Work Visa Fraud - Sach Kahoon Hindi

Study Visa Fraud: सिंगापुर स्टडी वीजा दिलाने के नाम पर 4 लाख रुपए की ठगी
Study Visa Fraud: हनुमानगढ़। पोते को सिंगापुर में पढ़ाई के लिए स्टडी वीजा दिलाने का झांसा देकर 4 लाख रुपए हड़पने के आरोप में जंक्शन थाना पुलिस ने सीकर जिले के एक व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट हनुमानगढ़ के आदेश पर दर्ज इस मामले की जांच एएसआई कालूराम को सौंपी गई है। Hanumangarh News

पुलिस के अनुसार परिवादी किरोड़ीमल पुत्र आशाराम माली निवासी वार्ड नम्बर 16, भट्ठा कॉलोनी, बसंत पैलेस के पास, जंक्शन ने न्यायालय में इस्तगासा प्रस्तुत किया। परिवादी ने बताया कि वह अपने पोते गौरव सैनी को उच्च शिक्षा के लिए विदेश भेजना चाहता था। इसी दौरान उसके रिश्तेदार लक्की सैनी निवासी चूरू ने उसे सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ निवासी नरेश कुमार सैनी से मिलवाया, जो स्वयं को विदेशों में स्टडी वीजा पर विद्यार्थियों को भेजने का कार्य करने वाला बताता था।

इस्तगासे के अनुसार 20 मई 2025 को नरेश कुमार हनुमानगढ़ आया और सिंगापुर का स्टडी वीजा दिलाने का भरोसा देते हुए कुल खर्च 4 लाख रुपए बताया। आरोप है कि किरोड़ीमल ने अपने भारतीय स्टेट बैंक खाते से 3 लाख रुपए आरटीजीएस के माध्यम से नरेश कुमार के खाते में ट्रांसफर कर दिए। बाद में आरोपी ने स्टूडेंट कॉन्ट्रैक्ट और ऑफर लेटर तैयार होने का दावा करते हुए एक लाख रुपए और मांगे, जो परिवादी के पुत्र कृष्ण कुमार के फोनपे खाते से लक्की सैनी के खाते में भेजे गए। Hanumangarh News

परिवादी का आरोप है कि यह राशि बाद में नरेश कुमार को दे दी गई। परिवादी के अनुसार कई महीनों तक आरोपी स्टडी वीजा दिलाने के नाम पर टालमटोल करता रहा। 29 सितम्बर 2025 को पूछताछ करने पर आरोपी ने स्टाम्प पेपर पर एक शपथ पत्र लिखकर दिया कि यदि वह स्टडी वीजा नहीं दिला पाया तो चार लाख रुपए वापस लौटा देगा। आरोप है कि 15 अप्रैल 2026 को नरेश कुमार और लक्की सैनी परिवादी के घर आए।

इस दौरान जब स्टडी वीजा अथवा राशि लौटाने की बात हुई तो आरोपी ने पहले पैसे लौटाने का आश्वासन दिया, लेकिन बाद में वहां से चला गया। परिवादी ने आरोप लगाया कि आरोपी ने न तो वीजा दिलाया और न ही चार लाख रुपए लौटाए। न्यायालय से प्राप्त इस्तगासे के अवलोकन के बाद पुलिस ने प्रथम दृष्टया मामला बीएनएस की धाराओं के तहत दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एएसआई कालूराम कर रहे हैं। Hanumangarh News

Visa Fraud: वर्क वीजा लगवा विदेश में नौकरी दिलवाने का झांसा देकर ऐंठे दो लाख रुपए
दो व्यक्तियों के खिलाफ संगरिया पुलिस थाना में दर्ज करवाया मुकदमा

Visa Fraud: हनुमानगढ़। वर्क वीजा लगवा विदेश में नौकरी दिलवाने का झांसा देकर करीब दो लाख रुपए ऐंठने का मामला सामने आया है। इस संबंध में संगरिया पुलिस थाना में दो व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया है। कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुए मुकदमे में कलवंत सिंह (50) पुत्र सतनाम सिंह रायसिख निवासी फतेहपुर तहसील संगरिया ने बताया कि वह कम-पढ़ा लिखा व्यक्ति है तथा लकड़ी का कार्य करता है। उसके साथ ही सुखदेव सिंह पुत्र प्रीतम सिंह रायसिख निवासी फतेहपुर तथा राजेन्द्र पुत्र मोहन लाल भाट निवासी कुलचन्द्र तहसील टिब्बी भी लकड़ी का कार्य करते थे। राजेन्द्र पूर्व में एक-दो बार सिंगापुर व अन्य देशों में काम के लिए गया था। Hanumangarh News

