Barara News - Sach Kahoon Hindi

पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़, गोली लगाने से दो आरोपी घायल
अंबाला (सच कहूँ न्यूज)। Ambala Crime News: बराड़ा रेलवे पुल के पास बुधवार रात पुलिस और सीआईए नारायणगढ़ की संयुक्त टीम के एसआई रामकरण और एसआई कपिल भान ने एक साहसिक कार्रवाई में दो कथित बदमाशों को मुठभेड़ के बाद दबोच लिया। पुलिस की घेराबंदी के दौरान आरोपियों ने पुलिस बल पर फायरिंग का प्रयास किया, जिसके जवाब में हुई गोलीबारी में दोनों बदमाशों के पैरों में गोलियां लगी। पकड़े गए आरोपी उत्तर प्रदेश के 28 वर्षीय उधम सिंह निवासी सहारणपुर और 19 वर्षीय रितिक निवासी जिला मुरादाबार यूपी हैं। इन दोनों ने बीती 28 मई को एक 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला के घर में घुसकर आभूषणों की सनसनीखेज लूट को अंजाम दिया था।

डीएसपी सुरेश कौशिक ने सनसनीखेज खुलासा किया कि इस पूरी वारदात का ताना-बाना उत्तर प्रदेश की सहारनपुर जेल की सलाखों के पीछे बुना गया था। पुलिस के मुताबिक, मास्टरमाइंड दिलीप सिंह पूर्व में बराड़ा में किरायेदार था, जिसने जेल में बंद रितिक और उधम सिंह के साथ मिलकर इस डकैती की योजना बनाई थी। पहचान छिपाने के लिए आरोपियों ने बकायदा पंजाबी भेष धारण किया और बुजुर्ग विद्या देवी पर हमला कर सोने की बालियां छीन लीं थीं। पुलिस के अनुसार 3 जून की देर रात सीआईए स्टाफ को गुप्त सूचना मिली थी आरोपी किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने अनाज मंडी मोड़ के पास नाकाबंदी शुरू की।

जवाबी कार्रवाई में दबोचे आरोपी

बस स्टैंड की तरफ से आती एक मोटरसाइकिल को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन सवारों ने भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम द्वारा पीछा किए जाने पर फ्लाईओवर के नीचे आरोपियों की मोटरसाइकिल फिसल गई। आत्मसमर्पण की चेतावनी देने पर आरोपियों ने पुलिस पर फायर कर दिए। पुलिस का दावा है कि आत्मरक्षा और आरोपियों को काबू करने के लिए पुलिस टीम की ओर से भी जवाबी फायरिंग की गई, जिसमें दोनों आरोपी घायल होकर गिर गए। मामले में डीएसपी सुरेश कौशिक ने बताया कि दो हमलावर काबू आ चुके हैं और मुख्य सूत्रधार दिलीप की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी जारी है।

Ambala News: मुठभेड़ के बाद एंबुलेंस में पुलिस अभिरक्षा में घायल बदमाश और बरामद हथियार।

Ration Card News: राशन कार्ड धारकों का 15 मार्च तक अंगूठा नहीं लगा, तो खाली रह जाएगा झोला
बराड़ा (सच कहूँ न्यूज)। Ration Card News: सरकारी राशन की कतार में खड़े होने से पहले अब अपनी पहचान को डिजिटल रूप से पुख्ता करना अनिवार्य हो गया है। केन्द्र सरकार की नई सख्ती के बाद अंबाला जिले के राशन कार्ड धारकों के पास सत्यापन के लिए अब मात्र कुछ ही दिनों का समय बचा है। यदि 15 मार्च तक लाभार्थियों ने अपने डिपो पर जाकर ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी नहीं की, तो तकनीकी तौर पर उनका नाम सक्रिय सूची से बाहर हो सकता है। जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक निशांत राठी के अनुसार, यह मुहिम बीपीएल और अंत्योदय कार्डों में दर्ज घोस्ट बेनिफिशियरी यानी फर्जी नामों को हटाने के लिए शुरू की गई है।

नियम अब यह है कि कार्ड में जितने सदस्यों के नाम दर्ज हैं, उन सभी को बारी-बारी से डिपो पर जाकर पोस मशीन पर अंगूठा लगाना होगा। प्रशासन का मानना है कि इस डिजिटल सफाई से केवल उन्हीं लोगों को अनाज मिलेगा, जो वास्तव में इसके हकदार हैं। समय सीमा नजदीक आते देख बराड़ा डिपो होल्डर्स संघ भी हरकत में आ गया है। संघ के प्रधान मनजीत सिंह ने साफ किया है कि डिपो स्तर पर मशीनें तैयार हैं, लेकिन लाभार्थियों की देरी उनके लिए मुसीबत बन सकती है। प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि अंतिम तिथि के बाद राशन रुकने की स्थिति में किसी भी अपील पर विचार नहीं किया जाएगा। Ration Card News

