Haryana Weather Update - Sach Kahoon Hindi

Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम बदलेगा करवट, 1 जुलाई से बारिश के आसार
Haryana Weather Update:  हिसार, संदीप सिंहमार। हरियाणा में भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, प्रदेश में अगले कुछ दिनों के दौरान मौसम का मिजाज बदलने वाला है। 1 जुलाई से राज्य के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और कई स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है।

2 और 3 जुलाई को हो सकती है भारी बारिश | Haryana Weather Update

मौसम विभाग के मुताबिक, 2 और 3 जुलाई को हरियाणा के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है। यदि पूर्वानुमान सही रहा तो लंबे समय से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से लोगों को काफी राहत मिलेगी। बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट आने की उम्मीद है।

आज इन जिलों में हीटवेव का अलर्ट

हालांकि, बारिश से पहले गर्मी का प्रकोप अभी जारी रहेगा। मौसम विभाग ने 29 जून के लिए हरियाणा के कई जिलों में हीटवेव (लू) का अलर्ट जारी किया है। जिन जिलों में लू चलने की चेतावनी दी गई है, उनमें सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह, पलवल, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल और पानीपत शामिल हैं। विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि दोपहर के समय अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें, पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें और शरीर को हाइड्रेट रखें।

भिवानी रहा सबसे गर्म

रविवार को हरियाणा में गर्मी अपने चरम पर रही। प्रदेश का सबसे अधिक अधिकतम तापमान भिवानी जिले में दर्ज किया गया, जहां पारा 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। कई अन्य जिलों में भी तापमान सामान्य से काफी अधिक रिकॉर्ड किया गया, जिससे लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा।

बारिश से मिलेगी राहत

मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि 1 जुलाई से शुरू होने वाली बारिश और तेज हवाओं के कारण प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान में गिरावट आएगी। इससे गर्मी और उमस से राहत मिलने के साथ-साथ मौसम सुहावना होने की संभावना है। हालांकि, तेज हवाओं और आकाशीय बिजली को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने और मौसम विभाग की सलाह का पालन करने की अपील की गई है।

Haryana Weather: भीषण गर्मी के बीच राहत की खबर, हरियाणा में जल्द सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ
Haryana Weather: हिसार, संदीप सिंहमार। हरियाणा में भीषण गर्मी के बीच मौसम एक बार फिर करवट लेने की तैयारी में है। रविवार को प्रदेश के दक्षिणी जिलों लोहारू, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी और चरखी दादरी में तेज हवाएं, अंधड़, बादलवाही और हल्की बूंदाबांदी देखने को मिली। हालांकि राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहा और लोगों को गर्मी व उमस का सामना करना पड़ा।

हिसार, भिवानी, कुरुक्षेत्र और अंबाला सहित कई जिलों में तेज धूप निकली। अंबाला में सुबह हल्की बूंदाबांदी हुई, लेकिन दिन चढ़ने के साथ उमस भरी गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी।

11 जून तक शुष्क रहेगा मौसम | Haryana Weather

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार फिलहाल हरियाणा में मौसम सामान्य रूप से शुष्क बना रहेगा। मौसम वैज्ञानिक डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि 10 जून को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दक्षिणी हरियाणा के कुछ इलाकों में तेज हवाएं चल सकती हैं और कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है।

हालांकि 11 जून तक प्रदेश में किसी बड़े मौसम परिवर्तन की उम्मीद नहीं है।

12 जून से बदलेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार 12 जून को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। इसके प्रभाव से 12 से 14 जून के बीच हरियाणा के कई हिस्सों में मौसम बदल सकता है।

इस दौरान तेज गति की हवाएं चलने, आंशिक बादल छाने और हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना जताई गई है। मौसम में इस बदलाव से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।

रोहतक रहा सबसे गर्म

रविवार को रोहतक प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं हिसार में 42.4 डिग्री और अंबाला में 41.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

दूसरी ओर करनाल और कैथल अपेक्षाकृत ठंडे रहे, जहां अधिकतम तापमान क्रमशः 38.3 और 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

19 जून के बाद फिर बदल सकता है मौसम

मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि 19 जून के आसपास एक बार फिर मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। यदि इस दौरान अच्छी बारिश होती है तो किसानों के लिए बाजरे की बुआई शुरू करने की अनुकूल परिस्थितियां बन सकती हैं।

कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को सलाह दी है कि वे मौसम विभाग की ताजा जानकारी पर नजर बनाए रखें और उसी के अनुसार खेती संबंधी निर्णय लें।

प्रमुख जिलों का तापमान

जिला

न्यूनतम तापमान

अधिकतम तापमान

रोहतक

23.8°C

43.6°C

अंबाला

27.7°C

41.2°C

हिसार

27.5°C

42.4°C

करनाल

25.3°C

38.3°C

महेंद्रगढ़

24.0°C

39.4°C

झज्जर

22.7°C

40.3°C

कैथल

26.5°C

38.4°C

सिरसा

27.5°C

41.0°C

किसानों के लिए राहत की उम्मीद

विशेषज्ञों का मानना है कि जून के दूसरे पखवाड़े में यदि बारिश का दौर शुरू होता है तो इससे किसानों को बड़ी राहत मिलेगी। खासकर बाजरा और अन्य खरीफ फसलों की बुआई के लिए बेहतर परिस्थितियां बन सकती हैं।

