Delhi Sanjeevani Scheme - Sach Kahoon Hindi

Sanjeevani Yojana: फर्जी है ‘महिला सम्मान योजना’! यह केवल चुनावी छलावा! आम आदमी पार्टी झूठ बोल रही है : भाजपा सांसद
Delhi Sanjeevani Scheme: नई दिल्ली, (एजेंसी)। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी को गिरफ्तारी करने का प्लान बनाया जा रहा है। आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने ये आशंका जताई है। केजरीवाल के अनुसार आम आदमी पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं को भी फंसाया जा सकता है। Sanjeevani Yojana

अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर एक पोस्ट पर जानकारी देते हुए कहा कि महिला सम्मान योजना और संजीवनी योजना से ये लोग बुरी तरह से बौखला गए हैं। अगले कुछ दिनों में फर्जी केस बनाकर आतिशी को गिरफ्तार करने का प्लान बनाया गया है। उन्होंने कहा कि सबसे पहले ‘आप’ के सीनियर नेताओं पर हाथ डाला जाएगा। इसी संबंध में मैं आज 12 बजे प्रेस कांफ्रेंस करूंगा।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले आम आदमी पार्टी ने महिला सम्मान योजना और संजीवनी योजना का रजिस्ट्रेशन करवाने की अपील की थी। इस पर महिला एवं बाल विकास विभाग (डब्ल्यूसीडी) और स्वास्थ्य विभाग ने बयान जारी कर यह बताया कि दिल्ली प्रदेश में ऐसी कोई योजना नहीं है। Sanjeevani Yojana

”दिल्ली सरकार ने इस नाम से कोई योजना घोषित नहीं की”

महिला एवं बाल विकास विभाग (डब्ल्यूसीडी) ने एक सार्वजनिक सूचना जारी कर नागरिकों को ‘मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना’ नामक एक गैर-मौजूद योजना से संबंधित धोखाधड़ी गतिविधियों के बारे में सचेत किया है। विभाग ने स्पष्ट किया कि दिल्ली सरकार ने इस नाम से कोई योजना घोषित नहीं की है और इस नाम पर धनराशि वितरित करने के दावे झूठे हैं।

इसी से संबंधित दिल्ली के नागरिकों को आगाह किया गया है कि वे इस योजना को लेकर किसी भी व्यक्ति या राजनीतिक पार्टी से अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें, क्योंकि इससे साइबर अपराध या बैंकिंग धोखाधड़ी हो सकती है। डब्ल्यूसीडी विभाग इन धोखाधड़ी गतिविधियों और उनसे उत्पन्न होने वाली देनदारियों के लिए जिम्मेदार नहीं होगा।

बता दें मंगलवार को नई दिल्ली से भारतीय जनता पार्टी सांसद बांसुरी स्वराज (Bansuri Swaraj BJP) ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी पर महिला सम्मान योजना और संजीवनी योजना के नाम पर प्रदेश की महिलाओं को सर्दी में लाइन में खड़ा करने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा कि आप सभी देख रहे होंगे कि वो दिल्ली की बहन-बेटियों से कह रहे हैं कि महिला सम्मान योजना के लिए रजिस्ट्रेशन करने आइए। इतना ही नहीं, ठंड में हमारे बुजुर्गों को संजीवनी योजना का हवाला देकर रजिस्ट्रेशन के लिए बुला रहे हैं। मैं आप सभी को यह बताना चाहती हूं कि यह केवल चुनावी छलावा और झांसा है, और कुछ नहीं।

आम आदमी पार्टी झूठ बोल रही है | Sanjeevani Yojana

उन्होंने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी झूठ बोल रही है। सबसे पहले संजीवनी योजना की बात करते हैं। आज मैं एलजी हाउस से आ रही थी, जहां वरिष्ठ नागरिकों के साथ संवाद का कार्यक्रम था। वहां एक वरिष्ठ नागरिक ने सवाल पूछा कि क्या आप संजीवनी योजना के बारे में बता सकते हैं? तब दिल्ली के स्वास्थ्य सचिव ने खड़े होकर सार्वजनिक रूप से यह घोषणा की कि दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार की कोई संजीवनी योजना नहीं है। इसके बाद, महिलाओं के लिए जो रजिस्ट्रेशन हो रहा है, उस पर भी ध्यान दिलाना चाहूंगी।

उन्होंने कहा कि ये लोग 2100 रुपये का झूठ बोल रहे हैं। जो कैबिनेट नोट इन्होंने सेंक्शन कराया है, वह केवल 1000 रुपये का है, और यह घोषणा मुख्यमंत्री आतिशी ने लोकसभा चुनावों से पहले मार्च में की थी। आपको याद होगा कि तब भी रजिस्ट्रेशन ड्राइव चलाया गया था। एक योजना के लिए दो-दो रजिस्ट्रेशन ड्राइव? मार्च में कहा गया था कि सितंबर-अक्टूबर तक महिलाओं के खाते में पैसा आ जाएगा। लेकिन दिसंबर आ गया और अभी तक घोषणाएं ही चल रही हैं। क्योंकि उन्हें सामने चुनाव नजर आ रहा है। Sanjeevani Yojana

GST Amnesty Yojana 2024: बकाया ब्याज माफी की एमनेस्टी योजना जल्द होगी लागू