यह भी पढ़ें:– Fake Facebook ID Fraud: फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर ठगी करने के मामले में एक और आरोपी काबू

बराड़ा क्षेत्र में सैकड़ों एकड़ फसल पानी में डूबी
किसानों ने उठाई बैतल नाले की मांग

अंबाला (सच कहूँ न्यूज)। Barara News: बराड़ा क्षेत्र के कई गांवों में बाहरी पानी भर जाने से सैकड़ों एकड़ खेत जलमग्न हो गए हैं। धान और गन्ने की खड़ी फसल बर्बादी की कगार पर है। समस्या से परेशान किसानों ने सोमवार को बराड़ा एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए मुख्यमंत्री से तत्काल हस्तक्षेप की अपील की। गांव राजाखेड़ी निवासी करमजीत सिंह सैनी ने बताया कि मौजगढ़ से आने वाला बरसाती पानी रेलवे लाइन के नीचे से गुजरकर सज्जन माजरी तक पहुंच रहा है। वहां से यह पानी तेज़ बहाव के साथ राजोखेड़ी, सुभरी और उगाला तक खेतों में भर गया है। Ambala News

किसानों का कहना है कि धान की पुरानी फसल की जड़ें सड़ रही हैं, जबकि नई पौध पूरी तरह डूब चुकी है। गन्ने की फसल भी नुकसान की स्थिति में है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले बराड़ा से राजोखेड़ी तक कई पुलिया थीं, जिनसे पानी का प्रवाह अलग-अलग दिशा में चला जाता था, लेकिन अब अधिकांश बंद हैं। केवल सज्जन माजरी के सामने दो पुलिया चालू हालत में हैं, जो जलभराव का कारण बन रही हैं। किसानों ने मांग की है कि बंद पुलियों को तुरंत खोला जाए ताकि खेतों से पानी निकाला जा सके। Ambala News

किसानों ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में कहा है कि बराड़ा से होकर गुजरने वाला बैतल नाला 1965-66 में बंद कर दिया गया था। पहले यह नाला मौजगढ़, राजोखेड़ी, सुभरी, उगाला और अब्दुल्लागढ़ होते हुए कुरुक्षेत्र तक पानी ले जाता था। उनका कहना है कि यदि इसे फिर से चालू किया जाए तो बराड़ा और आसपास के गांवों को हर साल आने वाली बाढ़ जैसी स्थिति से राहत मिल सकती है। Ambala News

यह भी पढ़ें:– Pong Dam: पौंग बांध से 69,800 क्यूसेक पानी ब्यास नदी में छोड़ा, टांडा क्षेत्र के कई गांव जलमग्न

Arrested Taking Bribe: बराड़ा में खाद्य आपूर्ति विभाग का उप निरीक्षक रिश्वत लेते गिरफ्तार
राशन डिपो संचालन के एवज में मांगी गई थी 21 हजार रुपये की रिश्वत

बराड़ा (सच कहूँ न्यूज)। Barara News: बराड़ा में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के एक उप निरीक्षक को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने सोमवार को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान मनोज कुमार के रूप में हुई है, जो वर्तमान में बराड़ा में उप निरीक्षक के पद पर तैनात है। एसीबी अंबाला ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। एसीबी की अंबाला टीम ने शिकायत की जांच के बाद सोमवार को बराड़ा मार्केट में जाल बिछाया। Barara News

जैसे ही आरोपी ने 21 हजार रुपये की रिश्वत ली, उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। डिपो होल्डर प्रधान मनजीत सिंह ने बताया कि खाद्य एवं आपूर्ति विभाग में कार्यरत सब-इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने उनसे डीएफएससी के नाम पर रिश्वत मांगी। मनजीत सिंह ने बताया कि मनोज पहले भी उनसे पैसे ले चुका है, जिसकी रिकॉर्डिंग विजिलेंस को सौंप दी गई है।

