Krishna Kumar Bedi - Sach Kahoon Hindi

नरवाना में फिर दहशत फैलाने की कोशिश: कारोबारी नरेश जैन की दुकान पर पहुंचे पांच युवक, बोले- आपके पास फोन आएगा
नरवाना (सच कहूँ/राहुल)। Narwana News: शहर के अपोलो चौक स्थित कारोबारी नरेश जैन की दुकान पर शनिवार दोपहर एक बार फिर संदिग्ध गतिविधि और धमकी भरे माहौल ने व्यापारियों में चिंता बढ़ा दी। काले कपड़ों में आए दो युवक पहले दुकान के अंदर पहुंचे और बाद में उनके साथ तीन अन्य युवक भी वहां आ गए। युवकों ने दुकानदार से बातचीत के दौरान पुरानी फायरिंग घटना का जिक्र करते हुए कहा कि जो गोली पहले

आपकी दुकान पर चली थी, वो मेरी जूती की नोक के बराबर भी नहीं है और जाते-जाते यह भी कह गए कि आपके पास फोन आएगा।ह्व पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। बाहर निकलते समय युवकों ने दुकान के बाहर लगे मोबाइल नंबर की फोटो भी अपने फोन में खींची। इस दौरान युवकों ने यह भी कहा कि आपकी एसपी के साथ बड़ी अच्छी बनती है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।

अंदर आ जाओ, कोई और मत आए — युवकों ने स्टाफ को भी रोका

दुकानदार नरेश जैन के अनुसार दो युवक काले कपड़ों में उनकी दुकान पर आए और कहने लगे कि ह्लबॉस आपसे बात करना चाहते हैं।ह्व इसके बाद वे उन्हें अंदर बुलाने लगे और दुकान के स्टाफ से कहा कि कोई और अंदर न आए। युवकों ने नरेश जैन से अपना मोबाइल नंबर सेव करने को कहा, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। युवकों ने उन्हें दुकान के शीशे की तरफ बुलाने का प्रयास भी किया, लेकिन नरेश जैन ग्राहकों का हवाला देकर आगे नहीं गए। इसके बाद युवक वहां से निकल गए और कुछ देर में उनके साथ तीन अन्य युवक भी बाहर दिखाई दिए।

पहले भी हुई थी फायरिंग और फिरौती की मांग

गौरतलब है कि कुछ महीने पहले भी नरेश जैन की दुकान पर फिरौती की मांग को लेकर बदमाशों ने दुकान के शीशे पर गोली चलाई थी। उस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया था।

हालांकि, अब एक बार फिर हुई इस घटना ने व्यापारी वर्ग में चिंता बढ़ा दी है। नरेश जैन का कहना है कि कुछ दिन पहले ही उनकी सुरक्षा में तैनात गार्ड को भी हटा लिया गया था।

मंत्री कृष्ण बेदी पहुंचे दुकान पर, सीसीटीवी फुटेज देखी

घटना की सूचना मिलते ही हरियाणा के समाज कल्याण एवं अधिकारिता मंत्री व नरवाना विधायक कृष्ण कुमार बेदी अपोलो चौक स्थित दुकान पर पहुंचे। उन्होंने नरेश जैन और उनके परिवार से बातचीत कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। नरेश जैन ने मंत्री को दुकान के सीसीटीवी फुटेज भी दिखाए, जिनमें संदिग्ध युवक नजर आ रहे थे। मौके पर सीआईए इंचार्ज सुखदेव सिंह, शहर थाना प्रभारी पूर्ण दास, सदर थाना प्रभारी कमल सिंह सहित भारी पुलिस बल भी मौजूद रहे।

24 घंटे तक हर हाल में गिरफ्तार चाहिए — मंत्री की एसपी को चेतावनी

मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने मौके पर ही जींद के एसपी कुलदीप सिंह से फोन पर बातचीत की और आरोपियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा मुझे हर हाल में कल तक आरोपी गिरफ्तार चाहिए। टीम को पूरी मुस्तैदी से लगाइए। अगर ऐसा नहीं होता है तो स्टाफ बदल दीजिए।।मंत्री ने सीआईए टीम को भी निर्देश देते हुए कहा कि  जब तक आरोपी पकड़ में नहीं आते, तब तक चैन से मत बैठना। पहले भी आपने अच्छा काम किया है, इस बार भी कोई कोताही नहीं होनी चाहिए।

रो पड़े नरेश जैन और उनकी पत्नी, पूरा प्रशासन आपके साथ खड़ा है

घटना को लेकर नरेश जैन और उनकी पत्नी मंत्री के सामने भावुक हो गए। नरेश जैन ने कहा कि उनका परिवार लगातार डर के माहौल में जी रहा है और बच्चे उन्हें नरवाना छोड़ने के लिए कह रहे हैं। उनकी पत्नी ने रोते हुए कहा कि ह्लहमें डर है कि कोई भी कभी भी नुकसान पहुंचा सकता है। जब भी हमारा बेटा दुकान से बाहर जाता है, तभी ऐसी घटनाएं हो जाती हैं। इस पर मंत्री ने परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि पूरा प्रशासन और सरकार आपके साथ खड़ी है। मैं एक मंत्री ही नहीं, बल्कि भाई के रूप में आपके साथ हूं।

