Room Heaters Side Effects - Sach Kahoon Hindi

Room Heaters Side Effects: यदि आप भी चलाते हैं सर्दियों में रूम हीटर तो जान लें इससे पैदा होने वाला खतरा!
रूम हीटर ब्रेन और स्कीन के लिए ठीक नहीं : विशेषज्ञ

Room Heaters Side Effects: नई दिल्ली (एजेंसी)। पूरे उत्तर भारत में ठंड ने दस्तक दे दी है। ऐसे में लोग अपने-अपने तरीके से ठंड से बचने के उपाय खोजते है। ठंड से बचने के लिए रूम हीटर का इस्तेमाल भी धड़ल्ले से होता है लेकिन इसके इस्तेमाल में विशेष सावधानी बरती जानी जरूरी है। क्योंकि ठंड से बचाने वाला यह हीटर नुकसान का सबब भी बनता है। यह हमें सर्दी से तो राहत देता है मगर इसका उपयोग करते समय सावधानी न बरती जाए तो जानलेवा भी साबित हो सकता है। न्यूरोलॉजिस्ट, डर्मेटोलॉजिस्ट भी इससे शरीर को होने वाले नुकसान की बात करते हैं।

अगर बंद कमरे में हीटर चलाया जाता है, इससे हवा में ऑक्सीजन का स्तर कम हो जाता है। ऐसे में व्यक्ति को सांस लेने में दिक्कत हो सकती है। इसके साथ ही आग लगने का खतरा भी हो सकता है। इससे खासतौर पर अस्थमा या सांस के मरीजों को बचने की जरूरत है। रुम हीटर के लगातार संपर्क में रहने से त्वचा और आँखों संबंधित परेशानी आ सकती है।

दिमाग में खून की कमी का बन सकता है कारण

न्यूरोलॉजिस्ट्स के मुताबिक ब्लोअर और हीटर दोनों ही दिमाग के लिए भी सुरक्षित नहीं है। न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. सौरभ यतीश बंसल कहते हैं कि ये कमरे में कार्बन मोनोआॅक्साइड का लेवल बढ़ाता है। इसके कारण दिमाग में खून की कमी हो जाती है। नतीजतन इंटरनल ब्लीडिंग या ब्रेन हैमरेज के चांस बढ़ जाते हैं इसलिए सोच समझकर ही सर्दियों में इनका इस्तेमाल करना ठीक होता है।

वहीं, त्वचा पर भी इसका प्रतिकूल असर पड़ता है। गुरुग्राम स्थित फोर्टिस मेमोरियल रिसर्च इंस्टीट्यूट के डर्मेटोलॉजी विभाग की सीनियर कंसल्टेंट डॉ. सोनल बंसल ने बताया कि ब्लोअर और रूम हीटर की गर्म और शुष्क हवा त्वचा को नुकसान पहुंचाती है। इसकी गर्मी आपके स्किन को जला सकती है। खुजली जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल, हीटर और ब्लोअर त्वचा की नमी को छीनते हैं। इससे आपकी स्किन रूखी और बेजान हो सकती है। बालों के लिए भी सेफ नहीं है। अगर आप ज्यादा देर तक इसके सामने बैठते हैं तो सिर की त्वचा को भी नुकसान पहुंचता है। इससे आपके बाल भी झड़ सकते हैं।’

ये सावधानियां रखें

कोशिश करें कि पूरी रात हीटर को चालू करके न रखे।

अगर चलाना पड़े तो कमरा बंद न रखे।

रूम हीटर का सुरक्षित और सही तापमान सेट करें, ताकि हवा में आॅक्सीजन का स्तर सही बना रहे।

हीटर की सर्विसिंग समय-समय पर कराते रहें।

ये भी रखें ध्यान

फैन हीटर से आग लगने का खतरा भी बना रहता है। ऐसे में इस चीज का ध्यान रखें कि घर में हीटर को ऐसी जगह पर रखें कि जिससे आग लगने का खतरा न हो। इसके साथ ही इस बात का ध्यान रखें कि बच्चों को हीटर की पहुंच से दूर रखे। Room Heaters Side Effects

Cleanliness Campaign: विदेशी धरा पर ‘शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी’ ने वातावरण की शुद्धता को …