Haryana Roadways News - Sach Kahoon Hindi

Haryana Roadways News: एक माह में लॉन्च होगी हरियाणा रोडवेज की ऐप, लाइव दिखेगी बस की लोकेशन
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। Haryana Roadways News: हरियाणा रोडवेज में सफर करने वाले यात्रियों के लिए सरकार जल्द कई नई सुविधाएं शुरू करने जा रही है। परिवहन मंत्री अनिल विज ने मंगलवार को विभाग की समीक्षा बैठक में बताया कि अगले एक महीने में रोडवेज का मोबाइल ऐप शुरू किया जाएगा। इस ऐप के जरिए यात्री बस की लाइव लोकेशन, किराया और बस के बस स्टॉप या अड्डे पर पहुंचने का समय देख सकेंगे। इसके अलावा 700 नए कंडक्टरों की भर्ती और 500 इलेक्ट्रिक बसें खरीदने का फैसला भी लिया गया है।

नया मोबाइल ऐप हिंदी, अंग्रेजी और पंजाबी तीनों भाषाओं में उपलब्ध होगा। यह एंड्रायड और आईओएस दोनों मोबाइल पर चलेगा। यात्री ऐप पर बस की लाइव लोकेशन देख सकेंगे और पता कर सकेंगे कि उनकी बस कब पहुंचने वाली है। अलग-अलग स्थानों के बीच बस का किराया भी ऐप पर आसानी से देखा जा सकेगा।

डिजिटल क्यूआर कोड और कार्ड की सुविधा भी मिलेगी: ऐप के जरिए यात्रियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत मिलने वाली यात्रा सुविधाओं की जानकारी भी मिल सकेगी। डिजिटल क्यूआर कोड और कार्ड जैसी सुविधाएं भी इसमें जोड़ी जाएंगी। परिवहन मंत्री ने अधिकारियों को ऐप में जरूरी बदलाव कर जल्द इसका ट्रायल शुरू करने के निर्देश दिए हैं।खाली होने वाले पद भरे जाएंगे: परिवहन विभाग में करीब 700 कंडक्टरों को पदोन्नति दी जानी है। इसके बाद खाली होने वाले पदों पर 700 नए कंडक्टरों की भर्ती की जाएगी। मंत्री ने अधिकारियों को भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के निर्देश दिए हैं।  राज्य में 500 इलेक्ट्रिक बसें खरीदने की योजना है। इनका उद्देश्य प्रदूषण कम करना और पर्यावरण के अनुकूल सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देना है। इसके साथ ही हरियाणा रोडवेज इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन के माध्यम से 125 सामान्य बसें भी तैयार की जा रही हैं। रोडवेज की सभी बसों में जीपीएस लगाया जाएगा। इससे अधिकारियों को बसों की लोकेशन की जानकारी मिलती रहेगी और बसों के संचालन पर बेहतर नजर रखी जा सकेगी। बसों के समय पर संचालन में भी इससे मदद मिलेगी।

Haryana Roadways Accident: बसताड़ा टोल के पास रोडवेज बसों की टक्कर, 7 घायल
घरौंडा (सच कहूँ न्यूज़)। Haryana Roadways Accident: बसताड़ा टोल के नजदीक शनिवार को हरियाणा रोडवेज की दो बसों के बीच टक्कर हो गई। हादसे में बस चालक सहित करीब छह सवारियां घायल हो गईं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और क्षतिग्रस्त बसों को क्रेन की मदद से हटवाया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार हरियाणा रोडवेज झज्जर डिपो की बस चंडीगढ़ की तरफ जा रही थी। बसताड़ा टोल के पास बस के आगे दो गाड़ियां चल रही थीं, जिन्होंने अचानक ब्रेक लगा दिए। इसके चलते आगे चल रही रोडवेज बस ने भी ब्रेक लगाए। पीछे आ रही दूसरी रोडवेज बस समय पर नहीं रुक सकी और आगे वाली बस से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

बस कंडक्टर ओमबीर ने बताया कि उनकी बस चंडीगढ़ की ओर जा रही थी। आगे चल रही बस के अचानक ब्रेक लगाने पर ड्राइवर ने भी ब्रेक लगाए, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी और बस टकरा गई। हादसे में बस चालक समेत छह सवारियां घायल हो गईं।

मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी महेंद्र सिंह ने बताया कि झज्जर डिपो की बस से हरियाणा रोडवेज की दूसरी बस टकराने से हादसा हुआ है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस में सवार अन्य यात्रियों को दूसरी बस के माध्यम से उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। उन्होंने बताया कि क्रेन की सहायता से दोनों बसों को सड़क से हटवाया जा रहा है और पुलिस ने उन्हें कब्जे में ले लिया है। शिकायत के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। हादसे के बाद आगे चल रही दोनों गाड़ियों के चालक मौके से फरार हो गए।