खौफ पैदा करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा

पत्रकारों से बातचीत में मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि हरियाणा सरकार अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि जो लोग समाज में डर फैलाने की कोशिश कर रहे हैं, उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। हरियाणा पुलिस पूरी मजबूती के साथ काम कर रही है। मंत्री ने दावा किया कि भाजपा सरकार बनने के बाद प्रदेश में अपराधियों पर लगातार नकेल कसी गई है और किसी भी नागरिक की सुरक्षा में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

पापा, नरवाना छोड़ दो…”

धमकियों से टूटा कारोबारी परिवार, बच्चों ने बाहर बसने का बनाया दबाव
अपोलो चौक स्थित कारोबारी नरेश जैन के परिवार पर लगातार हो रही घटनाओं का असर अब साफ दिखाई देने लगा है। फिरौती, फायरिंग और अब दोबारा संदिग्ध युवकों के पहुंचने की घटना के बाद जैन परिवार भय और मानसिक दबाव के दौर से गुजर रहा है। शनिवार को जब हरियाणा के समाज न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी नरेश जैन की दुकान पर पहुंचे, तो परिवार का दर्द सबके सामने छलक पड़ा।

नरेश जैन मंत्री के सामने भावुक हो गए और रोते हुए कहा कि उनके बच्चे अब उन्हें नरवाना छोड़ने के लिए कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि परिवार लगातार डर के माहौल में जी रहा है और बच्चे बार-बार बाहर जाकर बसने का दबाव बना रहे हैं।

पत्नी बोलीं — कहीं देर न हो जाए

मंत्री के सामने नरेश जैन की पत्नी भी खुद को संभाल नहीं सकीं। उन्होंने रोते हुए कहा कि परिवार को हर समय किसी अनहोनी का डर सताता रहता है। उन्होंने कहा हमें लगता है कि कहीं कोई बड़ी घटना न हो जाए। इतनी देर में तो कोई भी हमें नुकसान पहुंचा सकता है। उन्होंने बताया कि दिनभर वह अपने पति के साथ दुकान पर रहती हैं और रात तक पूरा परिवार डर के माहौल में समय बिता रहा है।

जब बेटा बाहर होता है, तभी हो जाती है घटना

नरेश जैन की पत्नी ने कहा कि परिवार अब हर छोटी बात को लेकर भी सहमा हुआ है। उन्होंने बताया कि जब भी उनका बेटा दुकान से बाहर जाता है, उसी दौरान इस तरह की घटनाएं हो जाती हैं। शनिवार को भी उनका बेटा किसी काम से यमुनानगर गया हुआ था, लेकिन घटना के बाद उसे तुरंत वापस बुलाना पड़ा।

नरवाना से गरजे मंत्री कृष्ण बेदी: “भगवे से डरती थीं पिछली सरकारें”
धार्मिक मंच से कांग्रेस पर तीखा प्रहार, आरएसएस और मोदी सरकार की खुलकर सराहना

नरवाना/जींद (सच कहूँ/गुलशन चावला)। Narwana News: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने नरवाना के पंजाबी चौक स्थित गीता मंदिर में आयोजित 32वें वार्षिक उत्सव के मंच से विपक्ष, खासकर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। धार्मिक कार्यक्रम में पहुंचे मंत्री का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और संस्था को पांच लाख रुपये की अनुदान राशि देने की घोषणा भी की। Narwana News

अपने संबोधन में बेदी ने कहा कि पिछली सरकारें “भगवे से डरती थीं” और भगवा पहनने वालों को आतंकवादी बताकर जेलों में डाला जाता था। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भगवा देखकर सरकारें ऐसे घबराती थीं, जैसे सांड के आगे लाल कपड़ा लहरा दिया जाए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि देश को ऐसा नेतृत्व मिला है जिसने न केवल श्रीराम मंदिर का निर्माण कराया, बल्कि भारतीय संस्कृति को वैश्विक स्तर पर सम्मान दिलाया। उन्होंने यह भी कहा कि जिस यूएई की धरती पर कभी हिंदू प्रतीकों के साथ जाना मुश्किल माना जाता था, वहां आज श्रीराम मंदिर बन रहा है।

बेटियों के मुद्दे पर बोलते हुए बेदी ने पूर्व सरकारों पर कन्या भ्रूण हत्या को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अब ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान के माध्यम से बेटियों को सम्मान और अवसर मिल रहे हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का उल्लेख करते हुए उन्होंने इसे विचारधारा की जीत बताया।

