UP Murder News - Sach Kahoon Hindi

UP Crime: शामली में एक व्यक्ति ने अपने ही घर में दिया खौफनाक वारदात को अंजाम
अपनी पत्नी व दो बेटियों की हत्या कर शव को गड्ढे में दबाया

Shamli Murder Case: शामली। उत्तर प्रदेश के शामली जिले से मानवता को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। पारिवारिक कलह के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और दो नाबालिग बेटियों की नृशंस हत्या कर दी। आरोपी ने वारदात को छिपाने के लिए तीनों शवों को घर के आंगन में शौचालय निर्माण हेतु खोदे गए लगभग नौ फीट गहरे गड्ढे में दबाकर ऊपर से मिट्टी भर दी और ईंटों का फर्श बनवा दिया, ताकि किसी को संदेह न हो। महिला के ससुर की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया, जहां पूछताछ के दौरान इस भयावह अपराध का पर्दाफाश हुआ। UP Crime News

यह दिल दहला देने वाली घटना थाना कांधला क्षेत्र के ग्राम गढ़ी दौलत की है। गांव निवासी फारुख विवाह समारोहों में भोजन पकाने का कार्य करता था और अपनी पत्नी ताहिरा (32) तथा बच्चों के साथ रहता था। उसके पांच बच्चे थे—आफरीन (14), आसमीन (10), सहरीन (7), बिलाल (9) और अरशद (5)। पारिवारिक मतभेदों के कारण फारुख अपने माता-पिता दाऊद और असगरी से अलग निवास कर रहा था।

जानकारी के अनुसार, बीते लगभग एक सप्ताह से फारुख की पत्नी ताहिरा और दो बेटियां आफरीन व सहरीन लापता थीं। जब उसके पिता दाऊद ने इस संबंध में पूछताछ की तो फारुख ने दावा किया कि उसने पत्नी और बेटियों को शामली में किराये के मकान में रखा है। पुत्र के उत्तर से संतुष्ट न होने पर दाऊद ने पुलिस को सूचना दी और तीनों की हत्या की आशंका जताई। Shamli News

पत्नी बिना बुर्का पहने अपने मायके चली गई थी | UP Crime News

सूचना मिलते ही पुलिस टीम गांव पहुंची और फारुख को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस अधीक्षक एन.पी. सिंह के अनुसार, फारुख ने बताया कि 10 दिसंबर की रात लगभग बारह बजे पत्नी से विवाद हुआ, जिसके बाद उसने रसोई में ताहिरा को गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर बड़ी बेटी आफरीन वहां पहुंची, जिसे भी गोली मार दी गई। इसके पश्चात छोटी बेटी सहरीन आई, जिसे उसने गला दबाकर मार डाला।

आरोपी ने यह भी बताया कि वह पत्नी के पहनावे को लेकर अत्यधिक कट्टर सोच रखता था। कुछ समय पहले पत्नी बिना बुर्का पहने अपने मायके चली गई थी, जिसे उसने अपनी प्रतिष्ठा से जोड़ लिया। इसी बात को लेकर उसके मन में आक्रोश था। पत्नी की हत्या के बाद पहचान उजागर होने के भय से उसने दोनों बेटियों की भी जान ले ली।

घटना के बाद फारुख ने तीनों शवों को आंगन में खोदे गए गड्ढे में डालकर दबा दिया और ऊपर ईंटों का फर्श बनवा दिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने खुदाई करवाई, जहां से तीनों के शव बरामद किए गए। मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और भारी पुलिस बल मौजूद रहा।

आरोपी की मां असगरी ने बताया कि घटना से कुछ दिन पूर्व सभी बच्चे एक ही कमरे में सोए थे। सुबह उठने पर बहू और दो बेटियां घर में नहीं मिलीं। बाद में फारुख द्वारा पत्नी के कपड़ों को जलाने की घटना ने परिवार के संदेह को और गहरा कर दिया। फिलहाल पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी के विरुद्ध हत्या का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई आगे बढ़ाई जा रही है। UP Crime News

Lucknow Hotel Murder Case: लखनऊ में दिल दहला देने वाली वारदात!
युवक ने मां सहित 4 बहनों को उतारा मौत के घाट, गिरफ्तार

लखनऊ, (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक 24 वर्षीय युवक ने अपनी मां सहित 4 बहनों को मौत के घाट उतार दिया, जिसका कारण पारिवारिक विवाद बताया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी का नाम अरशद (24) बताया गया है। यह जघन्य वारदात उत्तर प्रदेश के लखनऊ के थाना नाका क्षेत्र के होटल शरणजीत की है। Lucknow Hotel Murder Case

पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान आलिया (9), अलशिया (19), अक्सा (16), रहमीन (18) और उनकी मां अस्मा के रूप में हुई है। शरणजीत होटल के अधिकारियों ने वारदात की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कस्टडी में लेकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) सेंट्रल रवीना त्यागी ने बताया कि हमें नाका थाना क्षेत्र से सूचना मिली थी कि होटल शरणजीत के एक कमरे में 5 शव पाए गए हैं। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत जांच के लिए घटनास्थल पर पहुंची। Agra Murder News

आगरा निवासी 24 वर्षीय अरशद को हिरासत में लिया गया है

जांच के बाद पुलिस ने बताया कि आगरा निवासी 24 वर्षीय अरशद को हिरासत में लिया गया है। शुरूआती जांच में वारदात का कारण पारिवारिक विवाद सामने निकलकर आया है। इसी के चलते उसने अपनी 4 बहनों और मां की हत्या कर दी। जांच जारी है और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस ने वारदात के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आगरा के कुबेरपुर के टेढ़ी बगिया के इस्लाम नगर निवासी अरशद ने पूछताछ के दौरान कथित तौर पर अपराध कबूल किया है और उसने बताया कि जब उसकी माँ और बहनें सो रही थी तो उसने पहले अपनी मां और फिर अपनी 4 बहनों की नसें ब्लेड से काट दीं। होटल कर्मियों ने बताया कि उन्होंने किसी तरह की कोई आवाज नहीं सुनी थी। पुलिस ने एक्शन लेते हुए फोरेंसिक टीमों के साथ मिलकर होटल के उस कमरे को सील कर दिया है और सबूत इकट्ठा करने में जुट गई है। वारदात को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा भी घटनास्थल का दौरा किया गया है। Lucknow Hotel Murder Case

Sri Lanka Releases Indian Fishermen: श्रीलंका से स्वदेश लौटे 20 भारतीय मछुआरे, श्रीलंकाई जेलों से कि…