Haryana Roadways Accident: बसताड़ा टोल के पास रोडवेज बसों की टक्कर, 7 घायल

Haryana Roadways News: हरियाणा रोडवेज में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल
Haryana Roadways Promotion: चंडीगढ़, (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा राज्य परिवहन विभाग ने लंबे समय से लंबित पदोन्नति प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। विभाग ने 180 से अधिक सब इंस्पेक्टरों को इंस्पेक्टर पद पर पदोन्नत करने के आदेश जारी किए हैं। परिवहन विभाग के निदेशक वीरेंद्र कुमार दहिया की ओर से जारी आदेशों के अनुसार सभी पदोन्नत अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए पदों पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। Haryana Roadways News

सोमवार को जारी पदस्थापन सूची के अनुसार पदोन्नत अधिकारियों की नियुक्ति प्रदेश के विभिन्न रोडवेज डिपो में की गई है। हिसार डिपो के सब इंस्पेक्टर सत्यवान को पदोन्नत कर वहीं इंस्पेक्टर नियुक्त किया गया है। वहीं हिसार के पवन कुमार को भिवानी तथा दशरथ सिंह को सिरसा डिपो में इंस्पेक्टर के रूप में तैनाती मिली है। इसके अलावा सोनीपत, अंबाला, करनाल, फतेहाबाद, जींद, कुरुक्षेत्र, पलवल, झज्जर, रोहतक, भिवानी, रेवाड़ी, पंचकूला और चरखी दादरी सहित प्रदेश के कई डिपो के अधिकारियों को भी पदोन्नति का लाभ मिला है।

एक वर्ष की परिवीक्षा अवधि रहेगी लागू | Haryana Roadways News

परिवहन विभाग ने आदेशों में स्पष्ट किया है कि सभी पदोन्नत अधिकारी एक वर्ष की परिवीक्षा अवधि पर रहेंगे। यदि भविष्य में वरिष्ठता सूची के आधार पर किसी वरिष्ठ अधिकारी का दावा सही पाया जाता है तो आवश्यकतानुसार कनिष्ठ अधिकारी को बिना अलग कारण बताए पूर्व पद पर भेजा जा सकेगा।

विभागीय कार्रवाई वाले मामलों पर भी स्पष्ट निर्देश

आदेशों में कहा गया है कि जिन अधिकारियों के विरुद्ध वेतन वृद्धि रोकने जैसी विभागीय कार्रवाई प्रभावी है, उनके मामलों में नियमानुसार ही कार्यमुक्ति और कार्यभार ग्रहण की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। सभी महाप्रबंधकों (जीएम) को निर्देश दिए गए हैं कि वे आदेशों का पालन सुनिश्चित करते हुए पदोन्नत अधिकारियों को उनके नए पदस्थापन स्थल पर शीघ्र कार्यभार ग्रहण कराएं। Haryana Roadways News

हरियाणा रोडवेज की बड़ी सौगात! डबवाली से पोकरण के लिए स्पेशल बस सेवा शुरू, जानें पूरा रूट और टाइम टेबल
डबवाली (सच कहूँ न्यूज़)। Haryana Roadways News: हरियाणा रोडवेज के यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। Haryana Roadways ने डबवाली से राजस्थान के पोकरण तक नई स्पेशल बस सेवा शुरू कर दी है। इस बस सेवा से सिरसा, नोहर, रावतसर, बीकानेर, फलोदी और रामदेवरा सहित कई शहरों के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। नई बस सेवा शुरू होने से धार्मिक यात्रियों, नौकरीपेशा लोगों और व्यापारिक कार्यों से यात्रा करने वाले लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। खासकर बाबा रामदेवरा के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए यह बस सेवा बेहद लाभदायक साबित होगी।

इन शहरों से होकर गुजरेगी बस

डबवाली से पोकरण जाने वाली बस वाया औढ़ा, चौपटा, फेफाना, नोहर, रावतसर, पल्लू, अर्जनसर, बीकानेर, गजनेर, काजी की सिरद, मल्हार, फलोदी और रामदेवरा होते हुए पोकरण पहुंचेगी।

