SA vs PAK - Sach Kahoon Hindi

SA vs PAK: दक्षिण अफ्रीका ने दो टेस्ट मैचों की सीरीज में पाकिस्तान का किया सूपड़ा साफ
SA vs PAK: केपटाउन (एजेंसी)। कगिसो रबाड़ा, केशव महाराज (तीन-तीन विकेट) और मार्को यानसन (दो विकेट) के बाद डेविड बेडिंघम (नाबाद 44) रनों की शानदार पारी की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन पाकिस्तान को 10 विकेट से हरा दिया है। इसी के साथ दक्षिण अफ्रीका दो मैचों की श्रृंखला में पाकिस्तान का सूपड़ा साफ कर दिया है। दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्तान को दूसरी पारी में 478 के स्कोर पर समेटने के बाद मिले 58 रनों के लक्ष्य को बिना कोई विकेट खोए 7.1 ओवर में हासिल कर लिया। दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की डेविड बेडिंघम और एडन मारक्रम की सलामी जोड़ी शानदार बल्लेबाजी का मुजाहिरा करते हुए तेजी के साथ रन बटोरे। डेविड बेडिंघम ने 30 गेंदों में चार चौके और दो छक्के लगाते हुये (नाबाद44) रन बनाये। वहीं एडन मारक्रम 13 गेंदों में (14) रन बनाकर नाबाद रहे। दक्षिण अफ्रीका ने दूसरी पारी में 61 रन बनाकर मुकाबला 10 विकेट से जीता। इसी के साथ दक्षिण अफ्रीका ने दो मैचों की सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली। दूसरे टेस्ट में 259 रनों की शानदार पारी खेलने वाले दक्षिण अफ्रीका के रायन रिकलटन को ‘प्लेयर आॅफ द मैच’ और सीरीज में 80 रन देकर 10 विकेट लेने वाले मार्को यानसन को ह्यप्लेयर आॅफ द सीरीजह्ण से नवाजा गया।

आज यहां पाकिस्तान ने कल के एक विकेट पर 213 रनों से आगे खेलना शुरू किया। मार्को यानसन ने खुर्रम शहजाद (18) को आउट कर पाकिस्तान को दूसरा झटका दिया।इसके बाद तो पाकिस्तान बल्लेबाजी लगातार अंतराल अपने विकेट गवांते चले गये। कामरान गुलाम (28), सऊद शकील (23), कप्तान शान मसूद (145) आगा सलमान (48) और मोहम्मद रिजवान (41), आमेर जमाल (34) तथा मीर हमजा (16) रन बनाकर आउट हुये। पाकिस्तान की पूरी टीम 122.1 ओवर में 478 के स्कोर पर सिमट गई। दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 58 रन बनाने का लक्ष्य मिला है। दक्षिण अफ्रीका के लिए कगिसो रबाड़ा, केशव महाराज ने तीन-तीन विकेट लिये और मार्को यानसन को दो विकेट मिले। वेना मफाका ने एक बल्लेबाज को आउट किया। इससे पहले मैच के तीसरे दिन दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्तान को पहली पारी में 194 के स्कोर पर सिमटने के बाद फॉलोआॅन खेलने के लिए मजबूर किया था। दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में रायन रिकलटन (259), तेम्बा बवूमा (106) और काइल वेरेन (100) रनों के महत्वपूर्ण योगदान से 615 रनों का स्कोर खड़ा किया था।

SA vs PAK: कॉबिन बॉश के हरफनमौला प्रदर्शन से पाकिस्तान बैकफुट पर
सेंचुरियन (एजेंसी)। पदार्पण टेस्ट में कॉर्बिन बॉश (81 नाबाद) के बेहतरीन स्ट्रोकप्ले की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन शनिवार को 90 रन की महत्वपूर्ण लीड हासिल कर ली और मेहमान टीम की दूसरी पारी में तीन बल्लेबाजों को 88 रन पर आउट कर न सिर्फ मैच पर अपना शिकंजा कस दिया बल्कि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की ओर अपनी चाल तेज कर दी। दिन का खेल खत्म होने के समय बाबर आजम (16) और सउद शकील आठ रन बना कर क्रीज पर मौजूद थे। पाकिस्तान को अभी भी दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी के स्कोर से दो रन पीछे है।

पाकिस्तान ने पहली पारी में 211 रन बनाये थे। जवाब में शुरूआती तीन विकेट सस्ते में गंवाने के बावजूद दक्षिण अफ्रीका डेविड मारक्रम (89) और कप्तान टेंबा बावूमा (31) की बदौलत पारी को सधे तरीके से संवार रहा था मगर नसीम शाह ने मेजबान टीम के एक के बाद एक तीन विकेट मात्र 13 रन के अंतर पर झटक कर मध्यक्रम को भी धराशायी कर दिया। इस बीच क्रीज पर आये बॉश ने मारक्रम के साथ पाकिस्तानी गेंदबाजों की धुनायी शुरू कर दी। उन्होने मात्र 46 गेंदो पर अपना अर्धशतक पूरा किया। मारक्रम के आउट होने तक दक्षिण अफ्रीका दो रन की लीड ले चुका था और पाकिस्तान अपने सांसों को काबू में करने का प्रयास कर रहा था मगर बॉश नाम का तूफान अभी थमा नहीं था। युवा बल्लेबाज ने मैदान के चारों ओर आकर्षक शाट्स की झड़ी लगा दी थी। उन्होने अपनी 81 रन की नाबाद पारी में 93 गेंद खेल कर 15 चौके लगाये।

बॉश ने पाकिस्तान की पहली पारी में 63 रन देकर चार विकेट झटके थे जबकि डेन पीटरसन ने पांच विकेट लिये थे। बॉश के गेंद के साथ बल्ले से भी कमाल के प्रदर्शन ने घरेलू दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। दूसरी पारी में पाकिस्तान के कप्तान शान मसूद (28) और सैम अयूब (27) ने सधी शुरूआत की मगर अयूब पारी के 11वें ओवर मे कैगिसो रबाडा का शिकार बन गये जबकि मसूद का विकेट मार्को जानसन ने उखाड़ा। कामरान गुलाम (4) भी जानसन का दूसरा शिकार बन सस्ते में लौट गये।