South Korea News - Sach Kahoon Hindi
South Korea Politics: दक्षिण कोरिया के पीएम पद के नॉमिनेटेड उम्मीदवार ने बेचे अपने तीन मकान
South Korea Politics: सोल। दक्षिण कोरिया की प्रधानमंत्री पद की नामित उम्मीदवार हान सियोंग-सुक ने अपने स्वामित्व वाले तीन मकान बेच दिए हैं, और अब उनके पास सिर्फ एक घर बचा है। उनके कार्यालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी। यह कदम ऐसे समय उठाया गया है जब वह संसदीय पुष्टि (कन्फर्मेशन) सुनवाई की तैयारी कर रही हैं, जिसमें उनके पास कई मकानों का स्वामित्व विपक्ष के प्रमुख आलोचनात्मक मुद्दों में से एक माना जा रहा था। South Korea News
योनहाप न्यूज एजेंसी के अनुसार हान, जो पिछले वर्ष सरकार में शामिल होने से पहले दक्षिण कोरिया की प्रमुख ऑनलाइन पोर्टल कंपनी नावेर की पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) रह चुकी हैं, ने सोल में तीन और ग्योंगगी प्रांत में एक मकान का स्वामित्व रखा था। विपक्ष का आरोप है कि कई मकानों का स्वामित्व रखना राष्ट्रपति ली जे-म्युंग की उन आलोचनाओं के विपरीत है, जिनमें उन्होंने बहु-आवास स्वामित्व और रियल एस्टेट सट्टेबाजी की निंदा की थी।
कार्यालय के अनुसार, हान के पास अब केवल सोल के केंद्रीय क्षेत्र सामचियोंग-डोंग में स्थित एक मकान ही बचा है। कार्यालय ने एक बयान में कहा, “प्रधानमंत्री पद की उम्मीदवार हान सियोंग-सुक का मानना है कि एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी के रूप में उनकी बड़ी जिम्मेदारी है और वह सरकार की रियल एस्टेट नीति को लागू करने में अग्रणी भूमिका निभाएंगी।” हान की संसदीय पुष्टि सुनवाई गुरुवार और शुक्रवार को निर्धारित है। उनकी नियुक्ति के अनुमोदित होने की संभावना प्रबल मानी जा रही है, क्योंकि सत्तारूढ़ डेमोक्रेटिक पार्टी के पास राष्ट्रीय विधानसभा में बहुमत है। South Korea News
हाल ही में राष्ट्रपति ने उनको इस पद के लिए नॉमिनेट किया था। हान को निवर्तमान प्रधानमंत्री किम मिन सुक का उत्तराधिकारी नामित किया। सूचना प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ हान इससे पहले ली सरकार में लघु एवं मध्यम उद्यम और स्टार्टअप मंत्री के रूप में कार्य कर चुकी हैं। अपने नामांकन के बाद हान सियोंग सुक ने कहा था कि अगर उन्हें देश के दूसरे शीर्ष संवैधानिक पद पर नियुक्त किया जाता है तो वो आम लोगों की आजीविका को बेहतर करने पर जोर देंगी।
हान ने पत्रकारों से कहा, "अगर मुझे प्रधानमंत्री की अहम जिम्मेदारी दी जाती है, तो मैं लोगों की आजीविका से जुड़ी आपातकालीन स्थिति को हल करने में अपनी पूरी ऊर्जा लगा दूंगी।" राष्ट्रपति ली ने अपने एक वर्ष पूरे होने पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि उन्होंने किसी पेशेवर राजनेता के बजाय हान को इसलिए चुना क्योंकि वह व्यावहारिक दृष्टि से काम करने के लिए उपयुक्त हैं, जबकि राजनीतिक पहलुओं का काम सत्तारूढ़ पार्टी संभाल सकती है।
59 वर्षीय हान ने 1989 में सुकम्यॉन्ग वुमेन्स यूनिवर्सिटी से स्नातक करने के बाद एक स्थानीय कंप्यूटर पत्रिका में पत्रकार के रूप में करियर शुरू किया। 1997 में वह एम्पास नामक वेब सर्च इंजन और पोर्टल कंपनी से जुड़ीं और उसके संस्थापक सदस्यों में शामिल रहीं। इसके लगभग दस साल बाद वह एनएचएन कंपनी में शामिल हुईं और आगे चलकर नेवर जैसी बड़ी इंटरनेट कंपनी की आधारशिला रखी गई। हान के प्रयासों का प्रतिफल रहा कि नेवर दक्षिण कोरिया का प्रमुख इंटरनेट प्लेटफॉर्म साबित हुआ। South Korea News