डबवाली से पोकरण बस समय सारणी

डबवाली – सुबह 06:00 बजे
औढ़ा – सुबह 06:35 बजे
सिरसा – सुबह 07:30 बजे
चौपटा – सुबह 08:10 बजे
नोहर – सुबह 09:12 बजे
रावतसर – सुबह 10:10 बजे
पल्लू – सुबह 11:15 बजे
अर्जनसर – सुबह 11:50 बजे
महाजन – दोपहर 12:30 बजे
लूणकरणसर – दोपहर 12:45 बजे
बीकानेर बस स्टैंड – दोपहर 02:00 बजे
गंगानगर चौक, बीकानेर – दोपहर 02:20 बजे
भाप – शाम 05:00 बजे
फलोदी – शाम 06:00 बजे
रामदेवरा – शाम 06:40 बजे
पोकरण आगमन – शाम 07:00 बजे
वापसी में पोकरण से डबवाली बस समय सारणी
पोकरण – सुबह 06:30 बजे
रामदेवरा – सुबह 07:00 बजे
फलोदी – सुबह 08:00 बजे
भाप – सुबह 08:45 बजे
बीकानेर बस स्टैंड – सुबह 11:50 बजे
लूणकरणसर – दोपहर 01:15 बजे
महाजन – दोपहर 02:00 बजे
अर्जनसर – दोपहर 02:30 बजे
पल्लू – दोपहर 03:05 बजे
रावतसर – शाम 04:05 बजे
नोहर – शाम 05:00 बजे
चौपटा – शाम 05:50 बजे
सिरसा – शाम 07:00 बजे
औढ़ा – शाम 07:40 बजे
डबवाली आगमन – रात्रि 08:00 बजे

यात्रियों को मिलेगा सीधा फायदा

इस नई बस सेवा के शुरू होने से हरियाणा और राजस्थान के बीच सफर करने वाले यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। साथ ही रामदेवरा और पोकरण जाने वाले श्रद्धालुओं को अब बार-बार बस बदलने की परेशानी से भी राहत मिलेगी।

हरियाणा रोडवेज की यह पहल क्षेत्र के हजारों यात्रियों के लिए सुविधाजनक और समय बचाने वाली साबित हो सकती है।

Haryana Roadways: रोडवेज विभाग में बड़ा फेरबदल, 7 अधिकारियों के तबादले
सरसा में कुलदीप जांगड़ा की वापसी, अनित कुमार झज्जर भेजे गए

सरसा (सच कहूँ/सुनील वर्मा)। Haryana Roadways Department: हरियाणा सरकार के ट्रांसपोर्ट विभाग की ओर से मंगलवार को अधिकारियों के तबादलों की सूची जारी की गई, जिसमें कुल 7 अधिकारियों के पदस्थापन में बदलाव किया गया है। इस फेरबदल के तहत विभिन्न जिलों में रोडवेज महाप्रबंधकों (जीएम) के तबादले और नियुक्तियां की गई हैं। जारी आदेशों के अनुसार सरसा रोडवेज के महाप्रबंधक अनित कुमार का तबादला सरसा से झज्जर कर दिया गया है। वहीं उनके स्थान पर नूंह में तैनात जीएम कुलदीप जांगड़ा को एक बार फिर सरसा में नियुक्त किया गया है। Haryana Roadways News

इसके अलावा चंडीगढ़ मुख्यालय में तैनात नव-प्रमोटेड नवीन कुमार को रोहतक में जनरल मैनेजर लगाया गया है। वहीं चंडीगढ़ मुख्यालय में कार्यरत मनोज कुमार को फतेहाबाद जिले में रोडवेज जीएम की जिम्मेदारी सौंपी गई है। झज्जर के जीएम संजीव को चंडीगढ़ मुख्यालय में स्थानांतरित किया गया है, जबकि चंडीगढ़ से ही प्रदीप कुमार को नूंह में जीएम नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही समिंद्र को पदोन्नत कर चंडीगढ़ मुख्यालय में तैनात किया गया है। विभाग के इस फेरबदल को प्रशासनिक दृष्टि से अहम माना जा रहा है, जिससे विभिन्न जिलों में कार्यप्रणाली को और बेहतर बनाने की उम्मीद जताई जा रही है। Haryana Roadways News

यह भी पढ़ें:– ई-रिक्शा से बैटरी चोरीे के मामले में आरोपी गिरफ्तार

Haryana Roadways: रोडवेज कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल बेअसर, चक्का जाम की कोशिश नाकाम
रोडवेज सेवाएं रहीं सामान्य, बस स्टैंड पर पुतला फूंककर जताया रोष

