legislators - Sach Kahoon Hindi

चाइनीज टैब पर उंगलियां दौड़ाते रहेंगे विधायक, बनते रहेंगे कानून
29 फरवरी को सभी 90 विधायकों को बांटे गए थे टैब, नहीं बदले जाएंगे

विरोध की बड़ी-बड़ी बातें करनी वाली सरकार को 19 लाख रुपये की चिंता

सच कहूँ/अश्वनी चावला चंडीगढ़। चाइनीज सामान के विरुद्ध आवाज बुलंद करने वाली हरियाणा सरकार में विधायकों की उंगलियां चाइनीज कंपनी की टैब पर दौड़ती रहेंगी और उन्हीं टैब के सहारे हरियाणा विधानसभा में कानून भी बनते रहेंगे। हरियाणा सरकार की तरफ से सभी 90 विधायकों को चाइनीज कंपनी लेनेवो के टैब इसी वर्ष दिए गए थे। उन्हीं टैब के जरिए हरियाणा के विधायक इस समय डिजिटल काम करने में जुटे हैं। हालांकि प्रदेश सरकार ने चाइनीज कंपनियों के साथ सैकड़ों करोड़ रुपये के करार तोड़ दिए हैं। लेकिन 19 लाख रुपए में आए चाइनीज टैब को बदलने के लिए सरकार तैयार नहीं है। भले ही प्रदेश सरकार और विधायक चाइनीज कंपनियों का विरोध करते रहें, लेकिन ये विरोध भी चाइनीज कंपनी की टैब के माध्यम से ऑनलाइन होगा।

जानकारी अनुसार मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इसी वर्ष बतौर वित्तमंत्री पहली बार अपना बजट पेश करते हुए सभी विधायकों व मंत्रियों को कागज के दस्तावेजों में बजट देने की बजाय चाइनीज कंपनी के टैब दिए थे। मुख्यमंत्री ने ऐलान किया था कि अब हरियाणा विधानसभा के विधायक डिजिटल माध्यम से ही काम करते हुए डिजिटल बजट ही पढ़ेंगे। उनकी तरफ से दिए गए इन चाइनीज टैब को लेकर उस वक्त भी हंगामा हुआ था कि टैब्स के जरिए हरियाणा में कोरोना वायरस न पहुंच जाए। मुख्यमंत्री ने इसे हास्यास्पद करार दिया गया था। लेकिन अब चीनी सैनिकों की करतूत के चलते देश के 20 जवान शहीद होने पर देश में आक्रोश पनप रहा है। ऐसे में जहां केंद्र सरकार ने चीनी कंपनियों के कुछ प्रोजेक्ट रद्द कर दिए, वहीं हरियाणा सरकार ने भी चीनी कंपनी का एक प्रोजेक्ट रद्द कर दिया है। प्रदेश सरकार यह भी दावा कर रही है कि अब प्रदेश में किसी भी चाइनीज कम्पनी से काम नहीं करवाया जाएगा। इसके बावजूद प्रदेश के विधायक सरकार की तरफ से दिए गए टैब का ही इस्तेमाल करते रहेंगे, जोकि चाइनीज कंपनी इन लेनेवो के हैं। इन चीनी उत्पादों को छोड़ने पर अभी सरकार कोई विचार नहीं कर रही है, क्योंकि इन पर 19 लाख रुपए से ज्यादा खर्चा जो किया है।

भविष्य में नहीं होगा चीनी कम्पनी के सामान का इस्तेमाल

हरियाणा विधानसभा के स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता ने कहा कि भविष्य में विधानसभा में होने वाले सभी तरह के कार्यों में किसी भी चीनी कंपनी के सामान का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा, बल्कि अभी किसी भी तरह का विधान सभा सेक्रेट्रिएट में आने वाला सामान अगर चीनी कंपनी का आर्डर किया गया है तो उसे भी रद्द कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह इस मामले में लिखित आदेश भी जारी करने जा रहे हैं ताकि विधानसभा सेक्रेट्रिएट में कोई भी ऐसा सामान गलती से भी न आ जाए।

बाहर नहीं फैंक सकते महंगे टैब

हरियाणा विधानसभा के स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता ने कहा कि चीनी कंपनी के टैब अब बाहर तो फैंक नहीं सकते हैं, क्योंकि यह काफी महंगे खरीदे गए थे। इसी लिए सभी विधायक चीनी कंपनी के टैब को इस्तेमाल करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि जब प्रदेश सरकार की तरफ से चीनी कंपनी के टैब विधायकों को दिए गए थे, उस समय चीन के साथ ऐसा कोई विरोधाभास नहीं था।

