Gaza News - Sach Kahoon Hindi

Gaza Peace Summit 2025: गाजा शांति शिखर सम्मेलन से पहले मिस्र में कतर के तीन राजनायिकों की मौत ने सभी को झकझोरा
Gaza Peace Summit 2025: काहिरा। मिस्र में गाज़ा शांति शिखर सम्मेलन की तैयारियाँ जोरों पर हैं, जिसकी अध्यक्षता अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी संयुक्त रूप से करेंगे। यह महत्वपूर्ण सम्मेलन 13 अक्टूबर को लाल सागर के तटीय शहर शर्म अल-शेख में आयोजित किया जाएगा। परंतु सम्मेलन से ठीक पहले एक दुखद घटना ने सभी को झकझोर दिया। Gaza Peace Summit News

कतर के दूतावास ने रविवार तड़के जारी एक आधिकारिक बयान में बताया कि कतर की सर्वोच्च सरकारी संस्था अमीरी दीवान के तीन कर्मचारियों की मिस्र में सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई है। यह हादसा शर्म अल-शेख के निकट हुआ। हादसे में दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका उपचार स्थानीय शर्म अल-शेख अंतरराष्ट्रीय अस्पताल में किया जा रहा है।

दूतावास ने जानकारी दी कि मृतकों के पार्थिव शरीर और घायलों को शीघ्र ही विशेष विमान द्वारा दोहा भेजा जाएगा। प्रारंभिक रिपोर्टों में यह दावा किया गया था कि मृतक व्यक्ति कतर की वार्ता टीम के सदस्य थे, लेकिन इज़रायली मीडिया ‘द टाइम्स ऑफ़ इज़रायल’ के अनुसार यह खबर असत्य पाई गई है। इस बीच, संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस भी इस शिखर सम्मेलन में भाग लेने मिस्र पहुँचेंगे। संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता कार्यालय ने शनिवार को उनकी यात्रा की पुष्टि की।

मिस्र के राष्ट्रपति कार्यालय ने बताया कि गाज़ा शांति शिखर सम्मेलन में 20 से अधिक देशों के शीर्ष नेता शामिल होंगे। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य गाज़ा पट्टी में जारी संघर्ष को समाप्त करने, मध्य पूर्व क्षेत्र में स्थायी शांति स्थापित करने और क्षेत्रीय स्थिरता की दिशा में ठोस पहल करने पर केंद्रित होगा। Gaza Peace Summit News

Gaza Ceasefire Update: गाजा सीजफायर को लेकर राष्ट्रपति ट्रंप की हमास को फिर चेतावनी
Trump Again Warns Hamas: नई दिल्ली। गाजा में सीजफायर पर चर्चा के लिए हमास का प्रतिनिधिमंडल मिस्र पहुंच चुका है। यदि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की 20-सूत्रीय योजना पर सहमति बनती है, तो दोनों पक्ष चरणबद्ध रूप से आगे बढ़ेंगे। इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति ने हमास के संबंध में अपनी प्रतिक्रिया भी साझा की है। Gaza Ceasefire Update

ट्रंप ने मीडिया से बातचीत में कहा, “इज़राइल के आसपास के कई देश—मुस्लिम, अरब और अन्य—हमास के साथ अच्छी बैठकें कर चुके हैं, और ऐसा प्रतीत हो रहा है कि यह प्रयास कारगर साबित हो रहा है। हम थोड़े इंतजार करेंगे और देखेंगे कि इसका परिणाम क्या निकलता है।” अमेरिका में चल रहे शटडाउन के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि यह वर्तमान में हो रहा है और इसके लिए डेमोक्रेट्स जिम्मेदार हैं। उनके अनुसार, डेमोक्रेट्स के कारण कई नौकरियां समाप्त हो रही हैं।

