Aam Aadmi Party Delhi - Sach Kahoon Hindi
Delhi Elections News: नई दिल्ली, (एजेंसी)। दिल्ली विधानसभा चुनाव चरम पर हैं, इसी बीच आम आदमी पार्टी ने वोटर्स को ललचाने के लिए अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी किया है, जिसे ‘आप’ अरविंद केजरीवाल की गारंटी बता रही है। आप नेताओं ने एक मीडिया रिपोर्ट में कहा कि यह वह गारंटी है जिसे अरविंद केजरीवाल और दिल्ली सरकार पूरा करती है। Aam Aadmi Party
रिपोर्ट में अपने चुनावी घोषणा पत्र को जारी करते समय अरविंद केजरीवाल ने पिछली सरकार में 3 पूरे नहीं किए गए कामों को भी जनता के सामने स्वीकार किया और कहा कि अगले 5 साल के अंदर इन 3 कामों को जरूर पूरा कर दिया जाएगा। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि फरवरी 2020 में सरकार बनी थी। उसके बाद 2.5 साल कोरोना रहा। उसके बाद हमारे मंत्रियों को जेल में डाल दिया गया, इसलिए आम आदमी पार्टी की सरकार अपनी तीन गारंटियों, जिनमें चौबीस घंटे पानी का इंतजाम, यमुना को साफ करना और दिल्ली की सड़कों को यूरोपीय सड़क स्टैंडर्ड का बनाया जाना शामिल था, को पूरा नहीं कर पाई। यह 3 गारंटी मैंने 2020 में दी थी।
उन्होंने कहा कि अगले 5 साल में रुके तीनों काम हम पूरे करेंगे। अरविंद केजरीवाल ने अपने नेताओं की मौजूदगी में दिल्ली की जनता को एक बार फिर अपनी 15 गारंटी गिनवाई हैं, जिनमें स्टूडेंट के लिए अंबेडकर स्कॉलरशिप योजना है, जिसमें दलित समाज का बच्चा अगर किसी भी विदेशी यूनिवर्सिटी में दाखिला लेता है, तो उसका सारा खर्चा दिल्ली सरकार उठाएगी। Aam Aadmi Party
इसके बाद स्टूडेंट के लिए अब बसों में यात्रा बिल्कुल फ्री होगी और दिल्ली मेट्रो में 50 प्रतिशत छूट दिया जाएगा। इसके बाद उन्होंने पुजारी ग्रंथी योजना का ऐलान किया। इसी कड़ी में रोजगार की गारंटी भी होगी। दिल्ली में 2 प्रतिशत बेरोजगारी दर है। दिल्ली में एक भी बेरोजगार ना रहे।
केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के ढाई करोड़ लोग मेरा परिवार हैं। हम लोग पूरा प्लान बना रहे हैं कि किस तरह बच्चों को रोजगार दिया जाएगा। इसके अलावा महिला सम्मान योजना की गारंटी, 18 वर्ष की ऊपर की महिलाओं को हर महीने 2100 दिए जाएंगे। अरविंद केजरीवाल की गारंटी में संजीवनी योजना की गारंटी भी है, जिसमें 60 साल से ऊपर के बुजुर्ग का प्राइवेट और सरकारी अस्पताल में फ्री में इलाज होगा। इसके अलावा पानी के बढ़े हुए बिल की गारंटी, जिसमें पानी के जो बढ़े हुए बिल हैं, जिन लोगों के गलत बिल आए हैं, उन्हें बिल भरने की जरूरत नहीं है। सरकार बनने के बाद सारे बिल माफ होंगे। इसके अलावा अब दिल्ली में रहने वाले किरायेदारों को पानी और फ्री बिजली का फायदा मिलेगा। सीवर ओवरफ्लो को सही करेंगे, 15 दिन में सही करेंगे, लाइन को बदलेंगे।
उन्होंने कहा कि राशन कार्ड खोल दिए जाएंगे। अगली गारंटी में आॅटो टैक्सी वालों को फायदा देंगे, बेटी की शादी में एक लाख रुपये और आॅटो वालों का बीमा करवाया जाएगा। अगली गारंटी में आरडब्ल्यूए में प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड रखने के लिए दिल्ली सरकार से पैसा मिलेगा। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इसके अलावा पुरानी योजनाएं आगे भी जारी रहेंगी। बिजली, पानी, शिक्षा, फ्री बुजुर्गों के लिए तीर्थ यात्रा जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने साफ कर दिया है कि मुफ़्त पानी बंद कर दिया जाएगा। महिलाओं को फ्री बस सफर बंद कर दिया जाएगा। अरविंद केजरीवाल ने जनता से कहा कि झाड़ू को हम घर की लक्ष्मी मानते हैं और झाड़ू का बटन दबाओगे तो सीधे-सीधे 25,000 का तो फायदा हो ही जाएगा। Aam Aadmi Party
SEBI News: भारत को जल्द मिलेगा नया सेबी चीफ, सरकार ने आवेदन आमंत्रित किए