CM Nayab Saini - Sach Kahoon Hindi

बुजुर्गों की पेंशन पर संकट! भत्ता न काटने और रिकवरी रोकने की उठी मांग
खरखौदा, सच कहूं।  सरकार ने 1987 में वृद्धावस्था सम्मान भत्ता (बुढ़ापा पेंशन) शुरू की थी और तब से लेकर दिसंबर 2025 तक ये सम्मान सुचारू रूप से बुजुर्गों को मिल रहा था । उसके बाद हरियाणा सरकार ने आय के आधार पर हजारों बुजुर्गों की पेंशन काट दी और 60 साल उम्र से पहले जिनकी पेंशन बनी थी उनसे अब पैसों की रिकवरी के नोटिस आ रहे है।

अगर फिर भी पैसों की रिकवरी करनी है तो जिन अधिकारियों ने बिना तथ्य जांच किए पेंशन बनाई है । उसकी जांच होनी चाहिए ।बहुत सारे बुजुर्ग आज भी अपनी पेंशन बनवाने के लिए चक्कर काट रहे है। किसी की फैमिली आईडी में इनकम ज्यादा है तो किसी की फैमिली आईडी अलग नहीं हो रही है।  बुजुर्गों की सम्मान भत्ता को आय के आधार पर ना देखकर सम्मान के आधार पर सबकी पेंशन बहाल की जानी चाहिए और कोई भी पैसों की रिकवरी न की जाए। इस मौके पर विकेश दहिया रोहणा, कृष्ण सिसाना, सतबीर बरोना,बिजेंद्र तुर्कपुर, सत्यवान सिसाना, भगत सिंह मंडौरा, रामरती, बिमला, प्रवेश खांडा आदि मौजूद रहे।

Haryana News: अब ऑनलाइन होगा हरियाणा में भवन नक्शा पास कराना, सीएम सैनी के निर्देश
2,276 सड़कों की पहचान कर मरम्मत की दिशा में नगर निकाय विभाग ने उठाए कदम

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश में बनाई जाने वाली घरेलू एवं वाणिज्यिक इमारतों के लिए नगर निकाय विभाग से पास होने वाले नक्शों की पूरी प्रक्रिया को ऑनलाइन करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस व्यवस्था के लागू होने से न केवल पारदर्शिता बढ़ेगी, बल्कि नागरिकों को भी सुविधा मिलेगी और प्रक्रिया में लगने वाला समय कम होगा। उन्होंने इसके लिए समय सीमा भी निर्धारित करते हुए अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। मुख्यमंत्री सचिवालय में शुक्रवार को शहरी स्थानीय निकाय विभाग के अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। Haryana News

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने अर्बन चैलेंज फंड को लेकर भी अधिकारियों से अलग अलग पहलुओं पर चर्चा की। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने शहरी क्षेत्रों में वेस्ट वाटर के पुन: उपयोग (रीयूज) को लेकर भी गंभीरता से कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शहरों में स्थापित एसटीपी (सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट) से निकलने वाले पानी का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित किया जाए। इस पानी को पार्कों की सिंचाई, उद्योगों तथा कृषि कार्यों में प्रयोग में लाने के लिए आवश्यक इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया जाए। उन्होंने कहा गया कि एसटीपी (सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट) से पार्क तक अथवा जहां पानी का इस्तेमाल होना है, वहां लंबी अवधि तक चलने वाले पाइप लाइन भी बिछाए जाएं। पार्क, ग्रीन बेल्ट में तो इसे लेकर व्यवस्था करने पर खासा फोकस किया जाए।

510.30 करोड़ की लागत से करवाया जाएगा 1,144 सड़कों का निर्माण | Haryana News

शहरी स्थानीय निकाय विभाग के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को यह भी बताया कि विभाग के अंतर्गत आने वाले हरियाणा के विभिन्न निकाय क्षेत्रों में कुल 2,276 सड़कों की पहचान की गई है। इनमें से 1,144 सड़कों का निर्माण 510.34 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा। इन सड़कों में कुछ ऐसी कच्ची सड़कें भी शामिल हैं, जो पहले ग्रामीण क्षेत्रों में आती थीं, लेकिन अब नगर निगम सीमा में शामिल हो चुकी हैं। इसी प्रकार 1,083 सड़कों का पुनर्निर्माण किया जाएगा, जिनकी कुल लंबाई 591.51 किलोमीटर होगी और इस पर 594.91 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत आएगी। इसके अतिरिक्त 49 सड़कों को पैचवर्क के लिए चिन्हित किया गया है। Haryana News

