nomination - Sach Kahoon Hindi

बार एसोसिएशन चुनाव: अध्यक्ष व महासचिव समेत मैदान में 23 प्रत्याशी
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Bar Association Elections: नामांकन-पत्रों की जांच व नाम वापसी के पश्चात जिला बार एसोसिएशन कैराना के अध्यक्ष व महासचिव समेत विभिन्न पदों के लिए कुल 23 प्रत्याशी मैदान में रह गए है। अध्यक्ष पद पर तीन दावेदार होने के चलते मुकाबला त्रिकोणीय होने के आसार है, जबकि महासचिव पद पर सीधी टक्कर होगी। चुनाव आयुक्तगण ईशपाल सिंह, प्रदीप कुमार जैन, चौधरी रियासत अली, खड़क सिंह चौहान, मेहरबान अहमद व शगुन मित्तल ने बताया कि जिला बार एसोसिएशन कैराना की वर्ष-2025 की कार्यकारिणी के गठन हेतु बार भवन में विगत 16 दिसंबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी। दो दिनों तक नामांकन-पत्रों की बिक्री एवं दाखिल किए जाने का कार्य हुआ, जिसमें अध्यक्ष पद हेतु रामकुमार वशिष्ठ, राजबीर सिंह व नकली सिंह ने अपने-अपने नामांकन-पत्र दाखिल किए। Kairana News

वही, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अवनीश कुमार, महासचिव पद पर राजकुमार चौहान व राशिद अली, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर गोविंद सिंह, श्यामू कुमार, सचिन कुमार पाल व नेत्रपाल, कोषाध्यक्ष पद पर विनोद कुमार, मोहम्मद अखलाक व राहुल चौहान, सह-सचिव प्रशासनिक पद पर नीरज कुमार, रिजवान अली, अजय कुमार शर्मा, जानशेर अली व अंकित कुमार, सह-सचिव पुस्तकालय पर हरदयाल व अजय कुमार शर्मा ने अपने-अपने नामांकन पत्र जमा किए थे। इसके अलावा वरिष्ठ सदस्यगण पद हेतु मजहर हसन, जयपाल सिंह कश्यप, आरिफ चौधरी व जयपाल सिंह तथा कनिष्ठ सदस्य पद के लिए मोहम्मद उस्मान, तरसपाल, मोहम्मद सादिक व फराज सिद्दीकी ने अपने नामांकन-पत्र दाखिल किए हैं।

चुनाव आयुक्तगण ने बताया कि बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच का कार्य किया गया, जिसमें सभी नामांकन त्रुटिरहित पाए गए। इस दौरान कोई आपत्ति भी प्राप्त नही हुई। वहीं, गुरुवार को प्रातः 11 बजे से दोपहर दो बजे तक नाम वापसी का समय निर्धारित किया गया था, जिसमें कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद से गोविंद सिंह व सचिन कुमार, सह-सचिव प्रशासनिक पद से नीरज कुमार, अजय शर्मा व अंकित कुमार ने अपने-अपने नामांकन वापस ले लिये। अब इन दोनों पदों पर भी आमने-सामने का मुकाबला रहेगा। इसके अलावा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, वरिष्ठ सदस्यगण तथा कनिष्ठ सदस्य पद पर केवल एक-एक नामांकन-पत्र जमा हुआ है, जिसके चलते इन पदों पर प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचन तय है। आगामी 23 दिसंबर को कुल 374 मतदाता जिला बार एसोसिएशन कैराना की वर्ष-2025 की कार्यकारिणी के गठन के लिए मतदान करेंगे और इसी दिन परिणाम घोषित किए जाएंगे। Kairana News

यह भी पढ़ें:– Sweet Potato Farming: 130 दिनों में हो जाएंगे मालामाल, शकरकंद की खेती से कमाएं मुनाफा

जिला बार एसोसिएशन के चुनाव की नामांकन प्रक्रिया शुरू
अध्यक्ष व महासचिव समेत अन्य पदों के लिए पहले दिन दाखिल हुए 13 नामांकन-पत्र

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: जिला बार एसोसिएशन कैराना के निर्वाचन हेतु नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। अध्यक्ष व महासचिव समेत अन्य पदों के लिए पहले दिन 13 नामांकन-पत्र दाखिल किए गए हैं।