लेनेवो कम्पनी के खरीदे थे टैब, वुहान से हुई थी सप्लाई

हरियाणा सरकार की तरफ से इसी वर्ष लेनेवो कंपनी के टैब खरीदे गए थे और इन टैब की सप्लाई चीन के शहर वुहान से हुई थी। हरियाणा सरकार की तरफ से प्रति टैब पर 21 हजार रुपये खर्च किए गए थे, जिसके चलते कुल 19 लाख के करीब खर्चा किया गया था।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

विधायक ,पूर्व विधायक सहित कई नेताओं ने भाजपा छोड़ी
पार्टी छोड़ने की घोषणा की | BJP Leaders

जयपुर (एजेंसी)। भारतीय जनता पार्टी में विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं मिलने के विरोध में विधायक एवं पूर्व विधायक तथा कई मंडल अध्यक्षों (BJP Leaders) ने पार्टी के खिलाफ बगावत करते हुये पार्टी छोड़ने की घोषणा की है। डूंगरगढ़ से भाजपा विधायक किसनाराम नाई ने टिकट नहीं मिलने पर पार्टी छोड़ने के साथ भारत वाहिनी पार्टी से चुनाव लड़ने का घोषणा की है। इसी तरह पूर्व विधायक अशोक नागपाल ने सूरतगढ़ से टिकट नहीं मिलने पर पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिय है। नागपाल श्रीगंगानगर से चुनाव लड़ेंगे।

बासवाड़ा से पंचायती राज मंत्री धनसिंह रावत को टिकट नहीं मिलने से नाराज होकर कई मंडल अध्यक्षों ने पार्टी छोड़ने की घोषणा की है। इसी तरह जहाजपुर में शिवजी राम मीणा को टिकट नहीं मिलने से उनके समर्थकों ने भीलवाड़ा में पार्टी कार्यालय के सामने जोरदार प्रदर्शन किया। बगावत के बीच भाजपा में शेष 38 सीटों पर उम्मीदवार तय करने के लिए पार्टी के कोर ग्रुप की बैठक मुख्यमंत्री निवास पर शुरू हुयी है। श्रम मंत्री जसवंत यादव सहित कई नेताओं ने कोर ग्रुप के सदस्यों से मुलाकात की है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।

खतरे में 9 आप विधायकों की जिदंगी, खतरनाक घोषित वाहनों पर कर रहे सफर
10 इनोवा कारें कर चुकी हैं अपनी निर्धारित नार्म पूरी, स्पीकर राणा

सरकार को लगा चुके हैं कई बार विधायक गुहार परन्तु नहीं हो रही सुनवाई

ट्रांसपोर्ट विभाग ने 10 विधायकों के वाहनों को घोषित किया है कंडम व खतरनाक

चंडीगढ़ (अशवनी चावला)। पंजाब की मुख्य विपक्ष आम आदमी पार्टी के 20 विधायकों में से 9 की जिंदगी खतरे में है, क्योंकि इन 9विधायकों को सरकार द्वारा सफर करने के लिए जो कोई इनोवा गाड़ियां अलॉट की गई हैं, उन सभी इनोवा गाड़ियों को खुद सरकार कंडम व सफर के लिए खतरनाक घोषित कर चुकी है परंतु फिर भी इन विधायकों की जिंदगी खतरे में डालते हुए, इन विधायकों को सफर करने के लिए यह इनोवा अलॉट की गई हैं।

इन 9विधायकों के अलावा एक भाजपा के सीनियर में सोम प्रकाश भी शामिल हैं, जिनको इसी तरह की खतरे वाली इनोवा गाड़ी सफर के लिए अलॉट की हुई है। जानकारी अनुसार पंजाब के ट्रांसपोर्ट विभाग द्वारा हर विधायक को इनोवा या फिर जिप्सी अलॉट की जाती है, जिससे विधायक व उनके स्टाफ को सड़कीय सफर करने मौके किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

ट्रांसपोर्ट विभाग द्वारा 94 इनोवा व जिप्सी इस समय विधायकों को अलॉट की गई हैं व इन 94 में से 10 इनोवा ऐसी हैं, जो कि अपने निर्धारित नार्म पूरे करते हुए कंडम तक घोषित की चुकी हैं। इन 10 इनोवा पर गाड़ियों पर सफर करना किसी भी खतरे से खाली नहीं होगा परंतु इन 10 कंडम इनोवा को कबाड़ में बेचने की जगह पर 10 विधायकों को अलॉट कर दिया गया है, जिससे इन 10 विधायकों की जिदंगी को खतरा है, क्योंकि सरकारी रिकार्ड अनुसार इन 10 इनोवा गाड़ियों पर सफर करना किसी भी बड़े खतरे से खाली नहीं है।