Haryana Roadways Strike: सरसा (सच कहूँ/सुनील वर्मा)। राष्ट्रव्यापी हड़ताल के आह्वान के बीच वीरवार को सरसा में प्रशासन की मुस्तैदी के चलते रोडवेज सेवाएं लगभग सामान्य रहीं। कर्मचारियों ने दो बार बस स्टैंड गेट पर चक्का जाम करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए प्रदर्शनकारियों को हटा दिया। दिनभर बसों का संचालन जारी रहा और यात्रियों को कोई खास दिक्कत नहीं हुई। सुबह करीब 2:30 बजे रोडवेज कर्मचारियों ने गेट पर खड़े होकर चक्का जाम का प्रयास किया, जिसे पुलिस ने विफल कर दिया। इसके बाद बसों की आवाजाही नियमित रूप से चलती रही। सुबह 10 बजे रोडवेज कर्मियों के साथ अन्य विभागों के कर्मचारी बस स्टैंड और त्रिकोणा पार्क में एकत्र हुए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। Haryana Roadways

दोपहर करीब डेढ़ बजे प्रदर्शनकारी फिर बस स्टैंड गेट पर पहुंचे और गेट बंद करने का प्रयास किया। पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए उन्हें हटाया। इस दौरान डीएसपी आदर्शदीप सिंह की मौजूदगी में हल्की गहमागहमी भी हुई, लेकिन करीब 10 मिनट बाद स्थिति सामान्य हो गई। बसों का संचालन दूसरे गेट से जारी रहा। बाद में कर्मचारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पुतला फूंककर प्रदर्शन समाप्त कर दिया। वहीं नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण मुख्य बाजारों में सफाई कार्य प्रभावित रहा, हालांकि अन्य क्षेत्रों में व्यवस्था सामान्य रही। बिजली निगम, जन स्वास्थ्य विभाग सहित अधिकांश कार्यालयों में कामकाज नियमित रूप से चलता रहा।

इन मांगों को लेकर हड़ताल | Haryana Roadways

सर्व कर्मचारी संघ के बैनर तले कर्मचारियों ने रोडवेज निजीकरण का विरोध, चार लेबर कोड रद्द करने, आठवां वेतन आयोग गठित करने, समान काम-समान वेतन लागू करने, पुरानी पेंशन बहाली, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने और विभिन्न लंबित मांगों को लागू करने की मांग उठाई। प्रदर्शन का नेतृत्व जिला प्रधान मदनलाल खोथ ने किया। इस दौरान राज्य प्रधान नरेंद्र दिनोद, महासचिव सुमेर सिवाच, प्रदेश प्रवक्ता पृथ्वी सिंह चाहर और सचिव सतपाल सिंह रानियां सहित अन्य नेताओं ने संबोधित किया। नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार की निजीकरण नीतियों से हरियाणा रोडवेज पर संकट मंडरा रहा है।

कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ बिजली कर्मचारियों की हड़ताल | Haryana Roadways

हरियाणा सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के विरोध में बिजली कर्मचारियों ने भी हड़ताल में भाग लिया। हड़ताली कर्मचारियों ने सरसा सर्कल के अधीन सभी कार्यालयों के बाहर विरोध सभाएं कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और अपना रोष दर्ज कराया। कर्मचारियों का कहना था कि सरकार लगातार कर्मचारी, छात्र, मजदूर और किसान सहित हर वर्ग के हितों पर कुठाराघात कर रही है। इसी के विरोध में हड़ताल का सहारा लिया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने मांगों पर जल्द सुनवाई नहीं की तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

रोडवेज महाप्रबंधक अनीत कुमार यादव ने कहा कि हड़ताल को देखते हुए पहले से तैयारी कर ली गई थी। कुछ कर्मचारी ही हड़ताल में शामिल हुए। सभी बसों का समय पर संचालन किया गया और यात्रियों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी गई। Haryana Roadways

Sirsa: सरसा में हरियाणा रोडवेज की बस में आग
Haryana Roadways Bus Fire: सिरसा (सच कहूँ/सुनील कुमार)। सरसा के डबवाली रोड पर हरियाणा रोडवेज की बस में आग लगने का समचार प्रकाश में आया है, जिससे पास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार डबवाली रोड पर सालासाल मंदिर के नजदीक टाउन पार्कके पास एक व्यक्ति ने हरियाणा रोडवेज की बस में आग लग गई जोकि रैन बसेरे के रूप में उपयोग में ली जा रही थी। Sirsa News

आग लगने से बस में रखे सभी बिस्तरे, कपड़े वगैरह जल कर राख हो गए। आस-पास इकट्ट्ठा हुए लोगों ने बताया कि आग एक शराबी ने लगाई है, कोई कह रहा है कि आग चिंगारी लगने से भड़की है। सूचना पाकर मौके पर पुलिस बल पहुंच चुका है जिसने फायर ब्रिगेड को आग की सूचना दी। फायर ब्रिगेड की गाड़ी घटनास्थल पर पहुंची और उसने आग पर काबू पा लिया। मामले की जांच की जा रही है। Sirsa News