South Korea: दक्षिण कोरिया के नए राष्ट्रपति ली जे-म्युंग की ऐतिहासिक जीत, पीएम मोदी ने दी बधाई
Lee Jae-myung Historic victory: सियोल। डेमोक्रेटिक पार्टी (डीपी) के नेता ली जे-म्युंग (Lee Jae-myung) को दक्षिण कोरिया का नया राष्ट्रपति चुन लिया गया है। इस ऐतिहासिक जीत के प्रधानमंत्री मोदी (Narendra Modi) ने उन्हें बधाई दी है। उनकी यह जीत देश में कई महीनों तक चले राजनीतिक संकट और उथल-पुथल के बाद संभव हो सकी। इससे पहले, पूर्व राष्ट्रपति यून सुक योल को देश में मार्शल लॉ लागू करने की असफल कोशिश के चलते महाभियोग का सामना करना पड़ा और उन्हें पद से हटना पड़ा। South Korea news
स्थानीय समाचार एजेंसी योनहाप के अनुसार, दिसंबर में हुई इस घटनाक्रम ने देश में सत्ता परिवर्तन का रास्ता साफ किया, लेकिन इसके साथ ही राजनीतिक ध्रुवीकरण और भी तीव्र हो गया। साथ ही, अमेरिका की टैरिफ नीतियां और उत्तर कोरिया का परमाणु कार्यक्रम जैसी गंभीर चुनौतियाँ भी नई सरकार के सामने हैं।
चुनाव परिणामों के अनुसार, डेमोक्रेटिक पार्टी के ली जे-म्युंग को कुल 49.42 प्रतिशत वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी, पीपल पावर पार्टी (पीपीपी) के किम मून-सू को 41.15 प्रतिशत मत प्राप्त हुए। ली को कुल 1.73 करोड़ वोट मिले, जो कि अब तक के राष्ट्रपति चुनावों में सबसे अधिक हैं। उन्होंने किम मून-सू को लगभग 29 लाख वोटों से हराया और पूर्व राष्ट्रपति यून सुक योल के 2022 के रिकॉर्ड (1.63 करोड़ वोट) को भी पीछे छोड़ दिया।
“मैं लोकतंत्र की पुनर्स्थापना, नागरिकों की गरिमा की रक्षा करूंगा।”
विजय के बाद सियोल के येओउइदो स्थित नेशनल असेंबली भवन से संबोधित करते हुए ली जे-म्युंग ने कहा, “मैं लोकतंत्र की पुनर्स्थापना, नागरिकों की गरिमा की रक्षा और सहयोगपूर्ण समाज निर्माण की दिशा में कार्य करूंगा।” उन्होंने यह भी वादा किया कि वे देश को “सैन्य हस्तक्षेप और विद्रोह जैसी परिस्थितियों” से पूरी तरह मुक्त रखने के लिए काम करेंगे।
अपने भाषण में ली ने आर्थिक सुधारों और जनजीवन को बेहतर बनाने की प्रतिबद्धता जताई और कहा कि वे राष्ट्रपति पद की जिम्मेदारियाँ मिलते ही इस दिशा में काम शुरू करेंगे। मंच पर उनकी पत्नी किम ह्ये-क्युंग भी उनके साथ मौजूद थीं। दूसरी ओर, विपक्षी उम्मीदवार किम मून-सू ने एक प्रेस वार्ता में अपनी हार स्वीकार करते हुए कहा, “मैं जनता के फैसले को विनम्रता से स्वीकार करता हूँ और ली जे-म्युंग को उनकी जीत पर बधाई देता हूँ।” उन्होंने यह भी आशा जताई कि देश की भलाई के लिए सभी दल साथ मिलकर काम करेंगे। South Korea news
Elon Musk: एलन मस्क ने ट्रंप के व्यय विधेयक पर जताई कड़ी आपत्ति, कहा – विधेयक “अनावश्यक खर्च स…
Korea’s President Yun Released: सोल। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक योल (President Yoon Suk-yeol) पिछले 52 दिनों से महाभियोग का सामना कर रहे थे, जिन्हें आज शनिवार को जेल से रिहा कर दिया गया है। इस दौरान अपने समर्थकों की ओर हाथ हिलाते हुए, यून सियोल डिटेंशन सेंटर से बाहर आए, जहां उन्हें विद्रोह भड़काने के आरोप में 52 दिन तक हिरासत में रखा गया। South Korea News
एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया कि यून के खिलाफ महाभियोग और आपराधिक मुकदमे जारी रहेंगे। अभियोजक जनरल शिम वू-जंग की ओर से निलंबित राष्ट्रपति को रिहा करने के फैसले के खिलाफ अपील न करने फैसले के कुछ समय बाद यून रिहा हुए। अपने समर्थकों के समक्ष नतमस्तक होकर यून शनिवार शाम को मध्य सोल स्थित अपने आधिकारिक आवास पर पहुंचे।
महाभियोग मुकदमे में जल्द फैसले का ऐलान होने वाला है
यून ने एक बयान में कहा कि मैं अवैधता को सही करने में अदालत के साहस और दृढ़ संकल्प की सराहना करता हूं। अपनी रिहाई के साथ, यून बिना किसी शारीरिक हिरासत के मुकदमे का सामना करने में सक्षम हो जाएंगे। बता दें राष्ट्रपति यून के महाभियोग मुकदमे में जल्द फैसले का ऐलान होने वाला है। इसे लेकर संवैधानिक न्यायालय के आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है।
पिछले महीने के अंत में कोर्ट ने 3 दिसंबर को मार्शल लॉ घोषित करने के मामले में यून के खिलाफ महाभियोग की सुनवाई पूरी कर ली और जल्द ही यह फैसला सुनाएगा कि उन्हें पद से हटाया जाए या नहीं। फैसला सुनाए जाने की सुनवाई की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है। यदि यून को औपचारिक रूप से पद से हटा दिया जाता है, तो 60 दिनों के भीतर एक त्वरित चुनाव होगा। अगर महाभियोग खारिज हो जाता है, तो यून तुरंत अपने कर्तव्यों को फिर से शुरू कर देंगे। South Korea News
Silver Price News: सवा लाख के करीब पहुंच सकती हैं चांदी की कीमतें!
South Korean President Detained: दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति गिरफ्तार
South Korean President Detained: सियोल (एजेंसी)। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक-योल को बुधवार को राष्ट्रपति आवास में गिरफ्तार कर लिया गया। वह देश के पहले मौजूदा राष्ट्रपति हैं, जिन्हें अल्पकालिक मार्शल लॉ लागू करने के कारण हिरासत में लिया गया। South Korean President News
उच्च पदस्थ अधिकारियों के लिए भ्रष्टाचार जांच कार्यालय (सीआईओ), राष्ट्रीय जांच कार्यालय (एनओआई) और रक्षा मंत्रालय के जांच मुख्यालय से बनी एक संयुक्त जांच इकाई ने एक संक्षिप्त सूचना में कहा कि यून को स्थानीय समय के अनुसार सुबह 10:33 बजे गिरफ्तार किया गया। टीवी फुटेज में गिरफ्तार किए गए यून को उइवांग में सोल डिटेंशन सेंटर में हिरासत में लिए जाने से पहले ग्वाचेन में सीआईओ कार्यालय में पूछताछ के लिए ले जाने के लिए उनके मध्य सोल स्थित आवास से वाहन में बाहर ले जाते दिखाया गया है।
यह जगह सीआईओ कार्यालय से पांच किमी. दूर है। सीआईओ को 48 घंटों के भीतर यह निर्णय लेना होगा कि आगे की पूछताछ के लिए यून को 20 दिनों तक हिरासत में रखने के लिए अलग वारंट की मांग की जाए या उन्हें रिहा कर दिया जाए। यून देश के आधुनिक इतिहास में गिरफ्तार होने वाले पहले निवर्तमान राष्ट्रपति बन गए हैं। South Korean President News
Navodaya Exam 2025 Date: जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए इस दिन होगी परीक्षा
South Korea Plane Crash: दक्षिण कोरिया में विमान में लगी आग, 62 की मौत!