चुनाव आयुक्तगण ईशपाल सिंह, प्रदीप कुमार जैन, चौधरी रियासत अली, खड़क सिंह चौहान, मेहरबान अहमद व शगुन मित्तल ने बताया कि जिला बार एसोसिएशन कैराना की वर्ष-2025 की कार्यकारिणी के गठन हेतु बार भवन में सोमवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रातः 11 बजे से दोपहर दो बजे तक नामांकन पत्रों की बिक्री एवं दाखिल किए जाने का कार्य हुआ। अध्यक्ष पद हेतु रामकुमार वशिष्ठ ने अपना नामांकन-पत्र दाखिल किया हैं। वही, महासचिव पद पर राजकुमार चौहान, कोषाध्यक्ष पद पर विनोद कुमार व मोहम्मद अखलाक, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर गोविंद सिंह व श्यामू

कुमार, सह-सचिव प्रशासनिक पद पर नीरज कुमार, रिजवान अली, अजय कुमार शर्मा व जानशेर अली ने अपने-अपने नामांकन-पत्र जमा किए। इसके अलावा कनिष्ठ सदस्यगण पद हेतु मोहम्मद उस्मान व तरसपाल तथा वरिष्ठ सदस्य पद पर मजहर हसन ने अपना नामांकन-पत्र प्रस्तुत किया है। इस प्रकार पहले दिन कुल 13 नामांकन-पत्र जमा हुए है। चुनाव आयुक्तगण ने बताया कि मंगलवार को नामांकन-पत्रों की बिक्री एवं दाखिल करने का अंतिम दिन है। 23 दिसंबर को मतदान एवं परिणाम घोषित किए जाएंगे। Kairana News

यह भी पढ़ें:– Kisan Andolan News: किसानों से हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने की ये बड़ी अपील

लगातार दो दिन से चरखीदादरी जिले में नहीं आया कोई नामांकन
चरखी दादरी (सच कहूँ न्यूज)। Charkhi Dadri News: चरखी दादरी के जिला में शनिवार 7 और सोमवार 9 सितंबर को लगातार दो दिन में कोई नामांकन नही हुआ। अभी तक केवल दादरी विधानसभा से एक निर्दलीय उम्मीदवार ने नामांकन किया है। अब नामांकन के लिए केवल तीन दिन ही बचे है और 12 सितंबर तक ही नामांकन भरे जाएगें। इस बारे में जानकारी देते हुए बाढड़ा विधानसभा के रिटर्निंग अधिकारी सुरेश कुमार व दादरी विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम नवीन कुमार ने बताया कि सोमवार को भी जिला से किसी भी उम्मीदवार ने अपना नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया है। अब नामांकन के लिए केवल तीन दिन ही बच गए हैं। Charkhi Dadri News

यह भी पढ़ें:– सीरियाई सैन्य ठिकानों पर इजरायली हवाई हमले, 15 मरे

बागी हुए उमेश अग्रवाल के तेवर पड़े नरम, पत्नी अनीता ने नामांकन लिया वापस
टिकट कटने के बाद की थी बगावत| MLA Umesh Aggarwal

सीएम मनोहर लाल खट्टर और अनिल जैन से मुलाकात के बाद तेवर हुए नरम

गुरुग्राम (सच कहूँ)। भाजपा द्वारा टिकट काटने के बाद बागी हुए गुरुग्राम के मौजूदा सांसद उमेश अग्रवाल (MLA Umesh Aggarwal ) के तेवर अब नरम पड़ गए हैं। उन्होंने अपनी पत्नी अनीता लूथरा अग्रवाल का नामांकन निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर भरवाया था, जिसे सोमवार को उन्होंने वापिस ले लिया है। यह फैसला सीएम मनोहर लाल खट्टर और हरियाणा प्रभारी अनिल जैन से मुलाकात के बाद लिया है। सीएम ने रविवार को कह दिया था कि बागी विधायकों के नामांकन वापिस के लिए वे पूरा प्रयास करेंगे। सोमवार को नामांकन वापसी लेने का आखिरी दिन है।

