Animal Husbandry Department - Sach Kahoon Hindi

पशुपालन विभाग ने जारी की विशेष एडवाइजरी, गर्मी में पशुओं का रखें ख्याल
पशुपालक आहार में बढ़ाएं हरा चारा और 50 ग्राम खनिज मिश्रण: डॉ. विजय सनसनवाल

भिवानी (सच कहूँ/इन्द्रवेश)। Bhiwani News: क्षेत्र में तापमान लगातार बढ़ रहा है, जिसका सीधा असर ना केवल इंसानों पर बल्कि पशुओं पर भी प्रतिकूल रूप से पड़ रहा है। भीषण गर्मी के कारण दुधारू पशुओं के स्वास्थ्य और दुग्ध उत्पादन में गिरावट देखी जा रही है। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए पशुपालन विभाग और विशेषज्ञों ने पशुपालकों के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए हैं। पशु चिकित्सक विजय सनसनवाल के अनुसार गर्मी के थपेड़ों (लू) के कारण पशुओं में इलेक्ट्रोलाइट्स और पानी की भारी कमी हो रही है। इस कारण पशुओं में बुखार, डिहाइड्रेशन और दस्त जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि गर्मी के तनाव के कारण पशुओं के दुग्ध उत्पादन में 15 से 20 प्रतिशत तक की कमी दर्ज की गई है। Bhiwani News

पशुओं को लू और बीमारी से बचाने के लिए विभाग ने एक मानक संचालन प्रक्रिया जारी की है। डा. सनसनवाल ने पशुपालकों को सुझाव देते हुए कहा कि पशुओं को बंद कमरों के बजाय हवादार बाड़े में रखें। यदि बाड़े की छत टीन की है, तो उस पर घास या पुआल डालें और समय-समय पर पानी का छिड़काव करें ताकि तापमान कम रहे। बाड़ों में कूलर का प्रयोग करना भी बेहद फायदेमंद साबित हो रहा है। भैंसों और अन्य पशुओं को सूर्य निकलने से पहले या सूर्यास्त के बाद तालाब (जोहड़) में ले जाएं। दिन के समय उन्हें घर पर ही सुबह-शाम ताजे पानी से नहलाएं। पशुओं को दिन में कम से कम 3-4 बार साफ और ताजा पानी पिलाएं।

डा. सनसनवाल ने कहा कि गर्मी में पशुओं की ऊर्जा बनाए रखने के लिए उनके खान-पान में बदलाव जरूरी है तथा इन बदलाव के लिए पशुपालक पशुओं के आहार में हरे चारे की मात्रा बढ़ाएं, पानी में गुड़ घोलकर पिलाना और इलेक्ट्रोलाइट देना पशुओं को लू से बचाने में कारगर है, प्रति पशु प्रतिदिन 50-50 ग्राम खनिज मिश्रण जरूर दें, यदि आप पशु को खल या बिनौला खिला रहे हैं, तो उसे खिलाने से कम से कम 2 घंटे पहले पानी में भिगोकर रखें। पशु चिकित्सक डा. विजय सनसनवाल ने चेतावनी दी है कि यदि किसी पशु की आंखें धंसी हुई दिखाई दें या उसकी चमड़ी ढीली पड़ने लगे, तो यह गंभीर डिहाइड्रेशन के लक्षण हैं। ऐसे में तुरंत पशु चिकित्सक से संपर्क करें और पशु को इलेक्ट्रोलाइट तथा गलूकोज जैसे ठंडक देने वाले पदार्थ दें। Bhiwani News

यह भी पढ़ें:– हांसी में फायर ब्रिगेड कर्मचारियों की हड़ताल शुक्रवार को 17वें दिन भी जारी रही

Animal Husbandry Department: पशुपालन विभाग का यूट्यूब चैनल व फेसबुक पेज लॉन्च
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। Animal Husbandry Department: पंजाब के पशुपालन विभाग एंव डेयरी विकास मंत्री गुरमीत सिंह खुडियां ने शुक्रवार को ‘पशुपालन विभाग, पंजाब’ के नाम से विभाग के आधिकारिक यूट्यूब चैनल व फेसबुक पेज को लॉन्च किया। इस पहल का उद्देश्य सटीक और प्रामाणिक जानकारी के प्रवाह को बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि विशेषज्ञ हर सोमवार को पशुपालन को समर्पित एक सीधा प्रसारित सत्र भी आयोजित करेंगे। इन सत्रों के दौरान, सभी पशुपालकों को भाग लेने और सवाल पूछने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। विशेषज्ञों और किसानों के बीच सीधा संवाद क्षेत्र में पशुधन की समग्र उत्पादकता और कल्याण को बढ़ायेगा। Chandigarh News

उन्होंने कहा कि इस डिजिटल पहल का प्राथमिक उद्देश्य पशुधन मालिकों और हितधारकों को पंजाब में अधिक किफायती और नैतिक पशुधन खेती प्रथाओं को प्राप्त करने में सहायता करना है। सिंह ने कहा कि इससे किसानों को दैनिक गतिविधियों, टीकाकरण, जैव सुरक्षा उपायों, पशुधन रोगों की रोकथाम और पशुओं के लिए बेहतर आहार प्रथाओं के बारे में आसान पहुंच और बेहतर संचार की सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्लेटफॉर्म पर महत्वपूर्ण पशुधन रोगों के नैदानिक लक्षणों, रोकथाम और नियंत्रण उपायों और पशुओं में रोगों की रोकथाम के बारे में आवश्यक जानकारी भी शामिल होगी। Chandigarh News

वहीं पशुपालन विभाग के प्रधान सचिव राहुल भंडारी ने कैबिनेट मंत्री को अवगत कराया कि पशुपालकों को अद्यतन रखने के लिए इन प्लेटफार्मों पर हर सप्ताह चार से पांच वीडियो पोस्ट किए जाएंगे तथा पशुपालकों के लिए विशेषज्ञों के साथ आॅनलाइन सत्र भी आयोजित किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें:– घनी धुंध का कहर: बठिंडा-मानसा में घटे भयानक हादसे