राजेन्द्र ने विदेश में जान-पहचान होने तथा उसके पुत्र रमनदीप सिंह को सिंगापुर में नौकरी व काम दिलवाने व फाइल लगाने का झांसा देकर 25 हजार रुपए, उसके बाद ग्रीस में नौकरी दिलवाने व भेजने के नाम पर 70 हजार रुपए तथा अलग से चार हजार रुपए तथा 50 हजार रुपए अपने साथी इमरान नसीम के खाते में ट्रांसफर करवा लिए। इसके पश्चात नौकरी के लिए विदेश से कोई लेटर या वीजा जारी नहीं होने पर राजेन्द्र से सम्पर्क किया तो उसने दस-पन्द्रह दिन में लेटर जारी करवाने व वीजा लगवाने का आश्वासन दिया।

कोई लेटर या वीजा प्राप्त नहीं होने पर 50 हजार रुपए अलग से और मांगे

इसके पश्चात भी कोई लेटर या वीजा प्राप्त नहीं होने पर वह अपने कुछ साथियों को साथ लेकर राजेन्द्र से मिला तो राजेन्द्र ने मेहनताना के लिए 50 हजार रुपए अलग से और मांगे। इसके पश्चात उसने अपने पुत्र रमनदीप व अन्य से बात कर राजेन्द्र को गांव फतेहपुर में बुलाया तथा 50 हजार रुपए अपने पुत्र रमनदीप सिंह के वर्क वीजा के लिए राजेन्द्र को दे दिए। इसके बाद भी जब उसके पुत्र का नौकरी का लेटर या वर्क वीजा प्राप्त नहीं हुआ तो उसने राजेन्द्र से उसके मोबाइल नम्बर पर कई बार सम्पर्क किया लेकिन उसने फोन नहीं उठाया।

वह राजेन्द्र के घर गया लेकिन राजेन्द्र नहीं मिला। उसने राजेन्द्र के बारे में इधर-उधर जांच-पड़ताल की तो पता चला कि राजेन्द्र ने अन्य लोगों के साथ भी विदेश भेजने के नाम पर ठगी की है। इसके बाद राजेन्द्र से सम्पर्क कर वर्क वीजा दिलाने या पैसे लौटाने को कहा तो राजेन्द्र आग-बबूला हो गया तथा धमकी दी कि उसने तो उसके साथ ठगी करनी थी, जो कर ली। अब वह उसका कुछ भी नही बिगाड़ सकते। राजेन्द्र ने उसके पुत्र का वर्क वीजा दिलवाने एवं रुपए लौटाने से स्पष्ट मना कर दिया। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर राजेन्द्र व इमरान नसीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच एसआई प्रमोद सिंह को सौंपी। Hanumangarh News

वर्क परमिट वीजा पर कनाड़ा भेजने के नाम पर 29 लाख रुपए की ठगी करने वाला आरोपी मुंबई से काबू
Work Visa Fraud: सिरसा। जिला की स्पैशल स्टाफ सिरसा पुलिस टीम ने वर्क परमिट वीजा पर कनाड़ा भेजने के नाम पर 29 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने के मामले में एक शातिर ठग को मुंबई से काबू करने में बड़ी सफलता हालिस की । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने बताया कि गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान सत्यकेतू शंकर पुत्र शंकर प्रसाद निवासी भरड़ थाना हथौरी जिला मुज्जफरपुर बिहार हाल प्लैट नंबर 402 साई सिद्धी कॉपरेटिव सोसायटी ओसिवाड़ा जगेशवरी वेस्ट मुम्बई के रुप में हुई है। Sirsa News

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी को अदालत में पेश कर 2 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है, रिमांड अवधि के दौरान आरोपी युवक से पूछताछ कर उसकी निशानदेही पर ठगी की राशि बरामद की जाएगी तथा उनके अन्य साथियों के पते ठिकाने मालूम कर उन्हे भी गिरफ्तार किया जाएगे । पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने बताया कि इस संबंध में पवनदीप सिंह पुत्र गुरमेल सिंह निवासी झोरड़नाली जिला सिरसा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह मौहाली पंजाब में जॉब करता है और वर्ष 2019 में उसकी मुलाकात सिराजुदीन अंसारी पुत्र मोहम्द अंसारी से हुई थी।

जो अपने आप को फिल्म निर्माता के तौर पर दर्शाता था और कहने लगा की यदि आप वर्क परमीट वीजा पर कनाड़ा जाना चाहते हो तो 29 लाख रुपए लगेंगे मेरी जान पहचान के लोग कनाड़ा में रहते है,आपको जल्दी ही कनाड़ा भिजवाने का बंदोबस्त कर देंगे । इसके बाद अगस्त 2019 में फाईल जमा करवाने के लिए मुझे मुंबई बुलाया गया और 60 हजार रुपए अपने खाता में ट्रांसफर करने के लिए कहने लगा। पीड़ित ने 26 अगस्त 2019 को 60 हजार रुपए उनके खाते में ट्रांसफर कर दिए। इस प्रकार पीड़ित व्यक्ति उनके चुंगल में पूरी तरह से फस गया और शातिर ठगों ने उसे गुमराह करके वर्क परमिट वीजा पर कनाड़ा भेजने के नाम पर 29 लाख रुपए की धोखाधड़ी को अंजाम दे दिया।

