ICC Cricket News - Sach Kahoon Hindi

ICC Cricket: आईसीसी ने लिया बड़ा कठोर फैसला! यूएसए क्रिकेट की सदस्यता तत्काल प्रभाव से रद्द
USA Cricket’s membership revoked: दुबई। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने संयुक्त राज्य अमेरिका क्रिकेट संघ की सदस्यता को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया है। यह निर्णय बीते वर्ष की व्यापक समीक्षा और विभिन्न हितधारकों से विचार-विमर्श के बाद लिया गया। ICC Cricket News

आईसीसी ने वर्ष 2024 की वार्षिक आम सभा में यूएसए क्रिकेट को सदस्यता मानदंडों का पालन करने के लिए नोटिस जारी किया था तथा स्थिति सुधारने हेतु बारह माह का समय दिया गया था। किन्तु निर्धारित समय-सीमा में अपेक्षित सुधार न होने के कारण परिषद ने यह कठोर कदम उठाया।

आईसीसी की विज्ञप्ति के अनुसार, यह निलंबन मुख्यतः संघ द्वारा बार-बार संगठनात्मक नियमों और दायित्वों की अनदेखी, सुचारु शासन प्रणाली लागू करने में असफलता तथा अमेरिकी ओलंपिक और पैरालंपिक समिति के समक्ष मान्यता प्राप्त करने की दिशा में प्रगति न कर पाने जैसी वजहों से किया गया है। साथ ही, संघ की कुछ गतिविधियों से विश्व पटल पर क्रिकेट की छवि को भी आघात पहुँचा।

गौरतलब है कि 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक में क्रिकेट को टी20 प्रारूप में शामिल किया जाना है। इसी कारण आईसीसी ने यह स्पष्ट किया है कि अमेरिकी राष्ट्रीय टीमें ओलंपिक और अन्य आईसीसी प्रतियोगिताओं में भाग लेती रहेंगी। खिलाड़ियों के हितों और खेल की निरंतरता बनाए रखने हेतु उनकी देखरेख अस्थायी रूप से आईसीसी अथवा उसके प्रतिनिधियों द्वारा की जाएगी।

आईसीसी ने दोहराया कि यह कदम अमेरिकी खिलाड़ियों के भविष्य को सुरक्षित रखने और उच्च-स्तरीय प्रदर्शन एवं विकास कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने की उसकी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। परिषद का उद्देश्य है कि अमेरिका का प्रतिनिधित्व करने वाले क्रिकेटरों की प्रतिष्ठा और क्षमता को और अधिक सशक्त बनाया जा सके। ICC Cricket News

ICC Cricket News: बुमराह बने आईसीसी क्रिकेटर ऑफ द् ईयर
ICC Cricketer of the Year: दुबई (यूएई)। भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) को वर्ष के सर्वश्रेष्ठ पुरुष क्रिकेटर के सर गारफील्ड सोबर्स पुरस्कार के लिए चुना गया जिन्होंने वर्ष 2024 में हर प्रारुप में कौशल, निरंतरता और सटीक प्रदर्शन में उत्कृष्टता की मिसाल कायम की। 31 वर्ष के बुमराह को सोमवार को आईसीसी का वर्ष का सर्वश्रेष्ठ टेस्ट क्रिकेटर चुना गया और उन्हें वर्ष की टेस्ट टीम में भी जगह मिली। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के ट्रैविस हेड, इंग्लैंड के जो रुट और हैरी ब्रूक को अवॉर्ड की रेस में पीछे छोड़ा। ये सम्मान पाने वाले बुमराह पहले भारतीय तेज गेंदबाज हैं। ICC Cricket News

आईसीसी ने कहा कि जसप्रीत बुमराह को आईसीसी पुरस्कारों में वर्ष के सर्वश्रेष्ठ पुरुष क्रिकेटर के सर गारफील्ड सोबर्स पुरस्कार के लिए चुना गया। वर्ष 2024 में उन्होंने टेस्ट और सीमित ओवरों के प्रारुप में विरोधी टीमों पर दबाव बनाए रखा। बुमराह से पहले भारत से राहुल द्रविड़ (2004), सचिन तेंदुलकर (2010), रविचंद्रन अश्विन (2016) और विराट कोहली (2017 और 2018) को यह पुरस्कार मिल चुका है।

आईसीसी ने कहा कि बुमराह के कौशल की झलक आईसीसी टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में मिलती है जिसमें उन्होंने 900 अंक का आंकड़ा पार किया और साल के आखिर में उनके नाम 907 अंक रहे जो रैंकिंग के इतिहास में किसी भी भारतीय गेंदबाज के लिए सर्वोच्च हैं। बता दें कि बुमराह इस अवॉर्ड को जीतने वाले चौथे ही तेज गेंदबाज बने। उनसे पहले दक्षिण अफ्रीका के डेल स्टेन, ऑस्ट्रेलिया के मिचेल जॉनसन और पैट कमिंस ही बतौर तेज गेंदबाज इस अवॉर्ड को जीत पाए थे। ICC Cricket News

आशी किरण, रिदित टंडन, अयान भारती व शिखर वर्मा फाइनल में