Fake Ginger - Sach Kahoon Hindi

Fake Ginger: ठंड में धड़ल्ले से बिक रहा है नकली अदरक, इसकी चाय पीने से आपको हो सकती हैं कैंसर जैसी बीमारी, इस तरह करें असली और नकली अदरक की पहचान
Fake Ginger: सर्दियों का मौसम चल ही रहा है और इस मौसम में अदरक की डिमांड बढ़ जाती है, भला इन दिनों में कोई अदरक वाली चाय के बिना कैसे रह सकता है? मगर क्या होगा जब आपको ये पता चलेगा कि जिस अदरक वाली चाय के मजे के स्वाद ले रहे हैं, वो नकली और शरीर को बीमार करने वाली अदरक से बनी चाय है। ये पढ़कर चौंक गए ना? वैसे तो अदरक का इस्तेमाल लगभग सभी घरों में किया जाता है, और खाने का जायका बढ़ाने के साथ-साथ अदरक के सेवन से सेहत को कई फायदे होते है। दरअसल न्यूट्रिशनिस्ट और डाइटीशियन शिखा अग्रवाल शर्मा के अनुसार, अदरक के गुण और पोषक तत्वों की बात करें, तो इनमें एंटी-इंफ्लेमेट्री, एंटीआॅक्सिडेंट्स, डाइजेस्टिव, एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण पाए जाते हैं, इसमें कई विटामिन, मिनरल्स और बायोएक्टिव यौगिक भी पाए जातें है।

Health News: स्वस्थ रहना है तो आज ही छोड़ दे फास्ट फूड और जंक फूड

अदरक के फायदे | Fake Ginger

अदरक पाचन संबंधी समस्या से राहत दिलाता है।

अदरक सर्दी-जुकाम की समस्या को भी दूर करता है।

यह वजन कंट्रोल करने में भी मदद करता है।

अदरक से इम्यूनिटी बूस्टर होती है।

दिल को स्वस्थ रखने में करता है मदद।

कैंसर जैसी बीमारी में भी है फायदेमंद।

वहीं अदरक ये फायदे आपको तभी मिल सकते हैं अगर आप असली और ताजा अदरक खा रहे हों। आजकल बाजार में नकली अदरक बेचा जा रहा है, जो आपकी सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।

बाजार में बिक रहा नकली अदरक | Fake Ginger

मांग और आपूर्ति बढ़ने के साथ-साथ बाजार में नकली अदरक का प्रचलन बढ गया है, यह असली अदरक जैसा ही दिखाई देता है, लेकिन इसमें न तो कोई स्वाद होता है और न ही कोई गंध। इसमें कोई स्वास्थ्य लाभ भी नहीं होते है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि लगातार नकली अदरक का सेवन करने से आपके स्वास्थ्य को नुकसान हो सकता है, जिससे आपच और अल्सर भी हो सकते हैं।

नकली अदरक के सेवन से किडनी को हो सकता है खतरा

नकली अदरक में मिलाए गए रसायन जैसे सल्फर, ब्लीचिंग या कृत्रिम रंग, शरीर में विषाक्तता फैला सकते हैं, ये लीवर, किडनी और आंतों पर नकारात्म प्रभाव डाल सकते हैं, नकली अदरक में इस्तेमाल रसायन पेट दर्द, गैस, और अपच का कारण बन सकते हैं, इससे त्वचा पर रैशेस, खुजली या गले में जलन जैसी एलर्जी हो सकती है।

कैंसर का खतरा भी इससे बन सकता हैं

लंब समय तक नकली अदरक में मौजूद हानिकारक रसायनों का सेवन कैंसर का कारण बन सकता है, इनमें मौजूद कुछ रसायन कैंसरकारी हो सकते हैं। कुछ मामलों में यह श्वसन संबंधी समस्याएं भी उत्पन्न कर सकता है। नकली अदरक में पोषण तत्व नहीं होते, जिससे इम्यून सिस्टम कमजोर हो सकता है। नकली अदरक में उपयोग किए गए हानिकारक तत्व ब्लड प्रेशर और दिल की धड़कन पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकते हैं।

कैसे करें नकली अदरक की पहचान

जब भी आप सब्जी की दुकान से अदरक खरीदें, तो एक टुकड़ा लेकर उसे सूंघें। असली अदरक की गंध हमेशा तीखी और तेज होती है, जबकि नकली अदरक में कोई गंध नहीं होती, कई जगहों पर पहाड़ी जड़ों को अदरक के रूप में बेचा जाता है।

छिलके पर भी दे ध्यान

असली अदरक की पहचान करने का एक और तरीका है, उसके छिलके पर ध्यान देना। अगर अदरक असली है, तो उसे छीलते समय यह आपके हाथों से चिपक जाएगा और उसकी गंध बनी रहेगी। अगर आपको अदरक का छिलका सख्त और छीलने में मुश्किल लगता है, तो इसका मतलब है कि वह नकली है। ऐसा अदरक कभी न खरीदें जो साफ और चमकदार हो। कई बार, अदरक को डिटर्जेंट और एसिड से धोया जाता है और बचे हुए रसायन इसे चमकदार बना देते हैं। ऐसिड में भिगोने से अदरक जहरीला हो जाता है और आपको बीमार कर सकता है।

अदरक की पहचान का तीसरा तरीका

असली अदरक की पहचान का एक और तरीका भी है, उसमें नाखून चुभाना, अगर छिलका आसानी से उतर जाए और उंगली में तीखी गंध आये तो वह अदरक असली है, अगर छिलका सख्त हो, तो उसे न खरीदें, वह नकली होता है। कई बार साफ छिलके वाला अदरक आकर्षक लगता है, लेकिन ऐसे अदरक से बचें, क्योंकि अक्सर धूल हटाने के लिए इसे एसिड में डुबोया जाता है, जो इसे जहरीला बना देता है।