Delhi Chunav Result 2025 Live - Sach Kahoon Hindi

Delhi Chunav Result 2025 Live: केजरीवाल जीत रहे हैं या हार रहे हैं दिल्ली से आ रही है बड़ी जानकारी, जानें
Delhi Chunav Result 2025 Live:नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा सीटों की मतगणना जारी है। चुनाव आयोग के अनुसार आज दोपहर 12:40 बजे तक सभी 70 सीटों के रूझान सामने आये हैं, जिनमें भाजपा 48 सीटों पर आगे चल रही है और आम आदमी पार्टी 22 सीटों पर बढ़त बनाये हुए है, वहीं कांग्रेस पार्टी को एक भी सीट नहीं मिल रही है। वहीं आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली सीट से चुनाव हार गए है। बीजेपी के प्रवेश वर्मा ने यहां से जीत हासिल की है। केजरीवाल का यह चौथा चुनाव था और वे पहली बार चुनाव हारे हैं।

…. और लड़ो आपस में: उमर अब्दुल्ला | Delhi Chunav Result 2025 Live

कांग्रेस के नेतृत्व में इंडिया समूह के घटक नेशनल कांफ्रेंस के नेता एवं जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के रुझानों पर तीखा तंज किया है, जिसमें आम आदमी पार्टी सत्ता से बाहर होती नजर आ रही है। अब्दुल्ला ने शनिवार को रुझानों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, ‘ और लड़ो आपस में।ह्व उन्होंने अपनी पोस्ट के साथ एक छोटा वीडियो – जीआईएफ भी दिया है जिसमें एक ऋषि को दशार्या गया है जो कह रहे हैं, ह्लजी भर कर लड़ो। समाप्त कर दो एक दूसरे को।ह्व हालांकि वीडियो में ध्वनि नहीं है बल्कि लिप्यांतरण किया गया है।

दिल्ली में सत्तारुढ़ मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी इंडिया समूह का हिस्सा है लेकिन दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांगेस और आम आदमी पार्टी ने एक दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ा है। इससे पहले श्री अब्दुल्ला ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में इंडिया समूह के बीच तालमेल नहीं होने पर कांग्रेस के बयान लेकर कहा था कि यदि यह गठबंधन लोकसभा चुनावों लिए था, तो इसे समाप्त कर देना चाहिए। कांग्रेस ने कहा था कि यह गठबंधन केवल लोकसभा चुनावों के लिए था। दिल्ली विधानसभा चुनावों के रुझानों के अनुसार आम आदमी पार्टी हार की ओर बढ़ रही है, जबकि भारतीय जनता पार्टी बहुमत हासिल कर रही है। कांग्रेस एक भी सीट मिलने के आसार नहीं है। कांग्रेस की प्रवक्त सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि आम आदमी पार्टी को जिताने की जिम्मेदारी कांग्रेस की नहीं है।