आरएसएस पर टिप्पणी करते हुए मंत्री ने कहा कि जिन लोगों ने संगठन पर प्रतिबंध लगाने की कोशिश की, आज उनका नामलेवा भी नहीं बचा। उन्होंने कहा कि यह देश श्रीराम के संस्कारों और विचारों से चलता है, जिन्हें कोई समाप्त नहीं कर सकता। Narwana News

यह भी पढ़ें:– School Holidays: दो दिनों के लिए स्कूल-कॉलेज बंद, सरकार का फैसला, जानिये…

Krishna Kumar Bedi: कैबिनेट मंत्री बेदी ने किया 9 गलियों का उद्घाटन और शिलान्यास
नरवाना में सड़क, पेयजल और सीवरेज परियोजनाओं पर तेजी से काम जारी

नरवाना (सच कहूँ/राहुल)। Narwana News: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने नरवाना शहर में 9 गलियों का उद्घाटन और शिलान्यास किया। मंत्री ने कहा कि विकास का पहिया लगातार चलता रहेगा और क्षेत्र में सड़क, बिजली, पेयजल और सीवरेज जैसी आधारभूत परियोजनाओं पर तेजी से कार्य जारी है। उनका कहना था कि चहुमुखी विकास के लिए ढांचे को मजबूत करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है और इसका लाभ निकट भविष्य में नरवाना सहित पूरे हल्का को मिलेगा।

इस अवसर पर मंत्री ने वार्ड नंबर 6 की 6 गलियों, वार्ड नंबर 7, 12 और 13 की एक-एक गली का उद्घाटन और शिलान्यास किया। कुल लागत करीब 2 करोड़ 54 लाख रुपए है। विशेष रुप से वार्ड नंबर 6 की सीसी गली नंबर 2 का शिलान्यास किया गया, जिसमें लगभग 28.58 लाख रुपए की अनुमानित राशि खर्च होगी। मंत्री ने कहा कि नरवाना शहर और हल्का के प्रत्येक गांव की विकास परियोजनाओं का ब्लूप्रिंट तैयार हो चुका है। इसमें बस अड्डाा, पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस, नागरिक अस्पताल के नए भवन और हिसार रोड रेलवे फाटक पर पुल का निर्माण शामिल है, जिन पर काम शुरु हो चुका है या जल्द शुरु होगा। Narwana News

इसके अलावा नरवाना से धनोरी ड्रेन तक सीवरेज पाइपलाइन बिछाने का कार्य अंतिम चरण में है। मंत्री बेदी ने क्षेत्रवासियों को आश्वस्त किया कि विभागीय औपचारिकताएं पूरी होने के बावजूद सभी परियोजनाओं का लाभ समय पर मिलेगा। इस अवसर पर नगर परिषद् की चेयरपर्सन मुकेश मिर्धा, डीएमसी सुरेंद्र दुहन, ईओ नगर परिषद रविंद्र कोहाड़ और अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:– Roadways Bus Accident: दादरी में रोडवेज व आर्यन स्कूल बस की टक्कर में छात्रा की मौत, 18 छात्रायें घायल

9.81 करोड़ की परियोजना से बदलेगा नरवाना, घर-घर पहुंचेगी स्वच्छता की गाड़ी
कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने दिखाई हरी झंडी

नरवाना (सच कहूँ/राहुल)। Narwana News: नरवाना शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए नगर परिषद ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत घर-घर कूड़ा उठान अभियान की औपचारिक शुरुआत कर दी है। शुक्रवार को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री एवं नरवाना से विधायक कृष्ण कुमार बेदी ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस परिसर से करीब 30 कूड़ा-उठान वाहनों को हरी झंडी दिखाकर इस महाअभियान को रवाना किया। कार्यक्रम में डीएमसी सुरेंद्र दून, ईओ रविंद्र कुमार, नगर परिषद चेयरपर्सन मुकेश मिर्धा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

त्री बेदी ने कहा कि नरवाना को स्वच्छ, सुरक्षित और विकसित शहर बनाना उनकी प्राथमिकता है और इसके लिए सरकार हर स्तर पर कार्य कर रही है। इस कार्यक्रम में पूर्व विधायक पिरथी सिंह नंबरदार, पार्षद प्रतिनिधि विनोद रायका, पार्षद डॉ. संजय, सुरेश पांचाल, मंत्री के निजी सहायक मनोज कुमार, मीडिया प्रभारी संजय बल्हारा, जसवीर नैन सहित अनेक नगर पार्षद और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

9 करोड़ 81 लाख का टेंडर, 5 वर्षों तक चलेगा अभियान | Narwana News

बेदी ने बताया कि घर-घर से कचरा उठान एवं स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 9 करोड़ 81 लाख रुपए का टेंडर अलॉट किया गया है। यह प्रक्रिया लगातार पांच वर्षों तक चलेगी। शहर के 18 हजार से अधिक परिवारों को इस सेवा से जोड़ा जाएगा। प्रत्येक वाहन पर लगाया गया ट्रिपर कोड घर-घर से कचरा संग्रहण की वास्तविकता सुनिश्चित करेगा और इसी आधार पर ठेकेदार को भुगतान किया जाएगा। बेदी ने कहा कि जहां-जहां कचरा उठान किया जाएगा, वहीं रीसायक्लेबल सामग्री का पृथकीकरण भी किया जाएगा, ताकि वेस्टेज को उपयोगी बनाकर शहर को कचरा मुक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण परिणाम मिल सकें।

