NMFIC - Sach Kahoon Hindi

एनएमएफआईसी इंटर्नशिप फेयर 2025: छात्रों को मिला करियर का सुनहरा मौका
मुंबई (सच कहूँ न्यूज़)। बीते सप्ताह नरसी मोनजी फाइनेंस एंड इन्वेस्टमेंट सेल (NMFIC) द्वारा मुकेश पटेल सेमिनार हॉल में इंटर्नशिप फेयर का आयोजन किया गया। इस मेले में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी 25 संस्थाओं ने भाग लिया, जिनमें वित्त, मार्केटिंग, सूचना प्रौद्योगिकी, सेल्स, ऑपरेशंस और मानव संसाधन शामिल रहे।

इवेंट प्रतिनिधि ने सच कहूँ संवाददाता को बताया कि इस फेयर में टाटा केमिकल्स, शॉपर्स स्टॉप, माय वेल्थ गाइड और गुडफेलोज़ इंडिया जैसी अग्रणी कंपनियाँ भी शामिल हुईं, जिसने छात्रों को करियर विकल्पों की व्यापक झलक प्रदान की।

1,500 छात्रों की जबरदस्त भागीदारी

फेयर में एसवीकेएम कॉलेजेज़ के करीब 1,500 छात्रों ने हिस्सा लिया। छात्रों को यहाँ कंपनियों के भर्ती अधिकारियों से सीधे बातचीत करने, उद्योग की अपेक्षाओं को समझने और अपनी रुचि व कौशल के अनुसार इंटर्नशिप पाने का अवसर मिला।

कंपनियों के लिए भी रहा फायदेमंद

इवेंट प्रतिनिधि ने बताया कि कंपनियों को भी इस फेयर से युवा प्रतिभाओं तक पहुँचने और अपनी वर्क कल्चर को प्रस्तुत करने का बेहतरीन अवसर मिला।

शिक्षा और अनुभव के बीच सेतु

इस आयोजन ने एक बार फिर साबित किया कि NMFIC कक्षा में होने वाली पढ़ाई और व्यावहारिक अनुभव के बीच की खाई को पाटने के लिए प्रतिबद्ध है। आयोजकों के अनुसार, प्रतिभागियों और कंपनियों से मिला उत्साहजनक प्रतिसाद इस इंटर्नशिप फेयर 2025 को ऐतिहासिक सफलता की ओर ले गया है।

यह भी पढ़ें:– हर घर तक डाक्टर पहुंचाने का लक्ष्य, बाढ़ के बाद बीमारियों की रोकथाम ऐसे करेगी मान सरकार

NMFIC ने लॉन्च किया ‘प्रोजेक्ट उड़ान’, 3 फरवरी को होगा वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रयास
मुंबई (सच कहूँ न्यूज़)। NMFIC: हाल ही में नरसी मोनजी फाइनेंस एंड इन्वेस्टमेंट सेल (NMFIC) ने प्रोजेक्ट उड़ान के लॉन्च इवेंट का आयोजन किया, यह इवेंट आने वाली 3 फरवरी 2025 को आयोजित होने जा रहे दुनिया के सबसे बड़े एकदिवसीय उद्यमिता विकास (entrepreneurship development) अभियान का हिस्सा है, यह बात इवेंट प्रतिनिधि ने सच कहूँ संवाददाता को बताई। उन्होंने आगे बताया कि प्रोजेक्ट उड़ान कार्यक्रम न्यू मुकेश पटेल स्कूल ऑफ टेक्नोलॉजी मैनेजमेंट एंड इंजीनियरिंग के स्मॉल सेमिनार हॉल में आयोजित हुआ। अटल इन्क्यूबेशन सेंटर और सह-टाइटल पार्टनर क्रेडिला के सहयोग से इस पहल का उद्देश्य मुंबई के छात्रों में उद्यमशीलता कौशल को बढ़ावा देना है।

कार्यक्रम का मुख्य अतिथि के रूप में ज़ी बिज़नेस के मैनेजिंग एडिटर, अनिल सिंघवी उपस्थिति रहे, उन्होंने प्रोजेक्ट उड़ान का औपचारिक अनावरण किया। स्किल्सऑन के संस्थापक सिद्धांत गुप्ता द्वारा संचालित इस सत्र में श्री सिंघवी ने अपनी चार्टर्ड अकाउंटेंट से लेकर बिज़नेस जर्नलिज्म में अग्रणी बनने की यात्रा साझा की।

उन्होंने भारत की आर्थिक संभावनाओं पर प्रकाश डालते हुए वित्तीयकरण, साइबर सुरक्षा और नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्रों में प्रगति की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने सलाह दी कि छात्रों को या तो स्वयं का व्यवसाय शुरू करना चाहिए या रणनीतिक रूप से निवेश करना चाहिए। NMFIC

इसके बाद, “स्टार्टअप कल्चर का विकास” विषय पर एक विशेष पैनल चर्चा आयोजित की गई, जिसमें अरथा वेंचर फंड के प्रिंसिपल अविक अशर और क्रेडिला के रीजनल बिजनेस हेड सौरव दाश ने अपने विचार साझा किए। उन्होंने स्टार्टअप इकोसिस्टम से जुड़े सवालों का जवाब दिया और छात्रों को व्यावहारिक सलाह दी।

इवेंट प्रतिनिधि ने सच कहूँ को आगे बताया कि 300 से अधिक प्रतिभागियों की उपस्थिति ने इस कार्यक्रम को शानदार सफलता दिलाई। ‘प्रोजेक्ट उड़ान’ की यह भव्य शुरुआत युवा उद्यमियों को प्रेरित करने, नवाचार को प्रोत्साहित करने और सफलता की नई ऊंचाइयों को छूने के लिए तैयार है।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय समाचार पत्र सच कहूँ और मासिक पत्रिका ‘सच्ची शिक्षा’ इस आयोजन के मीडिया पार्टनर हैं।

यह भी पढ़ें:– लाला लाजपत राय कॉलेज में हुआ हुनर फेस्टिवल 2024 का भव्य आयोजन