गाजा में युद्ध समाप्ति और शांति की मांग पर सकारात्मक चर्चा हुई

ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर भी कहा, “इस सप्ताह के अंत तक हमास और दुनिया के विभिन्न देशों (अरब, मुस्लिम और अन्य सभी) के साथ बंधकों की रिहाई, गाजा में युद्ध समाप्ति और मध्य पूर्व में लंबे समय से चली आ रही शांति की मांग पर सकारात्मक चर्चा हुई है।” उन्होंने आगे कहा कि ये वार्ताएँ सफल और तेजी से आगे बढ़ रही हैं। तकनीकी टीमें सोमवार को मिस्र में फिर से बैठक करेंगी ताकि अंतिम विवरणों पर काम किया जा सके और सभी मुद्दों को स्पष्ट किया जा सके।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने सीजफायर की प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाने का आग्रह किया और कहा, “मुझे बताया गया है कि पहला चरण इसी सप्ताह पूरा हो जाना चाहिए। मैं सभी से अनुरोध करता हूँ कि इसे तेज़ी से आगे बढ़ाएं। मैं इस सदियों पुराने संघर्ष पर लगातार नजर रखूंगा। समय की कमी के कारण यदि देरी हुई, तो भारी रक्तपात हो सकता है—ऐसा कुछ जिसे कोई नहीं देखना चाहता।” Gaza Ceasefire Update

Gaza War: गाज़ा के नासिर अस्पताल पर दोहरा इज़राइली हमला, 20 लोगों की मौत
दोहरे हमले का उद्देश्य कैमरे को नष्ट करना था: इजरायली सेना

Nasser Hospital attack: यरूशलम। इज़रायली रक्षा बलों (आईडीएफ) ने अपनी प्रारंभिक जांच में दावा किया है कि गाज़ा स्थित नासिर अस्पताल पर किए गए दोहरे हमले का उद्देश्य हमास द्वारा लगाए गए एक निगरानी कैमरे को नष्ट करना था। गाज़ा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इस हमले में कम से कम 20 लोगों की मृत्यु हुई, जिनमें पाँच पत्रकार तथा कई स्वास्थ्यकर्मी भी शामिल थे। Gaza War

रिपोर्टों के अनुसार, नासिर अस्पताल दक्षिणी गाज़ा का अंतिम आंशिक रूप से संचालित चिकित्सा केंद्र था। इज़राइल के लगभग 22 माह लंबे सैन्य अभियानों ने गाज़ा की स्वास्थ्य व्यवस्था को गहन क्षति पहुँचाई है, जिसके चलते अधिकांश अस्पताल या तो ध्वस्त हो चुके हैं अथवा आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हैं।

सेना ने अपने बयान में कहा कि गोलानी ब्रिगेड के सैनिकों ने अस्पताल परिसर में एक ऐसा कैमरा देखा था, जिसे कथित रूप से हमास ने आईडीएफ की गतिविधियों पर निगरानी रखने और आतंकी कार्रवाइयों को संचालित करने के लिए लगाया था। हालाँकि, इस दावे के समर्थन में कोई ठोस साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किए गए। सेना ने यह भी आरोप लगाया कि हमास नासिर अस्पताल सहित कई चिकित्सकीय संस्थानों का सैन्य उपयोग कर रहा है।

हमले में मारे गए छह लोग हमास और इस्लामिक जिहाद संगठन से

सेना का कहना है कि सैनिकों ने कैमरा नष्ट करने के लिए कार्रवाई की, किंतु यह स्पष्ट नहीं किया गया कि एक कैमरे को नष्ट करने हेतु दो बार हमला क्यों करना पड़ा। प्रारंभिक जांच की रिपोर्ट सैन्य प्रमुख इयाल जमीर को सौंप दी गई, जिसमें यही दावा किया गया कि लक्ष्य केवल निगरानी कैमरा था।

जमीर ने यह भी कहा कि इस हमले में मारे गए छह लोग हमास और इस्लामिक जिहाद संगठन से जुड़े थे, जिनमें से एक 7 अक्टूबर 2023 को हुए भीषण हमले में शामिल था। सेना ने साथ ही यह स्वीकार किया कि हमले से प्रभावित निर्दोष लोगों की मौत पर उसे खेद है।

इस घटना पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निंदा हुई। इज़रायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी इसे “दुखद दुर्घटना” बताते हुए गहरा खेद व्यक्त किया। गाज़ा स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, अक्टूबर 2023 से जारी इज़रायली सैन्य कार्रवाइयों में अब तक 62,819 लोगों की मृत्यु हो चुकी है, जबकि 1,58,629 से अधिक लोग घायल हुए हैं। Gaza War