जनसहभागिता को बताया सफलता की कुंजी

बेदी ने नरवाना वासियों से स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी का आह्वान करते हुए कहा कि साफ-सुथरा वातावरण न केवल जीवन की गुणवत्ता को बेहतर बनाता है, बल्कि गंदगीजनित बीमारियों को भी दूर रखता है। उन्होंने कहा कि नरवाना को सुंदर और विकसित शहर बनाने का उनका सपना है और इसे पूरा करने के लिए कई नई विकास परियोजनाओं की रुपरेखा तैयार की जा रही है। Narwana News

यह भी पढ़ें:– Gurugram Police: गुरुग्राम पुलिस ने चलाया ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन 41 आरोपी किए गिरफ्तार

मंत्री कृष्ण बेदी ने मार्केट में जाकर दी जीएसटी सुधारों की जानकारी, व्यापारियों से मिले मंत्री
कहा-आमजन को सरकार के जीएसटी सुधार के फैसले का लाभ दें, व्यापारियों ने बताया-जीएसटी सुधारों का मार्केट में व्यापक सकारात्मक असर

कैथल (सच कहूँ/ कुलदीप नैन)। Kaithal News: हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी मंगलवार को कैथल में मार्केट में व्यापारियों से मिले और जीएसटी सुधारों की जानकारी दी। उन्होंने व्यापारियों, आम दुकानदारों का आह्वान किया कि वे सरकार के फैसले अनुसार आमजन को इन सुधारों का लाभ पहुंचाएं। व्यापारियों ने मंत्री कृष्ण बेदी का स्वागत किया और कहा कि जीएसटी सुधारों का मार्केट में व्यापक सकारात्मक असर है।

मंत्री कृष्ण बेदी सबसे पहले भाजपा नेता एवं व्यापारी अरुण सर्राफ के होटल पहुंचें। जहां उन्होंने होटल इंडस्ट्री को मिली जीएसटी में राहत की जानकारी दी और इंडस्ट्री पर होने वाले असर पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि पूरे देश में इन जीएसटी सुधारों का असर होगा। दूध उत्पादन हों, दवाओं की बात हो, कृषि क्षेत्र के उपकरण सहित आम जरूरत की वस्तुओं में जबरदस्त छूट दी गई है। घी में भी 12 प्रतिशत से पांच प्रतिशत जीएसटी कर दिया गया है। Kaithal News

छोटे दुकानदारों, छोटे उद्योगपतियों सहित तमाम तरह के उद्योगों को इससे लाभ होगा। इस अवसर पर जिला अध्यक्षा ज्योति सैनी, वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक गुर्जर, पूर्व विधायक लीला राम, पूर्व जिला अध्यक्ष मनीष कठवाड़, जिला महामंत्री सुरेश संधू व मनीष शर्मा, शक्ति सौदा, अजीत चहल, अरुण सर्राफ सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ग्राहक को दी कार की चाबी

इसके बाद मंत्री महिंद्रा कार एजेंसी में पहुंचें। जहां एजेंसी के सीईओ वरुण मिगलानी ने उनका स्वागत किया। यहां जीएसटी छूट का लाभ लेते हुए कार खरीदने आए लोगों ने मंत्री का स्वागत किया और सरकार का आभार जताया। मंत्री ने कार की चाबी देकर उनकी खुशी में शामिल हुए।

जीएसटी सुधार सहित बिना पर्ची-खर्ची के नौकरी से उत्साहित परिजनों ने किया मंत्री का स्वागत | Kaithal News

जीएसटी सुधारों की जानकारी देने मंत्री कृष्ण बेदी एकांश मोटर्स में पहुंचें। जहां एजेंसी मालिक पंकज बंसल व अनूप बंसल ने उनका स्वागत किया। यहां कार खरीद रहे नरवाना से आए एक परिवार ने मंत्री कृष्ण बेदी को बताया कि उनके परिवार में इस सरकार में दो बेटे बिना पर्ची-खर्ची के नौकरी पर लगे हैं। एक बेटे ने तो पांचवीं नौकरी ज्वाइन की है। इसी कारण आज वे यहां कार खरीदने पहुंचे हैं। इस पर मंत्री ने कहा कि यह भाजपा सरकार में बिना पर्ची-खर्ची के नौकरी सहित अब जीएसटी सुधार का तोहफा देकर आम आदमी को बड़ी राहत दी है।