पीड़ित की शिकायत पर थाना सदर सिरसा में वर्क परमिट वीजे पर कनाड़ा भेजने के नाम पर ठगी का अभियोग दर्ज कर जांच शुरु की गई थी । पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने बताया कि जांच के दौरान स्पैशल स्टाफ की एक पुलिस टीम ने आरोपी सत्यकेतू शंकर पुत्र शंकरक प्रसाद को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है । गौरतलब है कि इस संबंध में एक आरोपी सिराजुदीन अंसारी पुत्र मोहम्द अंसारी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है ।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अभियोग की जांच जारी है तथा जो भी व्यक्ति इस घटना में संलिप्त पाया जाएगा उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी । पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने आमजन से भी आह्वान किया है कि स्टडी व वर्क वीजा का पत्राचार करते समय सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त इमीग्रेशन सेंटर संचालकों से ही संपर्क करें तथा इस दिशा में पूरी सावधानी बरतने के भी निर्देश दिए है। Sirsa News

Missing: किशोर लापता, अपहरण के आरोप में मुकदमा दर्ज

Visa Fraud: वर्क वीजा लगवाने के नाम पर साढे 8 लाख रुपए की धोखाधड़ी, पति-पत्नी पर केस दर्ज
जाखल (सच कहूँ/तरसेम सिंह)। Jakhal News: दीवाना निवासी एक युवक का वर्क वीजा लगवाने के नाम पर साढे 8 लाख रुपए से भी ज्यादा की धोखाधड़ी किए जाने का मामला सामने आया है। जाखल पुलिस थाना में पीड़ित ने मोहाली निवासी पति-पत्नी पर केस दर्ज करवाया है। पुलिस ने दंपति पर केस दर्ज कर मामले में छानबीन शुरू कर दी है। Fatehabad News

पुलिस को दर्ज करवाए गए मामले में गांव दीवाना निवासी जशनदीप ने बताया कि वह विदेश जाना चाहता था। इसके लिए 15 जून 2023 को पंजाब के मोहाली निवासी जितेंद्र उर्फ जोत उसे रतिया की एक अकादमी के बाहर मिला। उसने बताया कि वह मोहाली का रहने वाला है। लोगों को विदेश भेजने का काम करता है। उक्त व्यक्ति ने उसे कनाडा का वर्क वीजा लगवाने की बात कही। जिस पर उसने 20 लाख रुपए की राशि का खर्च बताया। शिकायत में बताया कि उक्त व्यक्ति की बातों में आकर वह अपने पिता के साथ उक्त आरोपी के मोहाली के दफ्तर में गया, जहां उसकी पत्नी भी उसके साथ वहां मौजूद मिली। Fatehabad News

जहां जितेंद्र सिंह ने उन्हें पूरा विश्वास दिलाते हुए वर्क वीजा लगवाने की बात कही और 5 लाख रुपए की मांग की। जशनदीप ने शिकायत में बताया कि उक्त आरोपी जितेंद्र सिंह ने दो-तीन महीने में वर्क वीजा लगाकर कनाडा भेजने की बात कही। इसके बाद उसने अलग-अलग ट्रांजेक्शन के माध्यम से 8 लाख 57 हजार रुपये की राशि जितेंद्र सिंह को जमा करवाई। लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी उसका वर्क वीजा नहीं लगा तो आरोपी ने उसका वीजा लगने में समय की देरी बताई और बार-बार फोन करते हुए पैसों की मांग करते रहे। Fatehabad News

साढे 8 लाख रुपए से भी ज्यादा की राशि देने के बावजूद अब आरोपी उन्हें न तो पैसे वापस कर रहा है और उसकी फाइल को कैंसिल होना बता रहा है। इतना ही नहीं आरोप है कि उसे जो जॉब लेटर दिया गया और उसे चेक करवाया तो वह भी फर्जी पाया गया है। उक्त आरोपी ने उनके साथ धोखाधड़ी की है, और वर्क वीजा लगवाने के नाम पर 8 लाख 57 हजार की राशि हड़प कर ली है। जो कि उसके पिता ने कृषि भूमि गिरवी रखकर उसे दी थी। फिलहाल जाखल पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी जितेंद्र सिंह एवं उसकी पत्नी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें:– Drug Smuggler Arrested: मोटरसाईकिल सवार पिता-पुत्र से 412 ग्राम हेरोइन बरामद