Trump Claim on Gaza ceasefire: गाजा सीजफायर को लेकर डोनाल्ड ट्रंप ने किया ये बड़ा दावा!
Trump Claim on Gaza ceasefire: वॉशिंगटन। इजरायल और ईरान के बीच संघर्षविराम के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक महत्वपूर्ण वक्तव्य दिया है। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि आगामी एक सप्ताह के भीतर गाजा पट्टी में भी युद्धविराम की घोषणा हो सकती है। Gaza Ceasefire News

व्हाइट हाउस स्थित ओवल कार्यालय में पत्रकारों से संवाद करते हुए ट्रंप ने बताया कि उन्होंने युद्धविराम और बंधकों की रिहाई को सुनिश्चित करने के प्रयास में शामिल कुछ प्रमुख लोगों से बातचीत की है। हालांकि, उन्होंने इन चर्चाओं के विस्तृत विवरण साझा नहीं किए। इस अवसर पर ट्रंप कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य और रवांडा के विदेश मंत्रियों की मेज़बानी कर रहे थे। उन्होंने गाजा में वर्तमान हालात को “भीषण” बताया और कहा कि अमेरिका वहां बड़ी मात्रा में मानवीय सहायता और खाद्य सामग्री भेज रहा है।

ट्रंप ने कहा, “सैद्धांतिक रूप से हम सीधे तौर पर इस संघर्ष में शामिल नहीं हैं, लेकिन मानवीय आधार पर हम इससे जुड़े हुए हैं, क्योंकि वहां निर्दोष लोग जान गंवा रहे हैं। मैंने वहां की भूखी और पीड़ित भीड़ को देखा है, जिनके पास न तो भोजन है और न ही कोई अन्य सहारा।” उन्होंने यह भी दुख जताया कि कुछ सहायता सामग्री दुर्व्यवहार करने वाले तत्वों द्वारा चुरा ली जाती है। हालांकि, उन्होंने यह भी बताया कि गाजा के लिए शुरू की गई नई ‘गाजा ह्यूमैनिटेरियन फाउंडेशन (जीएचएफ)’ प्रणाली अपेक्षाकृत बेहतर काम कर रही है।

राष्ट्रपति की अन्य देशों से भी अपील की कि वे मदद के लिए आगे आएं

राष्ट्रपति ने अन्य देशों से भी अपील की कि वे इस संकट में मदद के लिए आगे आएं। उन्होंने कहा कि अमेरिका तो सहायता कर रहा है, लेकिन अधिकांश देश इस मानवीय मिशन से अब तक दूरी बनाए हुए हैं। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि जीएचएफ की प्रणाली को लेकर विवाद रहा है, क्योंकि गाजा के लोगों को भोजन के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है और उन्हें कई बार आईडीएफ की सुरक्षा रेखा पार करनी पड़ती है।

उधर, इजरायली मीडिया के अनुसार, यह बयान इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के प्रमुख सलाहकार एवं रणनीतिक मामलों के मंत्री रॉन डर्मर अगले सप्ताह वॉशिंगटन की यात्रा पर आने वाले हैं। उल्लेखनीय है कि 7 अक्टूबर 2023 को गाजा स्थित हमास ने इजरायल के नोवा संगीत महोत्सव पर अचानक हमला किया था, जिसमें लगभग 1,200 लोग मारे गए और 251 से अधिक व्यक्तियों को बंधक बना लिया गया था। इसके जवाब में इजरायल ने गाजा पर व्यापक हवाई हमले शुरू कर दिए थे, जिससे इस क्षेत्र में हिंसा की स्थिति और गंभीर हो गई। Gaza Ceasefire News

Uttarakhand Mausam Update: उत्तराखंड में आ सकती ये प्राकृतिक आपदा! सीएम धामी ने की ये बड़ी अपील!