शिकायतकर्ता की पत्नी चलाती है सरकारी राशन डिपो | Barara News

शिकायतकर्ता ने एसीबी को दी अपनी शिकायत में बताया कि उसकी पत्नी के नाम से एक सरकारी राशन डिपो आवंटित है। कुछ दिन पहले वह उप निरीक्षक मनोज कुमार से विभागीय काम के सिलसिले में मिला था, जहां उससे पहले ही 10 हजार रुपये ले लिए गए। शिकायत के अनुसार 4 जून को उप निरीक्षक ने दोबारा फोन कर मिलने के लिए बुलाया और डिपो चलाने की अनुमति के एवज में कुल 26,600 रुपये की मांग रखी, जिसमें से 6,600 रुपये अपने लिए और 20 हजार रुपये वरिष्ठ अधिकारियों के लिए बताए गए। आर्थिक स्थिति के चलते बातचीत के बाद यह रकम घटाकर 21 हजार रुपये तय की गई।

यह भी पढ़ें:– CSC Center News: सीएम फ्लाइंग ने दो सीएससी सेंटरों पर की छापेमारी

अंबाला शहर में बीजेपी प्रत्याशी शैलजा सचदेवा ने जीत हासिल की, बराड़ा नगरपालिका में रजत मलिक ने मारी बाजी
मुख्यमंत्री के नेतृत्व को और मजबूती मिलेगी: मनदीप राणा | Ambala News

अंबाला शहर (सच कहूँ/संदीप सांतरे)। Haryana Nikay Chunav Result: अंबाला शहर में हुए मेयर उपचुनाव में भाजपा ने शानदार जीत दर्ज की है। भाजपा प्रत्याशी शैलजा संदीप सचदेवा ने 40,620 मत हासिल करते हुए कांग्रेस उम्मीदवार अमीषा चावला को 20,487 मतों के बड़े अंतर से पराजित किया। अमीषा चावला को कुल 20,133 वोट प्राप्त हुए। यह जीत भाजपा के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि 2019 के बाद अंबाला शहर में पार्टी को किसी बड़े चुनाव में यह पहली सफलता मिली है। Ambala News

भाजपा की इस जीत के बाद कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया और एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर खुशी का इजहार किया। इस मौके पर पूर्व राज्यमंत्री असीम गोयल ने भी अपनी खुशी जताते हुए कहा, मुख्यमंत्री नायब सैनी को पदभार संभाले आज एक वर्ष पूरा हुआ है, और इस खास मौके पर भाजपा ने जीत का सिक्सर लगा दिया है। अब ट्रिपल इंजन सरकार में विकास का पहिया और तेजी से घूमेगा।

इस मौके पर भाजपा के अंबाला जिलाध्यक्ष मनदीप राणा ने पार्टी की इस जीत का श्रेय प्रत्येक कार्यकर्ता को देते हुए कहा कि इस सफलता से मुख्यमंत्री के नेतृत्व को और मजबूती मिलेगी। भाजपा के लिए यह जीत न सिर्फ संगठन को बल देने वाली है, बल्कि अंबाला शहर में पार्टी की लोकप्रियता को भी नए मुकाम पर ले जाने वाली है। Ambala News

रजत को कुल 6307 वोट मिले, 1993 वोटों के अंतर से जीते

बराड़ा (सच कहूँ/संदीप सांतरे)। Barara News: बराड़ा नगरपालिका चुनाव के नतीजों में निर्दलीय प्रत्याशी रजत मलिक ने शानदार जीत दर्ज की है। उन्होंने 1993 वोटों के बड़े अंतर से विजय प्राप्त की। रजत मलिक को कुल 6307 वोट मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रत्याशी हरजिंदर सिंह को 4314 वोट हासिल हुए। बराड़ा नगरपालिका चुनाव के पार्षद पदों में निर्दलीय उम्मीदवारों का प्रभाव साफ नजर आया।

मतदाताओं ने पार्टी राजनीति से अलग हटकर स्थानीय स्तर पर सक्रिय और लोकप्रिय उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी। वार्ड नंबर 11 में विजय सिंह ने मात्र 1 वोट से जीत दर्ज कर सबको चौंका दिया। वहीं प्रधान पद के लिए चुनाव लड़ने वाले दविंद्र कुमार को मात्र 53 मत प्राप्त हुए।

रजत मलिक ने निर्दलीय लड़ा था चुनाव | Barara News

गौरतलब है कि रजत मलिक को इस बार बीजेपी से टिकट नहीं मिला था, जिसके बाद उन्होंने निर्दलीय के रूप में मैदान में उतरने का निर्णय लिया। इस कदम के चलते पार्टी ने उन्हें निष्कासित कर दिया था। चुनाव प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री नायब सैनी सहित बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता हरजिंदर सिंह के समर्थन में प्रचार अभियान में जुटे रहे, लेकिन मतदाता रजत मलिक के पक्ष में ज्यादा उत्साहित दिखे।