जिस कारण लोग बाइक से कारों की ओर रुख करने लगे हैं। यहां उन्होंने तीन परिवारों को कार की चाबियां सौंपी और परिवार की खुशियों में शामिल हुए। एजेंसी संचालक पंकज बंसल ने उन्हें कारों पर जीएसटी सुधारों के असर की जानकारी दी और कहा कि इसका बाजार पर सकारात्मक असर हुआ है। इसके बाद उन्होंने भगत सिंह चौक में पुरानी करियाना मंडी का दौरा किया, जहां उन्होंने करियाना दुकानदारों से जीएसटी सुधारों पर बातचीत की। साथ ही आवश्यक जानकारी दी। इसके बाद फार्मट्रेक ट्रैक्टर सहित अन्य दुकानों का दौरा किया और जीएसटी सुधार के फायदे बताए।

मंत्री ने किया अनाज मंडी का दौरा, खरीद प्रक्रिया का लिया जायजा

हरियाणा के सामाजिक, न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने मंगलवार सायं नई अनाज मंडी का दौरा किया और धान खरीद प्रक्रिया का जायजा लिया। उन्होंने आढ़तियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनी और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इसके साथ साथ उन्होंने किसानों से भी बातचीत की। किसानों को कृषि उपकरणों पर जीएसटी सुधारों की जानकारी दी। Kaithal News

साथ कहा कि धान खरीद में यदि किसी अधिकारी की लापरवाही मिली तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। माननीय नायब सिंह सैनी के प्रयासों से केंद्र सरकार ने धान खरीद को आठ दिन पहले ही शुरू करवाकर बड़ी राहत दी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि धान खरीद प्रक्रिया में किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें:– UP Railway News: खुशखबरी, यूपी के 200 से अधिक गांवों से होकर गुजरेगी ये नई रेलवे लाइन, कीमतों में आएगा उछाल

हरियाणा के इस जिले की हो गई मौज, सीएम सैनी नए बस स्टैंड, अस्पताल की इस तारीख को रखेंगे नींव
जींद (सच कहूँ/गुलशन चावला)। Krishna Kumar Bedi: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी नरवाना में पहुंचे, जहाँ उन्होनें सक्रिय कार्यकतार्ओं की मीटिंग ली। कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने मीटिंग के बाद से बातचीत करते हुए दावा किया कि 17 अगस्त को नरवाना की मेला मंडी में होने वाली रैली ऐतिहासिक होगी उस दिन मुख्यमंत्री नरवाना को करोड़ों की सौगात देने का काम करेगे। 17 अगस्त को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैणी नरवाना की पावन धरा पर विकास एवं ध्न्यवाद रैली करने आ रहे है इसके निमित प्रमुख कार्यकर्ताओ के साथ मीटिंग की है। Jind News

17 अगस्त को ऐतिहासिक जनसभा नरवाना की मेला मंडी में होगी। उस दिन सीएम नरवाना के विकास के लिए करोड़ों की सौगात देने का काम करेगे। नरवाना के विकास के लिए कार्यकर्ताओं से बडेÞ प्रोजेक्ट की जानकारी मांगी है। रजवाहे की रिमॉडलिंग,नहरी विभाग के कार्य, बिठमड़ा माइनर को नहर में बदलने की योजना है। धरौदी माइनर में 16 दिन तक पानी चलाये जाने की योजना चल रही है। उस दिन मुख्यमंत्री बस स्टैंड की , रेस्ट हाउस,नागरिक अस्पताल की नई बिल्डिंग की आधारशिला रखने का काम करेगे। Jind News

यह भी पढ़ें:– NEET PG Latest Updates: देशभर में आयोजित NEET PG 2025 परीक्षा! जानें ताज़ा अपडेट!

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 17 अगस्त को आएंगे नरवाना, क्षेत्र को मिलेंगी करोड़ों की विकास परियोजनाएं: कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी
नरवाना (सच कहूँ/राहुल)। Narwana: हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने जानकारी दी है कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 17 अगस्त को नरवाना दौरे पर आएंगे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री इस अवसर पर नरवाना क्षेत्र के लिए करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं की घोषणा करेंगे। बेदी ने कहा कि मुख्यमंत्री का दौरा क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है और इससे नरवाना के सर्वांगीण विकास को नई दिशा मिलेगी। Narwana

उन्होंने बताया कि फिलहाल मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन तैयारियां जल्द ही शुरू कर दी जाएंगी। मंत्री बेदी ने यह जानकारी नरवाना में आयोजित एक सम्मान समारोह के दौरान दी, जिसमें भाजपा के मनोनीत पार्षदों और नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी सदस्यों को सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के इस दौरे से नरवाना को बड़ी सौगातें मिलने की उम्मीद है। Narwana

यह भी पढ़ें:– Haryana School Holiday: हरियाणा के इस जिले में 14 जुलाई को रहेगी छुट्टी, सरकार ने किया ऐलान, सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूल रहेंगे बंद जानिये वजह

बरसात में डूबते नरवाना की जमीनी हकीकत पर मंत्री की नजर, 3 दिन में समाधान के सख्त निर्देश
ओल्ड कोर्ट रोड पर जलभराव और गड्ढों की बदहाली देख भड़के मंत्री कृष्ण बेदी