सड़क हादसे में बाल-बाल हुई मेरी बचत: रुपिन्दर कौर

आम आदमी पार्टी की विधायक रुपिन्दर कौर रूबी ने बताया कि उनको जो इनोवा अलॉट की हुई है, वह पूरी तरह कंडम है व उनका इसी खटारा इनोवा के कारण सड़क हादसा भी हो चुका है, जिसमें परमात्मा के कारण उनकी बचत हुई है। उन्होंने बताया कि वह कई बार स्पीकर राणा केपी सिंह को भी शिकायत कर चुके हैं परन्तु सुनवाई नहीं हो पा रही है। इसमें सबसे अधिक हैरानीजनक बात तो यह है कि खतरनाक घोषित 10 इनोवा में से 9 इनोवा सिर्फ आम आदमी पार्टी के विधायकों को अलॉट की गई हैं, जबकि एक इनोवा भाजपा के विधायक सोम प्रकाश को अलॉट की हुई है, जिसके साथ 20 में से आम आदमी पार्टी के 9विधायकों की जिंदंगी हर समय खतरे में है, क्योंकि वह इन इनोवा द्वारा ही सफर करते हैं।

कांग्रेस के अशोक गहलोत ने गुजरात में डाला वोट
14वा राष्ट्रपति चुनाव, 199 विधायकों ने डाले वोट

जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। देश के 14वें राष्ट्रपति के लिए राजस्थान में वोटिंग शांतिपूर्वक संपन्न हुई। पहला वोट श्रीचंद कृपलानी ने तो अंतिम वोट अंजू धानका ने डाला। सीएम वसुधरा राजे व भाजपा अध्यक्ष अशोक परनामी ने भी वोट डाला। राजस्थान में 200 विधायक हैं, लेकिन यहां 199 सदस्य ने ही वोट डााला। कांग्रेस के अशोक गहलोत गुजरात में वोट डालेंगे।

14वें राष्ट्रपति के लिए मुकाबला एनडीए के रामनाथ कोविंद व यूपीए की मीरा कुमार के बीच है। राजेंद्र राठौड़, स्पीकर कैलाश मेघवाल, डिप्टी स्पीकर राव राजेंद्र सिंह ने एक बजे वोट डाला। वोटिंग सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक होनी थी लेकिन करीब 2:30 बजे यहां वोटिंग पूरी हो गई। हालांकि पूर्व सीएम अशोक गहलोत जयपुर में नहीं हैं। वे गुजरात विधानसभा परिसर के पोलिंग बूथ में वोट डालेंगे। इसके लिए उन्होंने बाकायदा चुनाव आयोग से अनुमति ली है।

विधायकों को दी ट्रेनिंग

राजनीतिक दलों ने अपने-अपने सदस्यों को रविवार को अलग-अलग स्थानों पर वोट डालने की ट्रेनिंग दी गई थी। भाजपा ने आठ सिविल लाइंस में ट्रेनिंग प्रोग्राम रखा था। वहीं, कांग्रेस विधायक नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी के सरकारी आवास पर एकत्रित हुए थे।

रमेश मीणा एवं डोटासरा कांग्रेस के पोलिंग एजेंट

राष्ट्रपति चुनाव के लिए कांग्रेस ने उपनेता रमेश मीणा और सचेतक गोविंद सिंह डोटासरा को पोलिंग एजेंट बनाया है। निर्दलीय विधायक नंदकिशोर महरिया ने यूपीए प्रत्याशी के समर्थन की घोषणा की थी।

कमरा नं. 751 में हुई वोटिंग

राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अश्विनी भगत ने बताया कि राष्ट्रपति चुनाव के लिए विधानसभा परिसर के कमरा नंबर 751 में मतपत्र से मतदान हुआ।

पेन नहीं ले जा सके

चुनाव के लिए 33 आॅब्जर्वर नियुक्त किए गए थे। पोलिंग बूथ पर सांसद-विधायक पेन नहीं ले जा सके। उन्होंने मैसूर से डिजाइन बैगनी रंग के पेन से वोट दिए। पिछले साल हरियाणा में राज्यसभा के लिए सुभाष चंद्रा के चुनाव में गलत पेन से वोटिंग के कारण वोट रद्द होने पर विवाद हो गया था। सांसदों के लिए हरे रंग का और विधायकों के लिए गुलाबी रंग के बैलेट पेपर की व्यवस्था की गई। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का कार्यकाल 24 जुलाई को खत्म होगा। नए राष्ट्रपति 25 जुलाई को पद संभालेंगे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

आप विधायकों को घसीट-घसीटकर सदन से बाहर निकाला
हंगामा: विस कार्रवाई में बाधा डालने पर स्पीकर ने दिए थे बाहर करने के आदेश