चेयरमैन पद के लिए मतगणना परिणाम

मतगणना परिणाम में रजत मलिक (निर्दलीय) ने 6307 वोट प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया, जबकि बीजेपी के हरजिंदर सिंह को 4314 वोट मिले और वह दूसरे स्थान पर रहे। कुलदीप शर्मा को 1859 वोट मिले, जिससे वह तीसरे स्थान पर रहे, वहीं ओम प्रकाश शर्मा को 244, बलजीत सिंह को 183, रीटा केसरी को 135 और दविंदर कुमार को केवल 53 वोट मिले। अंत में, नोटा (नन आॅफ द एबव) को 51 वोट प्राप्त हुए।

बराड़ा पार्षद चुनाव में भी निर्दलीय उम्मीदवारों ने अपना दबदबा कायम रखा। पवन कुमार, अमित कुमार, दिव्या कपूर, बीजीपी के प्रवेश कुमार, अर्चना देवी, शमशेर सिंह, राजकली, हरभजन सिंह, नरिंद्र कौर, दिग्विजय सिंह, विजय सिंह, दीपा सैनी, साहिल चावला, संदीप कोहरा, विजय छाबड़ा, गुरजिंद्र ने पार्षद पद का चुनाव जीता।

यह भी पढ़ें:– Haryana Nikay Chunav Result 2025: होली से पहले धर्मनगरी में खिला कमल

बराड़ा थाने के एसएचओ निरीक्षक गिरफ्तार! एक दिन पहले ही गणतंत्र दिवस पर हुए थे सम्मानित
हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई

Haryana Anti Corruption Bureau: बराड़ा (सच कहूँ न्यूज़)। हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो (Haryana Anti Corruption Bureau) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बराड़ा थाने के एसएचओ निरीक्षक गुलशन को रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। हैरानी की बात यह है कि एक दिन पहले ही गुलशन को उनके “उत्कृष्ट कार्यों” के लिए गणतंत्र दिवस पर सम्मानित किया गया था। यह सम्मान उन्हें विमुक्त घुमंतू जाति विकास बोर्ड, हरियाणा के उपाध्यक्ष जसवंत पठानिया द्वारा दिया गया था।

ऐसे खुला भ्रष्टाचार का मामला:

शिकायतकर्ता नरेंद्र कुमार ने ACB को जानकारी दी कि उनके दोस्त राजकुमार, जो ट्रांसपोर्ट व्यवसायी हैं, की गाड़ियों को थाना क्षेत्र से गुजरने के दौरान निरीक्षक गुलशन बेवजह रोकते थे। गुलशन ने हर गाड़ी से 200 रुपये प्रति चक्कर या 2,000 रुपये मासिक रिश्वत की मांग की। इतना ही नहीं, उन्होंने पहली किश्त के रूप में 30,000 रुपये तुरंत जमा करने का दबाव भी बनाया।

रंगे हाथ हुए गिरफ्तार

एसीबी ने शिकायत के आधार पर ऑडियो सबूतों की जांच की और योजना बनाकर निरीक्षक गुलशन को 30,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया कि गुलशन लंबे समय से इस तरह की गतिविधियों में संलिप्त थे। एसीबी के डीएसपी कमलजीत का कहना है कि थानाप्रभारी गुलशन के खिलाफ रिश्वत मांगने की शिकायत मिली थी, शिकायत के आधार पर जाल बिछा कर गुलशन को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

यह घटना न केवल एक व्यक्ति के भ्रष्टाचार का मामला है, बल्कि यह पूरे पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली और नैतिकता पर सवाल खड़े करती है। एक ओर जहां पुलिस को जनता की सेवा और सुरक्षा का जिम्मा सौंपा गया है, वहीं दूसरी ओर ऐसी घटनाएं पुलिस की साख को गिरा रही हैं। गणतंत्र दिवस पर “उत्कृष्ट कार्यों” के लिए सम्मानित होने के अगले ही दिन एक पुलिस अधिकारी का रिश्वत लेते पकड़ा जाना, सम्मान वितरण प्रक्रिया पर भी सवाल खड़े करता है। कि, क्या वाकई ऐसे अधिकारियों की योग्यता और नैतिकता की ठीक से जांच होती है? Anti Corruption Bureau