Meta Description: हरियाणा में 12 जून से मौसम बदलने के आसार हैं। मौसम विभाग ने तेज हवाओं, आंधी और हल्की बारिश की संभावना जताई है। जानिए प्रदेश के जिलों का तापमान और मौसम का ताजा अपडेट।

Sirsa News: डबवाली में किसानों की मेहनत पर भारी ओलावृष्टि! खरीद केंद्र पर लाखों क्विंटल गेहूं भीगा
डबवाली (सच कहूँ न्यूज)। जिले में बीती रात मौसम ने अचानक करवट ली। डबवाली खंड में तेज बारिश के साथ भारी ओलावृष्टि हुई, जिससे अनाज मंडियों और खरीद केंद्रों में रखा लाखों क्विंटल गेहूं भीग गया। ऐलनाबाद और रानियां क्षेत्रों में भी कई स्थानों पर बारिश और ओलावृष्टि दर्ज की गई, जिससे मंडियों में भारी नुकसान हुआ है। ओलावृष्टि रात करीब 8:17 बजे शुरू हुई और देर रात तक तेज ठंडी हवाएं चलती रहीं। स्थानीय लोगों ने बताया कि ओलों के गिरने की आवाज पत्थरों के टकराने जैसी सुनाई दे रही थी। कई घरों के कोनों में सफेद बर्फ जैसी परत जम गई। Dabwali News

इस दौरान बिजली की गर्जना भी सुनाई दी और कई स्थानों पर पेड़ गिर गए। वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा और कई ने अपनी गाड़ियां साइड में रोक दीं। डबवाली के विभिन्न गांवों- कालुआना, बिज्जूवाली, गोरीवाला, रत्ता खेड़ा और रिसालिया खेड़ा—में बने खरीद केंद्रों पर रखा गेहूं बारिश और ओलावृष्टि से भीग गया।

किसानों ने बताया कि मंडियों में उठान में देरी के कारण यह नुकसान हुआ है। फसल बेचने के बाद भी सप्ताह या दस दिन तक उठान नहीं हो रहा, जिससे भुगतान में भी देरी हो रही है। मौसम में आए बदलाव के कारण पूरे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति भी प्रभावित रही। आंधी के चलते कई स्थानों पर बिजली के खंभे गिर गए और रेतीले इलाकों में बिजली लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं। हालांकि, बिजली निगम की टीमें खंभों और लाइनों को दुरुस्त करने में जुटी हुई हैं।  Dabwali News

Haryana Weather: हरियाणा में फिर से तहलका मचाने जा रहा है मौसम, जानें मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी
हिसार (सच कहूँ/संदीप सिंहमार)। Haryana Weather: फरवरी माह में रात्रि में दिन के तापमान में लगातार बढ़ोतरी के बीच वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से एक बार फिर मौसम में बदलाव आने जा रहा है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग ने आगामी दो दिनों तक बादल छाए रहने व इसके बाद 16 फरवरी को बूंदाबांदी की संभावना जताई है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. मदन खीचड़ के मुताबिक हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 15 फरवरी तक खुश्क रहने की संभावना है। Haryana Weather

इस दौरान पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 14 फरवरी से 16 फरवरी के दौरान बीच-बीच में हवाओं में बदलाव आने से राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में बीच बीच में आंशिक बादलवाई रहने परंतु 16 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से दक्षिण पश्चिमी क्षेत्रों में कुछ एक स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी संभावित है। जिससे दिन के तापमान में हल्की गिरावट आने की संभावना है। दूसरी तरफ वीरवार को पहाड़ी क्षेत्रों को छोड़कर संपूर्ण उत्तर भारत में मौसम शुष्क बना रहा। इस दौरान रात्रि में दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई पर तेज हवाओं के कारण सुबह व रात्रि के वक्त ठंड का एहसास भी हुआ।

पाकिस्तान के क्षेत्र में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ | Haryana Weather

भारत मौसम विभाग ने भी एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के आसार जताए हैं। फिलहाल पश्चिमी विक्षोभ भारत के साथ लगते पाकिस्तान के क्षेत्र में सक्रिय है। आईएमडी के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के कारण 16 और 17 फरवरी को उत्तराखंड के पांच जिलों में बारिश हो सकती है। उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है। राज्य के मैदानी इलाकों में गर्मी का एहसास होने लगा है।

पर्वतीय क्षेत्रों में भी दिन के वक्त धूप से मौसम गर्म होने लगा है। हालांकि पहाड़ों पर सुबह-शाम अब भी ठंड बरकरार है। पहाड़ी क्षेत्रों सुबह खेतों में हल्का पाला भी गिर रहा है। दिन के वक्त लोग धूप का आनंद उठा रहे हैं।आईएमडी के मुताबिक 16 फरवरी से राज्य में फिर मौसम करवट बदल सकता है। इसके कारण 16 और 17 फरवरी को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ व बागेश्वर जिले में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। Haryana Weather

