Indian Army Day - Sach Kahoon Hindi

आर्मी डे परेड 2026 के द्वितीय पूर्वाभ्यास में जयपुर ने देखा शौर्य, अनुशासन और राष्ट्र गौरव का अद्भुत संगम
जयपुर (सच कहूँ न्यूज़)। Jaipur News: प्रातः कालीन हल्की धूप और शीतल कुहासे की चादर ओढ़े गुलाबी नगरी जयपुर उस समय राष्ट्रगौरव से सराबोर हो उठी, जब जगतपुरा स्थित महल रोड पर 78वीं आर्मी डे परेड 2026 के द्वितीय पूर्वाभ्यास का भव्य आयोजन किया गया। सूर्य की स्वर्णिम किरणों में नहाया यह दृश्य भारतीय सेना के अनुशासन, शौर्य और अदम्य जज़्बे का जीवंत प्रतीक बन गया, जिसमें सेना ने अपनी व्यावसायिक दक्षता और निरंतर विकसित होती युद्ध क्षमता का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

प्रथम पूर्वाभ्यास की सफलता को और सुदृढ़ करते हुए, द्वितीय पूर्वाभ्यास ने जयपुर के  इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ दिया। पहली बार किसी नागरिक क्षेत्र के मध्य आर्मी डे परेड का आयोजन न केवल एक ऐतिहासिक पहल है, बल्कि यह भारतीय सेना और नागरिकों के बीच अटूट विश्वास और निकटता को भी सशक्त करता है। यह आयोजन गणतंत्र दिवस परेड की गौरवशाली परंपरा की झलक प्रस्तुत करता है और परंपरागत सैन्य आयोजनों से एक सार्थक       परिवर्तन को रेखांकित करता है।

इस परेड की समीक्षा लेफ्टिनेंट जनरल एच एस वांद्रा, चीफ ऑफ स्टाफ, सप्त शक्ति कमांड  द्वारा की गई। उनकी गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को विशेष प्रेरणा प्रदान की और यह संदेश दिया कि आर्मी डे परेड केवल परंपराओं का उत्सव नहीं, बल्कि भारतीय सेना की ऑपरेशनल  रेडीनेस, संगठनात्मक सुदृढ़ता और भविष्य उन्मुख आधुनिकीकरण का सशक्त मंच है। Jaipur News

राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक पृष्ठभूमि में आयोजित इस परेड ने भारतीय सेना की शौर्य,   बलिदान और परिवर्तन की गौरवगाथा को प्रभावशाली रूप में प्रस्तुत किया। बड़ी संख्या में     नागरिकों, पूर्व सैनिकों, विद्यार्थियों और परिवारों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति ने यह स्पष्ट कर दिया कि वीरों की इस धरती पर सेना और समाज के बीच संबंध केवल औपचारिक नहीं, बल्कि    भावनात्मक और ऐतिहासिक हैं। विशेष महत्व इस बात का भी है कि साहस और बलिदान की    प्रतीक भूमि राजस्थान पहली बार आर्मी डे परेड की मेजबानी कर रही है।

दिन का मुख्य आकर्षण स्वदेशी रूप से विकसित अत्याधुनिक सैन्य साजो सामान का भव्य प्रदर्शन रहा, जिसने आत्मनिर्भर भारत के प्रति भारतीय सेना की दृढ़  प्रतिबद्धता को साकार रूप दिया। उन्नत हथियार प्रणालियाँ, आधुनिक युद्धक मंच और  नवीनतम सैन्य उपकरण जिनमें से अनेक ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान अपनी परिचालन क्षमता सिद्ध की उन विरासत प्रणालियों के साथ प्रदर्शित किए गए, जो आज भी राष्ट्र की सुरक्षा की मजबूत आधारशिला हैं। टैंक, आर्टिलरी, मिसाइल प्रणालियाँ, मानवरहित विमान, हेलीकॉप्टर, लड़ाकू विमान   तथा नवगठित भैरव बटालियन दर्शकों के विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं।