लोगों ने अधिकारियों पर लगाए लापरवाही के आरोप

नरवाना (सच कहूँ/राहुल)। Narwana News: बरसात की हर पहली बौछार के साथ ही नरवाना शहर जलभराव की चपेट में आ जाता है और यही हालात इस बार भी सामने आए। शुक्रवार सुबह हालात की गंभीरता को देखते हुए हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने खुद ओल्ड कोर्ट रोड समेत प्रमुख इलाकों का दौरा किया और अधिकारियों को दो से तीन दिन में अस्थाई समाधान के निर्देश दिए। Narwana News

निरीक्षण के दौरान लोगों ने नगर परिषद व जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों पर समय रहते कार्रवाई न करने के आरोप लगाए, तो वहीं कई दुकानदारों ने सड़कों के किनारे नालों पर हो रहे अतिक्रमण को भी समस्या की जड़ बताया। मंत्री बेदी ने निरीक्षण के दौरान खुद जलभराव से प्रभावित गलियों व सड़कों को देखा और गड्ढों को लेकर भी संबंधित विभागों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि बरसात के बाद स्थायी समाधान की योजना तैयार की जाएगी, लेकिन फिलहाल आमजन को राहत देने के लिए सभी अधिकारी फील्ड में उतरें और समयबद्ध ढंग से कार्य पूरा करें।

दुकानदार बोले– हर साल होता है नुकसान, इस बार कुछ ठोस हो

निरीक्षण के दौरान उपस्थित दुकानदारों ने मंत्री के सामने खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने बताया कि बरसात के हर सीजन में जलभराव के कारण व्यापार बुरी तरह प्रभावित होता है। ग्राहक दुकानों तक पहुंच ही नहीं पाते, जिससे बिक्री ठप हो जाती है। व्यापारियों ने यह भी कहा कि केवल आश्वासन से काम नहीं चलेगा, इस बार ठोस और स्थायी समाधान जरूरी है।

नालों पर कब्जा भी बना जलभराव की बड़ी वजह | Narwana News

स्थानीय लोगों ने निरीक्षण के दौरान मंत्री का ध्यान इस ओर भी दिलाया कि शहर में सड़क के दोनों ओर बने नालों पर कई दुकानदारों ने अवैध कब्जा कर रखा है। इन कब्जों के कारण नालों की सफाई नहीं हो पाती और पानी का बहाव रुक जाता है। लोगों ने अपील की कि प्रशासन इन अतिक्रमणों को हटवाए, जिससे जलनिकासी की स्थिति में कुछ सुधार हो सके।

मंत्री बेदी सख्त मूड में दिखे, दिए कड़े निर्देश

कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी निरीक्षण के दौरान पूरी तरह सख्त नजर आए। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को स्पष्ट शब्दों में कहा कि जनता की परेशानी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने नगर परिषद और जन स्वास्थ्य विभाग को 2 से 3 दिन में जल निकासी की व्यवस्था ठीक करने के निर्देश दिए। साथ ही बरसात के बाद स्थायी समाधान की योजना बनाकर उस पर काम शुरू करने की बात भी कही। Narwana News

यह भी पढ़ें:– Haryana School Holiday: हरियाणा के इस जिले में 14 जुलाई को रहेगी छुट्टी, सरकार ने किया ऐलान, सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूल रहेंगे बंद जानिये वजह

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला: पंचायती राज में महिलाओं की भागीदारी से गांवों में बहेगा विकास का नया दौर – कृष्ण कुमार बेदी
जुलहेड़ा गांव में 1.20 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की घोषणा, ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों व फूल मालाओं से किया भव्य स्वागत

नरवाना (सच कहूँ/राहुल)। Narwana News: हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि राज्य सरकार ने पंचायती राज संस्थाओं में शिक्षित महिलाओं को शामिल कर महिला सशक्तिकरण को एक नई दिशा दी है। इससे समाज में नई जागरूकता आई है और विकास की गति को नया आयाम मिला है। उन्होंने कहा कि महिलाएं आज शिक्षा, खेल, प्रशासनिक सेवाओं और समाज कल्याण के हर क्षेत्र में उल्लेखनीय भूमिका निभा रही हैं, जो कि राज्य सरकार की दूरदर्शी नीतियों का ही परिणाम है। Narwana News

कैबिनेट मंत्री रविवार को अपने विधानसभा क्षेत्र के गांव जुलहेड़ा में एक भव्य जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने गांव में विभिन्न विकास कार्यों के लिए लगभग 1 करोड़ 20 लाख रुपये की अनुदान राशि देने की घोषणा की। उन्होंने ग्राम पंचायत द्वारा रखी गई सभी 15 मांगों को भी तुरंत स्वीकृति प्रदान की।मंत्री बेदी ने कहा गांव जुलहेड़ा ही नहीं, पूरे नरवाना क्षेत्र को विकास का मॉडल बनाया जाएगा। कोई भी कार्य पक्षपात या भेदभाव के आधार पर नहीं होगा। पूरे इलाके को एक परिवार मानकर विकास योजनाएं लागू की जाएंगी और धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। Narwana News