South Korea Plane Crash News: वाशिंगटन, (एजेंसी)। दक्षिण कोरिया के दक्षिण-पश्चिमी मुआन काउंटी के एक हवाई अड्डे पर रविवार को रनवे पर उतरने के दौरान 181 लोगों को लेकर जा रहे एक यात्री विमान में आग लग गई। इस हादसे में 62 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों के अनुसार मृतकों की संख्या में तेजी से वृद्धि होने की आशंका है। South Korea Plane Crash
योनहाप समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, यह हादसा सुबह 9:07 बजे हुई जब जेजू एयर का विमान लैंडिंग के दौरान रनवे से फिसल गया और सोल से लगभग 288 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में दक्षिण जिओला प्रांत के मुआन काउंटी में मुआन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक बाड़ की दीवार से टकरा गया। अधिकारियों ने हादसे में 62 लोगों की मौत की पुष्टि की। हादसे में हताहतों की संख्या में तेजी से वृद्धि होने की आशंका है। एक यात्री और एक चालक दल के सदस्य को बचा लिया गया। बैंकॉक से लौट रहे इस विमान में चालक दल के छह सदस्यों सहित कुल 181 लोग सवार थे। विमान में दो थाई नागरिकों को छोड़कर अधिकांश यात्री कोरिया के थे।
विमान जमीन पर फिसल गया, विस्फोट होने से पहले कंक्रीट की दीवार से टकराया
स्थानीय टीवी स्टेशनों द्वारा प्रसारित वीडियो में विमान को बिना लैंडिंग गियर लगाए उतरने का प्रयास करते हुए दिखाया गया है। इस दौरान विमान जमीन पर फिसल गया, विस्फोट होने से पहले कंक्रीट की दीवार से टकराया और आग की लपटों में घिर गया। इस हादसे में विमान लगभग पूरी तरह से नष्ट कर दिया। विमान में लगी आग को अधिकारियों ने बुझा दिया है और खोज एवं बचाव अभियान जारी है। दुर्घटना स्थल पर लगभग 80 अग्निशमन कर्मियों को भेजा गया है। अधिकारियों का संदेह है कि लैंडिंग गियर में खराबी शायद एक पक्षी के टकराने की वजह से हुई है, जो दुर्घटना का कारण बन सकती है। हादसे की वजह जानने के लिए अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी।
कार्यवाहक राष्ट्रपति चोई सांग-मोक ने अधिकारियों को बचाव अभियान के लिए हर संभव प्रयास करने का निर्देश दिया है। उनके अधिकारियों ने बताया कि चोई दुर्घटना स्थल पर जा रहे हैं। राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से बताया गया कि सुबह 11:30 बजे उच्च अधिकारियों की एक आपात बैठक बुलाई जाएगी, ताकि विमान दुर्घटना के लिए सरकारी प्रतिक्रिया पर चर्चा की जा सके। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रपति के चीफ ऑफ स्टाफ, चंग जिन-सुक करेंगे। कार्यवाहक राष्ट्रीय पुलिस एजेंसी के आयुक्त-जनरल ली हो-यंग ने भी अधिकारियों को सभी उपलब्ध संसाधनों को जुटाने तथा बचाव प्रयासों में मदद करने के लिए अग्निशमन और अन्य संबंधित एजेंसियों के साथ काम करने का आदेश दिया। South Korea Plane Crash
Adani Foundation: किडनी की बीमारी से पीड़ित छात्र के लिए अदाणी फाउंडेशन ने बढ़ाए मदद के हाथ