अंतरराष्ट्रीय मैत्री को सुदृढ़ करते हुए नेपाली सेना के दल की सहभागिता ने भारत-नेपाल के बीच साझा इतिहास, पारस्परिक विश्वास और घनिष्ठ सैन्य सहयोग के स्थायी संबंधों को सशक्त रूप से प्रतिबिंबित किया। वहीं, रंग-बिरंगी राजस्थानी झांकियों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और युद्ध परंपराओं को जीवंत कर दिया, जिसने दर्शकों को गहरे स्तर पर भावविभोर किया। Jaipur News

द्वितीय पूर्वाभ्यास के दौरान जनसैलाब उमड़ पड़ा, जिसमें विभिन्न विद्यालयों और विश्वविद्यालयों के विद्यार्थियों सहित समाज के सभी वर्गों के नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और इस ऐतिहासिक अवसर के साक्षी बने।

परेड का त्रुटिरहित और गरिमामय संचालन सप्त शक्ति कमान, राजस्थान सरकार और नागरिक प्रशासन के बीच उत्कृष्ट समन्वय का प्रमाण है। उनके संयुक्त प्रयासों से महल रोड को राष्ट्रीय महत्व के इस आयोजन के अनुरूप एक विश्व-स्तरीय समारोह स्थल के रूप में विकसित किया गया है।

आर्मी डे परेड समारोहों की श्रृंखला अब 13 जनवरी 2026 को अगले चरण में प्रवेश करेगी, जिसका भव्य समापन 15 जनवरी 2026 को आयोजित होने वाली आर्मी डे परेड के साथ होगा। इस अंतिम परेड की समीक्षा जनरल उपेन्द्र द्विवेदी,सेना प्रमुख द्वारा की जाएगी, जिसमें राज्यपाल  एवं मुख्यमंत्री राजस्थान सहित अनेक वरिष्ठ सैन्य एवं असैनिक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे। इस परेड का राज्यभर में सीधा प्रसारण किया जाएगा, जिससे व्यापक जनभागीदारी  सुनिश्चित होगी।

आर्मी डे परेड 2026 की द्वितीय पूर्वाभ्यास ने यह स्पष्ट कर दिया कि यह आयोजन केवल एक सैन्य समारोह नहीं, बल्कि भारतीय सेना की गौरवशाली विरासत, निरंतर आधुनिकीकरण और   राष्ट्र के प्रति अटूट प्रतिबद्धता की प्रभावशाली अभिव्यक्ति है जो नागरिकों में गर्व का संचार करती है और देश की सीमाओं पर डटे सैनिकों के प्रति कृतज्ञ राष्ट्र की भावना को सशक्त रूप देती है। Jaipur News

ले कर्नल निखिल धवन

जन संपर्क अधिकारी (रक्षा) राजस्थान

यह भी पढ़ें:– Mission Pragati: आधुनिक लाइब्रेरी में पढ़कर युवा बनेंगे अधिकारी: सीएम

Indian Army Day 2025: राष्ट्रपति, पीएम मोदी ने दी सेना दिवस की दी शुभकामनाएं
नई दिल्ली, (एजेंसी)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत तमाम नेताओं ने सेना दिवस के अवसर पर भारतीय सेना को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। Indian Army Day 2025

राष्ट्रपति मुर्मू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा कर लिखा कि सेना दिवस पर मैं भारतीय सेना के जवानों, दिग्गजों और उनके परिवारों को शुभकामनाएं देती हूं। राष्ट्र की संप्रभुता की रक्षा और राष्ट्रीय सुरक्षा सुनिश्चित करने के प्रति आपकी अटूट प्रतिबद्धता सभी के लिए प्रेरणा है। मातृभूमि की सेवा में आपके द्वारा दिए गए अनगिनत बलिदानों को राष्ट्र कृतज्ञतापूर्वक याद करता है। संकटों और आपदाओं के दौरान आपका मानवीय कार्य आपकी करुणा का प्रमाण है। आपकी असाधारण वीरता और साहस आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी एक्स पोस्ट शेयर की एक पोस्ट में लिखा कि आज सेना दिवस पर हम भारतीय सेना के अटूट साहस को सलाम करते हैं, जो हमारे देश की सुरक्षा के प्रहरी के रूप में खड़ी है। हम उन बहादुरों के बलिदान को भी याद करते हैं जो हर दिन करोड़ों भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं। Indian Army Day 2025

Nasa News: अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स को लेकर नासा ने दी बड़ी अपडेट!