टिकट कटने के बाद खुलकर सीएम मनोहर खट्टर के विरोध में आ गए थे उमेश अग्रवाल

गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा गुरुग्राम सीट के उम्मीदवार की घोषणा दूसरी सूची में की थी। इस सूची के जारी होने से पहले ही उमेश अग्रवाल ने बगावती सुर अख्तियार कर लिए थे। वे खुलकर सीएम मनोहर खट्टर के विरोध में आ गए थे। वे राव इंद्रजीत खेमे से आते हैं तो इंद्रजीत की बेटी की टिकट कटने से पहले ही उन्होंने ट्वीट किया था कि पार्टी ने यदि इंद्रजीत को नजरअंदाज किया तो इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। ट्वीट वायरल हुआ तो उमेश अग्रवाल ने इसे डिलीट कर दिया था।

इसके बाद दूसरी सूची आई तो फिर उमेश अग्रवाल का ट्वीट आया।

उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि देखो फरसे की धार, कुछ गर्दन काट दी, कुछ काटने को तैयार।

अग्रवाल ने यह ट्वीट सीधे सीएम पर किया था।

इसके बाद उमेश अग्रवाल ने अपनी पत्नी अनीता लूथरा अग्रवाल का निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन करवा दिया था।

उन्होंने यह भी साफ कर दिया था कि वे भाजपा से इस्तीफा नहीं देंगे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

कांग्रेस प्रत्याशी निर्मल सिंह ने भरा नामांकन पत्र
-मौके पर पहुंचे रणदीप सुरजेवाला, नवीन जिंदल व अन्य कई दिग्गज

सच कहूँ, देवीलाल बारना

कुरुक्षेत्र। कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार निर्मल सिंंह ने मंगलवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इससे पूर्व कांग्रेस भवन में जनसभा का आयोजन किया गया, जिसमें पूर्व सांसद नवीन जिंदल, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रणदीप सुरजेवाला, पूर्व मंत्री हरमोहिंद्र सिंह चट्ठा, पूर्व सांसद कैलाशो सैनी, चित्रा सरवारा, पूर्व विधायक अनिल धंतौड़ी, पूर्व राज्यसभा सदस्य ईश्वर सिंह, पूर्व सीपीएस विधायक सुलतान जडौला, पूर्व विधायक दिल्लू राम बाजीगर, जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष पवन गर्ग, लक्ष्मी कांत शर्मा, मेहर सिंह रामगढ़, विशाल सिंगला, गौरव शर्मा, मेवा सिंह, विनोद गर्ग, महेंद्र सिंह बवेजा, सतविंद्र टिम्मी के अलावा अन्य कांग्रेस नेता एवं पार्टी कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।

इस अवसर पर रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि भाजपा सरकार ने हर वर्ग के साथ धोखा किया है। विगत लोकसभा चुनाव में नरेन्द्र मोदी ने लोगों के साथ झूठे वायदे कर सत्ता हथिाई। रोजगार देने के लम्बे-चौड़े वायदे किए गए। आने वाले समय में भाजपा को सबक सिखाया जाएगा, हर वर्ग इस सरकार से दु:खी है। जनसभा के बाद कांग्रेस भवन से गाडियÞों के काफिले के साथ कांग्रेस प्रत्याशी निर्मल सिंह रोड शो करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे और अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

जनसभा में नवीन जिंदल ने निर्मल सिंह को लगाया गले

कांग्रेस के दिग्गज नेता व पूर्व सांसद नवीन जिंदल की कुरुक्षेत्र से कांग्रेस की टिकट पक्की मानी जा रही थी। लेकिन ऐन मौके पर नवीन जिंदल ने चुनाव लडने से मना करने के बाद कांग्रेस को हरियाण के दंबग नेता रहे निर्मल सिंह को चुनावी मैदान में उतारना पड़ा। मंगलवार को कांग्रेस भवन में आयोजित जनसभा में नवीन जिंदल ने कांग्रेस प्रत्याशी निर्मल सिंह को प्रत्याशी को गले लगाया। उन्होने कहा कि हम सभी कांग्रेसी है, यह चुनाव निर्मल सिंह का नहीं बल्कि नवीन जिंदल का है। जिंदल ने कहा कि पिछले 25 साल से उनका कुरुक्षेत्र वासियों से नाता है। यह राजनैतिक नहीं बल्कि पारिवारिक रिश्ता है, जिसे वह अंतिम सांस तक निभाएंगे। उन्होंने कहा कि निर्मल सिंह बड़े भाई की तरह 2004, 2009 और 2014 के चुनाव में उनके साथ खड़े रहे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता नवीन जिन्दल बनकर निर्मल सिंह के लिए काम करे और उन्हें जिताकर देश की सबसे बड़ी पंचायत में भेजे ताकि क्षेत्र के किसानों, मजदूरों, दलितों-पिछड़ों, युवाओं और महिलाओं के विकास का काम तेजी से आगे बढ़ सके।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें

