़ गए।

ट्रक कब्जे में, चालक की तलाश जारी: एसएचओ

सीवन थाना एसएचओ मुकेश रानी ने बताया कि हादसे में मांडी गांव की दो छात्राओं की मौत हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल भेज दिया। दोनों चचेरी बहनें थीं और स्कूल जा रही थीं। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। चालक की तलाश की जा रही है। इसके लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

Siwan News: मृतक बच्चियो के फाइल फोटो और घटनास्थल पर लोगो की भीड़ और ट्रंक के नीचे बच्ची का शव।

ब्लॉक समिति सीवन में बीजेपी समर्थित बलविंद्र कौर सर्वसम्मति से चुनी गई नई चेयरपर्सन, विरोध में नहीं भरा किसी ने भी नामांकन
कांग्रेस समर्थित मंजीत कौर को पिछले महीने अविश्वास प्रस्ताव लाकर हटाया गया था

सीवन/कैथल (सच कहूँ/कुलदीप)। Siwan News: सोमवार को पंचायत समिति सीवन के लिए हुए चुनाव में बीजेपी समर्थित बलविंद्र कौर को नया चेयरपर्सन चुन लिया गया। विपक्ष से किसी का भी नामांकन नहीं आया हालाँकि प्रशासन द्वारा चुनाव के लिए ईवीएम मशीने मंगवाई गयी थी जो नामांकन न आने के कारण बिना प्रयोग किए ही वापिस चली गई। इस तरह सर्वसम्मति से बलविन्द्र कौर को नया चेयरपर्सन बना दिया गया। चेयरपर्सन बनने के बाद बलविंद्र कौर का फूल मालाओ के साथ स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओ ने एक दुसरे को मिठाई खिलाकर बधाईयाँ दी। बलविन्द्र कौर जुनेदपुर से है। इस पूरी चुनाव प्रक्रिया के दौरान पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर मौके पर मौजूद रहे। Kaithal News

बता दे कि पिछले महीने 12 नवंबर को अविश्वास प्रस्ताव लाकर कांग्रेस समर्थित मनजीत कौर को हटा दिया गया था। सीवन पंचायत समिति के कुल 16 सदस्य हैं। जिनमे से 12 सदस्य मिनी बस में एक साथ पहुंचे थे। चेयरपर्सन पद के लिए भाजपा की तरफ से बलविंदर कौर का नाम लगभग तय माना जा रहा था। भाजपा समर्थित सदस्यों की ओर से चुनाव के लिए उनका नामांकन कराया गया। इसके विरोध में कोई भी कैंडिडेट चुनाव के लिए नहीं उतरा। कांग्रेस से किसी भी सदस्य ने चुनाव में रुचि नहीं दिखाई। Kaithal News

इन्होंने दिए थे शपथ पत्र

पंचायत समिति की चेयरपर्सन मनजीत कौर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए 11 सदस्यों ने शपथ पत्र दिए थे। इनमें वार्ड नंबर 1 से गुरविन्द्र सिंह, वार्ड नंबर 2 से भारती रानी, वार्ड नंबर 4 से सिन्द्र कौर, वार्ड नंबर 6 से राकी, वार्ड नंबर 8 से बलविन्द्र कौर, वार्ड नंबर 9 से सौरव कुमार, वार्ड नंबर 10 से सोनू देवी, वार्ड नंबर 11 से सुरेन्द्र सिंह, वार्ड नंबर 12 से कर्मजीत कौर, वार्ड नंबर 13 से जोरा सिंह व वार्ड न बर 15 से लाभ सिंह कसौर शामिल थे।

सीवन पंचायत समिति की चेयरपर्सन बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व भाजपा विधायक कुलवंत बाजीगर ने कहा कि सभी मेम्बरों ने सर्वसम्मति से चेयरपर्सन बनाया है। मै तो सिर्फ एक सहयोगी हूँ। नवनियुक्त चेयरपर्सन को जहाँ भी जरूरत पड़ेगी वे हमेशा साथ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस वालो ने काफी हथकंडे अपनाये लेकिन वो कामयाब नहीं हुए और सभी मेम्बर एकजुट रहे। इसके बाद चीका में भी कमल खिलेगा। कांग्रेस के लोगो को राजनितिक ज्ञान कम है।

दो साल से विकास कार्यो का पहिया रुका हुआ है। अब सभी सदस्यों के साथ मिलकर विकास कार्य करवाए जायेगे। सभी सद्यो के साथ मिल जुलकर चला जायेगा। भाजपा कार्यकर्ता और नेताओ का पूरा सहयोग अब भी रहा है और आगे भी रहेगा।

-बलविंद्र कौर, चेयरपर्सन, पंचायत समिति सीवन

26 को चीका ब्लॉक समिति चेयरपर्सन का चुनाव

26 दिसंबर को दोपहर 2 बजे चीका ब्लॉक समिति चेयरपर्सन का चुनाव होना है। इसको लेकर भी बीजेपी की तरफ से लगातार तैयारी की जा रही है। चेयरपर्सन को लेकर पार्षदों के नामों पर सहमति मांगी जा रही है। बता दें कि 27 नवंबर को तत्कालीन चेयरपर्सन डिंपल रानी के खिलाफ 22 में से 19 पार्षदों ने अविश्वास पर अपनी सहमति दी थी। अब चेयरपर्सन बनने के लिए दावेदार को 22 पार्षदों में से 12 पार्षद अपने खेमे में चाहिए।

यह भी पढ़ें:– 15 ग्राम स्मैक, तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद, आरोपी दबोचा