Jackal - Sach Kahoon Hindi

दो महिलाओं पर गीदड़ ने किया हमला
फतेहाबाद (सच कहूँ/विनोद शर्मा)। Fatehabad News: गांव बीघड़ में नहर के पास ढाणी में रह रहे दो परिवारों की महिलाओं पर गीदड़ ने जानलेवा हमला कर दिया। घायल महिलाओं को फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। घायल महिला रितु और सुमित्रा का उपचार चल रहा है। वहीं हमले में दो पशु भी जख्मी हुए है। महिला रितु ने बताया कि सुबह जब वह पशुओं के लिए चारा तैयार कर रही थी। इस दौरान गीदड़ आया और उसने हमला कर दिया। इसके बाद उसने दो पशुओं को भी जख्मी कर दिया। इसके बाद गिदड़ पड़ोस के घर में घुस गया और वहां सुमित्रा पर हमला कर दिया। सुमित्रा के हाथ और मुंह पर गंभीर चोट आई है। Fatehabad News

सुमित्रा ने बताया कि पहले गीदड़ की संख्या कम थी और हिंसक भी नहीं थे। लेकिन अब संख्या भी बढ़ गई और हिंसक भी हो गए हैं। ग्रामीण पप्पू ने बताया कि पहले गांव में गीदड़ थे लेकिन संख्या बहुत कम थी। अब पिछले कुछ दिनों से संख्या सैकड़ों में हो चुकी है। गांव के पास बनी एक पुरानी नहर के अंदर 200 से 300 गीदड़ रह रहे हैं। गिदड़ अब लोगों पर हमला करने लगे हैं और पशुओं को भी नहीं छोड़ते। जिस कारण लोगों में दहशत का माहौल बन गया है। बता दे कि इससे पहले गांव काजल हेड़ी में भी एक किसान पर गीदड़ ने हमला कर दिया था। किसान खेत में काम करने गया था कि अचानक खेत में छुप कर बैठा गीदड़ उस पर टूट पड़ा। गनीमत रही की सड़क से गुजर रहे एक बाइक का शोर सुनकर गीदड़ भयभीत हुआ जिससे किसान को बचने का मौका मिल गया था। Fatehabad News

यह भी पढ़ें:– Lohri: शिखर शिक्षा सदन के छात्र-छात्राओं ने परंपरागत ढंग से मनाया लोहड़ी का त्यौहार