Israeli soldiers killed in Gaza: इज़राइल-ईरान युद्धविराम के बाद गाजा में सात इजरायली सैनिकों की मौत
विस्फोटक से टकराई थी बख्तरबंद गाड़ी

Israeli soldiers killed in Gaza: तेल अवीव। इज़राइल ने बुधवार को पुष्टि की है कि दक्षिणी गाज़ा में सैन्य अभियान के दौरान एक विस्फोटक उपकरण बख्तरबंद वाहन से टकराने के कारण उसके सात सैनिक वीरगति को प्राप्त हो गए। यह घटना मंगलवार को उस समय हुई जब एक संदिग्ध ने ख़ान यूनुस क्षेत्र में चलते हुए एक बख्तरबंद कॉम्बैट इंजीनियरिंग वाहन (सीईवी) पर विस्फोटक लगाया। विस्फोट के बाद वाहन में आग लग गई और तमाम प्रयासों के बावजूद उसे बुझाया नहीं जा सका। Israeli soldiers News

वाहन में सवार सभी सैनिक आग की चपेट में आकर शहीद हो गए। ‘द टाइम्स ऑफ़ इज़राइल’ के अनुसार, जले हुए वाहन के अवशेषों को गाज़ा से बाहर ले जाया गया है। इज़राइली रक्षा बलों (आईडीएफ) ने बुधवार को छह शहीद सैनिकों की पहचान सार्वजनिक की और उनके परिवारों को सूचित किया।

इन सैनिकों में शामिल हैं

लेफ्टिनेंट मतन शाई याशिनोवस्की (21)

स्टाफ सार्जेंट रोनेल बेन-मोशे (20)

स्टाफ सार्जेंट निव राडिया (20)

सार्जेंट रोनेन शापिरो (19)

सार्जेंट शाहर मनोआव (21)

सार्जेंट मायन बारुच पर्लस्टीन (20)

सातवें सैनिक की पहचान अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। ये सभी सैनिक आईडीएफ की 605वीं कॉम्बैट इंजीनियरिंग बटालियन ‘बराक’ फॉर्मेशन (188) से संबंधित थे। इज़राइली सेना ने यह भी बताया कि इसी बटालियन का एक अन्य सैनिक मंगलवार को दक्षिणी गाज़ा में मुठभेड़ के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

इसी बीच रविवार को इज़राइली रक्षा बल (आईडीएफ) और देश की आंतरिक सुरक्षा एजेंसी ‘शिन बेट’ ने बताया कि उन्होंने रात के दौरान गाज़ा पट्टी से तीन इज़राइली बंधकों के शव बरामद किए हैं। यह तीनों नागरिक 7 अक्टूबर 2023 को हमास के हमले में मारे गए थे और उनके शवों को तब से गाज़ा में ही रखा गया था। ‘सिन्हुआ’ समाचार एजेंसी के अनुसार, बरामद मृतकों में आईडीएफ का एक 19 वर्षीय सैनिक शे लेविंसन, एक 71 वर्षीय नागरिक ओफ्रा केदर, और एक 21 वर्षीय युवक योनातन समेरानो शामिल हैं। Israeli soldiers News

Yemen Houthi: ईरान-इज़राइल के बीच संघर्ष विराम के बाद हूती विद्रोहियों ने किया ये बड़ा ऐलान! दुनिया ह…

Gaza Truce: फिलिस्तीन की इजरायल से गाजा छोड़ने की अपील
Israel-Gaza News: गाजा। फिलिस्तीनी विदेश मंत्रालय और प्रवासी मंत्रालय ने इजरायली सेना से अपील की है कि वो गाजा पट्टी से हट जाए और फिलिस्तीन राज्य अपनी जिम्मेदारियां निभाए। एक मीडिया रिपोर्ट में फिलिस्तीनी विदेश मंत्रालय के हवाले से बताया गया कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को इस कब्जे के खिलाफ कदम उठाना चाहिए ताकि युद्धविराम लागू किया जा सके और फिलिस्तीन राज्य को अपने वैध संस्थानों के साथ गाजा और 1967 से कब्जे वाले पूरे फिलिस्तीनी क्षेत्र पर अपनी संप्रभुता बढ़ाने का अवसर भी मिले। मंत्रालय ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील करते हुए कहा कि वह फिलिस्तीनी लोगों और उनके अधिकारों के खिलाफ हो रही आक्रामकता को रोकने के लिए सक्रिय कदम उठाए। Gaza Truce