ग्रामीणों ने मंत्री का ढोल-नगाड़ों, फूल मालाओं और आतिशबाज़ी से गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम में गांव के मौजिज व्यक्तियों ने पगड़ी, शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर मंत्री का सम्मान किया। इस अवसर पर बलदेव वाल्मीकि, सत्यवान शर्मा,राजेंद्र मल्लू, रंगी राम नैन, तलविंद्र रसीदें, अमित धरोदी, अमित ढाकल, महिला सरपंच जुलहेड़ा अनिता रानी नैन, सरपंच प्रतिनिधि अमरीक नैन, कुलदीप सरपंच दबलैन सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

इन मागों की दी स्वीकृति | Narwana News

25 लाख रुपये गांव की सामान्य चौपाल के निर्माण के लिए

30 लाख रुपये फिरनी और गंदे पानी की निकासी के प्रबंध हेतु

5 लाख रुपये वाल्मीकि दरवाजा निर्माण के लिए

18 लाख रुपये सौ-सौ गज प्लॉट वाली कॉलोनी में गलियों के निर्माण हेतु

20 लाख रुपये स्कूल में शेड निर्माण के लिए

18 लाख रुपये स्टेडियम की चारदीवारी निर्माण हेतु

इसके अतिरिक्त, उन्होंने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर भवन, ई-लाइब्रेरी, स्कूलों व पार्कों में ओपन जिम, स्वास्थ्य केंद्र या आयुष अस्पताल, स्वर्ग द्वार, पशु अस्पताल के पुनर्निर्माण जैसे अनेक विकास कार्यों के लिए संबंधित विभागों को तुरंत एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें:– जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार, जेल रवाना

नरवाना में सैनी समाज का शक्ति प्रदर्शन, मंत्री बेदी बोले मेहनती समाज की है अलग पहचान
चौटाला पर किया तंज – अब डर नहीं, सैनी राज में चेहरे पर मुस्कान है

महापुरुषों की राह पर चल रही सरकार – फूले-दंपत्ति व संत कबीर के विचार आज भी प्रासंगिक

नरवाना (सच कहूँ/राहुल)। हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी (Krishna Bedi) ने कहा कि सैनी समाज ने हमेशा ईमानदारी, कर्मठता और संगठित प्रयासों से अपनी विशेष पहचान बनाई है। समाज की पहचान सिर्फ मेहनत से ही नहीं, बल्कि भाईचारे और मिलनसार स्वभाव से भी जुड़ी है। मंत्री बेदी शनिवार को स्थानीय सैनी धर्मशाला में आयोजित सैनी सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे, जहां उनका भव्य स्वागत पुष्पवर्षा, फूल मालाओं और गगनभेदी नारों के साथ किया गया। Narwana News

आयोजन समिति ने मंत्री बेदी को पगड़ी, स्मृति चिन्ह और चांदी का मुकुट भेंट कर सम्मानित किया। मंत्री कृष्ण बेदी ने अपने संबोधन में कहा कि सैनी समाज महाराजा सूरसैनी के वंशज हैं और आज भी उनके आदर्शों पर चल रहा है। उन्होंने महात्मा ज्योतिबा फूले, माता सावित्रीबाई फूले और संत कबीर जैसे महापुरुषों की शिक्षाओं को आज के समय में भी प्रासंगिक बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार अंत्योदय आधारित योजनाओं के ज़रिये समाज के सबसे निचले तबके तक विकास पहुंचा रही है। सम्मेलन में समाज के विभिन्न वर्गों की भागीदारी देखी गई और पूरे कार्यक्रम में सामाजिक एकता और संगठन की भावना स्पष्ट रूप से झलकी।

पूर्व सरकारों पर सादा निशाना | Narwana News

पूर्व सरकारों पर निशाना साधते हुए मंत्री बेदी ने कहा एक समय था जब ओम प्रकाश चौटाला के राज में लोग उनके नाम से ही डर जाते थे। लेकिन आज जब मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सामने आते हैं तो लोग मुस्कुरा उठते हैं। ये फर्क है पुराने राज और आज की जनहितैषी सरकार में। उन्होंने यह भी कहा कि पिछली सरकारों के कार्यकाल में सैनी समाज का शोषण हुआ, लेकिन बीजेपी सरकार में ऐसा संभव नहीं है।

धर्मशाला में दिया 25 लाख अनुदान

कार्यक्रम में मंत्री कृष्ण बेदी ने सैनी धर्मशाला के लिए 25 लाख रुपये की अनुदान राशि की घोषणा की। इसके अलावा, संत कबीर सेवा समिति को 7 लाख रुपये, नायक सेवा समिति और संत कबीर कल्याण सभा को 5-5 लाख रुपये के चेक वितरित किए गए।