Haryana Roadways: प्रताप नगर बस स्टैंड पर हरियाणा रोडवेज बस की चपेट में आई 6 छात्राएं एक की मौत
गुस्साए छात्रों ने चार घंटे किया नेशनल हाईवे जाम चालक को सस्पेंड और अतिरिक्त बसों के प्रबंध करने के आश्वाशन के बाद खोला जाम।

प्रताप नगर (सच कहूँ/राजेंद्र कुमार)। Pratap Nagar News: सुबह करीब 07.40 पर प्रताप नगर बस स्टैण्ड से हरियाणा रोडवेज की बस में सवार होने के दौरान बस के टायर के नीचे आने से 01 छात्रा की मृत्यु हो गई व 05 अन्य छात्राएं घायल हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हरियाणा रोडवेज की बस पौन्टा साहिब से दिल्ली जाते समय जब प्रताप नगर बस स्टैण्ड पर पहुंची, तब प्रताप नगर बस स्टैण्ड से कुछ छात्राओं ने बस में चढने की कोशिश की, तो चालक द्वारा बस रोकने की बजाय बस की स्पीड बढा दी, जिस कारण 06 छात्राएं बस के टायर के नीचे आने से घायल हो गई, जिनमें से 01 छात्रा की मृत्यु हो गई। Pratap Nagar News

घायल छात्राओं को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया गया, जहां पर 05 घायल छात्राओं का इलाज जारी है। स्थानीय प्रशासन सरकारी योजनाओं के अनुसार मृतक व घायल छात्राओं के परिजनों को मुआवजा देने की प्रक्रिया में है। उपायुक्त, यमुनानगर व पुलिस अधीक्षक, यमुनानगर मौका घटनास्थल व घायल छात्राओं का हाल जानने हेतु सम्बन्धित अस्पतालों के दौरे पर हैं। इस दुर्घटना के लिए जिम्मेदार रोडवेज कर्मियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

मिली जानकारी के अनुसार प्रताप नगर में पावटा साहिब से दिल्ली जाने वाली हरियाणा रोडवेज की बस ने कॉलेज जाने वाली 6 छात्राओं को कुचल दिया। गुस्साए छात्रों ने नशे में धुत चालक को पकड़कर उसकी धुनाई कर दी। मौके पर पहुंची प्रताप नगर पुलिस ने चालक और परिचालक को अपनी हिरासत में ले लिया। घायल छात्राओं को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रताप नगर ले जाया गया जहां से उनको प्राथमिक उपचार देने के बाद ट्रामा सेंटर रेफर किया गया जिनमें से एक गंभीर रूप से घायल छात्रा को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया जिसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घायल छात्राओं में

आरती उम्र 21, अर्चिता 19, मुस्कान 21, संजना 20, अंजली 20 और अमनदीप 20 वर्षीय शामिल है। इनमें आरती पुत्री रामकुमार कुटीपुर निवासी की हालत गंभीर बनी हुई है। गुस्साए छात्रों ने नेशनल हाईवे को जाम कर दिया। मौके पर एसडीएम छछरौली रोहित कुमार पहुंचे। Pratap Nagar News

प्रत्यक्षदर्शी अमन वालिया ने बताया कि वह अपने बच्चों को छोड़ने आया था सुबह के समय रोडवेज बस का चालक बड़ी स्पीड में बस को लेकर आया और भीड़ की ओर ले गया जहां पर कॉलेज जाने वाले छात्र बस की चपेट में आ गए। एक छात्रा को वह अपनी बाइक पर बिठाकर हस्पताल ले गया। उन्होंने बताया कि प्रताप नगर में हरियाणा रोडवेज की बसों के आने जाने का कोई सिस्टम ही नहीं है। सवारियां परेशान रहती है।

एक प्रत्यक्षदर्शी छात्र ने बताया कि सुबह के समय सभी बच्चे कॉलेज जाने के लिए बस स्टैंड पर खड़े थे तभी रोडवेज की बस आई और स्पीड में छात्रों की ओर बढ़ी जिससे कई छात्राएं उसकी चपेट में आ गई। उसके बाद सभी छात्र एकत्र हो गए और चालक को पकड़ लिया जिसके उसकी धुनाई कर दी। नशे में धुत चालक को पुलिस अपने साथ ले गई। ज्ञान चंद पंडवार ने इस हादसे में अपनी गहरी संवेदना प्रकट की उन्होंने बताया की रोडवेज के कर्मचारी बुजुर्गों के साथ बदतमीजी से पेश आते हैं इस सरकार में सबकुछ बेलगाम है ! उन्होंने बताया की इस रूट पर बसों की बहुत किल्लत है उन्होंने मांग की बसों की संख्या बढ़ाई जाए !

