Airlift - Sach Kahoon Hindi

आफत बनी बरसात, गई 17 जानें
प्रभावित लोगों को सेना कर रही एयरलिफ्ट

जालोर, पाली, सिरोही और उदयपुर से पांच सौ लोगों को बचाया

जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। प्रदेश के कई जिलों में इस बार सावन अपने साथ आफत की बारिश लेकर आया है। सावन के दौरान प्रदेश भर में कई जिलों में हुई बारिश ने अब तक 17 लोगों की जान ले ली है। कई जिलों में रेस्क्यू का काम अभी भी जारी है। आपदा प्रबंधन और स्थानीय पुलिस की टीमों के साथ ही सेना ने भी रेस्क्यू कार्य शुरू कर दिया है।

प्रदेश के कुछ जिलों में तो लोग घर से बेघर हो गए हैं। दो दिन की बारिश के दौरान सेना, आपदा प्रबंधन और स्थानीय पुलिस ने जालोर, पाली, सिरोही और उदयपुर से करीब पांच सौ लोगों को तो बचा लिया है। अन्य फंसे लोगों को लेकर राहत और बचाव कार्य जारी है। सेना ने भी आज सवेरे पांच हैलीकॉप्टर भेजे हैं। इनमें से दो गुजरात और तीन राजस्थान में बचाव कार्य कर रहे हैं।

आकाशीय बिजली से सात की मौत

प्रदेश भर में बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने के मामले इस बार ज्यादा देखने को मिले हैं। प्रदेश भर में बिजली गिरने के कारण होने वाले हादसों में अब तक सात लोगों की मौत हो चुकी है और आठ अन्य गंभीर रूप से झुलस चुके हैं। मिली जानकारी के अनुसार पाली के मारवाड़ में खेत में बिजली गिरने से लक्ष्मण सिंह की मौत हो गई। वहीं उदयपुर के मोरवाल गांव पंचायत में बिजली गिरने से गणेश, बसंती और सुशीला झुलस गए। वहीं डग झालावाड़ में बिजली गिरने से खेत में काम कर रहे कालूराम और दशरथ सिंह की मौत हो गई।

इसी तरह से भीलवाड़ा के बिगोद में किसान गोपाल की भी खेत में काम करने के दौरान बिजली गिरने से मौत हो गई। गोपाल के साथ काम कर रहे पांच लोग भी झुलस गए। अलवर में बिजली गिरने से गिर्राज की मौत हो गई। जयपुर जिले में शाहपुरा में बारिश के दौरान बचने के लिए बिजली बॉक्स के पीछे छुपे धमेन्द्र कलवानिया की मौत हो गई उसे बचाने आया भाई रोहिताश भी झुलस गया। वहीं बाड़मेर के निकटवर्ती बोला गांव स्थित एक ढाणी में सोमवार रात भारी बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से महिला की मौत हो गई।

डूबने से अब तक 10 मरे

प्रदेश भर में अब तक बारिश के पानी मे बहने और डूबने दस लोगों की मौत हो चुकी है। जोधपुर के गंगाणा गांव में बरसाती नाले में नहाने के दौरान सेठू खां और सोलम खां की मौत हो गई। वहीं उदयपुर में कार बहने से प्यारेलाल मीणा की मौत हो गई। सिरोही के स्वरूपगंज में पानी में छह स्कूली बच्चे बहे, चार को बचाया दो बहनें इराना और सपना की मौत हो गई। बांसवाड़ा में कुशलगढ़ एसडीएम रामेश्वर लाल मीणा की पानी में बहने से मौत हुई। चार दिन बाद शव मिला।

नहाने गए दो बच्चों की मौत

नागौर के कुचामन सिटी में मेगा हाईवे पर बरसाती नाले में नहाने के दौरान दो बच्चों की मौत हो गई। भीलवाड़ा के गंगापुर के तिलोनी गांव में बारिश के चलते दीवार ढहने से उसके नीचे दबे एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं जयपुर के बस्सी में भी बारिश के चलते दीवार ढहने से एक युवक की मौत हो गई।

