New Year 2025 - Sach Kahoon Hindi

Happy New Year 2025: सरसा ब्लॉक न्यू ईयर व अवतार माह कल स्पेशल नामचर्चा कर मनाएगा
Happy New Year 2025: सरसा। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा पर चलते हुए सरसा ब्लॉक की साध-संगत द्वारा न्यू ईयर व पूजनीय परम पिता शाह सतनाम जी महाराज के पावन अवतार महीने (MSG Bhandara Month) का आगाज 1 जनवरी बुधवार को स्पेशल ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा आयोजित करके मनाया जाएगा। ब्लॉक प्रेमी सेवक कस्तूर सोनी इन्सां ने बताया कि स्पेशल नामचर्चा जोन नंबर 8 में सुबह 11 से 1 बजे तक होगी। उन्होंने बताया कि नामचर्चा बरनाला रोड के प्रेम नगर भूप डेयरी, आंवला वाले बाग व संत कबीर स्कूल के नजदीक होगी। Sirsa News

अवतार महीने की खुशी में हो रही नामचर्चा को लेकर साध-संगत में खासा उत्साह देखा जा रहा है। नामचर्चा में आने वाली साध-संगत को संकेतक निशान चत्तरगढ़ पट्टी रेलवे फाटक व बाबा भूमण शाह चौक से मिलेंगे तथा सभी जोनों से नामचर्चा में आने वाली साध-संगत के लिए वाहनों का विशेष प्रबंध किया गया है। जोन प्रेमी सेवक कपिल देव इन्सां ने ब्लॉक की समस्त साध-संगत से नामचर्चा में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया है।

England News: शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी ने इंग्लैंड में मचाई धूम!

New Year 2025 Celebration: नए साल को लेकर दिल्ली पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजरी! इन नियमों को ध्यान से देख लो!
New Year 2025 Celebration: नई दिल्ली, (एजेंसी)। देश-दुनिया में कल 1 जनवरी 2025 से नए साल का आगाज हो रहा है। लोग जश्न में डूबने की तैयारियाँ कर रहे हैं। लेकिन रंग में भंग न डले इसके लिए दिल्ली पुलिस ने मंगलवार रात्रि (31 दिसंबर) से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए जनता के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। इसी के तहत डीएमआरसी ने भी कुछ नए नियम लागू किए हैं। New Year 2025

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली के कनॉट प्लेस, इंडिया गेट और हौज खास नए साल की पूर्व संध्या पर जश्न मनाने के लिए लोकप्रिय स्थान माना जाता हैं, जहां लोग परिवार सहित या अपने दोस्तों के साथ नए साल का जश्न मनाने के लिए आते हैं। दिल्ली पुलिस ऐसे क्षेत्रों के आसपास सुचारू यातायात और सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सक्रिय कदम उठाए हैं। जोकि निम्न प्रकार से हैं:- Happy New Year 2025

2,500 कर्मियों की की जाएगी तैनाती | New Year 2025

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार वाहनों की सुचारू आवाजाही सुनिश्चित करने को करीब 2,500 कर्मियों की तैनाती की जाएगी। नए साल की पूर्व संध्या पर शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर नजर रखने के लिए करीब 250 टीमें भी बनाई जाएंगी। साथ ही 11 सीएपीएफ कंपनियों और 40 बाइक गश्ती दलों के साथ-साथ इतनी ही संख्या में पैदल गश्ती दलों को भी तैनात किया जाएगा। नए साल की पूर्व संध्या पर रात 8 बजे के बाद से लेकर समारोह के समापन तक (यानी आधी रात के बाद तक) कनॉट प्लेस और उसके आसपास ट्रैफिक नियंत्रण उपाय लागू रहेंगे। New Year 2025

टैÑफिक एडवाइजरी के तहत किसी भी वाहन को मंडी हाउस, बंगाली मार्केट और अन्य प्रमुख चौराहों से आगे कनॉट प्लेस क्षेत्र में जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। यह क्षेत्र केवल वैध पास वाले वाहनों के लिए खुला रहेगा जो कनॉट प्लेस के आंतरिक, मध्य या बाहरी सर्किल में प्रवेश कर सकेंगे। कुछ क्षेत्रों में पार्किंग भी सीमित रहेगी, गोले डाकखाना, पटेल चौक और मंडी हाउस के पास पार्किंग के लिए विशिष्ट स्थान निर्धारित किए गए हैं, जो पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर होंगे। ऐसे क्षेत्रों में पार्क किए गए अनधिकृत वाहनों को अधिकारियों द्वारा टोइंग और दंड का सामना करना पड़ेगा।

रात 9 बजे के बाद राजीव चौक से बाहर निकलने की अनुमति नहीं

इसी के तहत दिल्ली मेट्रो रेल कॉपोर्रेशन (डीएमआरसी) की एडवाइजरी में भी कहा गया है कि रात 9 बजे के बाद राजीव चौक मेट्रो स्टेशन से बाहर निकलने की अनुमति नहीं होगी। स्टेशन से आखिरी ट्रेन गुजरने तक प्रवेश खुला रहेगा। डीएमआरसी पुलिस अधिकारियों ने लोगों को सलाह दी है कि नए साल की पूर्व संध्या (31 दिसंबर, 2024) पर भीड़भाड़ को कम करने के लिए रात 9 बजे के बाद राजीव चौक मेट्रो स्टेशन से बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी जाएगी। हालांकि, राजीव चौक मेट्रो स्टेशन से आखिरी ट्रेन के प्रस्थान तक यात्रियों को प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।

डीएमआरसी ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे अपनी यात्रा की योजना इसी के अनुसार बनाएं। मेट्रो नेटवर्क के बाकी हिस्सों पर सेवा नियमित समय सारणी (रेगुलर टाइम टेबल) के अनुसार उपलब्ध रहेगी। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने वालों के लिए वैकल्पिक मार्ग सुझाए गए हैं, जिनको अपनाकर आप ट्रैफिक में आने वाली परेशानियों से बच सकते हैं, वे मार्ग हैं-राम मनोहर लोहिया पार्क स्ट्रीट, मंदिर मार्ग और रानी झांसी रोड आदि। लोगों से अपील है कि वे अपनी यात्रा को सुगम बनाने के लिए इन मेट्रो स्टेशनों का इस्तेमाल कर सकते हैं। New Year 2025

England News: शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी ने इंग्लैंड में मचाई धूम!