वही एक छात्रा ने बताया कि पहले महिलाओं के लिए एक बस लगाई हुई थी लेकिन कई महीने से वह भी नहीं चल रही और लड़कियां कॉलेज जाने के लिए परेशान रहती है। इससे पहले भी छछरौली में हरियाणा रोडवेज बस की चपेट में आने से एक छात्रा की मौत हुई थी। वही हथिनीकुंड पॉलीटेक्निक कॉलेज में भी हरियाणा रोडवेज बस की चपेट में आने से एक छात्रा की मौत हो गई थी। ये सब हादसे रोडवेज के चालक की लापरवाही से हुए है। Pratap Nagar News

यह भी पढ़ें:– चुनाव आयोग ने राहुल गांधी के आरोपों पर दिया जवाब

Kaithal: कैथल रोडवेज वर्कशॉप में कर्मचारियों की कमी के चलते खड़ी हैं काफी ख़राब बसें
वर्कशॉप कुल 204 पद, केवल 52 पदों पर ही है कर्मचारी कार्यरत

Haryana Roadways News: कैथल (सच कहूँ/कुलदीप नैन)। रोडवेज विभाग की वर्कशॉप में कर्मचारियों की संख्या बढ़ने की बजाय घटती जा रही है। जिस वजह से वर्कशॉप में काम प्रभावित हो रहा है। एक बार खराब हुई बस को ठीक करने में कई दिन लगते हैं। कर्मचारियों की कमी को पूरा करने के लिए आईटीआई के ट्रेनी विद्यार्थियों से काम चलाया जा रहा है। नियमित कर्मचारियों की कमी के कारण वर्कशॉप में काफी दिक्कतें आ रही है। Kaithal News

विभाग के अनुसार कैथल डिपो में कुल 204 पद हैं। जिसमें से केवल 52 कर्मचारी ही वर्कशॉप में कार्यरत हैं। जबकि यहां पर अभी भी 152 कर्मचारियों की जरूरत है। इस लिहाज से देखा जाए तो करीब 75 प्रतिशत पद कैथल रोडवेज विभाग में खाली पड़े हैं। वर्कशॉप कर्मचारियों के मुताबिक मैकेनिकों की कमी के चलते शाम को आने वाली बसों की ढंग से जांच तक नहीं हो पाती। कभी टायर पंक्चर, कमानी टूटना सहित कई खामियों के कारण रुटों पर चलने वाली बसें बीच रास्ते में खराब हो जाती हैं। इतना ही नहीं शाम को आने वाली बसों की नियमित जांच के अभाव में बसों की रफ्तार पर असर पड़ता है।

वर्कशॉप में ये पद है खाली | Kaithal News

जिला की रोडवेज वर्कशॉप में मैकेनिक के 46 पद है जिनमे से सिर्फ 4 पद ही भरे है बाकि 42 पद खाली पड़े है, इसके अलावा इलेक्ट्रिसियन की 7, पेंटर, टायरमेन, अपहोल्स्टर की 2, रेडीएटर रिपेयरर की 3, हेड ब्लेक स्मिथ की 4, असिस्टेंट मैकेनिक के 20 का एक, कारपरेंटर की 6, असिस्टेंट वेल्डर के 2, असिस्टेंट टायरमैन के 5, हेल्पर टेक्निकल के 18 व स्टोरमैन का एक पद खाली हैं।

कर्मचारियों की कमी के चलते बस ठीक होने में लगता है ज्यादा समय

वर्कशॉप में बस लेकर पहुंचे एक चालक ने कहा कि वर्कशॉप में टेक्निकल कर्मचारियों की कमी के कारण चालकों को भी काफी परेशानी होती है। उन्होंने कहा कि यदि बस खराब हो जाए तो उसे ठीक होने में 5 से 7 दिन लग जाते हैं। जिस कारण रूटों पर चलने वाली बसें कम होती है और यात्रियों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ता है। इसलिए खाली पदों को जल्द भरा जाना चाहिए।

प्रतिदिन 15 से 20 बसें रहती हैं वर्कशॉप में | Kaithal News

विभाग के अनुसार प्रतिदिन 15 से 20 बसें वर्कशॉप में ठीक होने के इंतजार में खड़ी रहती हैं। जिससे बसों के लोकल व बाहर के रूट प्रभावित होते हैं। इस बसों के वर्कशॉप में खड़े रहने के कारण रोडवेज को रोजाना लाखो रुपये का घाटा होता है। यदि कर्मचारी पूरे हों तो बसें हर दो दिन में ठीक हो सकती हैं।