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार शनिवार को हमास और इजरायल के बीच तीन चरणों में होने वाले युद्ध विराम समझौते का 42 दिन का पहला चरण समाप्त हो गया था, लेकिन इसके अगले चरण के लिए कोई सफलता की घोषणा नहीं की गई। इजरायल ने पहले चरण को 42 दिन और बढ़ाने की मांग तो की, लेकिन हमास ने इसे अस्वीकार करते हुए दूसरे चरण के लिए बातचीत शुरू करने की इच्छा जताई। दूसरे चरण में इजरायली बंधकों की रिहाई, गाजा से इजरायली सेना की पूर्ण वापसी और स्थायी युद्धविराम की शर्तें तय की जानी हैं। Gaza Truce

Taiwan Citizenship News: सख्त नागरिकता कानून लागू करेगा ताइवान : रिपोर्ट

गाजा में विनाश, विनाश और सिर्फ विनाश! और कुछ नहीं!
3,00,000 फिलिस्तीनियों को वापिसी पर मिला खंडहरों का शहर

गाजा सिटी, (एजेंसी) इजरायल की ओर से इजाजत मिलने के बाद लाखों लोग उत्तरी गाजा में लौट चुके हैं। लेकिन अपनी घर वापिसी पर उन्हें ‘विनाश के अलावा कुछ नहीं’ मिला। अलजजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक तीन लाख से अधिक जबरन विस्थापित फिलिस्तीनियों ने 15 महीने की जंग के बाद, उत्तरी गाजा में प्रवेश कर लिया है। Gaza News

गाजा में इजरायली हमलों ने गाजा के लगभग पूरे 2.3 मिलियन लोगों को विस्थापित कर दिया। कई लोगों को बार-बार, विस्थापित होने के लिए मजबूर होना पड़ा है। इससे पहले इजरायल ने हजारों विस्थापित फिलिस्तीनियों को अपने घर लौटने से रोक दिया था। शनिवार रात से बढ़ी संख्या में गाजावासी सड़कों पर उतर आए और गाजा जाने का इंतजार करने लगे। घर जाने की कोशिश में कर रहे एक फिलिस्तीनी युवक इजरायली बलों ने गोली मार कर हत्या कर दी गई जबकि कुछ अन्य लोग घायल हो गए थे। यह पूरा विवाद दरअसल इजरायली नागरिक अर्बेल येहुद की रिहाई को लेकर पैदा हुआ। शनिवार को जब दूसरी बार कैदियों की अदला बदला हुई तो लगा कि घटनाक्रम युद्धविराम समझौते की शर्तों के मुताबिक ही घट रहा है लेकिन अचानक इजरायल की एक घोषणा ने सबकुछ बदल दिया।

शनिवार को चार इजरायली महिला सैनिकों को रिहा किया | Gaza News

हमास ने शनिवार को चार इजरायली महिला सैनिकों को रिहा किया, बदले में इजरायल ने 200 फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा किया। इसके बाद इजरायल ने ऐलान किया कि वह गाजावासियों को उत्तरी गाजा पट्टी में तब तक प्रवेश नहीं करने देगा, जब तक कि नागरिक अर्बेल येहुद की रिहाई के लिए व्यवस्था नहीं हो जाती। इजरायल के अनुसार, हमास ने सभी जीवित नागरिक महिला बंदियों से पहले महिला बंधक सैनिकों को रिहा करके समझौते का उल्लंघन किया है। हालांकि रविवार रात को इजरायल ने घोषणा की कि गाजा में हमास के साथ युद्ध विराम और बंधक समझौते पर विवाद सुलझ गया है। हमास इस हफ्ते दो बैचों में छह बंधकों को रिहा करेगा।

वहीं यहूदी राष्ट्र ने सोमवार सुबह से नेत्जारिम कॉरिडोर के जरिए सैकड़ों हजारों विस्थापित गाजावासियों को अपने घर लौटने की अनुमति दे दी। इजरायल के प्रधानमंत्री कार्यालय के एक बयान के अनुसार नागरिक अर्बेल येहुद, सैनिक अगम बर्गर और एक अन्य बंधक को गुरुवार को रिहा किया जाएगा, जबकि तीन अन्य बंधकों को शनिवार को रिहा किया जाएगा। Gaza News

कैथल के तीरंदाज हरविंदर सिंह को मिला पद्मश्री पुरस्कार, ग्रामीणों ने कहा जिले के लिए गौरव की बात