सम्मेलन में समाज के विभिन्न वर्गों की भागीदारी देखी गई और पूरे कार्यक्रम में सामाजिक एकता और संगठन की भावना स्पष्ट रूप से झलकी।

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद

इस अवसर पर पानीपत नगर निगम की मेयर कोमल सैनी, हरियाणा कॉन्फेड के चेयरमैन कर्मबीर सैनी, नगर परिषद जींद की चेयरपर्सन डॉ अनुराधा सैनी, बाबा गैबी साहिब मंदिर के महंत अजय गिरी जी महाराज, सैनी धर्मशाला कुरूक्षेत्र के प्रधान गुरनाम सैनी, नरवाना सैनी धर्मशाला के प्रधान कर्मबीर सैनी, उप प्रधान महाबीर सैनी, कैथल जिला भाजपा अध्यक्ष ज्योति सैनी, हांसी जिला अध्यक्ष अशोक सैनी, अनिल सैनी, उद्योगपति प्रदीप सैनी, सत्य प्रकाश सैनी,

वेद प्रकाश सैनी, मंजीत।सैनी, शुभम सैनी,ओम प्रकाश सैनी, कृष्ण सैनी, भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश गोयल, सुरेंद्र प्रजापति, सत्यवान, सुरेंद्र सरपंच हथो, विशाल मिर्धा, प्रधान ईश्वर गोयल, बलदेव वाल्मीकि, अमित ढाकल, अमनदीप गुप्ता, रिछपाल शर्मा, विनय गोयल, हंसराज समैन,सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। Narwana News

यह भी पढ़ें:– Surgical Strike: सर्जिकल स्ट्राइक पर चन्नी की टिप्पणी पर भाजपा का आया बड़ा बयान

Haryana Government News: हरियाणा के युवाओं की हुई बल्ले-बल्ले, 3 हजार एकड़ में बनेगा इंडस्ट्रियल एरिया, मंत्री कृष्ण बेदी ने दी जानकारी
नरवाना (सच कहूँ/गुलशन चावला)। Haryana Government News: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री को सुनने और देखने के लिए प्रदेश के लोगों में भारी उत्साह है। प्रधानमंत्री 14 अप्रैल को 9 बजे हिसार और 11 बजे यमुनानगर में आएंगे। यह बात उन्होंने नरवाना में हनुमान जयंती समारोह में भाग लेने के पश्चात पत्रकारों से बातचीत करते हुए दी। बेदी ने कहा कि हिसार हवाई अड्डा आरंभ होने से इस क्षेत्र के 200 किलोमीटर में लाभ होगा।

उन्होंने बताया कि आज जो लोग हरियाणा प्रदेश को कृषि प्रधान प्रदेश के रूप में जानते हैं आने वाले समय में इसे औद्योगिक क्रांति के क्षेत्र में जाना जाएगा। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने कहा कि किसानों को किसी प्रकार की समस्या नहीं आने दी जाएगी। बेदी ने कहा कि 3 हजार एकड़ में इंडस्ट्रियल एरिया काट रहे है, हरियाणा अब कृषि प्रधान प्रदेश कहा जाता है आने वाले 10 साल के बाद उद्योगिक क्रांति के रूप में उभरेगा। नरवाना को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के सीधा लाभ मिलेगा। Haryana Government News

यह भी पढ़ें:– Vaisakhi Festival: ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल में बैसाखी पर्व धूमधाम से मनाया गया

Haryana: हरियाणा के इस शहर की हो गई चांदी, करोड़ों रुपए की विकास परियोजनाओं की सौगात
नरवाना (सच कहूँ न्यूज)। Narwana News: हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने अपने विधानसभा क्षेत्र नरवाना के गांव दबलैन में 2 करोड़ 45 लाख रुपए की विभिन्न विकास परियोजनाओं की सौगात दी। कैबिनेट मंत्री ने गांव के वाटर वर्क्स के नवीनीकरण एवं विस्तारीकरण का शिलान्यास किया। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा इस कार्य में 1 करोड़ 61 लाख रुपए की राशि खर्च की जाएगी। इसके लावा कैबिनेट मंत्री ने गांव की अनेक चौपालों के निर्माण एवं अन्य विकास कार्यों के लिए भी 83 लाख रुपये देने की भी घोषणा की। Haryana

बेदी ने इस अवसर पर गांव के राजकीय विद्यालय में ग्रामीण सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पर्याप्त एवं स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था की मांग गांव वासी लंबे समय से कर रहे थे। इस जल घर का अब नए सिरे से नवीनीकरण और विस्तारीकरण करने का कार्य शुरू हो गया है। इसके अलावा गांव की मांग पर मुख्यमंत्री द्वारा उच्च विद्यालय को भी 12वीं कक्षा तक बनाने के प्रस्ताव को मंजूर किया गया है। Haryana

यह भी पढ़ें:– पीएम को धामी ने दिया राष्ट्रीय खेलों में पधारने का आमंत्रण