आईटीआई के विद्यार्थियों से चलाया जा रहा है काम

वर्कशॉप में कर्मचारियों की कमी को पूरा करने के लिए आईटीआई के विद्यार्थी अपरेंटिस पर लगा रखे है। इनकी संख्या इस समय 63 है जो दिन और रात अलग अलग शिफ्ट में काम कर रहे है। यदि आईटीआई के प्रशिक्षु विद्यार्थी न हों तो और भी ज्यादा मुश्किलें हो जाती हैं।

जल्द भरे जाएंगे पद

कैथल रोडवेज में वर्कशॉप मैनेजर अनिल ने बताया कि यहाँ खाली पदों को भरने के लिए समय समय पर मुख्यालय को डिमांड भेजी जाती है। मुख्यालय की ओर से जल्द ही खाली पदों को भरने के लिए बोला गया है। आईटीआई विद्यार्थियों को भी लगाया गया है। किसी भी बस के खराब होने पर उसको जल्दी ठीक करने की कोशिश रहती है। वर्कशॉप में खाली पद भरने पर कर्मचारियों की कमी की समस्या का समाधान हो जाएगा। Kaithal News

Haryana Roadways News: फतेहाबाद के लिए खुशखबरी, 10 नए रूटों पर दौड़ेगी बसें, यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा, यहां देखें रूट और टाइम टेबल
Haryana Roadways News: फतेहाबाद (सच कहूँ/ विनोद शर्मा)। क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग आखिरकार पूरी हो गई है। हरियाणा रोडवेज द्वारा फतेहाबाद से राजस्थान के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल रामदेवरा (रूणेचा) के लिए सीधी बस सेवा शुरू की गई है। यात्रा के दौरान बस धांगड़, बड़ोपल, खाराखेड़ी, ढांड, भट्टू, चौपटा, नोहर, बीकानेर, फलौदी और जांबा जैसे प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी।

यह बस फतेहाबाद से सुबह 8:10 पर चलेगी और बीकानेर होते हुए रात 10 बजे रामदेवरा पहुंचेगी। इसका किराया 630 रुपए होगा। वापसी में बस रामदेवरा से सुबह 8:10 बजे चलेगी। दोपहर एक बजे बीकानेर पहुंचेगी और रात 10 बजे फतेहाबाद आएगी।

इस बस सेवा से हर साल बाबा रामदेव के दर्शन के लिए जाने वाले हजारों श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी। अब उन्हें यात्रा के लिए निजी वाहनों या जटिल ट्रांसपोर्ट व्यवस्था पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। इस सेवा की जानकारी सुभाष ढांड, संस्थान प्रबंधक, एवं रामसिंह ऐचरा, मुख्य निरीक्षक, हरियाणा राज्य परिवहन, फतेहाबाद द्वारा दी गई। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा और क्षेत्र की मांग को देखते हुए यह सेवा शुरू की जा रही है, जो आगे भी जारी रहेगी। बस सेवा शुरू होने की घोषणा के बाद शहरवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। कई स्थानीय लोगों और यात्रियों ने हरियाणा रोडवेज के उच्च अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

Haryana Roadways: भारी बारिश के कारण पानी में फंसी हरियाणा रोडवेज, फतेहाबाद पुलिस ने यात्रियों को सुरक्षित निकाला
थाना प्रभारी शादी राम ने टीम के साथ दिखाया जज्बा, पानी में उतरे और बचाई दर्जनों जानें

टोहाना (सच कहूँ/सुरेंद्र समैण)। Tohana News: भारी बारिश के कारण सोमवार सुबह फतेहाबाद से शहतलाई जा रही हरियाणा रोडवेज की बस जलभराव में फंस गई। मामला टोहाना के पास जमालपुर सेखां गांव का है, जहां एक निमार्णाधीन पुल के नीचे पानी भरने से बस बीच में ही बंद हो गई। बस में सवार यात्रियों की जान पर बन आई। स्थिति को भांपते हुए बस चालक ने तुरंत 112 हेल्पलाइन पर कॉल कर मदद मांगी। Tohana News

सूचना मिलते ही थाना सदर टोहाना से एसएचओ शादी राम अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। बिना देर किए और खतरा उठाते हुए पुलिस टीम ने सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। पुलिसकर्मियों ने खुद पानी में उतरकर एक-एक कर यात्रियों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया।