उपराष्ट्रपति चुनाव: वेंकैया ने फाइल किया नॉमिनेशन
नई दिल्ली : उपराष्ट्रपति पद के लिए एनडीए कैंडिडेट वेंकैया नायडू ने मंगलवार को संसद भवन में नॉमिनेशन फाइल किया। नरेंद्र मोदी, लालकृष्ण आडवाणी, सुषमा स्वराज समेत बीजेपी के कई नेता उनके साथ रहे। सोमवार शाम बीजेपी पार्लियामेंट्री बोर्ड की मीटिंग के बाद अमित शाह ने खुद उनके नाम का एलान किया था। वोटिंग 5 अगस्त को होगी। उसी दिन नतीजे आएंगे।

मौजूदा उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी का टेन्योर 10 अगस्त को खत्म हो रहा है। कांग्रेस समेत विपक्ष की 18 पार्टियों ने गोपालकृष्ण गांधी को उम्मीदवार बनाया है। राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए कैंडिडेट रामनाथ कोविंद को सपोर्ट कर चुकी ओडिशा की बीजेडी ने इस चुनाव में यूपीए कैंडिडेट गांधी को समर्थन देने का एलान किया है।

ये है जीत का गणित

उप राष्ट्रपति के चुनाव में केवल लोकसभा और राज्यसभा के सांसद वोटिंग करते हैं।

उप राष्ट्रपति बनने के लिए 396 वोट चाहिए।

वोट देने वाले: लोकसभा सांसद+राज्यसभा सांसद= 790। एनडीए के पास 412 सांसद हैं।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

नायडू ने दिया मंत्री पद से इस्तीफा, आज भरेंगे उपराष्ट्रपति पद के लिए नामांकन
नई दिल्ली: भाजपा के वरिष्ठ नेता अौर एनडीए के की अोर से उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार वेंकैया नायडू एनडीए अाज 11 बजे अपना नामांकन पत्र भरेंगे। वहीं विपक्ष के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार गोपालकृष्ण गांधी भी आज अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। वह कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी की मौजूदगी में नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।

दो सेट में भरेंगे नामांकन

वेंकैया नायडू की तरफ से नामांकन के दो सेट दाखिल किए जाएंगे। पहले सेट में बतौर प्रस्तावक (Proposer) पीएम मोदी और अनुमोदक (seconder) गृहमंत्री राजनाथ सिंह के हस्ताक्षर होंगे। दूसरे सेट में प्रस्तावक (proposer) वित्त मंत्री अरुण जेटली और अनुमोदक (seconder) विदेश मंत्री सुषमा स्वराज होंगी।

मंत्री पद से दिया इस्तीफा

एम वेंकैया नायडू ने केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। नायडू के जिम्मे आवास और शहरी गरीबी उन्मूलन मंत्रालय, सूचना और प्रसारण मंत्रालय और शहरी विकास मंत्रालय की कमान थी।

PM मोदी ने बताया सबसे योग्य प्रत्याशी

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि संसदीय बोर्ड के सभी सदस्यों और सहयोगी दलों से चर्चा करने के बाद वेंकैया नायडू को उपराष्ट्रपति पद का प्रत्याशी बनाने का निर्णय किया गया। पीएम मोदी ने भी ट्वीट कर नायडू को उपराष्ट्रपति पद के लिए सबसे योग्य उम्मीदवार बताया।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

राष्ट्रपति चुनाव: मीरा कुमार ने नॉमिनेशन फाइल किया
New Delhi: राष्ट्रपति पद के लिए विपक्ष की उम्मीदवार मीरा कुमार ने बुधवार को संसद भवन में अपना नॉमिनेशन फाइल किया। इस मौके पर सोनिया गांधी, शरद पवार, मनमोहन सिंह, मल्लिकार्जुन खड़गे, सीताराम येचुरी समेत विपक्ष के कई नेता मौजूद थे। लालू प्रसाद यादव नहीं पहुंचे। इससे पहले मीरा राजघाट पहुंची और महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। वहीं, एनडीए के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद ने भी बुधवार को ही अपना आखिरी यानी चौथा नॉमिनेशन दाखिल किया। कोविंद ने संसद भवन में 23 जून को तीन नॉमिनेशन फाइल किए थे। बता दें कि राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग 17 जुलाई को होगी। काउंटिंग 20 जुलाई को कराई जाएगी। प्रणब मुखर्जी का टेन्योर 24 जुलाई को खत्म होगा।