Haryana News: विदेश नहीं अब हरियाणा बनेगा पसंद! वेडिंग डेस्टिनेशन से बदलेगी हरियाणा की तस्वीर
Haryana Budget 2026-27: सोनीपत। हरियाणा सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 2.23 लाख करोड़ रुपये का बजट प्रस्तुत करते हुए समावेशी विकास पर बल दिया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि बजट में महिलाओं, युवाओं, किसानों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों की आवश्यकताओं को प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह बजट राज्य को तीव्र गति से “विकसित हरियाणा” की दिशा में अग्रसर करेगा। Haryana News

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह वित्तीय रूपरेखा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “विकसित भारत” संकल्प को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने उल्लेख किया कि देश में विवाह समारोहों के लिए विदेश जाने की प्रवृत्ति बढ़ रही है, जिसे देखते हुए राज्य में विश्वस्तरीय सुविधाओं का विकास आवश्यक है। बजट में पिंजौर, खरखौदा और मानेसर के निकट अत्याधुनिक वेडिंग डेस्टिनेशन स्थापित करने का प्रावधान किया गया है। सरकार का उद्देश्य है कि राज्य में ऐसी सुविधाएं विकसित हों, जहां देश-विदेश के लोग विवाह समारोह आयोजित कर सकें। इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बल मिलेगा।

‘हरियाणा एग्री डिस्कॉम’ नामक तीसरी विद्युत वितरण कंपनी गठित करने की घोषणा

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री ने ‘हरियाणा एग्री डिस्कॉम’ नामक तीसरी विद्युत वितरण कंपनी गठित करने की घोषणा की। यह कंपनी विशेष रूप से किसानों की विद्युत आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर कार्य करेगी, जिससे कृषि उत्पादन और सिंचाई व्यवस्थाओं को स्थिर आपूर्ति मिल सके।

मुख्यमंत्री, जो वित्त विभाग का दायित्व भी संभाल रहे हैं, ने बताया कि अनुमानित राजकोषीय घाटा 40,293 करोड़ रुपये रहेगा, जो सकल राज्य घरेलू उत्पाद का लगभग 2.65 प्रतिशत है। राजस्व घाटा 0.87 प्रतिशत तथा प्रभावी राजस्व घाटा 0.41 प्रतिशत रहने का अनुमान है। पूंजीगत व्यय को भी प्राथमिकता देते हुए इसे सकल घरेलू उत्पाद के महत्वपूर्ण हिस्से के रूप में निर्धारित किया गया है। विश्लेषकों का मानना है कि यदि घोषित योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन होता है तो राज्य में निवेश, रोजगार और आधारभूत संरचना विकास को नई गति मिल सकती है। Haryana News

Haryana News: हरियाणा बजट में मुख्यमंत्री लाडो लक्ष्मी योजना की पारिवारिक आय पर दे सकते हैं ये बड़ी खुशखबरी!
Haryana Budget 2026: चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र शुरू होते ही सुबह 11 बजे सदन की कार्यवाही राज्यपाल के अभिभाषण के साथ शुरू हुई। दूसरी ओर विपक्ष ने सरकार को घेरने की अपनी रणनीति को अंजाम दिया। हरियाणा सरकार के अनुसार, सदन की कार्यवाही में पहले दिन शोक प्रस्ताव के जरिए दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद बिजनेस एडवाइजरी कमेटी (बीएसी) की रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी। यह बजट सत्र 18 मार्च तक जारी रहेगा। Haryana News