बर्फबारी की भी संभावना

भारत मौसम विभाग व निजी मौसम एजेंसियों स्काईमेट के मुताबिक उत्तराखंड में 16 फरवरी को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। उस पश्चिमी विक्षोभ से 16 और 17 फरवरी को पांच जिलों में बारिश के अलावा 32 सौ मीटर ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की भी संभावना बन रही है। बारिश और बर्फबारी से राज्य में ठंड बढ़ने की संभावना रहेगी। इस साल उत्तराखंड में बहुत कम बर्फबारी हुई है। यहां ग्लोबल वॉर्मिंग का असर सीधे तौर पर देखा जा रहा है। जाड़ों में बारिश भी काफी कम हुई है। इसका खामियाजा गर्मियों के सीजन में भुगतना पड़ सकता है। इस बार गर्मियों के दिनों में बढ़ोतरी होती दिखाई दे रही है।

यह भी पढ़ें:– Khizrabad News: अवैध खनन में संलिप्त 324 वाहनों को किया जब्त

Haryana Weather News: कसूतै जाड्ड़े गेल्यां नए साल का आगाज! सरसा जाड्ड़े में ठिठुरा
Haryana Weather Today: अलाव का सहारा लेते नजर आए लोग

हिसार (सच कहूँ/संदीप सिंहमार)। पहाड़ा मैं लगातार बर्फबारी होण तै इबकी बार कसूतै जाड्डे गेल्यां नए साल का आगाज होया सै। साल के पहलै दिन लोग गर्म कपड़या में लिपटे नज़र आए अर स्कूलां की छुट्टी होण करकै बालÞक रिजाइयां में दुबके रहे। खेत-खलिहान और सड़क किनारै कई जगायां पै तो लोग अलाव का सहारा लेंदे भी दिखे। इसे हालत में इब सबनै सावधानी बरतण की जरूरत सै, क्योंकि अस्पतालां मैं भी लगातार खाँसी, जुकाम अर सर्दी के मारे मरीज़ बढ़ण लाग रे सैं। Haryana Weather News

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि 3 जनवरी तक ठंड का यही प्रकोप जारी रहेगा। भारतीय मौसम विभाग ने 3 जनवरी तक शीत दिवस की संभावना को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। सर्दी के इस मौसम में आमजन के साथ-साथ प्रशासन को भी सावधानी बरतनी चाहिए। इस दौरान शीतलहर और शीत दिवस की स्थिति बनी रह सकती है। भारत मौसम विभाग के चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र की वेधशाला में दर्ज आंकड़ों के अनुसार हरियाणा के सरसा जिले में न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

वहीं दूसरे नंबर पर नारनौल जिला सबसे अधिक ठंडा रहा। जहां का न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी प्रकार हिसार का न्यूनतम तापमान भी 4.8 डिग्री सेल्सियस रहा। आगामी दिनों में 3 जनवरी तक 2 से 3 डिग्री न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है। इस दौरान पहाड़ों की तरफ से उत्तर पश्चिम हवा चलने से शीत दिवस बनने की भी संभावना है। Haryana Weather News

14 जिलों में शीत लहर का अलर्ट

हरियाणा आगामी दो दिनों तक हिसार, सरसा, फतेहाबाद, नूंह, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, पलवल, जींद, भिवानी, चरखी-दादरी में शीतलहर चलने की संभावना है। प्रदेश के 11 जिलों में घने कोहरे की चेतावनी दी गई है। चंडीगढ़ में मौसम विभाग के अधिकारी सुरेंद्र पाल ने बताया कि इस दौरान कोहरे वाले स्थानों पर विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम रही। साथ ही बारिश और ओलावृष्टि के बाद मौसम में नमी बढ़ने के कारण ठंड में बढ़ोतरी हो रही है। इस दौरान वायुमंडल के ऊपरी हिस्से में घना कोहरा छाने से धूप भी नहीं निकल पा रही, जिसके कारण दिन के तापमान में गिरावट के चलते अधिक ठिठुरन महसूस की जा रही है।

4 से 7 जनवरी के बीच 2 पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे

आईएमडी के मुताबिक आगामी दिनों में प्रदेश में ठंड का सिलसिला इसी प्रकार जारी रहने की संभावना है। 4 जनवरी और उसके बाद 7 जनवरी को एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से पर्वतीय क्षेत्रों पर बर्फबारी और मैदानी राज्यों में मौसम में बदलाव व तापमान में उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा। लेकिन मैदानी क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान में गिरावट की संभावना है।

कहाँ कितना रहा न्यूनतम तापमान? | Haryana Weather News

सरसा 3.6

नारनौल 4.2

हिसार 4.8

महेंद्रगढ़ 5.7

जींद 6.3

सोनीपत 6.7

गुरुग्राम 7.2

रोहतक 7.3

पानीपत 7.7

करनाल 8.0

पलवल 8.4

Alien Existence News: बादलों में दिखे एलियन! वीडियो वायरल!