सेना ने भेजे पांच हैलीकॉप्टर

भारी बारिश के दौरान बाढ़ और अन्य जगहों पर फसे लोगों को एयर लिफ्ट करने के लिए सेना ने पांच हैलीकॉप्टर को रवाना किया है। इनमें से दो को गुजरात भेजा गया है। तीन को पाली, जालोर और जोधपुर में लगाया गया है। सेना के अधिकारियों का कहना है कि बारिश कुछ धीमी होने के कारण राहत और बचाव कार्य आसान हो सकता है। आर्मी के पांच हैलीकॉप्टर उतारे हैं राहत और बचाव कार्य में, तीन पाली और जालोर और जोधपुर में जोधपुर से इनने उड़ान भरी है और बाकि दो बनास कांठा और पाटन गुजरात गए हैं। इन हैलीकॉप्टर ने डीसा एयरपोर्ट से उड़ान भरी है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

गुजरात में बारिश के बाद आई बाढ़, चार लोगों की मौत
अहमदाबाद: गुजरात में दो दिन से हो रही बारिश की वजह से राज्य के कई इलाकों में बाढ़ (Flood) आ गई है। इससे हुए हादसों में चार लोगों की मौत हो गई है। एयरफोर्स, आर्मी और एनडीआरएफ को बचाव के काम में लगाया गया है। अब तक 6235 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। 12 लोगों को एयरलिफ्ट किया गया है। राज्य में 24 घंटे के दौरान सभी 33 जिलों में बरसात हुई है। सबसे ज्यादा 325 मिलीमीटर बारिश सुरेंद्रनगर के चोटिला में हुई है। कुछ दिन पहले यहां 600 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई थी। वेदर डिपार्टमेंट ने शनिवार से अगले 24 घंटे तक तेज बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।

इस सीजन में 61 की मौत | Flood

बारिश की वजह से हुए हादसों में दो लोगों की मौत अमरेली और राजकोट जिलों में हुईं।

उधर, हिम्मतनगर के गंभोई में एक प्राइवेट बस ओवर ब्रिज से गिर गई।

इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, आठ लोग घायल हुए हैं।

इस सीजन में बारिश से राज्य में अब तक 61 लोगों की मौत हो चुकी है।

राज्य सरकार ने हालात से निपटने के लिए एयरफोर्स और आर्मी से भी मदद मांगी है।

बचाव के काम में एयरफोर्स के चार हेलिकॉप्टर (MI-17V5) लगाए गए हैं।

ध्रांगधरा में कुडा गांव के पास बाढ़ में फंसे 35 लोगों को सेना ने बाहर निकाला।

इनमें 3 दिन की एक बच्ची भी शामिल है। करीब 12 लोगों को एयरलिफ्ट किया गया है।

11 लोग मोरबी जिले के मलिया मियाना गांव में बाढ़ के बीच एक छत पर बैठे थे।

लंबड़ी, सायला और चोटिला तालुका के अलग-अलग गांवों में फंसे तीन लाेगों को बचाने के लिए हेलिकॉप्टर बुलाए गए थे।

अहमदाबाद में भी 70 लोगों के फंसे होने की सूचना है।

सेना से उन्हें भी निकालने की गुजारिश की गई है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

कतर में फंसे अपने लोगों को एयरलिफ्ट करेगा भारत
कतर के साथ राजनयिक संबंध खत्म

नई दिल्ली। कतर में फंसे अपने नागरिकों को भारत एयरलिफ्ट के जरिए निकालेगा। इसके लिए अगले सप्ताह से विशेष अभियान चलाया जाएगा। हाल ही में सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात और बहरीन समेत सात मुस्लिम राष्ट्रों ने कतर के साथ राजनयिक संबंध खत्म कर लिए थे, जिससे खाड़ी क्षेत्र में संकट गहरा गया है।

नागरिक उड्डयन मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि कतर में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस द्वारा 25 जून से आठ जुलाई तक केरल और दोहा के बीच विशेष उड़ानें संचालित की जाएंगी। इन भारतीयों को वापस स्वदेश लाने के लिए 186 सीटों वाली बोइंग 737 का इस्तेमाल किया जाएगा। बृहस्पतिवार और शुक्रवार को जेट एयरवेज मुंबई से दोहा के बीच अतिरिक्त उड़ानें शुरू करेगा। उधर उड्डयन मंत्रालय ने विदेश मंत्रालय को आश्वस्त किया कि कतर से भारतीय नागरिकों को समय से वापस लाने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।