हमें गर्व है: राहुल

मीरा कुमार के नामांकन करने से पहले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भी ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि बांटने की नीति के खिलाफ हमनें देश को एक करने की विचारधारा को आगे रखा है। मीरा कुमार हमारी उम्मीदवार हैं, इस पर गर्व है।

इससे पहले उन्होंने मंगलवार को ऐलान किया था कि वह अपना चुनाव प्रचार साबरमती आश्रम से शुरू करेंगी. मीरा कुमार ने मंगलवार को प्रेस से भी बात की थी।

विचारधारा की लड़ाई: मीरा

मीरा कुमार ने कहा कि विपक्ष की पार्टियों ने सर्वसम्मति से मुझे राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाने का फैसला लिया। विपक्षी दलों की एकता समान विचारधारा पर आधारित है। मीरा कुमार ने कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों, पारदर्शिता, प्रेस की आजादी और गरीब का कल्याण हमारी विचारधारा के अंग हैं, इनमें मेरी गहरी आस्था है।

उन्होंने कहा कि इस चुनाव में मैं इस विचारधारा पर ही राष्ट्रपति चुनाव लडूंगी। मीरा कुमार ने कहा कि मैंने सभी निर्वाचक मंडल के सभी सदस्यों को पत्र लिख मेरा समर्थन करने की अपील की है, उनके सामने इतिहास रचने का अवसर है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

राष्ट्रपति चुनाव: कोविंद ने भरा नॉमिनेशन
अमित शाह समेत एनडीए के कुछ टॉप लीडर्स रहेंगे मौजूद

नई दिल्‍ली: एनडीए के राष्‍ट्रपति उम्‍मीदवार रामनाथ कोविंद ने संसद भवन में नॉमिनेशन फाइल कर दिया। उनके साथ नरेंद्र मोदी, लालकृष्ण आडवाणी, अमित शाह, मुरली मनोहर जोशी और सुषमा स्वराज मौजूद थे।

अमित शाह और अन्य बीजेपी नेता भी पहले ही वहां पहुंच गए थे। जेडीयू ने कोविंद को सपोर्ट दिया है, लेकिन पार्टी का कोई नेता नॉमिनेशन के वक्त नहीं था। बता दें कि राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग 17 जुलाई होगी।

काउंटिंग 20 जुलाई को कराई जाएगी। मौजूदा राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का टेन्योर 24 जुलाई को खत्म होगा। अगर कोविंद चुने जाते हैं तो वे ऐसे पहले प्रेसिडेंट होंगे, जो यूपी से होंगे। देश में फिर प्रधानमंत्री-राष्ट्रपति, दोनों यूपी से होंगे। कोविंद के खिलाफ विपक्ष ने पूर्व लोकसभा स्पीकर मीरा कुमार को अपना दावेदार बनाया है।

भाजपा सूत्रों ने कहा कि नामांकन पत्र के चार सेट तैयार किए गए हैं, जिनपर मोदी, शाह, तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) अध्यक्ष व आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन.चंद्रबाबू नायडू तथा पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के हस्ताक्षर होंगे। 17 जुलाई को होने वाले चुनाव में कोविंद की जीत तय मानी जा रही है, हालांकि मुकाबला होना तय है। विपक्षी पार्टियों ने गुरुवार को लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष मीरा कुमार को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया।

सूत्रों के मुताबिक, कोविंद के नॉमिनेशन के लिए बीजेपी ने चार सेट तैयार किए हैं। पहले सेट का प्रपोजल नरेंद्र मोदी और राजनाथ सिंह की ओर से रखा जाएगा। दूसरा सेट के लिए प्रपोजल अमित शाह और अरुण जेटली रखेंगे। तीसरे सेट का प्रापोजल शिरोमणी अकाली दल के लीडर प्रकाश सिंह बादल और वेंकैया नायडू की ओर से रखा जाएगा, वहीं चौथे सेट के लिए आंध्र प्रदेश के सीएम एम चंद्रबाबू नायडू और सुषमा स्वराज प्रपोजर्स होंगे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।