यह बजट सत्र 21 और 22 फरवरी को नहीं होगा क्योंकि इन दिनों अवकाश रहेगा। इसके बाद 23 फरवरी को 2 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होगी और 24 से 27 फरवरी तक सत्र की बैठकें सुबह 11 बजे से शुरू हो जाएंगी। 27 फरवरी को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी राज्यपाल के अभिभाषण का जवाब देंगे, जबकि 2 मार्च को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बतौर वित्त मंत्री बजट पेश करेंगे। इसके साथ ही कई दिन चर्चा के बाद प्रस्ताव पर वोटिंग होगी, जबकि 17 मार्च को बजट एस्टीमेट पर वोटिंग होगी।

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सरकार को घेरने के लिए सभी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की

वहीं, बजट सत्र से पहले गुरुवार को कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई थी। नेता विपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह के साथ सभी विधायकों ने हिस्सा लिया था। बैठक के बाद भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा था कि बजट सत्र के दौरान सरकार को घेरने के लिए सभी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई है। प्रदेश में ऐसे कई ज्वलंत मुद्दे हैं, जिनके ऊपर कांग्रेस स्थगन प्रस्ताव देकर चर्चा की मांग करेगी।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 17 मार्च 2025 को वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 2.5 लाख करोड़ का बजट पेश किया था, जो 2024-25 से वर्ष से 13.7% अधिक था। इस बार बजट में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कई नई योजनाओं की भी घोषणा करने के साथ पुरानी योजनाओं का विस्तार कर सकते हैं। सरकार लाडो लक्ष्मी योजना की पारिवारिक आय की सीमा भी बढ़ा सकती है। Haryana News

Nayab Saini: हरियाणा की इस बेटी से सीएम नायब सैनी ने की खास मुलाकात
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हॉकी इंडिया लीग (महिला) की विजेता टीम एसजी पाइपर्स की कप्तान नवनीत कौर से संत कबीर कुटीर में भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने टीम की ऐतिहासिक सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए नवनीत कौर को बधाई दी और उनके उत्कृष्ट व्यक्तिगत प्रदर्शन की सराहना की। Nayab Saini

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर साझा करते हुए लिखा कि हरियाणा की इस प्रतिभाशाली बेटी ने परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ निश्चय के बल पर यह उपलब्धि अर्जित की है। उन्होंने कहा कि नवनीत कौर की सफलता न केवल उनके परिवार के लिए, बल्कि पूरे प्रदेश और देश के लिए गर्व की बात है।

सीएम सैनी ने कहा कि खेल के प्रति नवनीत का समर्पण यह संदेश देता है कि निरंतर मेहनत और मजबूत इच्छाशक्ति के साथ बड़े से बड़ा लक्ष्य भी हासिल किया जा सकता है। उन्होंने भविष्य के लिए नवनीत को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि वे आगे भी अपने शानदार खेल से देश का नाम रोशन करेंगी। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि नवनीत जैसी खिलाड़ी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं और खेल संस्कृति को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

इसी दौरान केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने भी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से शिष्टाचार भेंट की। अनुराग सिंह ठाकुर ने सोशल मीडिया पर साझा संदेश में कहा कि चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री से आत्मीय मुलाकात का अवसर मिला। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार द्वारा किए जा रहे जनहित और विकास कार्यों की सराहना की। ठाकुर ने मुख्यमंत्री के प्रयासों को राज्य की प्रगति और जनता के कल्याण की दिशा में प्रेरक बताते हुए प्रशंसा व्यक्त की। Nayab Saini

Haryana News: यमुना में जहर मिलाने के बयान पर हरियाणा सीएम नायब सैनी ने दी केजरीवाल को चुनौती
चंडीगढ़ (सच कहूँ ब्यूरो)। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के यमुना नदी में जहर मिलाए जाने के बयान पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उन्हें चुनौती दी है। सीएम सैनी ने कहा कि वह अपने बयान के लिए हरियाणा और दिल्ली के लोगों से तुरंत माफी मांगें, नहीं तो हम उनके खिलाफ मानहानि का केस करेंगे। सैनी ने कहा कि हरियाणा के लोग यमुना की पूजा करते हैं। वे भला नदी के पानी में जहर क्यों मिलाएंगे।’’ Haryana News

बराड़ा थाने के एसएचओ निरीक्षक गिरफ्तार! एक दिन पहले ही गणतंत्र दिवस पर हुए थे सम्मानित