महिला विधायक की बाजू टूटी, दो घायल

चंडीगढ़(अश्वनी चावला)। पंजाब विधानसभा में वीरवार को इस कद्र हंगामा हुआ कि स्पीकर राणा केपी सिंह के आदेशों पर मार्शलों ने आम आदमी पार्टी के विधायकों को घसीट-घसीट कर सदन से बाहर निकाल दिया। खींचतान में आम आदमी पार्टी की महिला विधायक सरबजीत कौर माणूके की एक बाजू भी टूट गई, जबकि दो अन्य विधायक घायल हो गए, जिन्हें सैक्टर 16 के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। दरअसल ये आप विधायक सुखपाल सिंह खैहरा व सिमरजीत सिंह बैंस को विधानसभा में एंट्री न देने पर विरोध जता रहे थे।

आप नेता सुखपाल खैहरा व सिमरजीत सिंह की विस में एंट्री न होने का कर रहे थे विरोध

जानकारी अनुसार, पंजाब विस की कार्रवाई शुरू होने से पहले ही सुबह लगभग 9: 45 पर विधायक सुखपाल खैहरा व सिमरजीत सिंह बैंस विधानसभा में एंट्री करने लगे तो वहां तैनात सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें अंदर जाने से रोक दिया। इस पर दोनों विधायकों ने कहा कि उन्हें सदन से निलंबित किया गया है, न कि विस की इमारत में जाने पर कोई पाबंदी नहीं लगाई है। लेकिन सुरक्षा कर्मचारियों ने उनकी एक न सुनी। बाद में हंगामा इतना बढ़ता गया कि दोनों विधायकों व सुरक्षा कर्मियों में जमकर धक्का-मुक्की हुई।

उधर जब यह सूचना विस सत्र में बैठे आप विधायकों को लगी, तो उन्होंने सदन में हंगामा करना शुरू कर दिया। स्पीकर राणा केपी सिंह ने उन्हें बार-बार बैठने के लिए कहा, लेकिन आप विधायक अपनी मांगों पर अड़े रहे। यही नहीं, नाराज आप विधायकों ने स्पीकार की तरफ कागज फेंकने शुरू कर दिए, जिस पर स्पीकर ने आप के सभी विधायकों को वीरवार की कार्रवाई के लिए निलंबित करते हुए मार्शलों को उन्हें तुरंत सदन से बाहर करने के आदेश दे दिए। मार्शलों ने विधायकों को घसीट-घसीटकर सदन से बाहर निकाल दिया। इस धक्का-मुक्की के बीच आप विधायक पिरमल सिंह की पगड़ी तक उतर गई।

जब दोबारा बाहर निकाले गए आप विधायक

उधर शिरोमणी अकाली दल ने भी इस पूरे मामले पर आपत्ति जताते हुए सदन में हंगामा शुरू कर दिया। बाद में अकाली-भाजपा विधायक अचानक फ्लोर को क्रॉस करते हुए सदन से बाहर चले गए, लेकिन अचानक ही सुखबीर बादल अपने विधायकों के घेरे के बीच में लेकर आम आदमी पार्टी के विधायकों को दोबारा सदन में ले आए। स्पीकर राणा केपी सिंह ने उन्हें दोबारा सदन में देखते ही कार्रवाई स्थगित कर दी और मार्शल को आदेश दिए गए कि आप विधायकों को बाहर किया जाए। मार्शलों ने फिर से आप विधायकों से खींचतान शुरू कर दी।

वीरवार का दिन पंजाब विधानसभा के इतिहास में सबसे बुरा दिन रहा। विस स्पीकर राणा केपी सिंह ने न केवल विधायकों खिलाफ नादरशाही फरमान जारी कर दिया, बल्कि अपने गुंडों की मदद से आम आदमी पार्टी के विधायकों की पिटाई भी करवाई।

एचएस फुल्कां, आप।

विस स्पीकर गुंडा है: सुखबीर

आप विधायकों को निरस्त करने के बावजूद उनको दोबारा सदन में लेकर आने पर स्पीकर राणा केपी सिंह ने न केवल अकाली-भाजपा के सभी विधायकों को सदन की कार्रवाई से निलंबित कर दिया, बल्कि विधानसभा की इमारत से ही बाहर निकालने के आदेश जारी कर दिए। इस पर गुस्साए सुखबीर बादल ने प्रैस कांफ्रैंस करते हुए कहा कि राणा ‘विस स्पीकार’ नहीं बल्कि एक ‘गुंडा’ है जो सदन में गुंडागर्दी कर रहा है। सुखबीर ने इस दौरान स्पीकर के खिलाफ कई अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।