स्थानीय पुलिस की सूझबूझ व तत्परता से टला बड़ा हादसा | Tohana News

यात्रियों में महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे भी शामिल थे। अगर समय रहते मदद नहीं मिलती, तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था।

एसपी ने की सराहना

फतेहाबाद के पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने थाना प्रभारी और उनकी टीम की बहादुरी की सराहना करते हुए कहा “पुलिस न केवल कानून-व्यवस्था संभाल रही है, बल्कि हर आपात स्थिति में आम जनता के साथ खड़ी है। यह उदाहरण फतेहाबाद पुलिस की मानवीय संवेदनशीलता और सेवा भाव का प्रतीक है।”

जनता बोली: शुक्र है पुलिस समय पर पहुंची

यात्रियों ने राहत की सांस लेते हुए कहा कि अगर पुलिस समय पर न आती तो न जाने क्या होता। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की इस कार्यशैली की तारीफ की। Tohana News

Haryana Roadways News: दिल्ली-चंडीगढ़ और गुरुग्राम रूट पर आज से सरसा से चलेगी रोडवेज की आठ एसी बसें
सरसा से छह और डबवाली से दो बसों का किया जाएगा संचालन

सरसा (सच कहूँ न्यूज)। Haryana Roadways News: परिवहन विभाग के पास पहुंची 10 एसी बसों में से आठ बसों को रोडवेज बुधवार से रूट पर उतारेगा। रोडवेज की तरफ से दिल्ली, चंडीगढ़ और गुरुग्राम के रूट पर सरसा व डबवाली से बसों का संचालन किया जाएगा। जिससे यात्रियों को आने जाने में सुविधा मिलेगी और आरामदायक सफर कर पाएंगे। बुधवार को सरसा छह और डबवाली से दो बसों का संचालन हरी झंडी दिखाकर किया जाएगा। सरसा से चंडीगढ़ के लिए 6:50 और 9:30 पर संचालन होगा। दिल्ली के लिए 8:12, 9:24 और 11:08 पर संचालन होगा जबकि गुरुग्राम के लिए नौ बजे बस सिरसा डिपो से रवाना होगी। Haryana Roadways News

वहीं डबवाली से चंडीगढ़ वाया बठिंडा, संगरूर सुबह 6.15 पर बस रवाना होगा और 13.00 बजे चंडीगढ़ से वापस डबवाली के लिए चलेगी। सिरसा से चंडीगढ़ के लिए किराया करीब 550, गुरुग्राम के लिए 435 और दिल्ली के लिए 439 रुपये रहेगा। वहीं डबवाली से चंडीगढ़ के लिए 518 रुपये किराया लिया जाएगा। जबकि साधारण बस का किराया 415 रुपये हैं।

डबवाली से दिल्ली के लिए दोपहर 1:15 बजे बस होगी रवाना

डबवाली से दिल्ली के लिए वातानुकूलित बस रवाना होगी। दोपहर 1.15 पर डबवाली से दिल्ली के लिए चलेगी जो सरसा से तीन बजे दिल्ली रवाना होगी। 22.45 बजे दिल्ली से डबवाली के लिए रवाना होगी। वातानुकूलित बस का किराया 533 रुपये लागू किया गया है। यह ज्यादा नहीं है, चूंकि साधारण बस का किराया 365 रुपये है। गजानंद वर्मा के अनुसार दोनों बसों में 48-48 सीट हैं। वहीं रोडवेज यूनियन के प्रधान राजेश कुमार ने बताया कि हरियाणा, पंजाब तथा राजस्थान के त्रिवेणी शहर के लिए हरियाणा रोडवेज की यह बहुत बड़ी सौगात है। इससे पहले दोनों रूट पर रोडवेज की वातानुकूलित बस सेवा नहीं थी। डबवाली क्षेत्र के लोग लंबे समय से यह मांग कर रहे थे। उनकी मांग को हरियाणा रोडवेज ने स्वीकार किया है। Haryana Roadways News

सरसा रोडवेज को 10 एसी बसें मिली थी। जिनमें से आठ बसों के दस्तावेज प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जिन्हें सरसा और डबवाली से चंडीगढ़, गुरुग्राम और दिल्ली के लिए रूट पर उतारा जाएगा। बसों में चार्जिंग प्वाइंट, आरामदायक सीटें, एसी और सुरक्षा के संबंधित सभी उपकरण उपलब्ध है।

– राकेश कंबोज, ट्रैफिक इंचार्ज, सरसा डिपो

यह भी पढ़ें:– Trident Group: ट्राइडेंट ग्रुप की खेल जगत में बड़ी छलांग, बना पीजीटीआई का टाइटल प्रायोजक